Home छत्तीसगढ़ गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस का सख्त एक्शन, सात दिनों में 127...

गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस का सख्त एक्शन, सात दिनों में 127 गिरफ्तारियां…

2
0

सात दिनों में 127 गिरफ्तारियां, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई**

राजनांदगांव: गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पिछले सात दिनों में विभिन्न मामलों में कुल 127 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के माध्यम से जेल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, इस अवधि में धारा 170 बी के तहत 98 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं आम्स एक्ट के तहत 26, आबकारी एक्ट के तहत 5 तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि गणेश उत्सव को सुखद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समृद्ध कराने के लिए जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाश तथा अन्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है।

जेल से रिहाई के बाद भी निगरानी राजनांदगांव पुलिस द्वारा जेल से रिहा होने वाले गुंडा-बदमाश और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी रखने तथा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़े या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और सभी के लिए सुखद तरीकों से पर्व मनाना सुनिश्चित करना है।