Home Blog Page 1022

छत्तीसगढ़ : सक्ती से PM मोदी का संबोधन… भाजपा सबका साथ, सबका विकास मंत्र…

0

छत्तीसगढ़ : ‘मोदी को कोई कुछ नहीं कर सकता, माताएं-बहनें ही मेरा रक्षा कवच हैं..’, विशाल जनसभा में बोले PM मोदी…

सक्ती। पहले चरण में बस्तर का चुनाव निबटने के बाद छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होने है। वहीं, अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इसी बीच आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए हैं।

‘एक भी छुट्टी लिए बिना काम करता हूं… आप ही मेरा परिवार हैं’, सक्ती से PM मोदी का संबोधन…

जेठा में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, मोदी को कोई कुछ नहीं कर सकता। ये माताएं-बहनें ही मेरा रक्षा कवच हैं। वहीं धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई थी। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के DNA में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक भी ​छीनना पड़े तो एक सेकंड भी नहीं लगाएगी। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है।

पीएम मोदी ने नेता प्रतिपक्ष महंत के लाठी मारने वाले बयान पर किया पलटवार, उन्हीं के घर में कह दी ये बात…

अयोध्या के जिस मंदिर की उम्मीद देश छोड़ चुका था। उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस के लोग हम पर तंज करते थे, हर चुनाव में हमसे पूछा जाता था कि मंदिर कब बनेगा? हमने उन्हें तारीख भी बताई, समय भी बताया, निमंत्रण भी भेजा, लेकिन उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया। कांग्रेस खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानती है।

 

IRCTC Tour Package: अगर आप भी इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज…

0

IRCTC Tour Package: अगर आप भी इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज…

IRCTC Tour Package: अगर आप भी इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में रामलला सहित उत्तर भारत के कई सारे पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा।

इसके लिए भारत गौरव ट्रेन चलाए जाने की योजना है। जानें इस ख़ास टूर पैकेज का किराया और इससे जुड़ी बाकी डिटेल्स।

टूर पैकेज से जुड़ी खास बातें!

इस टूर पैकेज का नाम Uttar Bharat With Ramlala Darshan Ex. New Jalpaiguri (EZBG16) है!

इसके लिए ट्रेन 18 मई को न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा से चलनी शुरू होगी और 26 मई को यात्रियों को वापिस छोड़ देगी। यह 8 रात और 9 दिन का है, जिसमें कटरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या की सैर करवाई जाएगी।

किस-किस जगह के कर सकेंगे दर्शन?

यात्री इस टूर पैकेज में उत्तर भारत के कई जाने-माने धार्मिक स्थलों की सैर कर पाएंगे। नीचे दी गई जगहें इसमें कवर हैं।

  • कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर
  • हरिद्वार में भारत माता देवी मंदिर और हर की पौड़ी पर गंगा आरती
  • ऋषिकेश में राम झूला और त्रिवेणी घाट
  • मथुरा और वृंदावन
  • अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर और सरयू नदी

कितना होगा किराया?

आपको बता दें कि इकोनॉमी क्लास में स्लीपर से यात्रा के लिए 33 फीसदी रियायत के साथ हर यात्री को 17 हजार 900 रुपये किराया देना होगा। इस ट्रेन में 11 स्लीपर कोच और एक पेंट्री कार कोच होंगे। इसके अलावा, अगर दस लोगों की टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो हर यात्री को 500 रुपये की छूट दी जाएगी।

कहां-कहां से पकड़ सकते हैं ट्रेन?

इस टूर पैकेज का लाभ उठाने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, रामपुरहाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, किऊल और पटना है। वह इन स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं और वापिस आते समय यहां उतर सकते हैं।

कहां कर सकते हैं बुकिंग?

IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ-साथ बुकिंग से जुड़ी पूछताछ के लिए यात्रा करने का मन बना रहे लोग 8595937731 और 8595937732 पर कांटेक्ट कर सकते हैं।

Dailyhunt

Stock Market Today: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 22,400 के पार…

0

Stock Market Today: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 22,400 के पार…

भारतीय शेयर बाजार 23 अप्रैल, मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुले. आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 411.27 अंक चढ़कर 74, 059.89 पर और निफ्टी 111.15 अंक बढ़कर 22,447.55 पर पहुंच गए.

