Home Blog Page 1041

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया।”

0

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया।”

”इसमें भाजपा के उम्मीदवार जितिन प्रसाद भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने तराई शहर के आसपास की लोकसभा सीटों का चुनावी गणित को साधेंगे और उम्मीदवार के समर्थन में जनता से आग्रह किया।”

”पीलीभीत के आसपास वाली सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा सीटें भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि आपके जीवन को और भी आसान बनाये। मेरे जीवन का हर पल, हर क्षण जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है।”

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत 45 राजपत्रित अधिकारी, 80 निरीक्षक, 12 महिला निरीक्षक, 255 उपनिरीक्षक और 45 महिला उपनिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी । इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बल की एक कंपनी, 1320 मुख्य आरक्षी व सिपाही, 70 यातायात पुलिस कर्मी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित रहें। हेलीपैड से सभास्थल तक सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है और सभी मोहल्लों के रास्तों पर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया ।

”भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि मोदी जी समाज के सभी लोगों को एक साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और निर्भीक होकर किसी भी समय आ-जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान साथियों का भविष्य मोदी जी के संरक्षण में उज्जवल है। विभिन्न रोजगार परक योजनाओं में रोजगार की गारंटी है।”

”भाजपा उम्मीदवार ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कैंथ, मानपुर हटुवा, भिठौरा कला, अमखेड़ा, वाहनपुर, जैतपुर, मुडैला कला आदि स्थानों पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रवक्ता नंद, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, कमलेश गंगवार आदि उपस्थित थे।”

Chaitra Navratri 2024  : चैत्र नवरात्रि में करें ये 3 चमत्कारी उपाय, सांसारिक समस्याओं से मिलेगी मुक्ति हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही अधिक महत्व…

0

Chaitra Navratri 2024  : चैत्र नवरात्रि में करें ये 3 चमत्कारी उपाय, सांसारिक समस्याओं से मिलेगी मुक्ति हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही अधिक महत्व है। बता दें कि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। सभी साधक माता को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

नवरात्रि में कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने के बाद सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नवरात्रि में किस तरह की साधानाएं और उपाय किए जाते हैं। ताकि जीवन की सारी समस्याएं दूर हो सकें।

नवरात्रि में की जाने वाली जन साधनाएं

यानी आज यानी 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। देवी की उपासना करने वाले सभी साधकों को इस वर्ष नवरात्रि में कुछ उपाय करने चाहिए। वो उपाय कुछ इस प्रकार है।

शीघ्र विवाह हेतु करें साधना-विधि

जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, उन्हें नवरात्रि प्रतिपदा से लेकर नवमी तक त्रिदली बेल पत्र पर राम-राम लिखकर आदिशक्ति माता की पूजा अर्चना करें। साथ ही तीन बेल पत्र लेकर 9 दिन तक अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना सिद्ध होगी और जल्द विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

स्वास्थ्य के लिए-विधि

किसी परिवार के परिवारजन बहुत समय से रोग से ग्रसित है और दवाईया खाने के बावजूद सुधार नहीं हो पा रहा है, नवरात्रि के प्रतिपदा से नवमी तक परिवार का कोई सदस्य देसी घी का भोग माता आदिशक्ति को लगाएं और आराधना करें कि हमारा अमुक व्यक्ति काफी समय से रोग से पीड़ित है। माता पर चढ़ाया हुआ प्रसाद उस रोगी व्यक्ति को ग्रहण कराएं। ऐसा करने से तत्काल लाभ मिलेगा। श्रद्धा और विश्वास के साथ यह उपरोक्त उपाय करें।

पारिवारिक शांति के लिए विधि

यदि किसी परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते हैं, परिवार में अशांति रहती हो, आर्थिक संकट से ग्रस्ति हो तो उस परिवार का मुखिया सोमवार के दिन तुलसी की सूखी हुई लकड़ी को अच्छे से लपेटकर मिट्टी में डाल दें। उसके बाद सोमवार को बेल के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।

Weather Forecast ; भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 12 राज्यों में तेजी से बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी!

