Home Blog Page 1038

Happy Baisakhi 2024 Wishes; 13 अप्रैल 2024 को देशभर में बैसाखी मनाई जाएगी. बैसाखी पर अपनों को खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं…

0

Happy Baisakhi 2024 Wishes; 13 अप्रैल 2024 को देशभर में बैसाखी मनाई जाएगी. बैसाखी पर अपनों को खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं…

13 अप्रैल 2024 को देशभर में बैसाखी मनाई जाएगी. ये फसल से जुड़ा पर्व है. पंजाब और हरियाणा में ये त्योहार खास माना जाता है. बैसाखी के दौरान फसलों की कटाई शुरु हो जाती है.

सिख धर्म के लोग नव वर्ष के रूप में बैसाखी का जश्न मनाते हैं. इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को घर आमंत्रित कर सेलिब्रेशन मनाते हैं. घर घर में तरह तरह के मिष्ठान और पकवान बनाने की परंपरा है.

ये दिन 1699 में दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ के गठन की याद दिलाता है. बैसाखी पर अपनों को मैसेज, शायरी और खास शुभकामनाएं संदेश भेजकर आप भी इस पर्व की लख-लख बधाईयां…

ओह खेतां दी महक
ओह झूमरां दा नचना
बड़ा याद आउंदा है
तेरे नाल मनाया होया हर साल याद औंदा है
दोस्त तू मेरे दिल विच रैहंदा हैं

खुशियां और आपका जनम-जनम का साथ हो
हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सिर पर वाहे गुरु का हाथ हो

नच ले गाले सबके साथ,
आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात,
मस्ती में झूम और खीर पूड़े खा,
सिर पर सदा बना रहे वाहे गुरु का हाथ

बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई
तो भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ
मिलकर सब बंधु भाई

तुस्सी हंसदे ओ सानू हंसान वास्ते,
तुस्सी रोन्ने ओ सानू रुआण वास्ते,
इक वार रुस के ते विखाओ सोणेयो,
मर जावांगे तुहाणूं मनान वास्ते,
बैसाखी दा दिण है खुशियां मणान वास्ते

आपको प्यार और खुशी के साथ फसल के त्योहार की बधाई. आशा है कि भगवान आपको सबसे अच्छा आशीर्वाद दें, हैप्पी बैसाखी.

चारों तरफ नई फसल की बहार है,
देखो आया बैसाखी का त्योहार है,
भंगड़ा, गिद्दा पाओ,
खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ

Lok Sabha Election 2024: प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का दिया मंत्र…

0

”Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रयागराज शुक्रवार को पहुंचे. जगत प्रकाश नड्डा विशेष विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर पार्टी के सांसदों – उम्मीदवारों व अन्य प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया.”

”हालांकि दो नेता उनके स्वागत में नहीं पहुंचे. जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में प्रयागराज एयरपोर्ट पर दोनों महिला सांसद नहीं पहुंची. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल को इस बार BJP ने उम्मीदवार नहीं बनाया है.”

”इस बीच जगत प्रकाश नड्डा ने उम्मीदवारों से उनके चुनाव का हाल जाना. कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया. BJP अध्यक्ष एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए मध्य प्रदेश के रीवा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए. जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों से एयरपोर्ट पर ही बात कर आसपास की सीटों का हाल जाना. सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां के जरिए चुनाव मैदान में उतरने की नसीहत दी. मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रयागराज से ही नई दिल्ली के लिए जगत प्रकाश नड्डा रवाना होंगे.”

”दोनों सीटों से बीजेपी ने बदले थे प्रत्याशी ; इलाहाबाद लोकसभा सीट में 6 वें चरण में चुनाव होने है. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. वहीं बीजेपी चुनाव प्रचार में सबसे आगे चल रही है. बीजेपी ने हाल में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. जिसमें कई मौजूदा सांसदो के टिकट काट दिए गए थे. इलाहाबाद से बीजेपी ने रीता बहुगुणा जोशी के जगह नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. तो वहीं फूलपुर से मौजूद सांसद केशरी देवी पटेल की जगह प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया है. बलिया से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के स्थान पर बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है.”

