Home Blog Page 1046

Lok Sabha Elections 2024 : ” 4 जून 400 पार…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चूरू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया…

0

Lok Sabha Elections 2024 : चूरू के लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर, गाड़ी, खेत समेत सबकुछ पुरुष के नाम पर होता है. लेकिन मोदी ने तय कर लिया सरकार की तरफ से दिया गया घर महिलाओं के नाम पर होगा.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के चूरू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान समेत पूरे देश के लोग लगातार तीसरी बार केंद्र में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने  भारी संख्या में आशीर्वाद देने पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया. पीएम मोदी ने कहा कि, “चूरू ने बताया दिया है 4 जून 400 पार…” होने जा रहा है.

चूरू के लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर,गाड़ी,खेत समेत सबकुछ पुरुष के नाम पर होता है. लेकिन मोदी ने तय कर लिया सरकार की तरफ से दिया गया घर महिलाओं के नाम पर होगा. उन्होंने कहा कि जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा. पीएम मोदी की तरफ से पिछले 10 साल में देश के लिए किए गए कामों से विकसित भारत की नींव तैयार हुई है.

” कांग्रेस ने किए बड़े-बड़े घोटाले”

कांग्रेस की पिछली सरकार पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश की हालत खस्ता थी.  कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी और करोड़ों गरीबों के सिर पर छत तक नहीं थी.

“मोदी ने की हर मुस्लिम परिवार की रक्षा”

पीएम मदी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है. पहले मुस्लिम परिवार का हर पिता सोचता था कि बेटी की शादी तो कर दी लेकिन अगर 2-3 बच्चे होने के बाद अगर तीन तलाक करके भेज दिया गया तो वह बेटी को कैसे संभालेगा. लेकिन इस सरकार ने तीन तलाक पर कानून लाकर इस कुप्रथा को ही खत्म कर दिया.

“खाने की पूरी थाली आनी बाकी”

बीजेपी के कामकाज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब तक हुआ काम तो सिर्फ ट्रेलर मात्र है. जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है, अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है. अभी तो बहुत कुछ करना है, सपने बहुत हैं और देश को बहुत आगे लेकर जाना है.

राजनांदगांव : 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनांदगांव जिले में बड़ी चुनावी सभा ले सकते हैं।

0

राजनांदगांव : 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनांदगांव जिले में बड़ी चुनावी सभा ले सकते हैं। प्रारंभिक सूचना के बाद भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शासन-प्रशासन स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

रायपुर. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी… ”छत्तीसगढ़” की योजना के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र में गारंटी का ऐलान…

0

रायपुर. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. पार्टी ने इसे न्याय पत्र का नाम दिया है. कांग्रेस ने इस बार की घोषणा पत्र में 25 तरह की गारंटी का ऐलान किया है.

कांग्रेस ने घोषणापत्र में 5 न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ को शामिल किया है. पार्टी का कहना है कि अगर वह सत्ता में आती है तो पार्टी जातियों और उप-जातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की पहचान करने के लिए देशव्यापी जाति जनगणना कराएगी.

इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के महासचीव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी निजता के अधिकार का हनन करने वाले हर कानून समाप्त करेगी.

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम : ” छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत कई नियम तय किए थे. हर जिले में हाईकोर्ट की सहमति से एक कोर्ट को दिव्यांगों के लिए स्पेशल कोर्ट के तहत तय करने, विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति, राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी निजी स्कूल में दिव्यांगता के आधार पर एडमिशन से मना नहीं करने की बात शामिल की गई थी.”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के तौर पर कंगना अब कांग्रेस को जमकर घेर रही हैं. आजादी की लड़ाई में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को लेकर कंगना रनौत ने कई दावे…

0

अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत पर इन दिनों सियासत का रंग पूरी तरह से चढ़ गया है. कंगना ने बता दिया है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नहीं बल्कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस थे.

”उन्होंने कहा है कि वे ही आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, नेहरू नहीं एक टीवी समिट के दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. कंगना की इस दावे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कुछ दिग्गज नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं.”

”भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के तौर पर कंगना अब कांग्रेस को जमकर घेर रही हैं. आजादी की लड़ाई में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को लेकर कंगना रनौत ने कई दावे किए हैं.”

उनका नेताजी पर दिया गया यह बयान चर्चा में है. कुछ लोग इस बयान के समर्थन में हैं तो कुछ लोग कंगना को इतिहास पढ़ने की सलाह दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर कंगना के बयान को लेकर जमकर बहस छिड़ी है.

फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा, ‘सुप्रीम जोकर पार्टी के मसखरे. कितना अपमानजनक है यह.’कंगना के बयान पर क्या बोल रहे हैं लोग? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं.

उन्होंने लिखा, ‘जब आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘जब आलिया भट्ट ने नेशनल टेलीविजन पर ऐसा कुछ कहा था तो वह सिर्फ 19 साल की बच्ची थीं. लेकिन यहां लगभग 40 साल के तथाकथित राष्ट्रवादी उर्फ अंध भक्त इसके लिए जीनियस ऑफ द ईयर हैं.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ साल पहले कंगना रनौत ने दावा किया था कि भारत को आजादी साल 2014 में मिली थी. अब वह सुभाष चंद्र बोस को पहला प्रधानमंत्री बता रहे हैं. यह कैसा वैकल्पिक इतिहास तैयार किया जा रहा है.’

आजादी में क्या थी नेता जी की भूमिका? आजादी की लड़ाई में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अहम भूमिका निभाई थी. वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं. वे गरम दल से थे और उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था.

उन्होंने कोई पद नहीं संभाला था, न ही वे कभी प्रधानमंत्री बने थे. कंगना का यह बयान, ऐतिहासिक तौर पर गलत है. जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने. साल 1947 में जब देश आजाद हुआ तो उन्हें ही देश के नेतृत्व का अवसर मिला. वे 15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. उन्हें भारत की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक ढांचे को विकसित करने का श्रेय दिया जाता है.

”लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी, कांग्रेस घोषणा पत्र की प्रमुख बातें…

0

”लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. पार्टी ने इसे घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया है.”

”घोषणा पत्र जारी करते समय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है. इस सभी के अलग-अलग योजनाएं चलाने का वादा किया गया है. पार्टी ने कहा कि उनका घोषण पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है.”

”कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी जीत के बाद मजदूरों को प्रतिदिन 400 रुपए मजदूरी, गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए और किसानों के लिए एमएसपी कानून बनाएगी.”

”हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय का दस्तावेज़’ के रूप में याद किया जाएगा. राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसी पर केंद्रित थी. यात्रा के दौरान पांच स्तंभों पर युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई, इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटी निकलती हैं और हर 25 गारंटी में किसी न किसी को लाभ मिलता है.”

”कांग्रेस के घोषणापत्र पर पार्टी सांसद पी. चिदंबरम ने बयान जारी कर कहा कि मैंने हमेशा बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है और कहा है कि मोदी सरकार अमीरों की, अमीरों द्वारा और अमीरों के लिए सरकार है.”

”यह सरकार केवल कुछ लोगों के लिए काम करने वाली सरकार है. हमें नीचे के 50% को भी देखना होगा जो उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि संपन्न लोग. यह अनुमान लगाया गया है कि इस देश में 23 करोड़ लोग अभी भी गरीब हैं लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जाएगा और हम वादा करते हैं कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार 2024 में सत्ता में आती है, तो हम अगले 10 वर्षों में 23 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालेंगे.”

कांग्रेस घोषणा पत्र की प्रमुख बातें…

1. एमएसपी को स्वामीनाथ के फाॅर्मूले के तहत कानूनी दर्जा दिया जाएगा.
2. किसानों की ऋण माफी के लिए एक स्थायी ऋण माफी आयोग बनाया जाएगा.
3. बीमा योजना में बदलाव कर फसल खराब होने पर 30 दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने की गारंटी.
4. किसानों के लिए नई आयात-निर्यात नीति बनाई जाएगी.
5. कृषि सामग्रियों से जीएसटी को हटाया जाएगा.
6. 30 लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी.
7. महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना दिया जाएगा.
8. जातीय जनगणना कराई जाएगी.
9. मनरेगा मजदूरी 400 रुपए की जाएगी.
10. एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने के लिए पीएमएलए कानून में बदलाव किया जाएगा.
11. पेंशन में केंद्र सरकार का योगदान बढ़कर 1000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा.
12. 2025 से केंद्र की आधी नौकरियों में महिलाओं को तवज्जो मिलेगी.

