Home Blog Page 1071

भाजपा के मिशन 370 की रणनीति में दक्षिण भारत सबसे अहम…

0

भाजपा के मिशन 370 की रणनीति में दक्षिण भारत सबसे अहम है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी रणनीति के केंद्र में हैं।

पार्टी मोदी के व्यक्तित्व, उनके इस क्षेत्र के लगातार दौरों, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अनुष्ठान में दक्षिण में रामेश्वरम, श्री रंगम समेत प्रमुख मंदिरों के दर्शन, काशी तमिल संगमम, काशी तेलुगु संगमम जैसे आयोजनों को जनता तक लेकर जा रही है।

इसमें केंद्र की विकसित भारत यात्रा भी उसकी मददगार है। चुनाव अभियान में भी मोदी दक्षिण भारत में पिछली बार से ज्यादा प्रचार करेंगे।

पूरे देश की तरह दक्षिण भारत में भी भाजपा का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। फर्क यह है कि अन्य राज्यों में उसके राज्यों के बड़े नेता और संगठन भी काफी प्रभावी हैं, लेकिन दक्षिण का अधिकांश दारोमदार मोदी के व्यक्तित्व पर ही है। खुद मोदी लगातार दक्षिण भारत के दौरे कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अनुष्ठान में उन्होंने दक्षिण में रामेश्वरम, श्रीरंगम समेत प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। काशी तमिल संगमम, काशी तेलुगु संगमम जैसे आयोजनों से उत्तर दक्षिण के साथ भाजपा को भी दक्षिण के साथ जोड़ने की कोशिश की है।

भाजपा ने धार्मिक के साथ सामाजिक रूप से भी दक्षिण को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है। सरकार द्वारा देशभर में चलाई गई विकसित भारत यात्रा में भी दक्षिण पर ध्यान दिया गया और करोड़ों लोगों तक केंद्र सरकार सीधे पहुंची है। लोगों को बताया गया कि केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है। साथ ही, क्षेत्रीय दलों की राज्य सरकारों के दावों की असलियत क्या है।

50 सीट का लक्ष्य : गौरतलब है कि दक्षिण भारत में भाजपा के पास सबसे कम सीटें हैं और उसके लिए अपनी जगह बनाने के लिए काफी ज्यादा जगह भी है। हालांकि, संगठनात्मक और राजनीतिक नेतृत्व की कमी उसकी सबसे बड़ी बाधा है। ऐसे में पार्टी जमीनी मेहनत व क्षेत्रीय दलों को तो साध ही रही है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीदें मोदी पर टिकी हैं। भाजपा ने इस बार दक्षिण भारत से कम से कम पचास सीटों का लक्ष्य रखा है। बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देशभर में अब तक की सबसे ज्यादा 303 सीटें जीती थी। इनमें दक्षिण भारत की 131 सीटों में से उसके पास महज 29 सीटें थी। इनमें भी अकेले कर्नाटक से 25 और तेलंगाना से चार। बाकी तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल एवं आंध्र प्रदेश और केंद्र शासित पद्दुचेरी व लक्षद्वीप में उसका खाता भी नहीं खुला था। तमिलनाडु में उसकी अन्नाद्रमुक एवं अन्य दलों से गठबंधन था, लेकिन खुद अन्नाद्रमुक को मात्र एक सीट मिली थी।

इस बार हालात जुदा : हालांकि, इस बार तमिलनाडु, केरल एवं आंध्र प्रदेश में हालात बदले हुए हैं। भाजपा ने इन सभी राज्यों में अपना विस्तार किया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद भाजपा ने वहां पर लोकसभा के लिए खुद को मजबूत रखा है। साथ ही जद (एस) के साथ गठबंधन कर ताकत को बढ़ाया है। तेलंगाना में भी भाजपा का जनाधार बढ़ा है। आंध्र प्रदेश में वह तेलुगुदेशम के साथ तालमेल की चर्चा में हैं। अगर यह होता है तो इसका लाभ भाजपा को मिल सकता है। तमिलनाडु में कमजोर और विभाजित अन्नाद्रमुक के बजाय भाजपा अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ेगी। केरल में भी वह स्थानीय दलों के साथ तालमेल की कोशिश में है।