आज लगातार तीसरा दिन सत्र है जब शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है.

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स में बढ़त दर्ज हुई. जबकि पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और एक्सिस बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

बीते दिन तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 560.29 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,648.62 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 189.40 अंक यानी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 22,336.40 अंक पर बंद हुआ. बीते दो दिनों में बीएसई सेंसेक्स 1,159.63 अंक यानी 1.59 प्रतिशत मजबूत हुआ है.इस तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,97,442.93 करोड़ रुपये बढ़कर 3,97,86,490.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में बीते दो दिन से तेजी का सिलसिला रहने से निवेशकों की संपत्ति 4.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी. वैश्विक बाजारों में तेजी तथा इजराइल और ईरान के बीच व्याप्त तनाव में बढ़ोतरी न होने से निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा है.

वहीं, शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,915.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

Lok Sabha Elections 2024 : देशभर के कई राज्यों में 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हुए मतदाता की संख्या काफी कम रही और इसे लेकर बीजेपी में चर्चा की गई…

0

Lok Sabha Elections 2024 : देशभर के कई राज्यों में 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हुए थे. हालांकि, पहले चरण में मतदाता की संख्या काफी कम रही और इसे लेकर सोमवार रात को बीजेपी में चर्चा की गई.  इसके बाद कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों को संदेश दिया गया है. उन्हें कहा गया है कि मतदाताओं को घर से निकाल कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री मौजूद रहे. सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी अपनी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम वोटिंग होने का जिक्र किया था. 2014 में जब बीजेपी सत्ता में आई थी तो 66 फीसदी मतदान हुआ था. इससे पहले 2009 में केवल 58 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, 2019 में भी मतदान बढ़कर 67.40 फीसदी पहुंचा था. हालांकि, इस बार पहले चरण का मतदान केवल 63 फीसदी रहा और इस वजह से पार्टी के भीतर चिंता का माहौल है.

iran israel war: ईरान से बढ़ते तनाव के बीच हिज्बुल्लाह ने इस्राइल पर दागे दर्जनों रॉकेट…

0

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच हिज्बुल्लाह ने इस्राइल पर दागे दर्जनों रॉकेट…

दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, वहीं हमास और इस्राइल बीते छह महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं।

ईरान और इस्राइल के बीच भी जंग छिड़ती दिख रही है। दो कट्टर दुश्मन देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बीच, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इस्राइल में स्थित इस्राइली सेना मुख्यालय पर कत्युशा रॉकेटों से हमला किया। बता दें, हिजबुल्लाह लेबनान में स्थित एक सशस्त्र समूह है, जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त है।

हिजबुल्लाह ने एन ज़ेटिम बेस (Ein Zeitim Base) पर 91वें डिवीजन के तीसरे इन्फैंट्री ब्रिगेड के मुख्यालय पर रॉकेट हमले की पुष्टि की। साथ ही दावा किया कि उसने दर्जनों कत्युशा रॉकेट से हमला किया।

लेबनान की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला कथित तौर पर दक्षिणी लेबनानी गांवों में इस्राइली घुसपैठ और श्रीफा, ओडाइसेह और रब ट्लातिन पर किए गए हमले का जवाब था।

इस्राइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रॉकेट छोड़ने वाले स्रोतों को निशाना बनाया। इस्राइली सेना का कहना है कि एन ज़ेटिम बेस को करीब 35 रॉकेटों से निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद से हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, लेबनान में कम से कम 376 लोग, मुख्य रूप से हिजबुल्लाह लड़ाके और 70 नागरिक मारे गए हैं। वहीं, इस्राइली पक्ष के 10 सैनिक और आठ नागरिक मारे जा चुके हैं।

इस्राइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। तेहरान ने हालिया उकसावों के जवाब में कड़ी चेतावनी जारी की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने आगाह किया कि इस्राइल की किसी भी अगली गलती पर ईरान की ओर से कठोर जवाब दिया जाएगा।

ईरानी शहर इस्फहान के पास हाल की घटनाओं की कनानी ने निंदा की और हमलों को दुर्भावनापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ईरान की वायु रक्षा ने हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

