Home Blog Page 1063

”मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा बीजेपी निश्चित रूप से 11 में से 11 लोकसभा सीटें जीतेगी”

0

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. बीजेपी की ओर से शनिवार को 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई. बीजेपी ने पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर नाम का ऐलान कर दिया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा है कि बीजेपी निश्चित रूप से 11 में से 11 लोकसभा सीटें जीतेगी.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि हम जो भी अच्छे काम करते हैं, कांग्रेस उसका विरोध करती है, यह उनका धर्म है और वह ऐसा करते रहेंगे.

वहीं छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रमुख किरण सिंह देव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमारी तैयारी लोकसभा चुनाव के लिए पहले से ही चल रही है. बीजेपी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के बाद से ही तैयारी में लगे हुए हैं. हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतना है.

जातीय समीकरण पर खास फोकस

छत्तीसगढ़ में इस बार बीजेपी ने जातीय समीकरण पर भी खास फोकस किया है. यहां 11 सीटों में से तीन पर ओबीसी, चार सीटों पर एसटी और तीन सीटों पर सामान्य वर्ग के नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं एक सीट पर एससी वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिया है. जानकारों का मानना है कि बीजेपी आलाकमान ने जाति फैक्टर को ध्यान में रखकर इस बार टिकट वितरण किया है.

195 उम्मीदवारों का नाम फाइनल

दरअसल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. बता दें 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्र और राज्यों के मंत्री हैं, जबकि सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से जबकि मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे.

World Wildlife Day 2024: आज विश्वभर में मनाया जा रहा ‘वन्यजीव दिवस’, ‘विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

0

नई दिल्ली। आज यानी 3 मार्च को हर साल दुनिया भर में ‘विश्व वन्यजीव दिवस'(World Wildlife Day) के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने में सबसे आगे रहने वालों की सराहना की। बता दें कि हर साल इस दिन, लोगों के जीवन और ग्रह पर वन्यजीवों की अनूठी भूमिकाओं और योगदान को मान्यता दी जाती है।

पीएम मोदी ने की इस बात की सराहना

सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा ‘विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं। यह हमारे ग्रह पर जीवन की अविश्वसनीय विविधता का जश्न मनाने और इसकी रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। मैं उन सभी की भी सराहना करता हूं जो टिकाऊ प्रथाओं में सबसे आगे हैं और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं।’

कब मनाया गया था पहला वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे?

बता दें कि 2014 को पहला वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के जीव-जन्तुओं का संरक्षण है। इस साल का थीम ‘लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज’ है

”Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर नाम का ऐलान”

0

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. बीजेपी की ओर से शनिवार को 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई.

बीजेपी ने पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर नाम का ऐलान कर दिया है.

छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए रायपुर से सांसद सुनील सोनी का टिकट काट कर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर भरोसा जताया है.

विधानसभा चुनाव में आठ बार लगातार बृजमोहन अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. ऐसे में चर्चा है कि बीजेपी अग्रवाल समाज का जातिगत समीकरण नजरअंदाज नहीं कर पाई. ब्रजमोहन अग्रवाल की पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है. ब्रजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

दुर्ग, राजनांदगांव
वहीं दुर्ग से मौजूदा सांसद विजय बघेल को टिकट दिया गया है. इससे पहले विजय बघेल को सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था, लेकिन वह हार गए थे. इसके अलावा राजनांदगांव लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी सांसद संतोष पांडेय पर भरोसा जताया है. संतोष पांडे संगठन के भरोसेमंद माने जाते हैं, इसीलिए बीजेपी ने एक बार फिर इनको राजनांदगांव से टिकट दिया है.

सरगुजा
सरगुजा लोकसभा से रेणुका सिंह की जगह अब चिंतामणि महाराज पर बीजेपी ने भरोसा जताया है. पार्टी ने रेणुका सिंह को विधानसभा चुनाव लड़वाया था, इसलिए उनके विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था और इसके बाद वह बीजेपा में आ गए थे. वह सरगुजा से बीजेपी का टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें अब लोकसभा में मौका दिया गया है.

कोरबा
कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी ने सरोज पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है. 2008 में भिलाई के वैशाली नगर सीट से विधानसभा से चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने 2009 में उन्हें महापौर रहते हुए आम चुनाव में विधायक और दुर्ग सीट से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर खड़ा कर दिया था. सांसद रहते ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया. सरोज पांडे राज्यसभा सांसद भी हैं.

