Home अंतराष्ट्रीय 24 घंटे व्यस्त रहने वाला शहर हुआ वीरान, चीन में मौत का...

24 घंटे व्यस्त रहने वाला शहर हुआ वीरान, चीन में मौत का आंकड़ा…

98
0

कोरोना ने चीन में जमकर कोहराम मचाया है। वायरस से मौत का आंकड़ा 1000 से पार हो गया है। कोरोना का खौफ ऐसा है कि 24 घंटे भीड़-भाड़ रहने वाले कई शहर वीरान हो गए हैं।

शंघाई में सभी प्रकार के यातायात पर करीब 70 फीसदी की रोक लगा दी गई है। चीन में 23 से 26 जनवरी तक लूनर ईयर की छुट्टियां होती हैं। इस बार कोरोनावायरस के फैलने के कारण चीन के लोग कहीं घूमने नहीं गए।

चीन के 15 शहरों में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। शंघाई में भी यह प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिए जैसे ही चीन की सरकार के क्वारंटीन संबंधी आदेश की सूचना लोगों को मिली। शंघाई के लाखों लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गए।

शंघाई के लोगों ने जैसे ही यह सुना कि सरकार क्वारंटीन करने वाली है। यहां से लाखों लोग शहर छोड़कर चले गए हैं। चीन में इस समय भयानक अफरातफरी मची हुई है। हर रोज करीब 12 करोड़ से ज्यादा लोग लोकेशन बदलने का रिक्वेस्ट कर रहे हैं।