इस बीच, रविवार को इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी की अमेरिका से वापसी के एक दिन बाद ही इराक ने सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस की ओर रॉकेट लॉन्च किए थे। सीरिया की सीमा से सटे इराक के शहर जुम्मार में एक छोटे ट्रक पर एक रॉकेट लॉन्चर को तैनात किया गया और उसी से अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर पांच रॉकेट दागे गए। इस दौरान जिस ट्रक पर रॉकेट लॉन्चर रखा हुआ था। उसमें विस्फोट हो गया। कहा जा रहा है कि ट्रक को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की गई थी, जिसमें अमेरिकी युद्धविमान के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

हालांकि, जिहादी समूहों के खिलाफ लड़ रहे गठबंधन ने कहा कि इराक में उसके एक विमान ने पूर्वोत्तर सीरिया में एक बेस के पास असफल रॉकेट हमले की रिपोर्ट मिलने पर आत्मरक्षा में हमला किया था। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान किसी अमेरिकी कर्मी को चोट नहीं आई।

वहीं, हमास द्वारा बंदी बनाए गए 133 व्यक्तियों को लेकर इस्राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोग कल प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास के बाहर एकत्र हुए।

गाजा में इस्राइल-हमास संघर्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर अमेरिका में विश्वविद्यालय परिसरों में तनाव फैल गया है। येल विश्वविद्यालय में, इन प्रदर्शनों के सिलसिले में कई गिरफ्तारियां की गईं। कोलंबिया में प्रदर्शनकारियों ने परिसर के लॉन में गाजा एकजुटता शिविर स्थापित किया। न्यूयॉर्क संस्थान के कुछ यहूदी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान डरे होने की बात कही।

सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हुए हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हिजबुल्ला ने इस्राइल की ओर रॉकेट लॉन्च किए, जिसके चलते आठ अक्तूबर को लेबनान-इस्राइल सीमा पर तनाव बढ़ गया। इसके बाद इस्राइल ने दक्षिण पूर्वी लेबनान की ओर गोलीबारी के जरिए जवाबी कार्रवाई की।

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, बाबा रामदेव पहुंचे अदालत…

0

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, बाबा रामदेव पहुंचे अदालत…

तंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत ने बाबा रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इसलिए योग गुरु रामदेव अदालत पहुंच चुके हैं।

19 अप्रैल को सुनवाई हुई थी
सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की थी। इससे पहले 19 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। तब अदालत ने योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। सुनवाई के दौरान रामदेव और बालकृष्ण दोनों मौजूद थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांगी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने उनकी माफी का संज्ञान लिया, लेकिन यह स्पष्ट किया था कि इस स्तर पर रियायत देने का फैसला नहीं किया है। पीठ ने बालकृष्ण से कहा था, ‘आप अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप एलोपैथी को नीचा नहीं दिखा सकते।’ वहीं, रामदेव ने अदालत से कहा था कि उनका किसी भी तरह से अदालत का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, पीठ ने बालकृष्ण से कहा था कि वे (पतंजलि) इतने निर्दोष नहीं हैं कि उन्हें पता ही न हो कि शीर्ष अदालत ने इस मामले में अपने पहले के आदेशों में क्या कहा था।

Hanuman Janmotsav 2024 : इस खास संयोग में मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

0

Hanuman Janmotsav 2024 : इस खास संयोग में मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

पवन पुत्र हनुमान को कलयुग का देवता कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली के बाल रूप की पूजा का विधान है. हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पत्र की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.

इस वर्ष आज यानी 23 अप्रैल 2024, दिन मंगवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. बजरंगबली के भक्त हनुमान जी के निमित्त व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. इस बार हनुमान जन्मोत्व पर खास योग बन रहा है. इस खास संयोग में राम भक्त हनुमान की पूजा किस विधि से करें आइए जानते हैं दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्ड्या से साथ ही जानेंगे खास मंत्रों के बारे में.

हनुमान जन्मोत्सव की पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल 2024 को सुबह 3 बजकर 25 मिनट होगी, और इसका समापन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगा. हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जा रहा है. आज पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 3 बजकर 25 से 5 बजकर 18 मिनट के बीच कर सकते हैं.

