Home Blog Page 2666

छत्तीसगढ़ : ट्रांसजेंडर विद्या और वीणा ने डाला वोट

0

रायपुर। आदर्श मतदान केंद्र सरस्वती कन्या शाला लिली चौक पुरानी बस्ती में ट्रांसजेंडर विद्या राजपूत और वीणा सेन्द्रे मतदान करने पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने हर्ष व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ : फत्तेपुर पोलिंग बूथ में 12 बजे तक 16 ग्रामीणों ने किया मतदान

0

अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत फत्तेपुर पोलिंग बूथ में दोपहर लगभग 12 बजे तक 16 ग्रामीणों के मतदान किए जाने की खबर आ रही है।

आपको बता दें कि लोगों का विरोध इस बात से है कि परसा कोल ब्लॉक के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य बिना सर्वे किए जाने व ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर किया जा रहा है। खदान के लिए भूमि प्रदान नहीं किए जाने और सर्वे का विरोध सहित अन्य मुद्दों के संबंध में विगत कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर सरगुजा को फतेहपुर एवं हरिहरपुर के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का ज्ञापन सौंपा था लेकिन प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की मांग के संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं किया गया। जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। वहीं फत्तेपुर पोलिंग बूथ में कुल 551 मतदाता हैं जिनमें 271 पुरुष और 280 महिला मतदाता शामिल हैं। ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने कहा कि अगर उच्चाधिकारी हमारी मांगों पर विचार करें और सार्थक पहल करें तो हम मतदान करने तैयार हैं।

छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 42.97 प्रति हुआ मतदान

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान आज प्रदेश में सात सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं दोपहर 1:00 बजे तक 42. 97 प्रतिशत मतदान किए जाने की खबर आ रही है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने डाला वोट, 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला बनी महापर्व का हिस्सा

0

रायपुर। प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव के मतदान जारी है। देश और प्रदेश सहित सरगुजा जिले में भी मतदाताओं में भारी उत्साह है। लोग सुबह से मतदान केंद्रों में लाइन लगाकर मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं। मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे। अम्बिकापुर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्थानीय राज मोहनी गर्ल्स कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।

वहीं दूसरी ओर अंबिकापुर शहर की सबसे उम्रदराज महिला कनकरानी दत्ता, जो 104 वर्ष की है अपने 4 पीढ़ियों के परिवार के साथ बड़े उत्साह के साथ वोट करने पहुंचीं। कनकरानी दत्ता स्वीप सरगुजा की सीनियर सिटीजन आइकॉन है। अंबिकापुर में अब तक करीब 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने डाला वोट, 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला बनी महापर्व का हिस्सा

 

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना कहा- राफेल मामले में न्यायलय ने क्लीनचिट न दी थी और न दी है जनता को गुमराह ना करे रमन सिंह और भाजपा

0

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की तरह ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी झूठ बोल रहे हैं न्यायालय ने राफेल मामले में क्लीन चिट न दी थी न दी है। जनता समझ चुकी है, चौकीदार चोर है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यायालय से सम्बंधित विषय कहने के लिये खेद प्रकट कर न्यायालय का सम्मान किया है। मोदी सरकार ने तो राफेल मसले पर न्यायालय को भी गुमराह करने का प्रयास किया है। राफेल मामले में मोदी सरकार की ओर से पक्ष रखने वाले ने न्यायालय में आधी अधूरी जानकारी रखकर न्यायालय को भी गुमराह करने का काम किया है। डॉ रमन सिंह चौकीदार चोर है से जनता का ध्यान हटाने के लिए मिथ्या बातें कह रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चौकीदार चोर था और चौकीदार चोर है। राफेल मामले पर अभी दो अदालतों का फैसला आना बाकी है एक माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं दूसरा जनता की अदालत है जहां पर देश के रक्षा सौदों पर हुई चोरी पर सजा सुनाना बाकी है। छत्तीसगढ़ में हुए दो चरणों के चुनाव में जनता ने बेहतर भारत बनाने मतदान किया है तीसरे चरण के चुनाव में भी जनता कांग्रेस की न्याय योजना, युवाओं का रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, व्यापार ,देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, सहित देश की एकता अखंडता सामाजिक समरसता भाईचारा को बनाए रखने मतदान करेगी। तीसरे चरण के सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए जनता बढ़-चढ़कर मतदान करेगी छत्तीसगढ़ में 11 के 11 लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी भाजपा के जुमला झूठ फरेब जनता समझ चुकी है मोदी के कथनी और करनी को जनता जानती है जनता मन की बात नहीं जन की बात करने वाली सरकार चाहती है। 23 मई को देश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में होगी जन की बात होगी।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में भाजपा के नेताओं द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाने की शिकायत की

0

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ शिकायत की। भाजपा के नेताओं द्वारा चना-नमक वितरण बंद करने की भ्रामक जानकारी देकर मतदाताओं को गुमराह किये जाने के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, चुनाव प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी, छत्तीसगढ़ ओबीसी सेल के संदीप साहू, कांग्रेस विधि विभाग के फैजल रिजवी, कांग्रेस कंट्रोल रूम के कुलदीप शर्मा, इंटक राजेश पांडे उपस्थित थे।

