Home छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का...

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट…

3
0

22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के 17 जिलों में बारिश के असर**
राजधानी में सुबह से बादलों का साया, हो सकती है बारिश**

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है। ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बनती दिख रही है।

इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जगहों पर बारिश होने के असर है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां भी सुबह से ही बादल छाएं हुए है, जिससे बारिश की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, दुर्ग, कोरिया, कबीरधाम, बालोद, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में नहीं होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, सारंगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज में आज मौसम साफ रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।