0

Weather Forecast; भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 12 राज्यों में तेजी से बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है । आईएमडी के मुताबिक हीटवेब सबसे अधिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में देखा जा रहा है।

”इन राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।”

”तेजी से बढ़ते गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले हफ्ते 7 राज्यों के 17 इलाकों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका था। गर्मी का रिकॉर्ड सबसे अधिक रायलसीमा में टूटा। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था।”

”मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, भोपाल, नागपुर, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम में हल्की से मध्यम वर्षा होने, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।”

”आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु से सटे दक्षिण केरल, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आसपास के पश्चिमी ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना पूर्वी मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक उत्तरी उत्तराखंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से सटे दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।”

”मध्य प्रदेश में रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और नरसिंगपुर में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में भी आईएमडी ने ओले पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।”

Lok Sabha Election 2024; 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल सीटों पर मतदान होगा।

0

Lok Sabha Election 2024; लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।

”पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में होंगे लेकिन इनमें से केवल 8% महिलाएं हैं। ये हाल तब है जब संसद ने पिछले साल महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें आरक्षित करने का विधेयक पारित किया था।”

”महिला आरक्षण विधेयक के पास होने के बावजूद राजनीतिक दल अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की जल्दी में नहीं दिख रहे हैं। विधेयक पारित हो गया और सितंबर 2023 में राष्ट्रपति की सहमति भी प्राप्त हुई, लेकिन इसे अगले परिसीमन के बाद ही लागू किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवारों में से 134 महिलाएं और 1,491 पुरुष हैं।”

”पहले चरण में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मिजोरम में महिला उम्मीदवारों का प्रतिशत (16%) सबसे अधिक है। पहले चरण में 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में से छह में कोई महिला उम्मीदवार नहीं है। ये हैं छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, मणिपुर और त्रिपुरा।”

”बता दें कि 2019 के चुनाव में कुल उम्मीदवारों (8,054) में से 9% (726) महिलाएं थीं। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि उनमें से 78 महिलाएं 17वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और 575 की जमानत जब्त हो गई। 2019 में टीएमसी ने अपने 41% टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए थे।”

”इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा पहले चरण के 1,625 में से 1,618 उम्मीदवारों के विश्लेषण में पाया गया कि उनमें से 16% ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 25% के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। एडीआर ने कहा कि उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.51 करोड़ रुपये है।”

  • बता दें कि पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की      102 सीट पर मतदान होगा।
  • दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट        पर मतदान होगा।
  • सात मई को तीसरे चरण में, 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन      क्षेत्रों में मतदान होगा।
  • चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
  • पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट        पर मतदान होगा।
  • लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित          प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
  • सातवें और अंतिम चरण में एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की      57 सीट पर मतदान होगा। परिणाम 4 जून को आएगा।

”लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे और मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं। देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है और 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। देश में 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा।”

रायपुर : तीन संसदीय क्षेत्रों में आचार संहिता लगने के बाद 40 करोड़ 77 लाख का कैश और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई है…

0

रायपुर : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद से बड़ी खबर है. तीन संसदीय क्षेत्रों में आचार संहिता लगने के बाद 40 करोड़ 77 लाख का कैश और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई है.

”8 अप्रैल को दूसरे चरण का नाम वापसी का आखरी दिन था. तीनों संसदीय क्षेत्रों से कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 3 महिला प्रत्याशी हैं. अपर कलेक्टर सैलाभ ने बताया कि 8 अप्रैल को 11 उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त कर दिए गए.”

”चुनाव आयोग के मुताबिक, बस्तर, राजनांदगांव, कांकेर के कुछ संवेदनशील मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा. जबकि, अन्य मतदान केन्द्रो पर सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान होगा.”

”प्रदेश में दूसरे चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. राजनांदगांव लोकसभा सीट से कुल 23 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से चार उम्मीदवारों के फॉर्म रिजेक्ट हो गए. जबकि, चार लोगों ने नामांकन वापस ले लिया. ऐसे में अब इस सीट पर 15 नेताओं के बीच चुनावी मुकाबला होगा. वहीं, यहां नोटा सहित 16 उम्मीदवार होंगे.”

”इसके लिए एक बैलेट यूनिट मतदान केन्द्रों में लगाई जाएगी. राजनांदगांव के उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद चार पत्र विधि मान्य नहीं पाए गए थे. इसकी वजह से उनके फॉर्म निरस्त किए गए हैं.”

”राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-6 छत्तीसगढ़ प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है. यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी के संतोष पांडे के बीच देखा जा रहा है. इनके अलावा अन्य 14 नेता भी इस सीट पर अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश करते नजर आएंगे.”

”छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी. राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. नतीजे 4 जून को आएंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को 1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को 7 सीटों पर चुनाव होंगे. इस बार भी सबसे पहले वोटिंग बस्तर में होगी.”