क्षेत्रीय दलों को साधा : भाजपा ने इस बार अपने विरोधी क्षेत्रीय दलों को भी अंदरूनी तौर पर साधकर रखा है। इनमें तेंलगाना में बीआरएस, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी एवं तमिलनाडु में कुछ हद तक द्रमुक भी शामिल है। वाईएसआरसीपी तो संसद में अधिकांश मौकों पर सरकार के साथ ही रही। भाजपा की कोशिश इन दलों को अपने साथ लाने से ज्यादा कांग्रेस से दूर रखने पर है। अगर वह इसमें सफल रहती है, तो वह भी बड़ी कामयाबी होगी।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 41 प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए

0

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 41 प्रत्याशी मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इन सभी का कार्यकाल वर्ष 2030 तक होगा।

सोनिया गांधी तथा भाजपा के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के तीन अन्य उम्मीदवारों को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नड्डा के अलावा, राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए तीन अन्य उम्मीदवार हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, भाजपा नेता जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक हैं।

बिहार से संजय झा और मनोज झा बने सांसद
बिहार से भी राज्यसभा के लिए सभी छह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें जदयू के संजय कुमार झा, भाजपा के डॉ. भीम सिंह व धर्मशीला गुप्ता, राजद के मनोज झा और संजय यादव के साथ-साथ कांग्रेस के डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं।

महाराष्ट्र में निर्विरोध चुने गए सभी सांसद
महाराष्ट्र से भी सभी छह उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी शामिल हैं। इनके अलावा भाजपा के तीन, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और एनसीपी का एक-एक प्रत्याशी शामिल है। विपक्षी कांग्रेस ने एक उम्मीदवार खड़ा किया था। निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए भाजपा उम्मीदवारों में चव्हाण, पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अजित गोपछडे शामिल हैं।

शिवसेना से कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा और अजित पवार नीत एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस ने दलित नेता चंद्रकांत हंडोरे को टिकट दिया था और वह भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वह विपक्ष के एकमात्र उम्मीदवार थे।

एमपी और ओडिशा में भी चुनाव नहीं
मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और भाजपा के तीन अन्य प्रत्याशी सहित सभी पांच उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित होने वालों में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और भाजपा के तीन अन्य तथा कांग्रेस का एक उम्मीदवार शामिल है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बीजू जनता दल (बीजद) के देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया मंगलवार को ओडिशा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

हरियाणा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बराला हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख हैं। हरियाणा से केवल एक राज्यसभा सीट खाली हुई थी।

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव के लिए सभी पांच उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें चार प्रत्याशी सत्तारूढ़ टीएमसी से और एक भाजपा से हैं। इसके अलावा उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए। छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

आपको बता दें कि राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2024 में विभिन्न राज्यों की खाली हुईं 56 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी।

”कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक बंद, राहुल गांधी का विदेश दौरा”

0

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक बंद रहेगी। बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी विदेश दौरे पर जा रहे हैं।

राहुल गांधी का लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने का कार्यक्रम है।

राहुल लंदन से लौटने के बाद राजस्थान के रास्ते 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे। इससे पहले न्याय यात्रा आज उन्नाव से होते हुए कानपुर पहुंचेगी। बता दें कि कानपुर में यात्रा पर दो दिन का ब्रेक रहेगा। इसके बाद 24 और 25 मार्च को राहुल गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा करेंगे।

छत्तीसगढ़ : ऑपरेशन लोटस? भूपेश बघेल के दावे के बाद तेज हुई सियासत” बीजेपी ने भी किया पलटवार…

0

क्या छत्तीसगढ़ में भी होगा ऑपरेशन लोटस? भूपेश बघेल के दावे के बाद तेज हुई सियासत”

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने दावा किया है कि उनके पार्टी के विधायकों को लालच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक विधायक ने उन्हें बताया कि मंत्री पद और लोकसभा चुनाव का ऑफर दिया जा रहा है।

