ZELIO Little Gracy : यदि आपके बच्चों को स्कूल, ट्यूशन या आस-पास कहीं जाने के लिए स्कूटर की आवश्यकता है, तो ZELIO Little Gracy एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 51,233 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
इस स्कूटर की एक विशेषता यह है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती। बच्चे इसे स्कूल, कोचिंग या घर के आसपास के छोटे कामों के लिए आसानी से उपयोग कर सकते हैं। जो परिवार पेट्रोल के खर्च को बचाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक किफायती विकल्प हो सकता है।
डिजाइन और स्टाइल
इस स्कूटर का डिज़ाइन रेट्रो स्टाइल से प्रेरित है। इसके फ्रंट में गोल हेडलाइट और साइड में आकर्षक ओवल शेप वाले बॉडी पैनल हैं।
रंग विकल्प
कंपनी इसे पिंक, ब्राउन/क्रीम, व्हाइट/ब्लू और येलो/ग्रीन जैसे चार रंगों में उपलब्ध कराती है। इनमें ग्रीन रंग के साथ फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स इसे और भी प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं।
मोटर और प्रदर्शन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी वेरिएंट्स में 1.5kW का मोटर है, जो इसे 25kmph की अधिकतम गति तक पहुँचने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा, स्कूटर की पेलोड क्षमता 150kg है, जिससे यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त सामान का वजन संभाल सकता है।