”पहले फेज के लिए नॉमिनेशन 20 मार्च को होगा. नॉमिनेशन फाइलिंग का आखिरी डेट 27 मार्च है. नॉमिनेशन की क्रूटनी 28 मार्च, नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च, वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन 20 मार्च को होगा. नॉमिनेशन फाइलिंग का आखिरी डेट 27 मार्च है. नॉमिनेशन की क्रूटनी 28 मार्च, नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च, वोटिंग 19 अप्रैल और नतीजे 4 जून को आएंगे.”

”ED की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली सीएम केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट कल सुनाएगा फैसला”

0

ED की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली सीएम केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट कल सुनाएगा फैसला”

ED की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट कल दोपहर ढाई बजे अपना फैसला सुनाएगा. बता दें कि ED ने आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ED के सामने पेश हुए AAP विधायक दुर्गेश पाठक

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में पूछताछ के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में उसके दफ्तर पहुंचे. इससे पहले, दिन में वित्तीय जांच एजेंसी ने मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार से पूछताछ की थी.

गौरतलब है कि दुर्गेश पाठक गोवा विधानसभा चुनाव के प्रभारी थे. ईडी के अनुसार, हवाला लेनदेन के लगभग 45 करोड़ रुपये का उपयोग गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) के चुनाव अभियान में किया गया था.

एजेंसी ने 21 मार्च को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर दो घंटे से अधिक पूछताछ करने के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था.

 

छत्तीसगढ़  : राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत किया गया । इसके साथ ही पीएम मोदी छत्तीसगढ़ आने से जनता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।

0

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच खींचतान जारी है।

छत्तीसगढ़  : राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत किया गया । प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एक कार्यकर्ता और एक नेता के रूप तत्परता से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी छत्तीसगढ़ आने से जनता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।

राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने ”पूरे प्रदेश में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा किया है। फिर चाहे वो महतारी वंदन के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना हो या किसानों की बात हो। पिछले चुनाव के दौरान बस्तर में जो सभा हुई थी, जन सैलाब उमड़ा था, लोगों ने देखा था। बस्तर की जनता के लिए जो गारंटी उन्होंने दी थी। उसे भी प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने पूरा किया है। फिर चाहें वो तेंदूपत्ता हो या फिर चरण पादुका का विषय हो। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी आदिवासी को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बात को लेकर बस्तर और सरगुजा के इलाकों के लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी के यहां पर आगमन से बीजेपी को काफी लाभ होगा।

उज्जैन में लगा ‘भूतों का मेला’ दूर-दूर से आत्मा लेकर पहुंचे लाखों लोग !

0

उज्जैन में लगा ‘भूतों का मेला’ दूर-दूर से आत्मा लेकर पहुंचे लाखों लोग !

मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीति गर्म है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में ‘भूतों का मेला’ लगना शुरू हो गया है। ‘भूतों’ का यह मेला महाकाल की नगरी उज्जैन में लगा है।

उज्जैन के बावन कुंड पर लगे इस ‘भूतों के मेले’ में बुरी आत्मा से छुटकारा पाने के लिए दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। इस ‘भूतों के मेले’ में पहले दिन पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस मेले को लेकर माना है कि मेले के दौरान बावन कुंड में डुबकी लगाने से बुरी आत्माओं से छुटकारा मिल जाता है।

डुबकी लगाने से मिलेगा बुरी आत्माओं से छुटकारा

हर साल भूतड़ी अमावस्या के मौके पर उज्जैन से 14 किलोमीटर दूर कालियादेह महल पर इस मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार सोमवार को भूतड़ी अमावस्या है। ऐसी मान्यता है कि भूतड़ी अमावस्या के दिन कालियादेह महल पर बावन कुंड में डुबकी लगाने से बुरी आत्माओं से निजात मिल जाती है। इसी वजह से सोमवार की सुबह से ही यहां लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

क्या है भूतड़ी अमावस्या?