Israel-Iran War: हमास के खिलाफ जंग छेड़ने वाला इजराइल अब ईरान की ओर से हमले की आशंका में हाई अलर्ट, अगले 24 से 48 घंटे के अंदर इजराइल के दक्षिणी या उत्तरी इलाकों को निशाना बना सकता है। 

0

”Israel-Iran War: हमास के खिलाफ जंग छेड़ने वाला इजराइल अब ईरान की ओर से हमले की आशंका में हाई अलर्ट, अगले 24 से 48 घंटे के अंदर इजराइल के दक्षिणी या उत्तरी इलाकों को निशाना बना सकता है। ”

”हमास के खिलाफ जंग छेड़ने वाला इजराइल अब ईरान की ओर से हमले की आशंका में हाई अलर्ट पर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान अगले 24 से 48 घंटे के अंदर इजराइल के दक्षिणी या उत्तरी इलाकों को निशाना बना सकता है।”

”ईरान ने सीरिया के दमिश्क में 2 अप्रैल को एक ईरान के दूतावास पर हुई एयर स्ट्राइक के लिए इजराइल के खिलाफ आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।”

”सीरिया में हुई इस एयर स्ट्राइक में ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। जान गंवाने वालों में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एलीट कड्स फोर्स का एक वरिष्ठ सदस्य भी शामिल था। वर्तमान परिस्थितियां अब इसी ओर संकेत कर रही हैं कि ईरान की ओर से इजराइल पर जल्द ही हमला किया जा सकता है। हालांकि, इजराइल के रुख में इन सबसे कोई बदलाव नहीं आया है। इजराइल की सेना ने कहा है कि वह किसी भी हमले का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

‘इजराइल हर स्थिति से निपटने को तैयार’

‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सेना आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा है कि इजराइल हाई अलर्ट पर है। हम हर तरह की स्थिति के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम हमले और डिफेंस के लिए तैयार हैं। हमारे रणनीतिक भागीदार भी हमारे साथ तैयार खड़े हैं। बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अध्यक्ष जनरल माइकल कुरिल्ला गुरुवार की सुबह इजराइल पहुंचे थे।”

”साथ दिया तो US अगला निशाना: ईरान”

”ग्लोबल आई न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अमेरिका से भी साफ-साफ कह दिया है कि अगर उसने इजराइल का साथ दिया तो ईरान का अगला निशाना अमेरिका होगा। बता दें कि पेंटागन ने ईरान और उसके सहयोगियों की ओर से अगर इजराइल की सुरक्षा पर आंच आई तो वह इजराइल के साथ खड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी गुरुवार को कहा था कि अगर ईरान की ओर से इजराइल पर कोई भी हमला किया जाता है तो हम उसका जवाब देने में इजराइल का पूरा साथ देंगे।”

”हमास के साथ 6 महीने से चल रहा विवाद”

”बता दें कि इजराइल पिछले छह महीनों से हमास के साथ लड़ाई में उलझा हुआ है। अब ईरान के साथ भी उसका विवाद गंभीर हो गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ईरान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह फिलहाल ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाए और वह जल्दबाजी से काम नहीं करेगा। बता दें कि इजराइल ने सीरिया में हुए इस हमले की न तो जिम्मेदारी ली है और न ही इनकार किया है। हालांकि, पेंटागन ने ईरान के दावे को सही बताया है।”

”गाजा में जारी रहेगा इजराइन का अभियान”

”वहीं, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल का गाजा में अभियान जारी रहेगा। लेकिन इसके साथ ही ईरान के हमले की आशंका को देखते हुए अन्य इलाकों में परिस्थिति की तैयारी भी की जा रही है। हम उन सभी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने पर काम कर रहे हैं जिनकी जो डिफेंस और अटैक दोनों के दौरान चाहिए। उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने कहा है कि इजराइल पर हमला हो कर रहेगा। इजराइल ने गलती की है, उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए और मिलकर रहेगी।”

ईरान की धमकी से डर गया अमेरिका! अपने लोगों को जारी कर रहा एडवाइजरी, इजरायल भी अलर्ट

0

”ईरान की धमकी से डर गया अमेरिका! अपने लोगों को जारी कर रहा एडवाइजरी, इजरायल भी अलर्ट”

”इजरायल ने पिछले दिनों सीरिया में स्थित ईरान के राजनयिक दफ्तर पर जोरदार एयरस्ट्राइक की थी। इस हमले में ईरान के एक टॉप जनरल समेत 12 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी है और कहा है कि इजरायल पर हमला किया जाएगा।”