बिलासपुर
वहीं बिलासपुर संसदीय सीट से सांसद रहे अरुण साव को पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया था और फिलहाल अभी वह राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं. इसलिए तोखन साहू पर भरोसा जताया गया है. तोखन साहू लोरमी से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं. इसी क्षेत्र से धर्मजीत सिंह भी जनता कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, जिन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली और तखतपुर से जीते. लोरमी से अरुण साव ने चुनाव लड़ा, जिसके कारण तोखन साहू को मौका नहीं मिला. उन्हें लोकसभा सेका प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने तोहफा दिया है.

रायगढ़
राधेश्याम राठिया को रायगढ़ से उतारा गया. धरमजयगढ़ विधानसभा से लंबे वक्त से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे राधेश्याम को वफादारी का फल मिला है. पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हें धरमजयगढ़ विधानसभा का चुनाव संचालक भी बनाया गया था. इससे पहले राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री भी रह चुके हैं. रायगढ़ क्षेत्र से किसी नए चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी बीजेपी पहले ही कर चुकी थी. राठिया समाज से ताल्लुक रखने वाले राधेश्याम पर इस लोकसभा चुनाव में दांव खेला गया है. यहां भी तत्कालीन सांसद गोमती सहायक को पार्टी ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था और फिलहाल वह विधायक बन गई हैं. अब पार्टी ने यहां से नए चेहरे को उतारा है.

महासमुंद
महासमुंद लोकसभा सीट से रूपकुमारी चौधरी को मौका मिला है. रूपकुमारी पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं. रूपकुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ विधानसभा की पूर्व सदस्य हैं. 2013 से 2018 तक बसना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. रूपकुमारी बीजेपी की सक्रिय नेत्री हैं यहां से पार्टी ने तत्कालीन सांसद चुन्नीलाल साहू का टिकट काटकर रूपकुमारी पर भरोसा जताया है.

जांजगीर चांपा
लोकसभा क्षेत्र जांजगीर से कमलेश जांगड़े बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं. एक बार वह जिला पंचायत का चुनाव हार चुकी हैं. जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से पार्टी संगठन ने तत्कालीन बीजेपी सांसद गुहाराम अजगले का टिकट काटकर महिला उम्मीदवार कमलेश जांगड़े पर भरोसा जताया है.

बस्तर, कांकेर
वहीं बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप को टिकट दिया गया है. महेश कश्यप की बस्तर के हिंदुत्व वादी नेताओं में गिनती होती है. बस्तर में लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर इन्होंने कई बार आंदोलन भी किया है. पार्टी ने भरोसा जताया है इसीलिए इन्हें सीधे लोकसभा प्रत्याशी बना दिया गया. वहीं कांकेर लोकसभा सीट से पूर्व विधायक भोजराज नाग को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. यहां से तत्कालीन बीजेपी सांसद मोहन मांडवी का टिकट काट कर पार्टी ने भोजराज पर भरोसा जताया है.

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की मंत्रियों संग बैठक, 370 सीटें जीतने का लक्ष्य, 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी…

0

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार फुल एक्शन में है. केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जारी है. दिन भर चलने वाली ये बैठक आचार संहिता लगने से पहले मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक है.

बैठक में भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप और विजन पर चर्चा होगी. बैठक में एक प्रजेंटेशन विजन इंडिया-2047 भी दिया जाएगा. पीएम मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रालयों के सचिव भी मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत और शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन आज होने वाली बैठक लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस अहम बैठक में पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे. इससे पहले एक बैठक में पीएम मोदी ने सभी कैबिनेट मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों का अगले सौ दिनों का रोडमैप बनाने को कहा था.

370 सीटें जीतने का लक्ष्य अकेले बीजेपी ने रखा

पीएम मोदी ने एनडीए गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इनमें से 370 सीटें जीतने का लक्ष्य अकेले बीजेपी ने खुद तय कर रखा है. कुछ दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी पीएम मोदी ने अपना प्लान पार्टी को बताया था और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए 100 दिन का प्लान भी तैयार किया. माना जा रहा है कि आज मंत्रिपरिषद की होने वाली बैठक केंद्र सरकार और बीजेपी के लिए बेहद निर्णायक साबित होने जा रही है. केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ये बैठक आज दिन भर चलेगी.