भूतड़ी अमावस्या के मौके पर सोमवार को काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘भूतों के मेले’ में पहुंचे। यहां इन लोगों ने बावन कुंड में स्नान किया। इसके बाद भैरव महाराज की पूजा करने के लिए मंदिर गए। स्थानीय लोगों का मानना है कि भूतड़ी अमावस्या पर इस कुंड में स्नान करने से रुके हुए काम भी बिना रुकावट के पूरे हो जाते हैं। वहीं अगर भूतड़ी अमावस्या सोमवार के दिन पड़े तो इस सोमवती अमावस्या भी कहते हैं।

छत्तीसगढ़ :  ‘दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द कर दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से दोनों को राहत”

0

छत्तीसगढ़ :  ‘दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द कर दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से दोनों को राहत”

”दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से दोनों को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) और FIR को देखने से पता चलता है कि कोई विधेय अपराध या अवैध गतिविधि नहीं हुई है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जब कोई आपराधिक धनराशि नहीं है, तो मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं बनता।”

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला? ”जांच एजेंसी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शराब व्यापार में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया था। साल 2019 से 2022 के बीच ये कथित घोटाला किया गया। ईडी के खुलासे के बाद कांग्रेस ने रमन सरकार को निशाने पर लिया था। जिसमें 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा काले धन की कमाई का आरोप लगाया गया।”

अनिल टुटेजा पर लगे थे आरोप ; ”दिल्ली की एक अदालत में आयकर विभाग ने 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर चार्जशीट दायर की थी। ईडी ने अपनी चार्जशीट में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को मनी लॉन्ड्रिंग का मास्टरमाइंड बताया था। ईडी ने कहा था कि पूरा सिंडीकेट अनिल टुटेजा से जुड़ा था।”

”डी ने कहा था कि इस सिंडीकेट में राजनीतिक अधिकारियों के साथ राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारी और निजी व्यक्ति शामिल हैं। अनिल टुटेजा उस वक्त वाणिज्य और उद्योग विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव थे। ईडी ने इस मामले में कई और प्रशासनिक अधिकारियों को आरोपी बनाया था। इसी के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर भी आरोप लगे थे।”

डिस्टिलर्स से रिश्वतखोरी का आरोप : ”छत्तीसगढ़ सरकार पर शराब की खरीद और बिक्री के लिए बने राज्य निकाय यानी सीएसएमसीएल के जरिए शराब की खरीद को लेकर डिस्टिलर्स से रिश्वतखोरी का आरोप है। डिस्टिलर्स से कार्टेल बनाने और बाजार में हिस्सेदारी तय करने के लिए पैसे लिए गए। जानकारी के अनुसार, प्रति शराब के आधार पर रिश्वत लेने और देशी शराब को ऑफ-द-बुक बेचने के भी आरोप लगाए गए हैं।”

Chaitra Navratri 2024 : नवरात्रि का पर्व 9 से 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपो की पूजा और आरती की जाएगी।

0

Chaitra Navratri 2024 Durga Ji Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 से 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपो की पूजा और आरती की जाएगी।

हिंदू परंपरा के अनुसार बिना आरती किए कोई भी पूजा पूरी नहीं होती। आरती करने की एक विशेष विधि भी धर्म ग्रंथों में बताई गई है। जानें जय मां अम्बे गौरी… आरती करने की सही विधि…

मां दुर्गा की आरती (Devi Durga Ki Aarti)
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥1॥ जय अम्बे…
माँग सिंदुर विराजत टीको मृगमदको।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको ॥2॥ जय अम्बे.…
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्त-पुष्प गल माला, कण्ठनपर साजै ॥3॥ जय अम्बे…
केहरी वाहन राजत, खड्ग खपर धारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहरी ॥4॥ जय अम्बे…
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥5॥ जय अम्बे…
शुंभ निशुंभ विदारे, महिषासुर-धाती।
धूम्रविलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥6॥ जय अम्बे…
चण्ड मुण्ड संहारे, शोणितबीज हरे।
मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥7॥ जय अम्बे…
ब्रह्माणी, रूद्राणी तुम कमलारानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी ॥8॥ जय अम्बे…
चौसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा औ बाजत डमरू ॥9॥ जय अम्बे…
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुख हरता सुख सम्पति करता ॥10॥ जय अम्बे…
भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी।
मनवाञ्छित फल पावत, सेवत नर-नारी ॥11॥ जय अम्बे…
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
(श्री) मालकेतु में राजत कोटिरतन ज्योती ॥12॥ जय अम्बे…
(श्री) अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख सम्पति पावै ॥13॥ जय अम्बे…

इस विधि से करें मां दुर्गा की आरती?
– ग्रंथों व पुराणों में देवी मां की आरती उतारने की खास विधि बताई गई है।
– विधि के अनुसार, देवी प्रतिमा की आरती 14 बार उतारनी चाहिए।
– सबसे पहले 4 बार चरणों पर से, 2 बार नाभि पर से, 1 बार मुख पर से और 7 बार पूरे शरीर पर से।
– इस प्रकार देवी की आरती करने से देवी की कृपा सभी पर बनी रहती है।