​हनुमान जन्मोत्सव पर खास संयोग
इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार के दिन पड़ रहा है मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित किया गया है. जिसके कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. इसके अलावा आज चित्रा नक्षत्र भी पड़ रहा है, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल है. आज एक और संयोग बन रहा है. आज मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.

​हनुमान जी की पूजा विधि
1. हनुमान जन्मोत्सव के दिन जल्दी उठकर बजरंगबली को पूरे श्रृद्धाभाव से प्रणाम करें और उनका पांच बार नाम लेते हुए नमन करें.
2. अब स्नानादि से निवृत्त होकर पीले वस्त्र धारण करें.
3. पूजा घर में रखे हनुमान जी के सामने बैठकर हाथ में जल लें और ॐ नाराणाय नम:, ‘ॐ केशवाय नम:, ॐ हृषीकेशाय नम:, ॐ माधवाय नम:, मंत्र का जाप करें.
4. इसके बाद उगते सूरज को नमन करें और जल अर्पित करें.
5. अब हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और बजरंग बाण का पाठ करें.
6. इसके बाद हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.
7. हनुमान जी का प्रसाद भक्तों में जरूर बांटें.

इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय
सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय
सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं कपीश्वर |
यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे ||

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले देश में राजनीतिक हलचल, भाजपा पर तुष्टिकरण का आरोप लगाकर कांग्रेस हमलावर…

0

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले देश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. भाजपा पर तुष्टिकरण का आरोप लगाकर कांग्रेस हमलावर है.

कांग्रेस पीएम मोदी के उस संबोधन की निंदा कर रही है, जिसमें पीएम ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह सभी की प्रॉपर्टी का सर्वे कराएगी.

हमारी माताओं बहनों के पास सोना कितना है, उसकी जांच की जाएगी. आदिवासी परिवारों के पास चांदी होती है, उसका हिसाब लगाया जाएगा और उसे लोगों में समान रूप से बांट दिया जाएगा.

इससे पहले एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती. कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है. पीएम के इन बयानों का कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है. पीएम मोदी के बयान और विपक्ष की नाराजगी के बीच हमने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखा, जानने की कोशिश की इसमें आखिर क्या है, जिस पर हंगामा मचा है.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है?

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में 28 नंबर पेज पर आर्थिक न्याय का जिक्र किया है, इसमें कांग्रेस ने राजनीतिक ओर सामाजिक न्याय की तरह इसे भी महत्वपूर्ण बताया है. इसमें कांग्रेस ने नौकरियां, स्वरोजगार बढ़ाने के साथ कई उपायों को बताया है. इसी के 21 वें नंबर प्वाइंटर में कांग्रेस ने ये जिक्र किया है कि-

‘कांग्रेस नीतियों में उपयुक्त बदलाव करके धन ओर आय के मामले में बढ़ती असमानता का समाधान करेगी’.

इसी में आगे जनकल्याण शीर्षक में कांग्रेस ने लिखा है कि भारत की जनता आर्थिक तौर पर विभाजित है, अति अमीर लोगों का एक बहुत छोटा सा वर्ग है. इसके बाद मध्यम वर्ग है जो गरीबी रेखा से ऊपर है, लेकिन माध्यम वर्ग में नहीं आता. देश में 22 करोड़ लोग गरीब हैं. कांग्रेस इन पर फोकस करेगी. कांग्रेस ने नव संकल्प आर्थिक नीति का उद्देश्य भी बताया है. इसमें कांग्रेस ने लिखा है कि-

‘कांग्रेस न्यायसंगत और समान अवसर वाली अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी’.

राहुल गांधी कह चुके हैं सर्वे की बात

पीएम नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा रैली में संबोधन से पहले राहुल गांधी ने गत 7 अप्रैल को तेलंगाना की एक चुनावी रैली में जितनी आबादी उतना हक का नारा दिया था.

इसमें राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर एक वित्तीय और संस्थागत सर्वे होगा. इसमें पता लगा जाएगा कि देश की अधिकतर संपत्ति पर किसका नियंत्रण है.

राहुल गांधी ने जाति जनगणना के अतिरिक्त एक वेल्थ सर्वे कराने की भी बात कही थी. हालांकि बाद में कांग्रेस ने यह दावा किया था कि राहुल गांधी ने देश की संपत्ति को एक से लेकर दूसरे में बांटने का वादा नहीं किया था. उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया.

