Home Blog Page 1080

Champai Soren: फ्लोर टेस्ट में पास हुए चंपई सोरेन, राज्यपाल ने की जीत की घोषणा,

0

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। विश्वास मत के दौरान गठबंधन के कुल 47 विधायकों ने उनका समर्थन किया।

विपक्ष को 29 वोट मिले।

राज्यपाल ने की जीत की घोषणा

चंपई सोरेन की जीत की घोषणा झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की। झारखंड विधानसभा में इसका जोरदार स्वागत किया गया।

सदन दिन भर के लिए स्थगित

सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है और मंगलवार को फिर से शुरू होगा।

41 है विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है और आज के लिटमस टेस्ट से पहले चंपई सोरेन ने पहले कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पास 47 विधायकों का समर्थन है, जो बढ़कर 50 तक हो सकता है।

Mukesh Ambani: क्या अंबानी संभालेंगे पेटीएम का कमान?

0

Mukesh Ambani: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेटीएम सेविंग बैंक में किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन पर रोक लगने के बाद पेटीएम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वन 97 कम्युनिकेशंस पेटीएम की मूल कंपनी मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली एनबीएफसी और निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के साथ अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रही है। जिसके बाद बीएसई पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 14% तक बढ़कर ₹288.75 पर पहुंच गए।

जियो फाइनेंशियल के साथ बातचीत

हिंदू बिजनेस लाइन ने बताया कि एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल को पेटीएम के वॉलेट व्यवसाय का अधिग्रहण करने वाले अग्रदूतों में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की टीम पिछले नवंबर से जियो फाइनेंशियल के साथ बातचीत कर रही है, लेकिन पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई के प्रतिबंध से ठीक पहले एचडीएफसी बैंक के साथ बातचीत शुरू हुई थी।

एक बड़ी बेलआउट योजना के हिस्से के रूप में, Jio पेटीएम पेमेंट्स बैंक का अधिग्रहण करने की पेशकश कर सकता है। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेमेंट बैंक को ग्राहक खातों में किसी भी जमा या क्रेडिट को स्वीकार करने से रोक दिया है। जिसके बाद से पेटीएम को अस्तित्व के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

एजेंसियाँ इस संभावना पर विचार कर रही हैं कि इस इकाई का उपयोग धन शोधन के मुखौटे के रूप में किया जा सकता है। पेटीएम ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा न तो कंपनी और न ही इसके संस्थापक और सीईओ की जांच की जा रही है। जबकि आरबीआई के आदेश के बाद केवल 3 दिनों में पेटीएम के शेयरों में 42% की गिरावट आई है।

चिंता की कोई बात नहीं

जियो फाइनेंशियल के पास जियो पेमेंट्स बैंक है, जिसने डिजिटल बचत खाते और बिल भुगतान लॉन्च करने के लिए दोबारा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। 2,400 बिजनेस संवाददाताओं के ग्राउंड नेटवर्क के साथ, इसने डेबिट कार्ड भी लॉन्च किए हैं। Jio ने Jio Voice बॉक्स का एक पायलट लॉन्च किया है। Jio फोन को UPI के साथ सक्षम किया है और पूरे इकोसिस्टम में QR कोड भी लागू कर रहा है। इस बीच, पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के कर्मचारियों के साथ एक वर्चुअल टाउन हॉल के दौरान कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

छत्तीसगढ़ : कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया पावर ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित…

0

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत आने वाले राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा. इसके चलते पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. 7 फरवरी को 06 घंटे का पावर ब्लॉक किया जाएगा.

इस वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इतना ही नहीं कुछ ट्रेन कई घंटे लेट चल रही है. ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा.

तीसरी लाइन के कार्य के कारण 7 फरवरी को 6 घंटे का पावर ब्लॉक किया जाएगा. इस वजह से कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी तो कुछ लेट से चलेगी. ट्रेन रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है.

जानें कौन-कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द

18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी

18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस हावड़ा से 3 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना होगी

22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस कुर्ला से 6 घंटे देरी से रवाना होगी

13288 राजेंद्र नगर -दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से 3 घंटे देरी से रवाना होगी

13287 दुर्ग- राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 3 घंटे देरी से रवाना होगी

18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस हावड़ा से 3 घंटे 15 मिनिट देरी से होगी रवाना

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, 1.5 लाख तक का टैक्स बेनिफिट…

0

पैसों का निवेश कहां करें? आज हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे है, जिसमे निवेश करके आप मोटा फंड महज 5 साल में इकट्ठा कर सकते हैं. उसके ब्याज से ही आपकी इतनी कमाई हो जाएगी कि आपका बुढ़ापा आराम से कटेगा.