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘पांच न्याय’और ’25 गारंटी’ के वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया।

0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘पांच न्याय’और ’25 गारंटी’ के वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणापत्र जारी होने के बाद, खड़गे और गांधी परिवार का जयपुर और हैदराबाद में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसमें घोषणापत्र के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

‘पांच न्याय’ पर जोर न्याय के पांच स्तंभ कहे जाने वाले घोषणापत्र में मतदाताओं को पार्टी के आश्वासनों के साथ-साथ… ‘युवा न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘हिस्सेदारी न्याय’ को प्राथमिकता दी जाएगी।

फोकस में युवा सशक्तिकरण उल्लेखनीय बात यह है कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनावी अभियान के तहत परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ कड़े कदम उठाने के प्रस्ताव के साथ-साथ युवाओं को ‘रोजगार का अधिकार’ देने का वादा करने के लिए तैयार है।

कानूनी गारंटी और कल्याणकारी उपाय इसके अलावा, घोषणापत्र में पारदर्शी सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं की वकालत करने के साथ-साथ पेपर लीक में शामिल व्यक्तियों के लिए सख्त कानून और दंड की वकालत करने की उम्मीद है। यह देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य और जाति-आधारित जनगणना पर कानूनी गारंटी की भी वकालत करेगा।

राष्ट्रव्यापी आउटरीच घोषणापत्र जारी होने के बाद, खड़गे और गांधी परिवार का जयपुर और हैदराबाद में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसमें घोषणापत्र के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

हमास और इस्राइल की जंग जारी, इस्राइली सेना हमास के आतंकियों को निशाना बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद भी ले रहा है।

0

मास और इस्राइल के बीच कई माह से जंग जारी है। इस युद्ध को रुकवाने के लिए हर कोई कोशिश कर रहा है, लेकिन फिर भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब बताया जा रहा है कि इस्राइली सेना हमास के आतंकियों को निशाना बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद भी ले रहा है।

इस्राइल के खुफिया अधिकारियों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि एआई-आधारित टूल को ‘लैवेंडर’ कहा जाता था। इसे 10 प्रतिशत गलती करने के लिए भी जाना था। जब इस बारे में इस्राइल के रक्षा बलों (आईडीएफ) से पूछा गया तो उन्होने टूल के होने पर विवाद नहीं किया। हालांकि, इस बात से इनकार किया कि संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा था।

एक अधिकारी का कहना है कि मशीन रबर स्टैंप की तरह काम करती थी। पहले पुरुष की पहचान करती और 20 सेंकड के अंदर ही हमला कर देती।

रिपोर्ट के अनुसार, एक लंबे बयान में सेना ने इस बात पर जोर दिया की आतंकियों की पहचान करने की प्रक्रिया में सूचना प्रणाली केवल एक टूल है। हम जंग के समय नागरिकों को कम नुकसान हो इसकी कोशिश में लगे हैं। सेना का यह भी कहना है कि विश्लेषकों को नियमों को देखते हुए एक स्वतंत्र जांच करनी चाहिए।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब इस्राइल के सैन्य अभियान की अंतरराष्ट्रीय जांच तेजी से हो रही है। दरअसल, इस्राइल पर आरोप है कि उसके लक्षित हवाई हमलों में फलस्तीनी एन्क्लेव में भोजन पहुंचाने वाले कई विदेशी सहायता कर्मी मारे गए। इसके बाद इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ गई।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में अबतक 32,916 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की माने तो उत्तरी गाजा में लगभग तीन-चौथाई आबादी भूख से पीड़ित है।

C.G Lok Sabha Elections 2024 : 11 सीटों के लिए 3 चरणोंं में वोटिंग, दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का समय खत्म” जानें 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग…

0

रायपुर : 18 वें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी देशभर में तेजी से चल रही है। इस बार देशभर में 7 चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की बात करें तो यहां की 11 सीटों के लिए 3 चरणोंं में वोटिंग होनी है। पहले चरण के नामांकन दाखिल हो चुकी है। वहीं आज दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का समय खत्म हो चुका है. आज दूसरे चरण के नामांकन को लेकर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि दूसरे चरण की 3 सीटों के लिए 95 नामांकन दाखिल हुए। जानकारी मुताबिक 53 अभ्यर्थियों ने 95 नामांकन जमा कराए। राजनांदगांव सीट के लिए 32 नामांकन जमा हुए। यहां 23 अभयर्थिओ ने 32 नामांकन जमा कराए। वहीं 167 मतदान केंद्र पर हेलीकॉप्टर से मतदान दल भेजा जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि बस्तर के 5 जिले समेत कांकेर और गरियाबंद में संवेदनशील बूथ हैं। यहां ECI से 10 हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। सभी ईवीएम वाली गाड़ी में जीपीएस लगाया जाएगा। 11,644 गाड़ियों में ईवीएम ले जाया जाएगा.वैसे बता दें कि यहां 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी, जिसमें पहले चरण 19 अप्रैल में सिर्फ बस्तर में वोटिंग होगी। तो वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण 7 मई में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन भरा गया, प्रदेश की 29 सीटों पर दर्ज करेगी भाजपा जीत सीएम मोहन यादव का दावा…

