Home Blog Page 1049

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 8वीं लिस्ट जारी, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा…

0

BJP List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की आठवीं लिस्ट में पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

– BJP Candidate List: बीजेपी की छठी लिस्ट जारी, दौसा से मिला कन्हैया लाल मीणा को टिकट

सनी देओल का कटा टिकट

पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। सनी देओल की जगह दिनेश सिंह बब्बू को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में सनी देओल ने बीजेपी की टिकट पर लड़ा था और कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड को हरा कर वो सासंद बने थे।

हंस राज हंस को फरीदकोट से टिकट

हंस राज हंस को इस बार फरीदकोट लोकसभा सीट से बीजेपी ने मैदान में उतारा है, इससे पहले हंस राज हंस नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद थे। सूची में पश्चिम बंगाल के बीरभूम से पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर को मैदान में उतारा गया है।

कई दलबदलुओं को टिकट

हाल ही में कांग्रेस से शामिल हुए रवनीत बिट्टू को लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर मौजूदा सांसद सुशील रिंकू बीजेपी में शामिल हुए थे, उनको भी जालंधर से टिकट दिया गया है। पटियाला से परनीत कौर को टिकट दिया गया है। परनीत कौर भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी।

ओडिशा से किसे टिकट

भाजपा ने ओडिशा के जाजपुर संसदीय क्षेत्र से डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम संसदीय क्षेत्र से प्रणत टुडू और बीरभूम से देबाशीष धर को उम्मीदवार बनाया है।

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान, राजधानी में मतदाताओं में जागरुकता के लिए वाहन रैली निकाली गई।

0

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान जारी है। इसी क्रम में राजधानी में मतदाताओं में जागरुकता के लिए वाहन रैली निकाली गई।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रविवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सात मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतदान में सभी नागरिकों से बढ़ चढ़कर मतदान की अपील की।

उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे खुद मतदान करें और परिवार, आस पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजधानी में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

इस बार चुनाव आयोग की कोशिश है कि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी की जाए। मतदाता जागरूकता वाहन रैली का लालघाटी चौराहे से शुभारंभ हुआ। यह रैली वीआईपी रोड, गौहर महल, जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक, अरेरा हिल्स पहुंची। शौर्य स्मारक पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल बाइकर्स ग्रुप, क्लब के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

आयकर नोटिस के मामले में कांग्रेस को राहत, लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा।

0

आयकर नोटिस के मामले में कांग्रेस को फिलहाल राहत मिली है। आयकर विभाग ने कहा है कि वह फिलहाल कांग्रेस पर कार्रवाई नहीं करेगा।

आयकर विभाग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह करीब 3,500 करोड़ रुपये के कर मांग नोटिस के संबंध में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा।

जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने आयकर विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का यह बयान दर्ज किया कि मामले पर अंतिम फैसला आने तक मौजूदा परिस्थितियों में तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सुनवाई जुलाई तक स्थगित

पीठ ने टैक्स मांग नोटिस पर कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई को जुलाई के लिए स्थगित कर दिया। मेहता ने सुनवाई की शुरुआत में कहा, मैं इस मामले में एक बयान देना चाहता हूं। कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है और चूंकि चुनाव जारी हैं, हम पार्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग मामले के औचित्य पर टिप्पणी नहीं कर रहा और सभी अधिकार एवं दावे खुले रहने चाहिए।

3,500 करोड़ रुपये के नोटिस जारी

कांग्रेस की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने इस कदम की सराहना की और इसे उदार बताया। उन्होंने कहा कि मार्च एवं उससे पहले विभिन्न वर्षों के लिए कुल लगभग 3,500 करोड़ रुपये के नोटिस जारी किए गए हैं। कांग्रेस ने रविवार को कहा था कि उसे आयकर विभाग से एक बार फिर नया नोटिस मिला, जिसके जरिये आकलन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है।

आयकर विभाग की सख्त कार्रवाई

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये के कर की मांग की जा चुकी है। पार्टी ने शुक्रवार को कहा था कि उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला है, जिसमें करीब 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है। कर अधिकारियों ने पिछले वर्षों से संबंधित कर मांग के लिए पार्टी के खातों से 135 करोड़ रुपये पहले ही निकाल लिये हैं।

srael Protest: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों लोगों का प्रदर्शन…

0

Israel Protest: गाजा में हमास के खिलाफ चल रही लड़ाई के बीच इजराइल में सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों लोगों ने कई शहरों में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