कांग्रेस ने ये भी किए ऐलान

कांग्रेस के 48 पेज के घोषणा पत्र में 6 वें पेज का शीर्षक हिस्सेदारी न्याय का जिक्र किया गया है. इसे सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक, वरिष्ठ नागरिक विकलांग व्यक्ति और LGBTQIA+ के साथ स्वास्थ्य में बांटा गया है. इसमें सामाजिक न्याय में जिक्र है-

कांग्रेस असमानता की खाई पाटने के लिए राष्ट्रव्यापी आर्थिक और सामाजिक जाति गणना कराएगी. इसमें माध्यम से जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लगाया जाएगा. प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस सकारात्मक कदम उठाएगी.

इसके अलावा आरक्षण की कैप को 50 प्रतिशत से हटाने के साथ कमजोर वर्ग को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू कराने की बात कही है. इसके अलावा कांग्रेस ने भूमिहीनों को जमीन बांटने का भी ऐलान किया है.

अल्पसंख्यकों के लिए किए गए ये वादे

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जिक्र किया है कि कांग्रेस संविधान के अनुच्छेद 15, 16, 25, 28, 29 और 30 के तहत अल्पसंख्यकों को मिलने वाले मौलिक अधिकारों का आदर करेगी.
कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों ओर युवाओं को शिक्षा, रोजगार व्यवसाय, सेवाओं, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में पूरी तरह लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और उन्हें बरकरार रखेगी.

अल्पसंख्यकों को विदेश में अध्ययन कराने के लिए मौलाना आजाद स्कॉलरशिप को लागू कराएगी और स्कॉलरशिप की संख्या बढ़ाएगी.
अल्पसंख्यक अपने मानवीय और नागरिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे इसके लिए उन्हें आर्थिक सशक्त बनाया जाएगा और उन्हें आसान लोन दिलवाया जाएगा.

कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि अल्पसंख्यकों को शिक्षा स्वास्थ्य, सरकारी नौकरी लोक निर्माण कौशल विकास में बिना भेदभाव उचित अवसर मिलें.

कांग्रेस ने यह भी सुनिश्चित करने का वादा किया है कि प्रत्येक नागरकि की तरह अल्पसंख्यकों को भी पोशाक, खान, पान, भाषा और व्यक्तिगत कानूनों की स्वतंत्रता हो.

कांग्रेस व्यक्तिगत कानूनों में सुधार को बढ़ावा देगी, यह सुधार संबंधित समुदायों की भागीदारी और सहमति से किए जाएंगे.

कांग्रेस संविधान की आठवीं अनुसूची में अधिक भाषाओं में शामिल करने की लंबी समय से चली आ रही मांग को पूरा करने का वादा पूरा करेगी.

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सियासत गर्म कांग्रेस और बीजेपी दोनों दिए गए बयानों को लेकर चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज…

0

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सियासत गर्म कांग्रेस और बीजेपी दोनों दिए गए बयानों को लेकर चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज…

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है. सोमवार कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपनी-अपनी शिकायतें लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची थीं. पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी की ओर से बांसवाड़ा में दिए गए बयानों को लेकर चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी.

उसके बाद अब बीजेपी चुनाव आयोग पहुंची थी. बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयानों और शब्दों के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग के सामने आपत्ति दर्ज कराई है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत में राहुल गांधी को आदतन अपराधी बताया है.
दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हमने आयोग के सामने अपनी बात रखी और मांग कि जिस तरह से राहुल गांधी देश के अंदर भाषा और प्रांत के नाम पर लड़ाने का षड़यंत्र रच रहे हैं उसे लेकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश को उत्तर और दक्षिण के बीच लड़ाने का षड़यंत्र रच रहे हैं.

चुघ बोले- राहुल देश को उत्तर व दक्षिण के बीच दरार डाल रहे

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा, कांग्रेस ने इस बार देश को उत्तर व दक्षिण के बीच दरार डालकर लड़ाने का एक षड्यंत्र रचा है. राहुल गांधी अपने भाषणों में उत्तर व दक्षिण की लड़ाई के लिए पूरा प्रयास किया है. देश तरक्की कर रहा है लेकिन राहुल गांधी देश को टुकड़ों में बांटने की बात कर रहे हैं. हमने इसको लेकर लिखित में शिकायत की है और कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी भाषाओं का सम्मान करती है.