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

बीते दिन बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने इस बार भी पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे. उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को मैदान में उतारा गया है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हैं. पार्टी का दावा है कि उसने उम्मीदवारों की लिस्ट में महिलाओं और युवाओं के अलावा सभी जातियों और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट के जरिए उन मौजूदा सांसदों को कड़ा संदेश दिया है, जिनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. हालांकि पहली सूची में बीजेपी ने उन सीटों पर फोकस किया है, जिन्हें साल 2019 के चुनावों में पार्टी हार गई थी.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उसकी नीति में बदलाव, हंगरी की संसद ने सोमवार को स्वीडन की नाटो संगठन में जोड़ने की की मांग को मंजूरी…

0

हंगरी की संसद ने सोमवार को स्वीडन की नाटो संगठन में जोड़ने की की मांग को मंजूरी दी थी. इस फैसले को अब संसद के स्पीकर ने आगे राष्ट्रपति को बढ़ा दिया है. स्वीडन, जो 200 साल तक किसी सैन्य गुट में शामिल होने से दूर रहा, अब नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) का हिस्सा बनने जा रहा है.

यह भूराजनीति में एक ऐतिहासिक घटना है. चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों विश्व युद्धों में तटस्थ रहने वाले देश ने अपनी विचारधारा बदल ली.

स्वीडन में 19वीं सदी की शुरुआत से ही सशस्त्र संघर्षों में न्यूट्रल रहने की नीति थी. दोनों विश्व युद्धों के दौरान भी स्वीडन न्यूट्रल रहा था.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उसकी नीति में बदलाव आया. दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का मानना है कि नाटो का विस्तार रूस की सुरक्षा के लिए खतरा है.

फरवरी 2022 में रूस ने जब यूक्रेन पर चढ़ाई की, तब भी यहीं तर्क दिया गया था. लेकिन इस हमले का उलटा असर हुआ. युद्ध से पैदा हुई अस्थिरता ने स्वीडन को सैन्य अलायंस से दूर रहने की विचारधारा को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया.

स्वीडन ने क्यों छोड़ी सैन्य गुटनिरपेक्षता?

कुछ दिन पहले स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने प्रेस काॅन्फरेंस में कहा, ‘स्वीडन 200 साल की तटस्थता और सैन्य गुटनिरपेक्षता को पीछे छोड़ रहा है.’ उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले की वजह बताते हुए कहा कि हम नाटो में शामिल हो रहे हैं जिससे हम जो हैं और जिस चीज पर विश्वास करते हैं उसे और भी बेहतर ढंग से बचा सके. उन्होंने कहा, ‘हम दूसरों के साथ मिलकर अपनी स्वतंत्रता, अपने लोकतंत्र और अपने मूल्यों की रक्षा कर रहे हैं.’

नाटो सदस्य बनने से स्वीडन की सैन्य सुरक्षा में इजाफा होना तय है. दरअसल, नाटो सामूहिक रक्षा के सिद्धांत पर काम करता है. यानी कि अगर किसी एक सदस्य देश पर हमला होता है तो बाकी देश उसकी मदद के लिए आगे आएंगे. नाटो के पास अपनी कोई सेना नहीं है. संकट के जवाब में सदस्य देश सामूहिक सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं. नाटो देश संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करते रहते हैं.

NATO में शामिल होने से क्या बदलेगा?

नाटो एक सैन्य गठबंधन है जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी. शुरुआत में इसमें 12 देश थे जिनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल थे. सैन्य गठबंधन का मूल मकसद रूस के यूरोप में विस्तार को रोकना था. 1955 में सोवियत रूस ने नाटो के जवाब में अपना अलग सैन्य गठबंधन खड़ा किया था जिसे वॉरसा पैक्ट नाम दिया गया. इसमें पूर्वी यूरोप के साम्यवादी देश शामिल थे. लेकिन 1991 में सोवियत यूनियन के विघटन के बाद वॉरसा पैक्ट का हिस्सा रहे कई देशों ने दल बदल लिया और नाटो में शामिल हो गए.

 NATO सामूहिक रक्षा के सिद्धांत पर काम करता है. (AFP)

नाटो के सदस्य होने से सैन्य सुरक्षा तो मिलती है लेकिन इसके साथ कुछ नियम भी मानने पड़ते हैं. इसमें एक प्रमुख नियम है कि सभी सदस्य देशों को अपनी कुल GDP का कम से कम 2 प्रतिशत हिस्सा डिफेंस पर खर्च करना होगा. पिछले साल अलायंस में शामिल हुए फिनलैंड ने इस तय लक्ष्य को हासिल कर लिया है. स्वीडन साल 2026 तक इस लक्ष्य को हासिल करने की योजना बना रहा है.

क्या NATO में जुड़ने से स्वीडन पर खतरा गहराएगा?

स्वीडन का नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होना रूस की एक बड़ी हार माना जा रहा है. सोवियत संघ के विघटन के बाद नाटो गुट न सिर्फ सक्रिय हुआ बल्कि उसने अपना दायरा भी बढ़ाया है. वहीं, रूस नाटो के किसी भी तरह के विस्तार का विरोध करता है. राष्ट्रपति पुतिन का दावा है कि पश्चिमी देश नाटो का इस्तेमाल रूस के इलाकों में घुसने के लिए कर रहे हैं.