गाजा में बंधक बनाए गए सभी बंधकों की रिहाई और इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पद से हटाने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी इजरायल के तेल अवीव, येरुशलम, कैसरिया, रानाना और हर्जलिया शहरों में सड़कों पर उतर आए हैं।

इजराइल में एंटी-गवर्नमेंट प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने राजधानी तेल अवीव में कपलान स्ट्रीट पर आयोजित प्रदर्शनों में तत्काल देश में आम चुनाव कराने का आह्वान किया है। रैली के एक वीडियो में पुलिस अधिकारियों को शहर के किर्या सैन्य मुख्यालय के प्रवेश द्वारों में से एक, बिगिन गेट पर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश करते हुए देखा गया है।

हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था और 1200 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी, जबकि करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर हमला कर दिया था। हालांकि, पिछले 6 महीने से चल रही लड़ाई के बाद भी सवा सौ से ज्यादा बंधकों की रिहाई नहीं हो पाई है, जिसको लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ भारी गुस्सा है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों के हाथ में जो बैनर्स थे, उनमें कहा गया था, कि “सरकार के भंग होने तक हम वापस घर नहीं जाएंगे।”

तेल अवीव में होस्टेजेज स्क्वायर पर आयोजित एक अलग रैली में, हमास की कैद से बच कर आए लोगों ने इजरायली अधिकारियों से गाजा में अभी भी रखे गए सभी बंधकों को फौरन घर लाने का आग्रह किया।

बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर बनाए गये एक संगठन ने शनिवार को एक बयान में कहा है, कि सभा को अगले सप्ताह इजराइल की संसद नेसेट के सामने यरूशलेम में ट्रांसफर किया जाएगा।

वहीं, इजराइल पुलिस ने कहा है, कि गाजा में बंधकों की रिहाई और प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हटाने के लिए बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान तेल अवीव में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है, कि प्रदर्शनकारियों को “यातायात में बाधा डालने और सड़क जाम करने के आरोप में” गिरफ्तार किया गया है।

गाजा में मरने वालों की संख्या में भारी इजाफा

दूसरी तरफ, गाजा में हमास नियंत्रित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया है, कि गाजा में पिछले 24 घंटों में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है, जिससे 7 अक्टूबर से अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या 32,705 हो गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, कि अन्य 75,190 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, हम इस आंकड़े की पुष्टि करने में असमर्थ हैं।

वहीं, इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम और बंधक समझौते पर बातचीत रविवार को काहिरा में फिर से शुरू होने की उम्मीद है। मिस्र के राज्य संचालित अल-क़ाहेरा न्यूज़ ने शनिवार को एक सुरक्षा स्रोत का हवाला देते हुए इसकी रिपोर्ट दी है। इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने बताया है, कि राफा में संभावित जमीनी हमले को लेकर अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के बीच सोमवार को वाशिंगटन डीसी में उच्च स्तरीय वार्ता हो सकती है।

PM Modi Meerut Rally:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में एक रैली के साथ यूपी में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे…

0

पश्चिमी UP से चुनावी शंखनाद, PM मोदी की मेरठ में मेगा रैली का राम कनेक्शन?

PM Modi Meerut Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में एक रैली के साथ यूपी में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, जहां बीजेपी ने टीवी धारावाहिक रामायण के मशहूर अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

पीएम नरेंद्र मोदी की मेरठ में जनसभा शाम 3.30 बजे होगी. अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी अरुण गोविल के निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी अभियान की शुरूआत करके सियासी और धार्मिक तौर पर बड़ा संदेश देना चाहते है.

PM मोदी के साथ मंच पर जयंत चौधरी रहेंगे मौजूद

इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर पहली बार रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे. इस रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के जनता, नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मेरठ रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक मील का पत्थर साबित होगी. पार्टी और उसके सहयोगी राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे. इस मेगा रैली को NDA के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

इन मुद्दों के जरिये पश्चिमी UP की बदलेगी चुनावी फिजा

बीजेपी और आरएलडी के नेताओं का कहना है कि रैली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने, गन्ना उत्पादकों और किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के मुद्दे भी शामिल होंगे. बीते शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया. दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री के पोते और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने प्राप्त किया.

मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग

प्रधानमंत्री की रैली से पहले स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. धारा 144 के तहत रैली स्थल से आठ किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पतंग या गुब्बारे उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होगा. बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा. मेरठ और बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा.

PM Narendra Modi: कच्चातीवु द्वीप श्रीलंका को देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है. पीएम ने भारत की अखंडता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा है.

0

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 1970 के दशक में कच्चातीवु द्वीप श्रीलंका को देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है. पीएम ने भारत की अखंडता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा है.

उन्होंने न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए कहा कि नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने कच्चातीवु को छोड़ दिया.

आरटीआई रिपोर्ट को ‘आंखें खोलने वाली और चौंकाने वाली’ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस कदम से लोग ‘नाराज’ हैं और लोगों के मन में यह बात बैठ गई है कि हम कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते. भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना 75 वर्षों से कांग्रेस का काम करने का तरीका रहा है.

पीएम ने टाइम्स ऑफ इंडिया का एक आर्टिकल शेयर किया है. इसमें दावा किया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस मुद्दे को महत्वहीन बताकर खारिज कर दिया था. कच्चातीवु द्वीप वह स्थान है, जहां तमिलनाडु के रामेश्वरम जैसे जिलों के मछुआरे जाते हैं. भारतीय मछुआरे द्वीप तक पहुंचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पार करते हैं लेकिन श्रीलंकाई नौसेना उन्हें हिरासत में ले लेती है.

यह खबर भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलई के आरटीआई आवेदन पर मिले जवाब पर आधारित है. आरटीआई के जवाब में इस मुद्दे पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की टिप्पणियों का भी हवाला दिया गया है.

कहां है ये कच्चातीवु?

कच्चातीवु द्वीप हिंद महासागर में है. यह रामेश्वरम और लंका के बीच में है. 285 एकड़ में फैला ये द्वीप फिलहाल श्रीलंका के कब्जे में है. यहां पहले दोनों देश के मछुआरे मछली पकड़ते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. भारतीय मछुआरे अब यहां मछली नहीं पकड़ सकते. साल 1974 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और श्रीलंका की राष्ट्रपति श्रीमावो भंडारनायके ने एक समझौता किया था. इसके तहत कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को दे दिया गया. तमिलनाडु में इसका जमकर विरोध भी हुआ था.

छत्तीसगढ़ : 1823.08 करोड़ रुपये के नोटिस पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ”कांग्रेस”

0

छत्तीसगढ़ : ”कांग्रेस” 1823.08 करोड़ रुपए का आयकर नोटिस जारी करने तथा केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकसभा चुनाव के समय मुख्य विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने केंद्र सरकार की साजिश है।

मोदी सरकार के खिलाफ देश में माहौल है, उनकी विदाई की बेला नजदीक आ गई है, तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए इनकम टैक्स विभाग को आगे कर दिया गया।

भाजपा चुनाव से पहले कर रही षड्यंत्र : ”केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र रचने का आरोप ।  अधिनायक वादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया। डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की। नेता नहीं झुके उनके ऊपर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों को लगाया।”

देश में आम चुनाव हो रहे हैं, आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग किया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना…’मोदी सरकार ने उड़ाईं सुप्रीम कोर्ट के नियमों की धज्जियां’ प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप…

0

Elections 2024: ‘मोदी सरकार ने उड़ाईं सुप्रीम कोर्ट के नियमों की धज्जियां’, नए टेलिकॉम बिल के पास होने पर प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट बीजेपी से कई सवाल पूछे.

उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा, “सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम आवंटन में क्या हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है?”

‘मोदी सरकार ने उड़ाईं सुप्रीम कोर्ट के नियमों की धज्जियां’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट के माध्यम से पूछा, “नया टेलीकॉम विधेयक तब क्यों पास हुआ, जब विपक्ष के 143 सांसद सस्पेंड थे. इसमें कोई रिश्ता है क्या? नये टेलीकॉम विधेयक के माध्यम से सैटेलाइट से इंटरनेट स्पेक्ट्रम के आवंटन में बोली लगाने (बिडिंग) के नियम को क्यों हटाया गया?”

उन्होंने पूछा, आवंटन में बोली लगाने के नियम को हटाने से दूसरी कंपनियां बिडिंग में हिस्सा ही नहीं ले पाईं- इससे राष्ट्रीय खजाने को कितना नुकसान हुआ? नए टेलीकॉम विधेयक के माध्यम से मोदी सरकार ने 2012 से लागू सुप्रीम कोर्ट के नियमों, दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा दीं. ऐसा क्यों किया गया?”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर चंदा दो, धंधा लो के जिस बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, उसमें लाभार्थी कॉरपोरेट कंपनी से बीजेपी को मिले 150 करोड़ रुपये के चंदे का क्या योगदान है?”