वैसे तो पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम हैं जो आपको कम समय में अच्छा मुनाफा देती है, लेकिन टाइम डिपॉजिट में आपको रिटर्न की गारंटी मिलती है. वहीं, इसमें निवेश से आप 1.5 लाख तक का टैक्स बेनिफिट भी पा सकते हैं. इसमें आप मिनिमम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में आप 1 साल से लेकर 5 साल तक निवेश कर सकते हैं. अलग-अलग साल के लिए इसमें अलग-अलग रिटर्न मिलता है. जैसे अगर आप एक साल एक लिए इसमें निवेश करते हैं तो आपको 6.8% फीसदी का रिटर्न मिलेगा. वहीं 2 साल के निवेश पर 6.9% और इसी तरह 5 साल के निवेश पर 7.5% रिटर्न मिलता है. बता दें, इस स्कीम में आपका ब्याज हर महीने पर कैलकुलेट होता है, जो आपको सालाना मिलता है.

मान लीजिये आपने टाइम डिपॉजिट में 5 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश किये हैं. अब इसपर आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. मैच्योरिटी यानि 5 साल बाद आपको 7,24,149 रुपये मिलेंगे. जिसमे 5 लाख आपके निवेश के और बाकि आपकी ब्याज से कमाई है. इसमें आपको इसको एक बार और बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है. मतलब अगर आपने इसको 5 साल के लिए और बढ़ा दिया तो आप 10,00,799 रुपये मैच्योरिटी पर कमा सकते हैं.

RBI : Paytm पेमेंट्स बैंक की सर्विसेस पर बैन, 29 फरवरी 2024 तक सभी सर्विसेस समाप्त हो जाएगी!

0

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विसेस पर बैन लगा दिया है.

वहीं लोगों को 29 फरवरी 2024 तक अपने फंड्स को ट्रांसफर करने का समय दिया है. जबकि फास्टैग और और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड जैसे उत्पादों को बैलेंस खत्म होने तक इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है.

वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द होने की भी चर्चा है, इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बचाने के संकेत दिए हैं.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का कहना है कि एसबीआई , पेटीएम के उन ग्राहकों की मदद करने के लिए तैयार है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के बाद एक मार्च से प्रभावित होने वाले हैं. एसबीआई में उनका ‘हार्दिक स्वागत’ है. देश में जब यस बैंक डूबा था, तब भी सरकार ने एसबीआई को उसे बचाने के लिए कहा था. इसके बाद एसबीआई ने यस बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी.

एसबीआई के चेयरमैन शनिवार को बैंक के तीसरी तिमाही परिणाम जारी होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे. तब उनसे पेटीएम के संकट को लेकर सवाल किया गया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर …

”आरबीआई (पेटीएम) पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द करता है, तो उसे बचाने की हमारी सीधी ”कोई योजना नहीं है.” हालांकि उन्होंने आगे जोड़ा कि अगर आरबीआई की ओर से कोई निर्देश मिलता है तो बैंक तैयार रहेगा. इस बारे में उन्होंने आगे विस्तार से कुछ नहीं बताया.

एसबीआई के चेयरमैन ने ये भी साफ किया कि बैंक का पेटीएम चलाने वाली फिनटेक फर्म (वन97 कम्युनिकेशंस) के साथ कोई संबंध है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के करोड़ों व्यापारी ग्राहकों की मदद को लेकर उन्होंने कहा, ”बिल्कुल… एसबीआई उनकी मदद के लिए तैयार है. बैंक की सहायक कंपनी एसबीआई पेमेंट्स पहले ही उन व्यापारियों के संपर्क में है और हम उन्हें किसी भी समय लेने के लिए तैयार हैं.”

उन्होंने कहा कि बैंक उन्हें अपनी पीओएस मशीनें देने और उनके सामने आने वाली अन्य सभी भुगतान जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है.

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को नए ग्राहक जोड़ने से पहले ही रोक दिया था. अब उस पर किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड वॉलेट या फास्टैग में नया फंड जमा करने से रोक दिया गया है. वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े खातों में लोग 29 फरवरी 2024 के बाद किसी से पेमेंट रिसीव भी नहीं कर पाएंगे. अन्य बैंकों से जुड़े यूपीआई ही बस पहले की तरह काम करते रहेंगे.

वाइल्‍ड लाइफ कॉरिडोर : भारत देश में एक ऐसा एक्सप्रेसवे तैयार करने जा रहे है जहां शेर और हाथी समेत कई जानवर दिखाई देंगे…

0

भारत में एक से बढ़कर एक एक्सप्रेसवे तैयार हो रहे हैं. इसी कड़ी में देश एक ऐसा एक्सप्रेसवे भी बन रहा है जो घने जंगलों के बीच से गुजरेगा.

इसके लिए खासतौर पर वाइल्‍ड लाइफ कॉरिडोर बनाया जा रहा है. 12 किलोमीटर का यह कॉरिडोर घने जंगलों से होकर गुजरेगा. इस दौरान सफर कर रहे लोगों को जंगल में शेर और हाथी समेत कई जानवर सफर के दौरान ही देखने को मिलेंगे.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बन रहे वाइल्‍ड लाइफ कॉरिडोर का डिजाइन NHAI और वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने मिलकर तैयार किया है. दिल्‍ली से देहरादून के बीच बन रहे इस ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण अब अंतिम चरण में है. इसके तैयार होने के बाद दिल्‍ली से देहरादून जाने में सिर्फ ढाई घंटे का वक्त लगेगा.