पिछले साल जब फिनलैंड और स्वीडन नाटो में शामिल होने पर विचार कर रहे थे, तब रूस के विदेश मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर फिनलैंड और स्वीडन नाटो में शामिल होते हैं तो इसके गंभीर राजनीतिक और सैन्य परिणाम भुगतने होंगे. अब जब फिनलैंड और स्वीडन नाटो सदस्य बनने की कगार पर हैं, तो बाल्टिक सागर में तनाव बढ़ रहा है. जनवरी में स्वीडन के सिविल डिफेंस मिनिस्टर ने एक कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘स्वीडन में युद्ध हो सकता है.

’ वहीं, शीर्ष मिलिट्री अधिकारियों ने भी नागरिकों से युद्ध के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी थी.

”भाजपा ने विभिन्न राज्यों में उल्लेखनीय बदलावों के साथ, शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करते हुए 33 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को शामिल”

0

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में उल्लेखनीय बदलावों के साथ, शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करते हुए 33 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया है।

भगवा पार्टी की लोकसभा लाइनअप की पहली सूची में 95 नाम हैं, जिसमें 34 केंद्रीय मंत्री और असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के दो पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं।

असम पार्टी ने असम में पांच नए चेहरों को मैदान में उतारा है, जबकि बाकी 6 मौजूदा सांसद हैं। सिलचर निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने सांसद राजदीप रॉय की जगह परिमल शुक्लाबैद्य को टिकट दिया है। एमपी होरेन सिंह बे की स्वायत्त जिला (एसटी) सीट अमर सिंह टिसो को दी गई है। रानी ओजा सांसद की गौहाटी लोकसभा सीट से बिजुली कलिता मेधी चुनाव लड़ेंगी, जबकि रंजीत दत्ता तेजपुर से चुनाव लड़ेंगे, जहां पल्लब लोचन दास मौजूदा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में सांसद रामेश्वर तेली की जगह ली है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पार्टी ने चार नये चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। रायपुर सीट मौजूदा सुनील कुमार सोनी की जगह वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को दी गई है। कमलेश जांगड़े मौजूदा सांसद गुहाराम अजगल्ली की जगह जांजगीर चांपा (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। रूप कुमारी चौधरी महासमुंद से उम्मीदवार हैं क्योंकि पार्टी ने इस सीट से सांसद चुन्नी लाल साहू को हटा दिया है। कांकेर (एसटी) में मोहन मंडावी की जगह भोजराज नाग ने ले ली है।

दिल्ली

दिल्ली में भाजपा के नामित पांच उम्मीदवारों में से चार ने मौजूदा सांसदों की जगह ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन को चांदनी चौक लोकसभा सीट से हटा दिया गया है और यह सीट प्रवीण खंडेलवाल को दी गई है। पश्चिमी दिल्ली सीट पर दो बार के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं, क्योंकि मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सूची में जगह बनाने में असफल रहीं।संसद में बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले रमेश बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली से हटा दिया गया है और बीजेपी ने इस सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात

गुजरात में, भाजपा ने 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित करते हुए अपने 5 मौजूदा सांसदों को हटा दिया। बनासकांठा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद प्रभातभाई सावाभाई पटेल की जगह रेखाबेन हितेशभाई चौधरी चुनाव लड़ेंगी। तीन बार के सांसद किरीट सोलंकी की जगह अहमदाबाद पश्चिम (एससी) में दिनेशभाई किदारभाई मकवाना को दी गई है।

राजकोट में भाजपा ने मौजूदा सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंडारिया को हटाकर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला को अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया पोरबंदर सीट से उम्मीदवार हैं, जो वर्तमान में पार्टी सांसद रमेशभाई लवजीभाई धादुक के पास है। राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव पंचमहल सीट से लड़ेंगे क्योंकि मौजूदा सांसद रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ को हटा दिया गया है।

झारखंड

झारखंड में, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को हटाकर, हज़ारीबाग़ से भाजपा के उम्मीदवार मनीष जयसवाल हैं। भाजपा की सूची की घोषणा से एक दिन पहले सिन्हा ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव से बाहर हो रहे हैं। लोहरदगा (एसटी) में समीर ओरांव ने तीन बार के सांसद सुदर्शन भगत की जगह ली।