”उसकी इस धमकी से सुपरपावर कहे जाने वाले अमेरिका की भी नींद उड़ गई है। अमेरिका ने अब अपने नागरिकों तक के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है और कहा है कि वे इजरायल जाने से परहेज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां किसी भी वक्त ईरान का अटैक हो सकता है।”

”इसके अलावा अमेरिका ने अपने दूतावास के स्टाफ से भी कहा है कि ग्रेटर येरूशलम, तेल अवीव से बाहर यात्रा न करें। इसकी वजह यह है कि दोनों प्रमुख शहरों में इजरायल के मजबूत सुरक्षा बंदोबस्त हैं, लेकिन सुदूर इलाकों में ईरान के हमले से नुकसान हो सकता है। यही नहीं इस मामले में ब्रिटेन तक ने दखल दिया है और उसके विदेश मंत्री लॉर्ड कैमरून ने ईरान से कहा है कि वह हमला करने से परहेज करे। इजरायल ने अब तक सीरिया में हुए हमले की न तो जिम्मेदारी ली है और ना ही खंड किया है। ऐसे में ईरान का दावा और मजबूत हो रहा है कि यहूदी मुल्क ने ही अटैक किया था।”

”दरअसल इजरायल और ईरान की तनातनी ने युद्ध के दूसरे देशों में भी फैलने का डर बढ़ा दिया है। अब तक की जंग इजरायल और हमास के बीच ही थी। अब यदि ईरान इसमें सीधे तौर पर उतरता है तो कुछ और शक्तियां इजरायल का समर्थन कर सकती हैं। ऐसी स्थिति गंभीर संकट की ओर ले जा सकती है। यही नहीं कुछ विश्लेषक मानते हैं कि ऐसे ही रार बढ़ी तो हालात विश्व युद्ध के भी बन सकते हैं। इस जंग में ईरान और इजरायल के टकराव की आशंका बढ़ने की कुछ वजहें भी हैं। एक तरफ ईरान को लेकर माना जाता है कि वह हमास और हिजबुल्लाह का समर्थन करता है और उन्हें हथियार तक मुहैया कराता है।”

”वहीं इजरायल की कोशिश है कि सीरिया, इराक जैसे देशों में ईरान का असर कम किया जाए। इजरायल की ओर से किए गए हमले की भी यही वजह मानी जाती है। इस हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के सीनियर कमांडर मारे गए थे, जो लेबनान और सीरिया में ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ, जब पूरी दुनिया में पहले ही गाजा की जंग को लेकर चिंता है। खासतौर पर मुस्लिम देशों में तो ईद के मौके पर भी फिलिस्तीन के लिए दुआएं मांगी गईं और इजरायल विरोधी प्रदर्शन हुए। अब तक गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के चलते करीब 34 हजार लोग मारे गए हैं।”

देश में लोकसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने गूगल सर्च इंजन पर विज्ञापनों पर लगभग 117 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

0

”देश में लोकसभा चुनावों के लिए गूगल विज्ञापन पारदर्शिता केंद्र के डाटा के मुताबिक 1 जनवरी से 10 अप्रैल तक राजनीतिक पार्टियों ने गूगल सर्च इंजन पर विज्ञापनों पर लगभग 117 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जबकि इसी समयावधि में 2019 के चुनाव के दौरान विज्ञापनों पर खर्च की गई यह राशि करीब 10 करोड़ थी।”

”भाजपा ने सबसे ज्यादा 39 करोड़ खर्च किए” ;

”राजनीतिक विज्ञापनों पर सबसे अधिक खर्च करने वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है, जिसने 1 जनवरी से 10 अप्रैल तक गूगल विज्ञापनों पर 39 करोड़ रुपए या कुल राशि का एक तिहाई खर्च किया। इसके बाद विज्ञापन के लिए सरकार की नोडल एजेंसी संचार (सी.बी.सी.) का नंबर आता है जिसने विज्ञापनों पर 32.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।”

”मीडिया योजनाकारों और विज्ञापन एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल विज्ञापन तुलनात्मक रूप से कम लागत पर अधिक लक्षित पहुंच के अवसर प्रदान करते हैं।”

