पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पार्टी ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं. केवल ढिल्लों ने हाल ही में राज्य के कई जिलों का दौरा किया था. जिसमें उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को समर्थन देने का भरोसा दिया है.
केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए तीन बसों को रवाना किया. इस यात्रा के जरिए श्रद्धालुओं को ऐसे ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाया जाएगा जो स्थल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनाए गए हैं. यह यात्रा 14 से 21 जून तक चलेगी. लोगों को इन स्थलों के महत्व के बारे में जागरूक करने के प्रयास किए गए हैं.
आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
बीजेपी नेता केवल सिंह ढिल्लों ने बीते रविवार (14 जून) को आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “राज्य की जनता ने आम आदमी पार्टी को खारिज कर दिया, इसलिए अब पंजाब में उनकी बात नहीं बनने वाली है.” इस मौके पर ढिल्लों ने आप नेता अश्वनी कुमार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करवाई.
इन पांच तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं द्वारा महू जन्मभूमि के दर्शन कराए जाएंगे. सभी दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली, चैत्यभूमि मुंबई और वर्चुअल शिक्षा भूमि दिल्ली (लंदन) भी शामिल है. बता दें कि यह सभी तीर्थस्थल आंबेडकर के जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय से जुड़े हुए हैं. बीजेपी सरकार द्वारा इन स्मारकों को 2000 करोड़ रुपये खर्च कर विकसित किया है.
इस यात्रा का उद्देश्य बाबा साहेब का संदेश समाज के हर तबके तक पहुंचाने का है. इस ऐतेहासिक यात्रा में 150 के करीब श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं. इस जत्थे का नेतृत्व बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एसआर लद्धड़ करेंगे. लद्धड़ ने इस यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी है.