इससे पहले प्रियंका गांधी खाली सरकारी पद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्हेंने पूछा था, “देश के कुल बेरोजगारों में 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है?’’

उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी सवाल किया था, “किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य कब मिलेगा? देश के पदों और संसाधानों में हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्णों की उचित भागीदारी क्यों नहीं है?’’

केजरीवाल के समर्थन में हो रही लोकतंत्र बचाओ रैली? कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने AAP के दावों पर कही ये बात…

0

Loktantra Bachao Rally: क्या केजरीवाल के समर्थन में हो रही लोकतंत्र बचाओ रैली? जयराम रमेश ने AAP के दावों पर कही ये बात”

दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में रविवार (31 मार्च) को ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली को जहां आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आयोजित किए जाने का दावा कर रहे हैं.

दूसरी तरफ कांग्रेस ने रैली को किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित नहीं होकर ‘इंडिया गठबंधन’ का ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम बताया.

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने शनिवार (30 मार्च) को कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में होने वाला ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित नहीं होगा, बल्कि कई मुद्दों पर केंद्रित होगा. खासकर ‘भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाना’ इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य है. कल की रैली के किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित नहीं होने की वजह से ही इसको ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली का नाम दिया गया है.

‘लोकतंत्र और संविधान को बचाने रैली का मुद्दा’

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी रमेश ने कहा कि मुद्दा लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है. जिन अन्य मुद्दे पर रैली आयोजित की जा रही है उसमें केंद्र की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग भी शामिल है.

‘विपक्षी दलों के सीएम, मंत्री जेल में डाले जा रहे’

जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी दलों के एक सीटिंग मुख्यमंत्री- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई मंत्रियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है. उन्होंने रैली में चर्चा के लिए महंगाई, युवा बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग, कथित चुनावी बॉन्ड घोटाला और कई अन्य मुद्दों को शामिल किया है.

उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार (28 मार्च) को दावा किया कि था कि रविवार की रैली अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आयोजित की जा रही है.

इसके अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने भी कहा था कि रामलीला ग्राउंड में आयोजित रैली चुनाव से ठीक पहले बीजेपी शासित केंद्र सरकार की ओर से करवाई जा रहीं गिरफ्तारियों के खिलाफ की जा रही है.

Lok Sabha Elections 2024: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ में मेगा रैली करेंगे। इसमें INDIA ब्लॉक के सभी दलों के बड़े नेता के शामिल होने की उम्मीद है।

0

”Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए धुआंधार प्रचार अभियान की शुरुआत रविवार को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ में मेगा रैली करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में उनके चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हो जाएगी।”

रविवार को दिल्ली में विपक्षी दलों के ब्लॉक INDIA द्वारा मेगा रैली की जाएगी। इसमें INDIA ब्लॉक के सभी दलों के बड़े नेता के शामिल होने की उम्मीद है।

”भाजपा ने मेरठ से टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ से मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। रामानंद सागर की टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इसके बाद से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। एक भाजपा नेता ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी अरुण गोविल के निर्वाचन क्षेत्र से यूपी में चुनाव अभियान शुरू कर रहे हैं।”

”प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी की जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश महासचिव अनूप गुप्ता को दी गई है। रैली में लाखों लोगों के शामिल होने के उम्मीद है। भाजपा के एक सीनियर नेता के अनुसार पीएम का भाषण सुनने के लिए मेरठ के साथ ही पास के लोकसभा क्षेत्रों बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना के लोग भी आएंगे। भाजपा नेता गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी की मेरठ रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य की सभी 80 सीटें जीतेगी।”

”एक भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में पहली रैली करने वाले हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रालोद प्रवक्ता आतिर रिजवी के मुताबिक रैली में पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी भाजपा नेताओं के साथ मंच शेयर करेंगे।”

”नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए मेरठ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रैली स्थल के 8 किलोमीटर दायरे में ड्रोन, पतंग या गब्बारे उड़ाने पर रोक है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होगा। बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। मेरठ और बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।”