0

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कई प्रत्याशियों द्वारा गुरुवार को नामांकन भरा गया। दरअसल, आज दूसरे चरण के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख थी।

ऐसे में भाजपा के कुछ प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। बैतूल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव भी वहां मौजूद रहेंगे।

प्रदेश की 29 सीटों पर दर्ज करेगी भाजपा जीत

सीएम मोहन यादव बैतूल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के साथ निर्वाचन कार्यालय जाकर नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान कार्यालय के बाहर सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा देश मोदीमय हो गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। वहीं इन दिनों कांग्रेस में निराशा का माहौल है, जो कांग्रेसी हार रहे हैं वह सिर्फ EVM को दोष दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ज्यादातर या तो जेल में बंद हैं या फिर बेल पर बाहर हैं।

सीएम मोहन का कांग्रेस पर वार

सीएम मोहन यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने साफ तौर पर कह दिया है कि जो भ्रष्टाचार करेगा, वह नहीं बचेगा। इससे कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका लगेगा। सीएम यादव ने कहा कि बैतूल के शहर में कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा और आमला की पूर्व कांग्रेस विधायक सुनीता बेले ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम ने मंच से कहा कि संसद में कांग्रेस खुद कह रही है इस बार 400 पार।

लोकसभा चुनाव 2024 : आज हम आपको मतदान में वोटिंग टर्न आउट रिकार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, देश के सिर्फ तीन राज्य नागालैंड, असम और पश्चिम बंगाल शामिल हैं…

0

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है, चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

निर्वाचन आयोग लगातार जनता को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. हर बार के आम चुनावों का मतदान प्रतिशत भिन्न- भिन्न रहता है और वोटिंग टर्न आउट को लेकर नया रिकार्ड बनते हैं.

आज हम आपको मतदान में वोटिंग टर्न आउट रिकार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं.

आखिर देश में के किन राज्यों में सबसे अधिक मतदान होता है. साथ ही किन लोकसभा सीटों के नाम सबसे अधिक मतदान करने का रिकार्ड कायम है.

अगर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत की बात करें तो चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद देश में मतदान 68 प्रतिशत मतदान प्रतिशत पहुंचा है.

देश के कुछ राज्य ऐसे हैं, जो मतदान के मामले में पूरे देश को दिशा दिखा रहे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले 10 शीर्ष लोकसभा क्षेत्र देश के सिर्फ तीन राज्यों में स्थित हैं.

1 से लेकर 10 तक सिर्फ तीन राज्य नगालैंड, असम और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 91.77 % नगालैंड लोकसभा क्षेत्र के नाम दर्ज है, जहां 2004 के चुनावों में 91.77 फीसदी मतदान हुआ थी. यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है.

इस चुनाव में नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के डब्ल्यू वांग्यूथ को 73.12 फीसदी वोट मिले थे. वहीं उनके विरोधी कांग्रेस के के.ए. संगताम को 25.78 फीसदी वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर असम का धुबरी लोकसभा क्षेत्र है, जहां 2019 में 90.66 फीसदी वोट पड़े.

2009 के चुनावों में प. बंगाल के तामलुक और नगालैंड क्रमश: 90.32 और 89.99 फीसदी वोट के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर रहे. पांचवें से नौवें नंबर तक प. बंगाल के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र हैं, जबकि दसवें नंबर पर असम का बारपेटा लोकसभा क्षेत्र है.

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 400 सीट पार के नारे के साथ चुनाव मैदान में है. वहीं विपक्ष मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए एकजुट है. अब देखना है कि इस चुनाव में कितने फीसदी मतदान होगा.

क्या मतदान प्रतिशत को लेकर कोई नया रिकार्ड बनता है या नहीं. वैसे भी मौसम विभाग के द्वारा चुानावे के समय पर भीषण गर्मी और लू की आशंका जताई जा रही है. इसके कारण मतदान कम होने की आशंका है.