”केंद्र की जन धन योजना सबसे ज्यादा विज्ञापन ;  ”टैक प्रमुख के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी से 10 अप्रैल की अवधि के दौरान भाजपा ने गूगल पर कुल 76,800 विज्ञापन चलाए। जिस विज्ञापन पर इसने सबसे अधिक राशि खर्च की वह केंद्र की जन धन योजना को बढ़ावा देने वाला एक हिंदी भाषा का छवि विज्ञापन था।”

”यह विज्ञापन 10 फरवरी से 29 मार्च तक 49 दिनों तक चला। पार्टी द्वारा दूसरा सबसे बड़ा खर्च केंद्र की मुद्रा ऋण योजना को बढ़ावा देने वाले तमिल भाषा के वीडियो विज्ञापन पर था पिछले तीन महीनों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विज्ञापन चलाने पर सबसे अधिक राशि खर्च की है। ”

”कांग्रेस ने भी खर्च किए 7.55 करोड़ ‘आंकड़ों से पता चलता है कि कांग्रेस ने 1 जनवरी से गूगल पर विज्ञापनों पर 7.55 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जबकि तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डी.एम.के. के लिए काम करने वाली एक रणनीति फर्म पॉपुल्स एम्पावरमेंट नैटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने 9.25 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।”

”उनके बाद इंडियन पी. ए. सी. कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, राजनीतिक रणनीति फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी की होल्डिंग कंपनी है, जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और आंध्र प्रदेश में वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी के लिए काम करती है।”

”भौगोलिक क्षेत्रों में, तमिलनाडु में पिछले तीन महीनों में गूगल पर सबसे अधिक राजनीतिक विज्ञापन देखे गए हैं, इस अवधि में राज्य में दिखाए गए विज्ञापनों पर कुल 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 9.86 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश में 9.59 करोड़ रुपए और ओडिशा में 9.56 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।”

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांद हो रही है। अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।

0

”राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांद हो रही है। अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।”

”आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इससे पारा और गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 14 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है। साथ ही बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।”

”राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को बूंदाबांदी हो रही है। साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दो दिन बाद प्रदेश में कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। बीते गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी है।”

”इस बीच प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि न्यूनतम तापमान से महज 5 डिग्री ही ज्यादा है। बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान 10 से 16 डिग्री तक गिरा हुआ है।”

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ‘शुक्रवार को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 22700 से फिसला…

0

”भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ‘शुक्रवार को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 22700 से फिसला ; गुरुवार को बाजार में ईद की छुट्टी थी, उसके बाद शुक्रवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई।”

”अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने से फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना क्षीण हुई है। निवेशकों का ध्यान अब घरेलू बाजार में कंपनियों के आने वाले तिमाही परिणामों पर टिकी हुई है। शुक्रवार को टीसीएस के नतीजे आने वाले हैं।”

”सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर कारोबार होता दिखा”

”शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 304 अंकों या 0.40% की गिरावट के साथ 74,734 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 82 अंकों या 0.36% कमजोर होकर 22,672 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।”

”शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल”

”निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे”

”सेंसेक्स के 30 शेयरों में सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 1 से दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टल और मारुति के शेयर भी गिरावट के साथ खुले। दूसरी ओर एनटीपीसी, एलएंडटी और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त के साथ खुले।”

”सीएएमएस के शेयरों में दिखी पांच प्रतिशत की बढ़त”

”कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। भारतीय रिजर्व बैंक ने सीएएमएस को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है। उसके बाद कंपनी के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर राजस्व में 10% की बढ़ोतरी के बाद मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयरों में आठ प्रतिशत की बढ़त दिखी।”

”भारती हेक्साकॉम के शेयरों की हुई दमदार लिस्टिंग”

”भारती एयरटेल से संबद्ध कंपनी भारती हेक्साकॉम के शेयर शुक्रवार को एक्सचेंजों पर 32.45% के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 755.2 रुपये और एनएसई पर 755 रुपये पर शुरू हुआ, जबकि ऑफर प्राइस 570 रुपये था। लिस्टिंग से पहले अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।”

लोकसभा चुनाव 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में चुनावी रैली को संबोधित किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बातें…

0

लोकसभा चुनाव 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में चुनावी रैली को संबोधित किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बातें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सनातन विरोधी और देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। आइए जानते हैं पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बातें…

1.डमरू बजाकर किया भीड़ का स्वागत

ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डमरू बजाकर लोगों का स्वागत किया और गढ़वाली भाषा में प्रणाम कहके अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

