Home स्वास्थ मुंबई में खसरे का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत, अलर्ट...

मुंबई में खसरे का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग…

45
0

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरा के बढ़ते केस के बीच हड़कंप मचा हुआ है। हालात बिगड़ते देख बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC अलर्ट पर है। BMC के मुताबिक खसरे का प्रकोप मुंबई के 8 वार्डों में फैला हुआ है।

इसमें भी सबसे ज्यादा केस एम-ईस्ट वार्ड से हैं. इस वार्ड में गोवंडी और आसपास के इलाके शामिल हैं.।

बताया जा रहा है कि अब तक खसरे से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 150 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए हैं। खबरों की मानें तो खसरे के मामलों को नियंत्रित करने के लिए BMC ने कई अस्पतालों में खसरे के लक्षण वाले रोगियों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। मुंबई के चिंचपोकली में स्थित कस्तूरबा अस्पताल में 5 वेंटिलेटर के अलावा सबसे ज्यादा 83 बेड उपलब्ध हैं।

BMC के मुताबिक सितंबर में खसरा के मामले सामने आने के बाद अब तक मुंबई में खसरा के कारण 7 संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं। वहीं, वायरल और संक्रमण के 164 मामले सामने आए हैं। हाल ही में मुंबई में ऐसे 184 नए केस भी सामने आए हैं, जिसमें पीड़ितों को खसरा होने की संभावना है।