राहुल गांधी के भाषणों पर बीजेपी ने जताई आपत्ति

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु में भाषा के आधार पर लोगों के बीच में भ्रम फैलाने की कोशिश की. ये सीरियल और आदतन अपराधी है. उन्होंने कहा कि देश के अंदर एक राष्ट्र, एक भाषा और एक नेता योजना चल रही है. इसके अलावा केरल और अन्य राज्यों के दौरे पर भी राहुल गांधी ने अपने भाषणों के जरिए एक दूसरे को लड़ाने का प्रयास किया है.

दूसरा चरण BJP के लिए चुनौतीपूर्ण, UP की 8 में 7 सीटों पर कब्जा, इस बार कैसी होगी राह?

0

दूसरा चरण BJP के लिए चुनौतीपूर्ण, UP की 8 में 7 सीटों पर कब्जा, इस बार कैसी होगी राह?

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों पर वोटिंग होने के बाद अब बारी दूसरे चरण की आठ सीटों की है. दूसरे फेज में पश्चिमी यूपी और बृज क्षेत्रों की सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान है, जिसके चलते सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है.

यह चरण बीजेपी के लिए जितना अहम है, उतना ही कांग्रेस की साख दांव पर लगी है. सपा के लिए इस चरण में खोने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन बीजेपी को अपनी सीटें बचाए रखने की बड़ी चुनौती है. ऐसे में देखना है कि दूसरे चरण में किसका पलड़ा भारी रहता है.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होने है. इस चरण की अमरोहा को छोड़कर बाकी सभी सीटें बीजेपी ने 2019 जीती थी. अमरोहा सीट बसपा के खाते में गई थी. हालांकि, इस बार सियासी समीकरण बदल गए हैं. आरएलडी इस बार बीजेपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी है तो कांग्रेस के साथ सपा मिलकर चुनाव लड़ रही और बसपा अकेले दम पर किस्मत आजमा रही है.

यूपी के दूसरे चरण 8 में से सात सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है, जबकि बागपत सीट पर एनडीए गठबंधन में शामिल आरएलडी चुनाव लड़ रही है. वहीं, इंडिया गठबंधन में चार सीटों पर सपा और चार सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस गाजियाबाद, मथुरा, बुलंदशहर, अमरोहा सीट पर चुनाव लड़ रही जबकि सपा नोएडा, अलीगढ़, बागपत और मेरठ सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. इस तरह इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस की बराबर की साख दांव पर दूसरे चरण में लगी हुई है.

मेरठ सीट बीजेपी बनाम बसपा की लड़ाई

मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी से अरुण गोविल मैदान में है, जो प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में प्रभु राम की भूमिका में दिख चुके हैं. सपा यहां से सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बना रखा है तो बसपा से देवव्रत त्यागी किस्मत आजमा रहे हैं. पिछली बार मेरठ सीट पर बीजेपी बहुत मामूली वोटों से जीत दर्ज की थी, बसपा के याकूब कुरैशी ने राजेंद्र अग्रवाल को कांटे की टक्कर दिया था. इस बार बीजेपी ने राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर अरुण गोविल को उतारा है. याकूब परिवार बसपा के देवव्रत त्यागी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, जिसके चलते सपा के योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा के लिए काफी चुनौती खड़ी हो गई है. मेरठ का चुनाव बीजेपी बनाम बसपा होता नजर आ रहा है.

अमरोहा में हाथी बिगाड़ेगा कांग्रेस का खेल?

अमरोहा लोकसभा सीट पर बीजेपी से कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस से कुंवर दानिश अली और बसपा के मुजाहिद हुसैन के बीच टक्कर है. ये सीट मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है, ऐसे में में बसपा ने कांग्रेस-सपा गठबंधन की ओर से मुस्लिम प्रत्याशी होने से मुस्लिम वोटों में बिखराव तय है. बसपा ने मुस्लिम कैंडिडेट उतारकर कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने अमरोहा सीट पर प्रचार करते हुए कहा था कि दानिश अली ने मुस्लिमों को धोखा दिया है और उनके साथ गद्दारी की है. बीजेपी और आरएलडी के साथ होने के कंवर सिंह तंवर मजबूत माने जा रहे हैं, लेकिन दोनों ही पार्टियों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है, जिसके चलते कई बार टकराव की स्थिति बनी है.