2.कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए

पीएम मोदी ने कहा, कोई भी नहीं भूल सकता कि कांग्रेस पार्टी ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। यह कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डाल सकते थे, डाले और अदालत में भी रूकावटें डालने को कोशिश कीं। उन्होंने कहा, लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ कर उनके घर जाकर उन्हें मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजा लेकिन उन्होंने उसका भी बहिष्कार कर दिया।

3.उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की साजिश

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा कर प्रण लिया है कि हिंदू धर्म में निहित शक्ति का विनाश करेंगे। यह कांग्रेस शक्तिस्वरूपा मां धारी देवी, मां चंद्रबदनी देवी, मां ज्वाल्पा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती है। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की साजिशें चल रही हैं और कांग्रेस की ये बातें आग में घी डालने का काम करेंगी।

4. गंगा जी के अस्तित्व को भी कांग्रेस ने नकारा

ऋषिकेश में प्रधानमंत्री ने कहा, आप सभी को भूलना नहीं है कि यह वही कांग्रेस है जो कहती रही है कि हर की पौड़ी मां गंगा के किनारे नहीं है, वह एक नहर के किनारे बसी है। ये गंगा जी के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हें उत्तराखंड के लोग सबक सिखा कर रहेंगे।

5. तिरंगा सुरक्षा की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि पहले जब तक देश में कमजोर और अस्थिर सरकारें रहीं, तब तक भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे लेकिन उनकी मजबूत सरकार में आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आज युद्ध क्षेत्र में तिरंगा भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।

6. 10 वर्षों में हमने देश को मजबूत किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली स्थिर सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पहले के मुकाबले देश को बहुत मजबूत किया है। सरकार ने सात दशकों बाद जम्मू—कश्मीर से धारा 370 खत्म की, तीन तलाक के खिलाफ कानूान बनाया, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया और पूर्व सैनिकों को ‘ओआरओपी’ (वन रैंक, वन पेंशन) का लाभ दिया ।

7. उत्तराखंड की 5 सीटों पर बीजेपी को जिताने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर एक बार फिर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने को कहा। बता दें, 2014 और 2019 में भी प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा के खाते में ही गयी थीं ।

8. अमेरिका के एक किस्से का जिक्र

पीएम मोदी ने भाषण के दौरान एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार वे अमेरिका के सुदूर इलाके में गए हुए थे। वहां वह शाकाहारी खाना नहीं मिल रहा था, बहुत देर बात उन्हें एक छोटी सी दुकान दिखी, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक था। उस शख्स के गले में रुद्राक्ष की मालाएं थीं। पीएम मोदी को उसने बताया कि वह ऋषिकेश जाता रहता है, जिस कारण उसके जीवन में परिवर्तन आया है। ये ही इस भूमि की ताकत है।

9. हमने भ्रष्टाचारियों को लूटपाट से रोका

इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमने भ्रष्टाचारियों को लूटपाट से रोका है इसलिए मोदी के खिलाफ उनका गुस्सा चरम पर है।

10. कांग्रेस विकास और विरासत विरोधी

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सरकार को विकास और विरासत विरोधी बताया। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। हमारा फोकस है कि उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचन को आसान बनाना है। इसलिए हम रोडवेस, रेल और एयरवेज की सुविधाएं बढ़ाते जा रहे हैं।

Lok Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर और राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे।

0

”Lok Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर और राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे।”

वोटरों को लुभाने में जुटे हैं प्रधानमंत्री मोदी .; ”भाजपा के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे।”

”माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी एक बार फिर फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और गांधी परिवार पर निशाना साधेंगे। अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस से सवाल भी पूछेंगे और उनके कार्यकाल में राज्य की बदलती तस्वीर एवं छवि की भी बात करेंगे।”

”राजस्थान के लिए पीएम मोदी का प्लान”

”जम्मू कश्मीर के बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां दोपहर बाद 2:15 बजे बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। बाड़मेर की जनसभा के बाद वह दौसा में शाम को 4:45 बजे एक रोड शो भी करेंगे।”

छत्तीसगढ़ : 13 अप्रैल को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बस्तर दौरा।

0

छत्तीसगढ़ : पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल गांधी सभा लेंगे। मोदी गारंटी के बाद अब बस्तर में न्याय गारंटी की बात होगी। राहुल के साथ कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी आएंगे ।