महादेव सट्टा ऐप घोटाले को लेकर ED ने बिजनेस, खेल और राजनीति से जुड़े देश के 10 से ज्यादा बड़े चेहरों को नोटिस जारी कर तलब किया है.
महादेव सट्टा ऐप घोटाले में ईडी ने शेफाली बग्गा से किए सवाल-जवाब
महादेव सट्टा ऐप घोटाले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की रडार पर अब देश के कई हाई-प्रोफाइल नाम आ गए हैं.
बड़े कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिगबॉस रियलिटी शो कंटेस्टेंट और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से कई घंटों पूछताछ की.
इस दौरान शेफाली ने मामले की पूरी जिम्मेदारी अपने पिता विपिन बग्गा पर डाल दी.
उन्होंने कहा कि सट्टा ऐप प्रमोशन की डील पापा संभालते थे.
रुपये के लेन-देन की जिम्मेदारी भी उन्हीं की थी.



