रितेश देशमुख ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से बिहाइंड द सीन पिक्स शेयर की हैं. साथ ही इमोशनल पोस्ट शेयर की है. उन्होंने सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवान के लिए पोस्ट कर आभार जताया.
एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अब रितेश देशमुख ने सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवान के लिए खास पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ बिहाइंड द सीन पिक्स शेयर की और संतोष सिवान को ‘मेंटर’ और ‘नॉर्थ स्टार’ कहा.
रितेश देशमुख का इमोशनल पोस्ट
रितेश देशमुख ने पोस्ट कर लिखा, ‘डियर संतोष सिवान सर, शुरुआत से आपने न सिर्फ मेरे सपनों के सपोर्ट किया बल्कि आपने उसे प्यार और विश्वास के साथ संभाला, जैसे आपके अपने सपने हों. इस तरह के विश्वास ने मेरे लिए सबकुछ बदल दिया. क्योंकि आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. मुझे निडर बनने की हिम्मत मिली. मैं बड़े रिस्क उठा सकता था, ये जानते हुए कि अगर मुझे लगा कि मैं भटक गया हूं या मुश्किल में हूं तो आपके सपोर्ट और गाइड मुझे रास्ता दिखाएगी.’
आगे रितेश ने लिखा, ‘कई बार ऐसे पल आए जब बहुत हैवी फील हुआ लेकिन उस हर पल में मुझे याद है मैं अकेला नहीं था. आपने इस जर्नी को खूबसूरत बनाया है. आपने हमारी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को जीवंत, स्पेशल और पर्सनल महसूस कराया. मेरे मेंटर, मुझे राह दिखाने वाले, मेरे नॉर्थ स्टार का जितना शुक्रियाअदा करूं उतना कम है. मैं पूरे दिल से आपसे प्यार करता हूं. आपकी इज्जत करता हूं. मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा. बहुत आभार और प्यार रितेश.’
‘राजा शिवाजी’ की बात करें तो फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. वहीं जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी के रोल में हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल प्ले किया. सलमान खान के कैमियो को बहुत सराहा गया. फिल्म में रितेश देशमुख के 10 साल के बेटे राहिल भी हैं.



