Home छत्तीसगढ़ निगम में श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

निगम में श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

2
0

राजनांदगांव। नगर निगम परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाई गई। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में निगम पदाधिकारियों और अधिकारियों ने बापू और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा तथा निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत निगम पदाधिकारियों ने पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्वच्छता और सादगी का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाकर पूरे देश में स्वच्छता की अलख जगाई, इसीलिए आज पूरा देश इस दिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाता है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश के किसानों व जवानों का मान बढ़ाया और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।

आदर्शों पर चलने का आह्वान
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता सिद्धांतों का पालन करते हुए हमें इसे जन-जन तक पहुंचाना है। शास्त्री जी की सादगी और उच्च विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एमआईसी प्रभारी सुनील साहू, राजेश जैन रानू, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, डीलेश्वर साहू, पार्षद शिव वर्मा, हेमंत शेखर यादव, श्रीमती श्रुती जैन, मनोहर यादव, प्रमोद झंझाडे, कुलेश्वर ध्रुव, नामांकित पार्षद श्रीमती करूणा राजपूत, कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, यू.के. रामटेके सहित निगम के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।