प्रदेश के मतदाता कांग्रेस के घोषणापत्र और राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यो पर भरोसा जतायेंगे – भूपेश बघेल

0

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मतदाता कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादों और राज्य की कांग्रेस सरकार के 3 महिने के कामों पर पूरा भरोसा जतायेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा घोषित की गयी न्यूनतम आय गारंटी योजना देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस के द्वारा घोषित की गयी यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय गारंटी योजना है। इसको लागू करने के बाद देश की आर्थिक असमानता में कमी आयेगी। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने के बाद इस योजना से देश की 20 फीसदी आबादी को सीधा फायदा होगा, 5 करोड़ परिवारों के 25 करोड़ से अधिक लोगों की न्यूनतम सालाना आय 72000 रू. सुनिश्चित किया जायेगा। न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करने का वायदा कर कांग्रेस ने देश के आम आदमी की तरक्की और खुशहाली के लिये काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर 31 मार्च 2020 तक 24 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जायेगी, किसानों के लिये कांग्रेस सरकार अलग से कृषि बजट बनायेगी, किसानों को उनकी ऊपज का पूरी कीमत दी जायेगी, शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट दुगुना किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस जो कहती है, जनता से जो वायदे करती है, सरकार में आने के बाद उसे पूरा करती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार देश के सामने कांग्रेस की और राहुल गांधी के वायदों को पूरा करने की सुखद उदाहरण बन कर न सिर्फ प्रदेश पूरे देश के सामने आयी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में किसानों का कर्ज 10 दिन के अंदर माफ करने का वायदा किया था, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के 3 घंटे के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा के अधिसंख्यक वायदों को सरकार बनने के 60 दिनों के अंदर पूरा कर दिया। धान खरीदी केन्द्र की भाजपा सरकार के असहयोग के बावजूद 2500 रू. प्रतिक्विंटल में की गयी। टाटा के लिये अधिग्रहित किसानों की जमीने मूल किसानों को वापस कर दी गयी। किसानों का सिंचाई कर माफ कर दिया। भाजपा सरकार द्वारा वर्षो से लंबित वन अधिकार पट्टों का वितरण शुरू कर दिया गया। तेंदूपत्ता का मानदेय 2500 रू. से बढ़ाकर 4,000 रू. प्रति मानक बोरा कर दिया गया। प्रदेश के गरीब और मध्मम वर्ग के लोगों के छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री को भाजपा सरकार ने रोक लगा कर रखा था, उसकी रजिस्ट्रियां शुरू करवा दिया गया। प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करने के लिये सर्वदलीय विधायकों और समाजसेवियों की कमेटी बना दी गयी। 50 से अधिक शराब दुकानों को बंद कर दिया गया। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर 2500 रू. प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की कार्यवाही शुरू कर तीन मंत्रियों की उच्च स्तरीय कमेटी बना दी गयी। सरकारी नौकरियों की भर्ती में लगे प्रतिबंध हटा कर उच्च शिक्षा में 1500 प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया। स्कूली शिक्षा में खाली पदों को भरने पहले चरण में 15,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। सबको स्वास्थ्य का अधिकार देने यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम शुरू किया जा रहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने प्राकृतिक और परंपरागत संसाधनों का बेहतर दोहन और प्रबंधन कर रोजगार के नये संसाधन पैदा करने नरवा, गरूआ, घुरवा, बारी योजना शुरू की गयी। छत्तीसगढ़ सरकार के 60 दिनों के इन कार्यो की तुलना लोग नरेन्द्र मोदी सरकार के 60 महिनों से कर रहे हैं लोग कांग्रेस सरकार के काम करने की गति और नीयत तथा मोदी सरकार की जुमलेबाजी हर के खाते में 15 लाख, हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार, विदेश से कालाधन लाने के वायदे, नोटबंदी, जीएसटी जैसे निर्णयों के दुष्परिणाम बढ़ती महंगाई पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दामों पर विफलता का हिसाब लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान कर लेंगे।

युवाओं के हाथों में देश का भविष्य, समझदारी से करेंगे मतदान : राहुल

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और ये युवा मतदाता समझदारी से मतदान करेंगे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, पूरे देश में लाखों युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें बहुत से पहली बार मतदान कर रहे हैं। देश का भविष्य उनके ही हाथों में है। मुझे यकीन है कि वे प्रत्येक भारतीय के लिए न्याय चाहते हैं और समझदारी से मतदान करेंगे। उन्होंने देश के युवाओं की आंकाक्षाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को पंद्रह राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की 116 सीटों के साथ ही ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया मतदान, मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

0

भिलाई। प्रदेश में तीसरे चरण के लिए सात लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए मंगलवार सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने कुरुदडीह गाँव  में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सपरिवार वोट डाला और मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

छत्तीसगढ़ : ज्योत्सना महंत ने जाना मतदान का हाल

0

कोरबा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का आज मतदान हो रहा है। इस दौरान कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत अपने कार्यकतार्ओं के बीच हो रहे मतदान का हाल जानने पहुंची। वहीं कलेक्टर किरण कौशल मीडिया से रू-ब-रू होकर मतदान के बारिकियों की जानकारी दी।