गाजियाबाद सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने दो बार सांसद रहे वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग पर दांव लगाया है. वहीं, गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के पाले में हैं. कांग्रेस ने यहां से डॉली शर्मा को टिकट दिया है तो बसपा से नंद किशोर पुंडीर मैदान में है. वीके सिंह के टिकट कटने के चलते माना जा रहा ठाकुर समुदाय के बीच नाराजगी भी है, क्योंकि ठाकुर संगठन लगातार पंचायत कर बीजेपी के खिलाफ वोटिंग की अपील कर रहे है. बीजेपी पिछले तीन चुनाव से गाजियाबाद सीट जीत रही है, जिसके चलते इस बार मजबूत दावेदारी मानी जा रही है, लेकिन कांग्रेस और बसपा के चलते त्रिकोणीय जंग मानी जा रही है.

गौतमबुद्ध नगर सीट पर त्रिकोणीय फाइट

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) लोकसभा सीट से बीजेपी ने लगातार दो बार सांसद बन रहे डॉ महेश शर्मा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरे हैं. सपा ने महेंद्र नागर को उतारा है तो बसपा ने राजेंद्र सोलंकी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. नोएडा सीट पर तीनों प्रत्याशी अलग-अलग जातियों से हैं. ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प है, क्योंकि सपा ने गुर्जर-मुस्लिम-यादव समीकरण बनाने का दांव चला है तो बसपा ने ठाकुर-दलित समीकरण के सहारे जीत का ताना बाना बुना है. नोएडा सीट पर ठाकुर मतदाता बड़ी संख्या में है, जो बीजेपी के परंपरागत वोटर माने जाते है. लेकिन, बसपा के उतरने से महेश शर्मा की टेंशन बढ़ गई है. इस तरह नोएडा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है.

बुलंदशहर सीट पर बसपा बनाम बीजेपी

बुलंदशहर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस सीट पर भी पिछली दो बार से लगातार बीजेपी का कब्जा रहा है. बीजेपी ने एक बार फिर से भोला सिंह को मैदान में उतारा है तो बसपा ने नगीना सीट से सांसद गिरीश चंद्र पर दांव खेलकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. इंडिया गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है. कांग्रेस ने बुलंदशहर सीट से शिवराम वाल्मीकि को उतारा है. 2009 को छोड़कर 1991 से लगातार बीजेपी बुलंदशहर सीट को जीत रही है. कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि की तुलना में गिरीश चंद्र मंझे हुए नेता है, जिसके चलते अब चुनावी लड़ाई बीजेपी बनाम बसपा की होती दिख रही है.

अलीगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला?

अलीगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी ने यहां वर्तमान सांसद सतीश गौतम को उतारा है. बसपा ने यहां मुस्लिम प्रत्याशी गुफरान नूर का टिकट काटकर बीजेपी से ही आए हितेंद्र कुमार को टिकट दिया है. समाजवादी पार्टी से जाट बिरादरी के बिजेंद्र सिंह मैदान में है. इस सीट पर भी मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं, लेकिन तीनों दलों में किसी ने मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा है. इसके चलते मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. बसपा से ब्राह्मण प्रत्याशी और सपा के जाट प्रत्याशी उतारने के चलते बीजेपी के सतीश गौतम की टेंशन बढ़ गई है.

मथुरा सीट पर ड्रीम गर्ल की हैट्रिक

मथुरा लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है. इस सीट से लगातार दो बार फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव जीत रही है. इस बार फिर से बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने मथुरा सीट से मुकेश धनगर को टिकट दिया है. बहुजन समाज पार्टी ने यहां जाट बिरादरी से आने वाले आईआरएस रहे सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है. आरएलडी और बीजेपी का समर्थन है. यह सीट जाट बहुल मानी जाती है, जहां से बसपा के जाट प्रत्याशी उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है. माना जा रहा है कि मथुरा सीट पर बसपा अगर जाट-दलित वोटों को जोड़ने में कामयाब रही तो बीजेपी के लिए चिंता पकड़ बन सकती है.