भूपेश बघेल के दावों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप कहा- हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस डूबता जहाज, लोकसभा से पहले तेज हुई राज्य की सियासत…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

भूपेश बघेल के इस आरोप के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। अमित शाह के दौरे से पहले इस आरोप को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है।

बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल बताएं कि बीजेपी के किस नेता ने कौन से विधायक को तोड़ने की कोशिश की है।

भूपेश बघेल ने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से भाजपा डरी हुई है। उन्होंने कहा, ”मुझे विधानसभा में एक विधायक ने बताया कि उन्होंने (भाजपा ने) उनसे लोकसभा चुनाव में टिकट देने और केंद्र में सरकार बनने पर मंत्री पद का वादा करते हुए संपर्क किया था। इससे पता चलता है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर डरी हुई है।”

बीजेपी को खुद पर भरोसा नहीं ”पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के घटनाक्रम स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे हैं कि भाजपा 2024 के चुनाव में हारने वाली है और इसलिए वह तोड़फोड़ की साजिश रच रहे हैं क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है।”

कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में करारी हार से डरी हुई है। आरएसएस के इंटरनल सर्वे में आरएसएस ने माना है कि नरेंद्र मोदी के चेहरे पर 2024 का चुनाव नहीं जीता जा सकता।

इसके बाद केंद्रीय एजेंसियां ईडी, आईटी का दुरुपयोग करके विपक्षी दल को डराया जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं को धमकाया जा रहा है और अपने दल में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष को कमजोर करके भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने का षड्यंत्र कर रही है।

भाजपा यह भूल रही है कि जनता भी भाजपा की इन हरकतों को देख रही है। इसके बाद 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार सुनिश्चित हो गई।

बीजेपी ने किया पलटवार भाजपा नेता केदार गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस को 68 से ज्यादा सीटों के सरकार चलाई। इसके बावजूद भूपेश बघेल सत्ता को नहीं संभाल पाए। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ धोखा किया।

भ्रष्टाचार किया, घोटाला किए, जनता का विश्वास भूपेश बघेल और कांग्रेस के साथ अब नहीं रहा। अब सरकार के समय जो भूपेश बघेल का तानाशाही रवैया रहा है तो उनके नेता उन्हें ही आयना दिखा रहे हैं। इसमें बीजेपी का कुछ नहीं है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का राजनीतिक मामलों की जानकारी रखने वाले सीनियर पत्रकार उचित शर्मा का कहना है कि- “चुनाव के पहले यह आरोप प्रत्यारोप लगना लाजिमी हो जाता है।

हर राज्यों में चुनाव होने हैं और चुनाव के पहले कुछ स्थितियां बन रही है। जिसमें कांग्रेस पार्टी पूर्वाग्रह में यह बात कह रहे हैं। बात बीजेपी की करें तो 400 सीटों का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पाने के लिए जिस प्रकार की मेहनत हो रही है, उसमें कुछ भी होना अजूबा नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ को लेकर बीजेपी खास तैयारी में है, और अन्य राज्यों में भी एक खलबली की तरह बीजेपी पार्टी सामने आ रही है कि अब जो कुछ भी है बीजेपी पार्टी ही है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्‍तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है

0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार 22 फरवरी को छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शाह के दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा”

लोकसभा चुनाव का वक्‍त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे छत्‍तीसगढ़ में राजनीतिक गतिव‍िधियां बढ़ती दिख रही हैं। वहीं राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का छत्‍तीसगढ़ दौरा भी तेज हो गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्‍तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी वरिष्ठ नेताओं का यहां आगमन होगा।

” बता दें कि शाह छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे।

इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जगदलपुर आएंगे। विशाखापत्तनम से विशेष विमान से 22 फरवरी को सुबह 10.40 बजे यहां मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। जगदलपुर प्रवास को जारी उनके आधिकारिक दौरा कार्यक्रम में यहां से आगे कहां जाएंगे इसकी कोई जानकारी नही दी गई है।

