Home Blog Page 1072

आयुष्मान भारत योजना : अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो अभी करें आवेदन

0

आयुष्मान भारत योजना : जो भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, उनका लक्ष्य हर जरूरतमंद, गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग आदि को लाभ पहुंचाना है। इन योजनाओं को लॉन्च करने से लेकर इनके प्रचार-प्रसार और लाभ पहुंचाने तक सरकार काफी पैसे खर्च करती है.

दरअसल, यह एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है और इसका पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन कर लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको पहले यह जांचना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं और फिर आवेदन प्रक्रिया जाननी होगी. तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं. आप इसके बारे में और जान सकते हैं…

  • दरअसल, आयुष्मान कार्ड सबसे पहले उन लोगों का बनाया जाता है जो इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

यहां पात्रता सूची है:-

  • आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता की एक सूची है और इस सूची के अनुसार जो पात्र हैं वे आवेदन कर सकते हैं… जो दिहाड़ी मजदूर हैं, जो निराश्रित या आदिवासी हैं या जो भूमिहीन हैं…
  • इसके अलावा पात्रता सूची के अनुसार यदि किसी का घर कच्छ का है, जो निराश्रित या आदिवासी है।
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं या जिनके परिवार में कोई विकलांग सदस्य है आदि। तो ये लोग योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

जानिए कैसे करें आवेदन:-

  • यदि आप पात्र हैं तो आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर जाना होगा।
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें अपने दस्तावेज दें

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना : हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, गर आप भी पात्र हैं तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं…

0

केंद्र सरकार समय-समय पर कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लॉन्च करती रहती है। इन योजनाओं से हर जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग को लाभ मिलता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शुरू की है.

इस योजना के तहत मुफ्त बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी और इसका लाभ एक करोड़ परिवारों को दिया जाना है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया आप आगे की स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो आइए जानें आगे की स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं…

आवेदन कर सकता:-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल https://pmsuryagarh.gov.in/ पर जाना होगा और बिजली वितरण कंपनी का चयन करना होगा।
  • फिर बिजली वितरण नंबर चुनें और मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
  • इसके बाद आपको कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करना होगा।
  • फिर आपको अप्रूवल का इंतजार करना होगा
  • अब अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से प्लांट लगवाएं
  • एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर, प्लांट का विवरण जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें
  • इसके आवेदन और डिस्कॉम द्वारा सत्यापन के बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र तैयार किया जाएगा।
  • इसके बाद आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिल जाएगी
  • एक बार जब आपको यह रिपोर्ट मिल जाए, तो अपने बैंक खाते की जानकारी जैसे बैंक खाता संख्या और रद्द किए गए चेक पोर्टल पर जमा करें।
  • फिर 30 दिन के अंदर आपके बैंक खाते में सब्सिडी आ जाएगी.

केंद्र सरकार ने की बड़ी घोषणा, इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, लाभ पाने के लिए आज ही करें आवदेन

0

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देशभर के करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत भारत सरकार गरीब किसानों को सालाना 500 रुपये की धनराशि प्रदान करेगी।

6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल तीन किस्तों में दी जाती है. प्रत्येक किस्त के तहत किसान के खाते में दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. अब तक किसानों के खातों में कुल 15 किश्तें जारी की जा चुकी हैं.

पिछले साल नवंबर महीने में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर भारत सरकार ने किसानों के खाते में 15वीं किस्त जारी की थी. 15वीं किस्त मिलने के बाद देशभर के करोड़ों किसान 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी क्रम में आइए जानते हैं कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त कब जारी कर सकती है।

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त फरवरी या मार्च में जारी कर सकती है। हालाँकि, भारत सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं।
  • ऐसे में आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर सभी आवश्यक चरणों का पालन करके आसानी से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन किसानों ने अभी तक इस योजना के तहत अपना ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड सत्यापित नहीं कराया है। उन्हें अगली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको इन जरूरी कामों को जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए। इसके अलावा जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की है। उन्हें अगली 16वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिलेगा.

Global Marke से मिले-जुले संकेतों के चलते GIFT NIFTY पर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा , जाने आज कहां और कैसे बनेगा मुनाफा

0

लगातार तेजी के बाद बाजार में उच्चतम स्तरों पर कल एक और कारोबारी सत्र में न्यूट्रल पैटर्न के गठन को देखते हुए बाजार जानकारों का कहना है कि 22,500 अंक की ओर बढ़ने पर पहले अब बाजार में हल्का कंसोलीडेशन या मुनाफावसूली हो सकती है।

निफ्टी के लिए 21,900-21,950 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। 19 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 282 अंक बढ़कर 72,708 पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी 82 अंक चढ़कर 22,122 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। इसने अपर और लोअर शैडो के साथ छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये दोजी या स्पिनिंग टॉप जैसा दिखता है। डेली टाइम फ्रेम पर बना पैटर्न तेजी और मंदी के बीच खींचतान का संकेत देता है।यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI) और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,137 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,212 और 22,276 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,047 फिर 22,008 और 21,944 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46,572 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,771 और 46,923 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 46,371 फिर 46,276 और 46,124 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 59.40 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 13.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