मध्य प्रदेश

भाजपा की मध्य प्रदेश सूची में सात नए चेहरे हैं। भरत सिंह कुशवाह ग्वालियर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की जगह पार्टी के लिए चुनाव लड़ेंगे। गुना से मौजूदा सांसद कृष्णपाल सिंह यादव की जगह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है। लता वानखेड़े को सागर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जो वर्तमान में राजबहादुर सिंह के पास है। वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे। विदिशा से सांसद रमाकांत भार्गव को हटा दिया गया है और यह सीट मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आवंटित कर दी गई है। भोपाल में आलोक शर्मा बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट फिलहाल साध्वी प्रज्ञा सिंह के पास है। रतलाम (एसटी) सीट, जो वर्तमान में भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर के पास है, अनीता नागर सिंह चौहान को दी गई है।

राजस्थान

पार्टी ने राजस्थान में पांच मौजूदा सांसदों को बदल दिया क्योंकि उन्होंने 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। नए चेहरे जो चूरू, भरतपुर, जालोर, उदयपुर और बांसवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।त्रिपुरात्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा पश्चिमी सीट से उम्मीदवार हैं, जिस पर वर्तमान में पार्टी सांसद प्रतिमा भौमिक का कब्जा है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला को हटाकर मनोज तिग्गा को मैदान में उतारा गया है। इस साल मई से पहले लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

”राहुल गांधी : भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री”

0

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है। इस दौरान वह 5 दिन के लिए यहां रहेंगे। एमपी में हो रही इस यात्रा का स्वागत कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुरैना में किया।

इस दौरान राहुल गांधी और जीतू पटवारी खुली जीप में एक साथ बैठे दिखाई दिए। साथ ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी हो गई ।

ग्वालियर में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पाकिस्तान के मुकाबले भारत में दोगुनी बेरोजगारी है। आज हमारे देश में बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा बेरोजगार युवा हैं और इसका कारण नरेंद्र मोदी है, क्योंकि उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, ‘हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखाकर नरेंद्र मोदी ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे को भी उनसे दूर करते जा रहे हैं। हर साल 10% किराया बढ़ता है, डायनामिक फेयर के नाम पर लूट हो रही है। बढ़ते कैंसलेशन चार्जेस और महंगे प्लेटफार्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है जिस पर गरीब पैर तक नहीं रख सकता।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की संभवत: अंतिम बैठक होगी।

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की संभवत: अंतिम बैठक होगी।

प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं।

लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। यह बैठक चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव स्थित सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। राजग ने अपनी विकास योजनाओं के दम पर मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कराने के लिए विभिन्न राज्यों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। 2014 में आयोग ने पांच मार्च को नौ चरणों वाले लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी और परिणाम 16 मई को घोषित किए गए थे। 2019 में आयोग ने 10 मार्च को सात चरण के लोकसभा चुनावों की घोषणा की थी और परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सरकार को 2,441 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया…

0

ई दिल्ली. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शुक्रवार को सरकार को 2,441 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच X पर इसकी जानकारी दी.

ट्वीट में लिखा ”वित्त मंत्री सीतारमण को भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने 2,441.44 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया.”

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी की उपस्थिति में लाभांश चेक वित्त मंत्री को सौंपा गया. इससे पहले पिछले साल भी सितंबर में एलआईसी ने सरकार को 1831 करोड़ रुपये का चेक डिविडेंड के तौर पर दिया था.

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी करीब ₹1.2 लाख करोड़ रुपये है. बता दें कि तमाम कंपनियां अपने प्रॉफिट का एक हिस्सा अपने शेरहोल्डर्स में बांटती हैं और इसी हिस्से को डिविडेंड कहा जाता है. अगर कोई प्रति शेयर 5 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान करती है और आपके पास 1000 शेयर हैं तो आपको 5000 रुपये लाभांश के तौर पर मिलेंगे.

एलआईसी के शेयर में क्यों है तेजी
पिछले एक महीने में एलआईसी के शेयरों में करीब 9 फीसदी की तेजी आई है. एक साल के अंदर इन शेयरों ने 70 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि एलआईसी के शेयरों में तेजी की बड़ी वजह दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजे और मार्केट में इसकी बड़ी पकड़ है.

वहीं, बोनान्जा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट ओंकार कामटेकर ने कहा, “एलआईसी ने फरवरी में तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए, इस पर शेयर बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. एलआईसी के नेट प्रॉफिट में 49 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई.

”एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना”

0

”एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना”

वन 97 कम्युनिकेशन्स (One97 Communication) के स्वामित्व वाली पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. आरबीआई (RBI) की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के अलावा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को एक और झटका लगा है.

दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) की गाज गिरी है. एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है.

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने पाया कि कई संस्थाओं ने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट्स का इस्तेमाल किया.