राजाजी नेशनल पार्क से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों ने बताया कि यह वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर उत्तराखंड में बनकर तैयार होगा. राजाजी नेशनल पार्क से सटे इस कॉरिडोर में जानवरों की मुक्त आवाजाही होगी. सबसे खास बात है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बन रहा यह प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर होगा और इसकी लंबाई 12 किलोमीटर से ज्यादा होगी.

यह वाइल्‍ड लाइफ कॉरिडोर सिंगल पिलर पर 6 लेन का होगा. जंगल में कम से कम कंक्रीट का इस्‍तेमाल हो इसलिए इसके निर्माण में सिंगल पिलर का इस्तेमाल हो रहा है. इस कॉरिडोर के लिए कुल 571 पिलर बन रहे हैं और हर पिलर के बीच की दूरी 21 मीटर है.

6 लेन के इस कॉरिडोर पर रोजाना 20,000 से 30,000 वाहनों के गुजरने का अनुमान है. इस कॉरिडोर को दिल्‍ली से सहारनपुर के रास्‍ते देहरादून से जोड़ा जाएगा. NHAI के अनुसार, इस एक्‍सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 13,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद दिल्‍ली, यूपी वालों के लिए मसूरी, देहरादून और हरिद्वार जाना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे जिन इलाकों से गुजरेगा वहां आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

0

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड गिरकर 72.28 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 77.33 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 49 और डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट हुई है. दूसरी ओर हरियाणा, असम, मध्य प्रदश और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की तेजी आई है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

यूनियन बैंक में ऑफिसर बनने का बेहतरीन मौका, 89000 से अधिक मिलेगी सैलरी…

0

Union Bank Recruitment 2024 Notification: बैंक में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जा रही है.

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू हो चुकी है.

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 23 फरवरी तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा संभावित मार्च या अप्रैल 2024 में आयोजित हो सकती है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 606 पदों पर बहाली की जाएगी.

यूनियन बैंक में इन पदों पर होगी भर्तियां
यूनियन बैंक के इस भर्ती के माध्यम से 606 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां की जानी है. इसके लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है.

यूनियन बैंक में फॉर्म भरने के लिए करना होगा भुगतान
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 850 रुपये का भुगतान करना होगा. साथ ही एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये का भुगतान करना होगा.

यूनियन बैंक में ऐसे मिलेगी नौकरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की संख्या और योग्य उम्मीदवारों के आधार पर एक ऑनलाइन परीक्षा, एक ग्रुप डिस्कशन, आवेदन स्क्रीनिंग और/या एक पर्सनल इंटरव्यू शामिल हो सकता है.
देखें यहां अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Union Bank Recruitment 2024 आवेदन करने का लिंक
Union Bank Recruitment 2024 नोटिफिकेशन

यूनियन बैंक भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं.
होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “यूनियन बैंक भर्ती परियोजना 2024-25 (स्पेशलिस्ट ऑफिसर)” लिखा हो.
खुद को रजिस्टर करके आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन फॉर्म भरें.
सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : झारखंड की चुनी सरकार को गिराने की भाजपा का षड़यंत्र : राहुल गांधी

0

राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार को उनकी न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड पहुंची। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने ने झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश के लोग इस षड़यंत्र के खिलाफ खड़े रहे।

राहुल ने कहा झारखंड में भाजपा ने लोगों द्वारा चुनी सरकार को गिराने की हर संभव कोशिश की। लेकिन आपने भाजपा के खिलाफ इस षड़यंत्र का डटकर सामना किया। आपके सहयोग के लिए दिल से शुक्रिया। हम भाजपा से डरते नहीं हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हुआ है।

आज भारत में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, नरेंद्र मोदी जी ने छोटे बिजनेसमैन को नोटबंदी करके और जीएसटी लागू करके बर्बाद कर दिया। यही वजह है कि हम इस यात्रा पर आए हैं, आपके साथ आर्थिक और सामाजिक न्याय पर बात करने के लिए हम यहां आए हैं।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड पहुंची

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा जहां भी अपनी नफरत की दुकान खोलती है, कांग्रेस और हमारे गठबंधन के सहयोगी मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। यह लड़ाई न्याय के लिए है, इसमे लोगों की भागीदारी की जरूरत है। आपका सहयोग हमारी ताकत है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ताकत देने के लिए आपका शुक्रिया। बता दें कि यह यात्रा ऐसे समय में झारखंड पहुंची है जब प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिला है। इस यात्रा में झारखंड के नई मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए।

इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पश्चिम बंगाल, बिहार में जबरदस्त स्वागत हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें 10 दिन के भीतर अपनी सरकार का बहुमत साबित करना है।

प्रदेश की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 29 विधायक हैं जबकि सहयोगी दल कांग्रेस के पास 17, राजद और सीपीआई के पास 1-1 सीट है। 43 विधायकों के समर्थन के साथ सोरेन सरकार को अपना बहुमत 10 दिन के भीतर साबित करना है।

छत्तीसगढ़ : अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री दर्ज किया गया…

0

छत्तीसगढ़ : आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहा।

वहीं प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक मराठवाड़ा और उत्तरी आतंरिक कर्नाटक होते हुए समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से ही मौसम साफ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।