बस्तर जिला भाजपा के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करने पर बताया गया कि राजनाथ सिंह ओड़िशा दौरे पर जाते हुए यहां विमानतल में कुछ देर रूकेंगे। बस्तर में उनके किसी अन्य कार्यक्रम की सूचना नहीं है। विमानतल में ही पार्टी के स्थानीय नेता उनका स्वागत करेंगे। केंद्र सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता देश भर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कलस्टर स्तरीय बैठकों के लिए प्रवास कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह का ओड़िशा प्रवास इसी संदर्भ में हो रहा है। इस बीच सोमवार को जिला प्रशासन के सत्कार विभाग की ओर से राजनाथ सिंह के बस्तर प्रवास की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय विधायक गण, पार्टी संगठन के नेताओं, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर आदि 12 लोगों को पत्र जारी कर दी गई है।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का आज जन्‍मदिन है” इस मौके पर सीएम साय को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

0

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का आज जन्‍मदिन है। आज बच्‍चों संग मनाएंगे जन्‍मदिन, पीएम मोदी सहित दिग्‍गजों ने दी शुभकामनाएं…

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का आज जन्‍मदिन है। मुख्‍यमंत्री साय आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सीएम साय को जन्‍मदिन की बधाई देने वाले लोगो में उत्साह देखने को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह ने सीएम साय को जन्‍मदिन की बधाई दी है।

हालांकि मुख्‍यमंत्री साय अपना जन्‍मदिन जशपुर में मनाएंगे। सीएम साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्‍चों संग जन्‍मदिन मनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले भाजपा कार्यालय में मंत्री सहित प्रदेश भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने मुख्‍यमंत्री साय को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरणसिंह देव ने मुख्‍यमंत्री को शुभकामना संदेश देते हुए एक्‍स पर तस्‍वीर शेयर किया है। किरण देव ने अपने संदेश में लिखा है, प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मैं उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने बच्चों को दिया न्योता भोज

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया। विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया। भोजन के दौरान विधायक ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण के महत्व पर बात करते दिखे। स्कूली बच्चे अपने बीच अपने विधायक को भोजन परोसते और भोजन ग्रहण करते देख काफ़ी उत्साहित रहें।

सामुदायिक भागीदारी से भोजन को अधिक पोषक बनाने की पहल

इस अवसर पर विधायक साहू ने विद्यालयीन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।

विधायक मोतीलाल ने आगे कहा कि अगर बच्चे पौष्टिक भोजन करेंगे तो उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सकारात्मक गति मिलेगी और शरीक तथा मानसिक रूप से मज़बूत बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे हमारे बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे तब प्रदेश एयर देश का भविष्य भी अग्रणी रहेगा।

न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश से यहाँ प्रत्येक स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की पहल प्रारंभ हो गई है।

”लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा, लोकसभा से संबंधित विषयों को लेकर सभी 11 सीटों के प्रभारियों से करेंगे चर्चा”

0

”लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेगें। लोकसभा से संबंधित विषयों को लेकर सभी 11 सीटों के प्रभारियों से चर्चा करेंगे”

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश के गृह मंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब अमित शाह छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीतने की कोशिश में लग गए है। जिन विधानसभा से भाजपा चुनाव में पीछे रही है वहां से लोगसभा चुनाव में पहली बैठक कर चर्चा करने पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद शाह सबसे पहले प्रभारी और सह प्रभारियों से चर्चा करेगें, उसके बाद सभी 11 लोकसभा सीट के प्रभारियों के वहां की सीट की मौजूदा स्थितियों की जानकारी लेगें।

22 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचते ही शाह प्रदेश में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगें। सभी 11 लोकसभा सीट पर किस तरह की तैयारियां चल रही है। इसके साथ ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी सीटों को चार कलस्टर में बाटा उस पर अब तक कितना काम किया जा चुका है। जैसे की बस्तर,महासमुंद और कांकेर को एक कलस्टर में बाटा गया है इस कलस्टर में पार्टी की तैयारिया किस तरह की सभी की 121 चर्चा करेगें।;

सबसे पहले हारी हुई सीट में मंथन ”लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अलग-अलग तरीके से तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर अगल ही योजना बना कर चल रही है।…

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के चुनाव में उन जगहों पर ज्यादा फोकस करके चल रही है जहां से भाजपा को विधानसभा के चुनाव में नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा को जिस लोकसभा में हार का मुंह देखना पड़ा वहां से भाजपा लोकसभा की पहली बैठक कर तैयारियां पर और तेजी लाने की तैयारी कर रही है। अंदर ही अंदर संगठन इसे लेकर भी काम कर रहा है। प्रदेश की जांजगीर चापा की सीट जहां से भाजपा को सभी जगह हार मिली वहां भाजपा अलग रणनीति बनाकर काम कर कहा है। बताया जा रहा है कि शाह 22 फरवरी को सबसे पहले जांजगीर चापा के विषय में पहली चर्चा करेगें।”

‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तोड़ना चाहती है BJP’, भूपेश बघेल ने लगाया बड़ा आरोप”

0

‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तोड़ना चाहती है BJP’, भूपेश बघेल ने लगाया बड़ा आरोप”

त्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा आरोप लगाया है. बघेल ने कहा है कि बीजेपी हमारे विधायकों के संपर्क में है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. भाजपा के द्वारा कांग्रेस नेताओं को फोन के माध्यम से संपर्क किए जाने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे विधायकों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है.

लोकसभा टिकट और मंत्री पद देने की बात कही जा रही है.

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा 2024 इलेक्शन को लेकर डरी-सहमी हुई है. पूर्व सीएम ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र की घटनाएं इस बात की ओर संकेत देती हैं. उन्होंने कहा है कि भाजपा 2024 चुनाव में हारने वाली है. इस कारण से हमारे लोगों को तोड़ा जा रहा है. बघेल ने कहा कि भाजपा को खुद पर भरोसा नहीं है, ये साबित हो गया है.

कांग्रेस को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा है. राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस से किनारा कर केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है.

अमित शाह 20 फरवरी को राजस्थान दौरे पर
गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं. शाह के राजस्थान दौरे से पहले मालवीय के बीजेपी में शामिल होने को सत्ताधारी दल का रणनीतिक कदम माना जा रहा है. बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मुझे एक दिन पहले दिल्ली ले जाया गया था. दिल्ली जाकर हमने अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

छत्तीसगढ़ : 62 लाख 69 हजार 41 राशन कार्डधारियों का नवीनीकरण, अंतिम तिथि 25 फरवरी तक राशनकार्ड नवीनीकरण किया जाएगा…

0

छत्तीसगढ़: 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 19 फरवरी की स्थिति में 62 लाख 69 हजार 41 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। अंतिम तिथि 25 फरवरी तक राशनकार्ड नवीनीकरण किया जाएगा…

राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग की ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। खुद अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के ऐप के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

बता दें कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है।

इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट https://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

आयुष्मान भारत योजना : अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो अभी करें आवेदन

0

आयुष्मान भारत योजना : जो भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, उनका लक्ष्य हर जरूरतमंद, गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग आदि को लाभ पहुंचाना है। इन योजनाओं को लॉन्च करने से लेकर इनके प्रचार-प्रसार और लाभ पहुंचाने तक सरकार काफी पैसे खर्च करती है.

दरअसल, यह एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है और इसका पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन कर लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको पहले यह जांचना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं और फिर आवेदन प्रक्रिया जाननी होगी. तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं. आप इसके बारे में और जान सकते हैं…

  • दरअसल, आयुष्मान कार्ड सबसे पहले उन लोगों का बनाया जाता है जो इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

यहां पात्रता सूची है:-

  • आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता की एक सूची है और इस सूची के अनुसार जो पात्र हैं वे आवेदन कर सकते हैं… जो दिहाड़ी मजदूर हैं, जो निराश्रित या आदिवासी हैं या जो भूमिहीन हैं…
  • इसके अलावा पात्रता सूची के अनुसार यदि किसी का घर कच्छ का है, जो निराश्रित या आदिवासी है।
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं या जिनके परिवार में कोई विकलांग सदस्य है आदि। तो ये लोग योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

जानिए कैसे करें आवेदन:-

  • यदि आप पात्र हैं तो आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर जाना होगा।
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें अपने दस्तावेज दें