22,000 की स्ट्राइक पर 73.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 25.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। ICICI Lombard General Insurance Company, Kotak Mahindra Bank, IndiaMART InterMESH, JK Cement और Havells India जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

40 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 40 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Biocon, Bajaj Auto, Metropolis Healthcare, Dixon Technologies और Laurus Labs के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि देश को मजबूत करने की दिशा कांग्रेस 2 क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है।

0
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि देश को मजबूत करने की दिशा कांग्रेस 2 क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है।

पहला कदम जातिगत जनगणना, जो देश का एक्स-रे होगा और दूसरा कदम धन-संसाधन की मैपिंग,जिससे पता चल जाएगा कि किसके पास क्या है और कितना है?राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश है। जहां तक राहुल क्रांतिकारी कदमों की बात है तो जाति जनगणना का मुद्दा तो वे काफी समय से उठा रहे हैं, इससे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान ही उठाना पड़ा है। हां, दूसरा मुद्दा जरूर नया है, धन-संसाधन की मैपिंग।

दो तिहाई वंचित आबादी को देश की तरक्की का भागीदार बनाए बिना भारत की समृद्धि असंभव है। कांग्रेस ‘भारत बनाने वालों’ के साथ न्याय कर एक सशक्त और समृद्ध भारत की नींव रखेगी।

मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और सामान्य वर्ग के गरीबों की कोई जगह नहीं है। देश के बजट के हर 100 रुपए में दो तिहाई आबादी का हिस्सा सिर्फ 6 रुपए है। इस वर्ग के साथ हो रहा भयंकर अन्याय देश को अंदर से खोखला बना रहा है।

राहुल गांधी के ‘क्रांतिकारी कदमों’ से कांग्रेस को कोई होता दिख नहीं रहा है। वे जातिगत गणना का मुद्दा लगातार उठाते आ रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्हें कोई फायदा नहीं मिला, उलटा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उन्हें सरकार गंवानी पड़ी थी।

मध्य प्रदेश में तमाम अटकलों के बावजूद एक बार फिर भाजपा की सरकार बन गई। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि राहुल को लोकसभा में चुनाव में इन बातों का कितना फायदा मिलेगा। जानकारों की मानें तो धन-संसाधनों की मैपिंग के मुद्दे पर देश के धनपतियों का एक बड़ा वर्ग उनसे नाराज हो सकता है। इसलिए यह दांव उनको उलटा भी पड़ सकता है।

Paytm को एक और बड़ा झटका, जेफरीज इंडिया ने पेटीएम की रेटिंग को खत्म कर दिया है।

0

Paytm; RBI और ED के सख्त एक्शन के बाद अब कंपनी के लिए एक और नकारात्मक खबर आई है। जेफरीज इंडिया ने पेटीएम की रेटिंग को खत्म कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि पेटीएम से जुड़ी खबरों के ‘स्थिर’ होने तक जेफरीज अपने फैसले पर बरकरार रहेगी।

इसी के साथ जेफरीज फाइनेंशियल ग्रुप इंक, पेटीएम-ऑपरेटर वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड पर कवरेज छोड़ने वाली पहली प्रमुख विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बन गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले महीने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ किए गए एक्शन के बाद से कंपनी की साख पर भी काफी नकारात्मक असर पड़ा है। आरबीआई के एक्शन के कुछ हफ्ते बाद ही निवेश बैंक ने पेटीएम के स्टॉक को “नॉट रेटेड” घोषित किया है। वहीं पेटीएम के बिजनेस मॉडल को लेकर भी चिंता जाहिर की है और अब FY25E के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की गिरावट देखती है।

Paytm EBITDA पर हो सकता है असर

जेफरीज ने अपने नोट में कहा कि हम, यूजर/मर्चेंट रिटेंशन, रेवेन्यू ट्रैक्शन और कॉस्ट कंट्रोल्स से पैदा होने वाले सकारात्मक और नकारात्मक जोखिम देख रहे हैं। मर्चेंट/यूजर एट्रीशन 10-30 प्रतिशत तक रहने और और कुल रेवेन्यू को 20-45 प्रतिशत का झटका लगने के आधार पर वैल्यूएशन काफी अलग हो सकती है। जेफरीज का मानना है कि आरबीआई के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक्शंस से पेटीएम के FY25E EBITDA पर लगभग 20 प्रतिशत का असर हो सकता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति बयान…

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों यहां तक कि देश की राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया जाना, इन सब का अपमान है।

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंची। यहां रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज इंदिरा चौक पर जनसमूह को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अडाणी, अंबानी और अभिताभ बच्चन को बुलाकर मोदी ने यह संदेश दिया कि देश की 73 प्रतिशत आबादी का कोई महत्व नहीं है।

” राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर दलितों, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगते हुए कहा कि उन्हें दरकिनार कर पूंजीपतियों को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी किसानों कि जेब काटकर अमीरों की जेब भर रहे हैं। धर्म, मजहब के नाम पर देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा। सरकार देश में युवाओं को रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा देने में विफल रही है।

ईडी और सीबीआई आदि एजेंसियां मोदी की कठपुतली हैं, जिसका उपयोग विपक्षी पार्टियों को धमकाने के लिए किया जा रहा है।” ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जिला मुख्यालय होते हुए लालगंज पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राहुल गांधी का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक मोना और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी मौजूद रहे।

गौतम अडानी के खाते में आने वाले हैं 21,580 करोड़, बड़े लेवल पर चल रही बातचीत

0

द्योगपति गौतम अडानी के खाते में जल्द ही 21,580 करोड़ रुपए आ सकते हैं. इसके लिए बड़े लेवल पर उनकी बातचीत भी चल रही है. गौतम अडानी का अडानी ग्रुप पश्चिमी एशियाई देशों में कई सॉवरेन फंड इंस्टीट्यूट्स से 2.6 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश में है.

अगर ऐसा होता है, तो हिंडनबर्ग मामले के बाद ये उनके कारोबारी समूह को मिलने वाली एक बड़ी फंडिंग होगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी ग्रुप अपने एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य बिजनेस का विस्तार करना चाहता है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए अडानी ग्रुप बड़े पैमाने पर फंड जुटाने के लिए एडवांस बातचीत के लेवल पर है.

हिंडनबर्ग के बाद नहीं मिल पा रहा था फंड

अडानी ग्रुप के लिए ये बड़ी राहत की बात भी है. पिछले साल हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से उसे कई लेवल पर नई पूंजी जुटाने में दिक्कत आ रही थी. वहीं ग्रुप ने अपने कर्ज का बोझ कम करने के लिए कई सारे ड्यू पेमेंट्स को लेकर अग्रिम कर्ज भुगतान किया था. ऐसे में 21,580 करोड़ रुपए के इस फंड से ग्रुप अपनी कई परियोजनाओं को आगे बढ़ा सकेगा.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप ने फंड जुटाने के लिए लंदन, दुबई और सिंगापुर जैसे देशों के फाइनेंशियल हब में रोडशो भी किए थे. इसकी वजह से उसे अपने वित्तीय संकट को दूर करने में काफी हद तक मदद भी मिली थी.

हालांकि फंड जुटाने की समय सीमा अभी तय नहीं हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रुप ये फंड 2024 के मध्य तक जुटा सकता है और मार्केट में इसका असर दिख सकता है. हालांकि इसके लिए अडानी ग्रुप अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के कुछ शेयर्स की बिक्री कर सकता है.

एयरपोर्ट, ग्रीन हाइड्रोजन बिजनेस में कम कर सकता है हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप पश्चिम एशियाई देशों के सॉवरेन फंड से राशि जुटाने के लिए अपने एयरपोर्ट और ग्रीन हाइड्रोजन बिजनेस में ही हिस्सेदारी को कम कर सकता है. पश्चिमी एशियाई देश वैसे भी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करने को लालयित है.

PM मोदी शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन

0

देश भर में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे को अपग्रेड और डेवलेप करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और आधारशिला रखेंगे.

इनमें आईआईटी, आईआईएम और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी शिक्षा के स्‍तर को बढ़ाने के लिए शुरुआत से प्रयासरत रहे हैं. पीएम मोदी बोर्ड की परीक्षाओं से पहले देश भर के बच्‍चों के मन में उठाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए एक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ भी पिछले कई सालों से कर रहे हैं.

IIT के इन परिसरों को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जो परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम का स्थायी परिसर शामिल हैं. भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) (उन्नत प्रौद्योगिकियों पर एक अग्रणी कौशल प्रशिक्षण संस्थान) कानपुर में स्थित है; और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दो परिसरों (देवप्रयाग, उत्तराखंड और अगरतला, त्रिपुरा) को भी समर्पित करेंगे.

आईआईएम, केवी और एनवी के भवनों का उद्धाटन

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी देश में तीन नए आईआईएम यानी आईआईएम जम्मू, आईआईएम बोधगया और आईआईएम विशाखापत्तनम का उद्घाटन भी करेंगे. वह देश भर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) के लिए 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों (एनवी) भवनों का भी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री देश भर में पांच केंद्रीय विद्यालय परिसरों, एक नवोदय विद्यालय परिसर और नवोदय विद्यालयों के लिए पांच बहुउद्देशीय हॉल की आधारशिला भी रखेंगे.

छत्तीसगढ़ : दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई नेता शामिल

0

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को वे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और मिडिया से बातचीत की। सीएम श्री साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

उन्होंने आगे कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे। इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की मिसाल दी थी। जिसको लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, वहां छत्तीसगढ़ की तारीफ की गई थी। हमने 2023 चुनाव में असंभव को संभव कर दिखाया है इसलिए हमारी तारीफ की गई है।

एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने वाले आरोपों कहा कि, कांग्रेस के नेता डरे हुए है और बीजेपी को ऐसा काम करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके रहते हुए बीजेपी को किसी अन्य दल के नेता से बात करने की जरूरत नहीं है। यह अनावश्यक रूप से बयानबाजी करने की कोशिश हो रही है।