Home समाचार भारत को मिला एक और तूफानी गेंदबाज, रफ्तार कर देगी हैरान, वैभव...

भारत को मिला एक और तूफानी गेंदबाज, रफ्तार कर देगी हैरान, वैभव सूर्यवंशी से है ये कनेक्शन…

3
0

4 ओवर में 25 रन और एक विकेट…तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में मदुरै के तेज गेंदबाज दीपेंद्र देवेंद्रन का ये प्रदर्शन आंकड़ों से आपको आम सा लग रहा होगा लेकिन आपको बता दें इन 24 गेंदों में दीपेंद्र ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है.

दीपेश देवेंद्रन ने इस मैच में अपनी रफ्तार से सुर्खियां बटोरी. इस खिलाड़ी ने त्रिची के खिलाफ काफी तेज रफ्तार से गेंदबाजी की. बता दें दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 146 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार तक टच की. इस तेज गेंदबाज की उम्र सिर्फ 18 साल है और इतनी कम उम्र में वो काफी तेज गेंदबाजी कर रहे हैं. दीपेश ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताया था.

वैभव सूर्यवंशी से दीपेंद्र का कनेक्शन

वैभव सूर्यवंशी और दीपेंद्र साथ में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेले थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा 14 विकेट हासिल किए थे. देवंद्रन अंडर 19 के बाद अब टीएनपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं. बड़ी बात ये है कि वो सिर्फ एक गेंद तेज नहीं फेंक रहे बल्कि उनकी औसत रफ्तार ही 140 किमी. प्रति घंटा से ज्यादा है. इस बात से ये साबित होता है कि दीपेंद्र अपनी रफ्तार के दम पर जल्द आईपीएल और टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं.