Home Blog Page 1165

Rozgar Mela: 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए अपॉइंटमेंट लेटर

0

Government Jobs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के ज्वॉइंनिंग लेटर बांटे हैं. अपॉइंटमेंट लेटर अलग-अलग विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को दी गई हैं.

रोजगार मेला के तहत अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए हैं. यह रोजगार मेला सोमवार, 28 अगस्त 2023 को देश के 45 जगहों पर आयोजित की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला के तहत युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्तों को यह अपॉइंटमेंट लेटर ऐसे समय में दिया जा रहा है, जब देश चंद्रयान 3 की सफलता की खुशियां मना रहे हैं. गर्व के इस पल में युवाओं के लिए यह दोहरी खुशी है. उन्होंने कहा कि आवेदन से लेकर चयन की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है. पीएम ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों में होने वाली प​रीक्षा 13 स्थानीय भाषाओं में भी कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि इन भर्तियों से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.

किन ​विभागों में मिली नौकरियां

गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के नवनियुक्तों को ज्वॉइंनिंग लेटर दिया है. इसके तहत CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB और दिल्ली पुलिस में युवाओं को भर्ती दी गई है.

रोजगार मेला कब-कब हुआ आयोजित

पहली बार 22 अक्टूबर 2022 को 75,000 से युवाओं को नियुक्ति पत्र रोजगार मेले के तहत दिया गया था. दूसरी बार 22 नवंबर 2022 को 71 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइंनिंग लेटर दिए गए थे. फिर 20 जनवरी 2023 को 71 हजार युवाओं, 13 अप्रैल 2023 को 71 हजार, 16 मई को 71 हजार, 13 जून को 70 हजार, 22 जुलाई को 70 हजार और अब 28 अगस्त को 51 हजार युवाओं को रोजगार मेला के तहत अपॉइंटमेंट लेटर ​बांटे गए.

अबतक 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को मिली नौकरी

गौरतलब है कि पीएमओ की ओर से 14 जून 2022 को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई थी कि अगले 18 महीने में 10 लाख युवाओं की भर्ती की जाएगी. ऐसे में अभी तक आठ रोजगार मेला आयोजित किया जा चुका है और कुल 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं.

Saubhagya Yog: आज बन रहा है शुभ सौभाग्य योग, इन 5 राशियों को मिलेगा शिव जी का विशेष आशीर्वाद

0

अगस्त यानी आज का दिन बहुत खास है. आज चंद्रमा धनु से मकर राशि में प्रवेश कर रहा है. आज सावन का अंतिम सोमवार और सोम प्रदोष व्रत भी है. इस शुभ दिन पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और शुभ योग के प्रभाव से आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है.

आज के दिन कुछ लोगों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिलेगा.

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. शिवजी की कृपा से मेष राशि वालों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे. आप प्रगति की दिशा की तरफ आगे बढ़ेंगे. आपकी माताजी की सेहत में सुधार आएगा. नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. आपके काफी दिनों से अटके हुए काम भी पूरे होंगे. भाग्य का साथ मिलेगा.

कर्क- इस राशि के लोगों को शिव जी का खास आशीर्वाद प्राप्त होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर के मामले में आपको लाभ मिलेंगे. आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा. आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. शिवजी की कृपा से आपके सारे अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे.

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. शिवजी की कृपा से सिंह राशि वालों के कारोबार में बहुत अच्छी वृद्धि होगी और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. आपके मन की सारी इच्छाएं भी पूरी होंगी. आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. व्यापार में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं.

कन्या- इस शुभ योग के प्रभाव से कन्या राशि वालों के जीवन में खुशहाली आएगी. शिवजी की कृपा से आपके सारे काम बन जाएंगे. आपकी आय में वृद्धि होगी और विदेश की योजनाएं भी सफल होगी. नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपके आय के नए मार्ग बनेंगे. कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी. आपकी राह में आ रही सारी अड़चनें दूर होंगी.

मकर- मकर राशि वालों के लिए 28 अगस्त का दिन बहुत फलदायी रहेगा. इस शुभ योग के प्रभाव से मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति प्राप्त होगी. व्यापार के लिए की गई यात्रा शुभ फलदायी होगी. परिवार में सुख-शांति रहेगी. आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपके अधूरे कार्य भी पूरे होंगे.

MP Election 2023: कांग्रेस में उम्मीदवार चयन की कवायद तेज, जानें- कब जारी हो सकती है पहली लिस्ट

0

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. बीजेपी उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है और अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने की कवायद तेज कर दी है.

संभावना इस बात की जताई जा रही है कि कांग्रेस की पहली सूची सितंबर के शुरुआती 15 दिन में आ सकती है.

राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है. एक तरफ जहां चुनाव आयोग प्रशासनिक तैयारी में जुटा हुआ है तो वहीं राजनीतिक दल सियासी माहौल बनाने में लगे हैं. दोनों प्रमुख राजनीतिक दल जमीनी स्तर से संभावित उम्मीदवारों को लेकर सर्वे कर रहे हैं और इस आधार पर सूची जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, इसमें 39 नाम हैं. संभवत मध्य प्रदेश की सियासत में यह पहली बार हुआ होगा जब चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हो. पार्टी दूसरी सूची जारी करने की भी तैयारी में है.

सर्वे के बाद जारी होगी लिस्ट
एक तरफ जहां बीजेपी उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करने में जुटी हुई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी यह बात कह चुके हैं कि कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर सर्वे कर रही है और इसी आधार पर उम्मीदवारी तय की जाएगी.

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष करेंगे दौरा
कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार चयन के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करने के लिए राज्य के पांच दिन के दौरे पर आ रहे हैं. स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सिंह के राज्य में 5 दिन रहने का कार्यक्रम है. वह एक सितंबर से पांच सितंबर तक भोपाल में रहेंगे. इस दौरान वे कई बैठकर भी करने वाले हैं. उनकी विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक प्रस्तावित है.

इन बैठकों के जरिए उम्मीदवारों के नाम पर आम सहमति बनाए जाने की भी कोशिश होगी और कहा जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह के दिल्ली लौटने बाद पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.

Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसेवाला के खून से सने कपड़े पहनकर लोगों के बीच जाएंगे पिता बलकौर सिंह, जानिए क्या है वजह

0

Punjab : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा बयान सामने आया है. रविवार को गांव मूसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि उनका सरकार से भरोसा अब उठ चुका है.

अगर उनके बेटे की हत्या के मामले में इंसाफ नहीं मिला तो वो अपने बेटे के खून से सने हुए कपड़े पहनकर कोर्ट और लोगों के बीच जाएंगे. ताकि उनके बेटे को इंसाफ मिल सके.

‘ब्रांडेड कपड़े पहनकर पहुंचता है गैंगस्टर’
वहीं सिद्धू के पिता ने मूसेवाला के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि इंसाफ कहां है. आज भी गैंगस्टर सरेआम अदालत में पेशी भुगतने के लिए ब्लैक कलर का चश्मा लगाकर पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि आपने भी देखा होगा कि करोड़ो रुपए की हेरोइन के मामले में जब लॉरेंस बिश्नोई को पेशी पर ले जाया जा रहा था तो वो ब्लैक कलर का चश्मा और ब्रांडेड कपड़े पहने हुए दिखाई दिया था. उन्होंने कहा कि ऐसा सब सरकार और पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं की मिलीभगत की वजह से हो रहा है.

‘सिद्धू ने पिता ने पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप’
सिद्धू के बलकौर सिंह ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैंगस्टरों से पैसा लेकर उन्होंने अपने बच्चों को विदेशों में सेटल किया हुआ है. वहीं उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उनका बेटा हथियारों पर कोई गाना गाता था तो उसके खिलाफ फोरन मुकदमा दर्ज हो जाता था. लेकिन आजकल कुछ गायक गैंगस्टरों को प्रमोट करने के लिए हथियार वाले गाने गा रहे है, उनपर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही.

‘सिद्धू के पिता ने सिलवाया कुर्ता’
आपको बता दें कि सिद्धू के पिता ने एक ऐसा कुर्ता सिलवाया है. जिसके ऊपर उनके बेटे सिद्धू के हत्या के स्थान और उनकी हवेली की तस्वीरें छपी हुई है. इसके साथ ही जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला भी लिखा हुआ है. बलकौर सिंह के इस कुर्ते पर सिद्धू के जन्म की तारीख से लेकर उनके हत्या तक की तारीख लिखी हुई है.

कोरोना के 3 साल बाद खुल रहा ये देश, अब भी जरूरी है एक हफ्ते का क्वारंटीन

0

करीब 3 साल पहले आए कोरोना को दुनिया भूल चुकी है और आगे बढ़ रही है. लेकिन दुनिया का एक ऐसा देश भी है जो अब जाकर अपनी पाबंदियों को हटा रहा है. किम जोंग उन का उत्तर कोरिया अब अपने लोगों के खुला है, यानी जो लोग विदेश में थे वो अब 3 साल बाद अपने घर लौट पाएंगे.

नॉर्थ कोरिया ने इसके लिए भी कई पाबंदियां लगाई हुई हैं.

नॉर्थ कोरिया ने ऐलान किया कि उसके देश के जो नागरिक विदेश में हैं, वह अब घर वापस आ सकते हैं. देश में एंट्री के बाद उन्हें एक हफ्ते क्वारंटीन में रहना होगा, जिसके बाद ही अपने-अपने घरों में जाने की इजाजत दी जाएगी. दिसंबर 2019 में कोरोना की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद जनवरी 2020 से वैश्विक पाबंदियां शुरू हुईं.

2020 से बंद था नॉर्थ कोरिया

एशिया में नॉर्थ कोरिया ही ऐसा देश रहा जो सबसे आखिर में कोरोना की पाबंदियों को खत्म कर रहा है. नॉर्थ कोरिया ने 2020 के शुरुआती वक्त में ही पाबंदियां लगा दी थीं और अपने यहां बाहरी फ्लाइट्स को बैन कर दिया था. नॉर्थ कोरिया से पहले चीन ही ऐसा देश था जिसने इस हिस्से में सबसे लंबे वक्त तक पाबंदियां लगाई थीं, लेकिन चीन ने भी दिसंबर 2022 में खुद को दुनिया के लिए खोल दिया था.

इसी हफ्ते नॉर्थ कोरिया से एक फ्लाइट चीन पहुंची है, जिसके बाद ये संचालन शुरू हुआ है. अभी बीजिंग से नॉर्थ कोरिया के लिए फ्लाइट मिल रही हैं, जल्द ही रूस से भी फ्लाइट सर्विस शुरू की जाएगी. नॉर्थ कोरिया की ताइक्वांडो टीम ने भी हाल ही में कजाकिस्तान का दौरा किया था, जनवरी 2020 के बाद यह नॉर्थ कोरिया की पहली टीम बनी थी जिसने विदेशी धरती पर आयोजित किसी इवेंट में हिस्सा लिया हो.

बता दें कि कोरोना ने जनवरी 2019 के बाद से ही दुनियाभर में कहर बरपाया, जो अभी तक कई हिस्सों में जारी है. इस वैश्विक महामारी की वजह से दुनिया में करोड़ों मौतें हुई थीं और लंबे वक्त तक लोग पाबंदियों में रहे थे. नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन की तानाशाही की वजह से वैसे ही हालात काफी खराब थे, ऐसे में महामारी ने इस देश को और भी मुश्किल में डाल दिया था.

Jailer box office collection day 17: नहीं थम रहा रजनीकांत का क्रेज, 17वें दिन जेलर ने कर डाली इतनी कमाई

0

Jailer box office collection day 17: रजनीकांत स्टारर जेलर को रिलीज हुए 17 दिन का वक्त बीत चुका है, लेकिन थलाइवा स्टार रजनीकांत की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. इस फिल्म से रजनीकांत ने बड़े पर्दे पर 2 साल बाद वापसी की है.

ऐसे में अपने थलाइवा को देखने के लिए उनके फैंस काफी दिनों से एक्साइटेड थे. जो इस फिल्म की कमाई को देखते हुए नजर आ रहा है. रजनीकांत की फिल्म का क्रेज हर ओर छाया हुआ है यही वजह है कि 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अच्छी कमाई कर रही है.

17वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
जेलर बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अच्छा बिजनेस कर रही है. ऐसे में अब फिल्म के 17वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने गए हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 5.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जिसके चलते अब फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 307.70 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में अब तक 537.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं इस फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 354.25 करोड़ रुपए हो गया है.अब देखना ये होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब तक अपना जलवा कायम रखती है.

वीकेंड से है उम्मीद
जहां शुक्रवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिली है. ऐसे में फिलहाल वीकेंड का एक और दिन यानी रविवार बाकी है. अब देखना ये होगा इस रविवार से फिल्म का कितना फायदा मिल पाता है.

आपके बता दें, जेलर में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार के साथ, फिल्म में प्रियंका मोहन, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन ने भी लीड रोल प्ले किया है.

सरकारी बैंकों के प्रमुखों का बढ़ जाएगा कार्यकाल, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर हो रहा विचार

0

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार सरकारी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अन्य पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSB) के प्रमुखों की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाने पर विचार कर रही है.

इस मामले पर वित्त मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए बताया है कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अधिकारियों के कार्यकाल को बढ़ाकर 65 साल तक करने का प्रस्ताव मिला है. वहीं एलआईसी और एसबीआई के चेयरमैन की रिटायरमेंट उम्र को 62 साल से बढ़ाकर 65 साल किया जा सकता है.

एमडी की रिटायरमेंट उम्र में हो सकता है इजाफा

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार सभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) की रिटायरमेंट उम्र को 1 से 2 साल तक बढ़ा सकती है. ऐसे में यह 60 वर्ष से बढ़कर 62 साल हो जाएगी. वहीं भारतीय स्टेट बैंक के वर्तमान चेयरमैन दिनेश खारा की रिटायरमेंट आयु 63 साल है और उनका कार्यकाल अगले साल अगस्त 2023 में खत्म हो रही है. ऐसे में अगर उन्हें दो साल का एक्सटेंशन मिल जाता है उनका कार्यकाल 65 वर्ष की आयु तक हो जाएगा.

वहीं एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती का कार्यकाल 29 जून, 2024 को खत्म हो रहा है. अगर सरकार चेयरमैन और एमडी की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का फैसला लेती है तो इसका असर एलआईसी के चेयरमैन और एमडी के रिटायरमेंट उम्र पर निश्चित रूप से पड़ेगा.

सरकार कार्यकाल बढ़ाने पर क्यों कर रही है विचार

कई एक्सपर्ट्स का यह मनना है कि बैंकों और PSBs के शार्ष पदों के अधिकारियों के कार्यकाल को बढ़ाने के पीछे सरकार का यह मकसद है कि इससे बैंकों के फैसले में स्थिरता लाई जा सके. इससे बैंकों से जुड़े फैसले लेने में आसानी होगी और यह व्यवस्था लंबे वक्त के लिए प्रभावी होगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ समय से एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा के कार्यकाल को 10 महीने के लिए बढ़ाने की खबर आ रही है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि यह पहली बार नहीं है कि जब किसी सीनियर अधिकारी के रिटायरमेंट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. इससे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (कर्मचारी) रेगुलेशन, 1960 में एक संशोधन के जरिए एलआईसी के चेयरमैन की रिटायरमेंट को साल 2021 में बढ़ाकर 62 साल कर दिया गया था.

विश्वकर्मा जयंती कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त, इस दिन मशीनरी की पूजा का महत्व

0

Vishwakarma Jayanti 2023 Date: हर साल कन्या संक्रांति 17 सितंबर को भगवान विश्कर्मा की जयंती मनाई जाती है. दक्षिण भारत में ये पर्व सितंबर तो वहीं उत्तर भारत में इसे फरवरी के महीन में मनाई जाती है.

इस दिन देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्कर्मा की पूजा का विधान है.

शिव का त्रिशूल, लंका महल, द्वारका आदि देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्र और भवन का निर्माण भगवान विश्कर्मा की ही देन है. कारीगर, फर्नीचर बनाने वाले, मशीनरी और कारखानों से जुड़े लोग भगवान विश्कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाते हैं. आइए जानते हैं इस साल विश्वकर्मा पूजा का समय, और महत्व.

विश्कर्मा पूजा 2023 मुहूर्त (Vishwakarma Jayanti 2023 Muhurat)

विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर 2023 को सुबह 07.50 मिनट से लेकर दोपहर 12.26 मिनट तक शुभ मुहूर्त है.

वहीं दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक भी विश्कर्मा पूजा की जा सकती है.

विश्वकर्मा पूजा महत्व (Vishwakarma Puja Significance)

“विश्वं कृत्यस्नं वयापारो वा यस्य सः” अर्थात् जिसकी सम्यक सृष्टि व्यापार है, वहीं विश्वकर्मा है. प्राचीन काल से ब्रम्हा-विष्णु और महेश के साथ विश्कर्मा की पूजा-आराधना का प्रावधान हमारे ऋषियों-मुनियों ने किया हैं. भगवान विश्वकर्मा को प्राचीन काल का सबसे पहला इंजीनियर माना जाता है. इस दिन औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उपकर, औजार, की पूजा करने से कार्य में कुशलता आती है. शिल्पकला का विकास होता है. कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है साथ ही धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

कौन हैं भगवान विश्वकर्मा ?(Who is Lord Vishwakarma ?)

विश्वकर्मा पुराण के अनुसार नारायण ने सर्वप्रथम ब्रह्माजी और फिर विश्वकर्मा जी की रचना की. ब्रह्माजी के निर्देश पर ही विश्वकर्मा जी ने पुष्पक विमान, इंद्रपुरी, त्रेता में लंका, द्वापर में द्वारिका एवं हस्तिनापुर, कलयुग में जगन्नाथ पुरी का निर्माण किया. इसके साथ ही प्राचीन शास्त्रों में वास्तु शास्त्र का ज्ञान, यंत्र निर्माण विद्या, विमान विद्या आदि के बारे में भगवान विश्कर्मा ने ही जानकारी प्रदान की है.

तेल के कुएं, सोने की खदान. कितना बड़ा है वैगनर ग्रुप का साम्राज्य? जानकर रह जाएंगे हैरान

0

रूस के वैगनर ग्रुप का चीफ येवेगनी प्रिगोजिन मारा जा चुका है. प्रिगोजिन की प्लेन क्रैश में बुधवार को मौत हो गई. हालांकि, वैगनर ग्रुप अभी भी एक्टिव है. प्रिगोजिन भले ही मर गया है, लेकिन वह अपने पीछे बेहिसाब संपत्ति छोड़कर गया है.

इसमें तेल के कुएं से लेकर सोने की खदान शामिल हैं. दुनिया के कई देशों से होने वाली अकूत आमदनी के जरिए ही प्रिगोजिन रूस के लिए जंग लड़ रहा था. वह अफ्रीका में भी रूस के लिए मैदान में मौजूद था.

वैगनर ग्रुप एक प्राइवेट मिलिट्री है, जो प्रिगोजिन के इशारे पर काम कर रही थी. उसके राज में अफ्रीका ही नहीं, बल्कि सीरिया में भी कई सारे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इसके अलावा यूक्रेन में वैगनर ग्रुप के लड़ाकों ने किस तरह से जंग का रुख बदला, वो देखने की वाला है. वैगनर ग्रुप का विस्तार बहुत बड़ा है, उसकी कमाई के कुछ स्रोत सार्वजनिक हैं. ऐसे में आज आइए जानते हैं कि आखिर प्रिगोजिन के बनाए वैगनर ग्रुप के पास कितना पैसा है.

कितनी है वैगनर ग्रुप की संपत्ति?

  • 8 हजार करोड़ रुपये सालाना रूस के रक्षा मंत्रालय से मिलते थे.
  • 90 हजार करोड़ रुपये की सालाना कमाई प्रिगोजिन के कॉन्कॉर्ड केटरिंग बिजनेस से होती है.
  • सरकारी विभागों से वैगनर को सालाना 82 हजार करोड़ रुपये की आमदनी होती है.
  • सूडान में वैगनर ग्रुप सोने की खदानों की सिक्योरिटी संभालता है इससे बड़ी आमदनी होती है लेकिन कितनी ये सीक्रेट है.
  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में हीरे की खदानों की सिक्योरिटी भी वैगनर के पास है. लेकिन इस स्रोत से आमदनी कितनी होती है सार्वजनिक नहीं है.
  • सीरिया में तेल के कुएं भी वैगनर के पास हैं, लेकिन इनसे कितनी आमदनी होती है इसका ब्योरा नहीं है.

प्रिगोजिन के समर्थन में उठी आवाज

दुनिया के कई देशों से होने वाली अकूत आमदनी के जरिए ही प्रिगोझिन रूस के लिए जंग लड़ रहा था. उसकी मौत के बाद रूस में उसके समर्थन में आवाज उठ रही है. तुला रीजन के गवर्नर जनरल ने कहा है कि रूस के लिए वैगनर ने दुनिया के कई इलाकों में मुश्किल जंग लड़ी है. प्रिगोझिन की मौत से रूस का नुकसान हुआ है. प्रिगोझिन और उत्किन पक्के देशभक्त थे. लेकिन रूस की जमीन से अब वैगनर के प्रतीक चिन्ह भी मिटाए जा रहे हैं.

यूक्रेन से मिला वैगनर को ऑफर

रूस में वैगनर ग्रुप कभी बड़ी हैसियत वाला था. लेकिन प्रिगोजिन की मौत के बाद अपमान का पात्र बन गया है, इसीलिए यूक्रेन ने वैगनर को अपनी तरफ लाने का ऑफर दिया है. रूस के यूक्रेन समर्थक मर्सीनरीज ने कहा है कि रशियन मिलिट्री वॉलेंटियर कोर यूक्रेन के समर्थन में जंग लड़ती है. इस कोर के जवानों ने वैगनर के नाम संदेश जारी किया है. संदेश में कहा है कि प्रिगोजिन की मौत के बाद वैगनर लड़ाकों को जाग जाना चाहिए. हमारे साथ जुड़ो और क्रेमलिन के खिलाफ जंग लड़ो.

Vaishno Devi Tour: माता वैष्णो देवी के दर्शन का मौका, आईआरसीटीसी लाया मात्र ₹9,500 में 6 दिनों का पैकेज

0


जामनगर. 
भारत में मान्यता प्राप्त शक्ति पीठ मंदिरों में से एक वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) देश के अमीर मंदिरों में से एक है. साल भर यहां माता के दर्शन के लिए लाखों भक्त आते हैं.

अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए किफायती टूर पैकेज लेकर आया है.

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस पैकेज के बारे में जानकारी दी है. आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा. इस पैकेज की शुरुआत गुजरात के जामनगर से होगी. इस टूर पैकेज के यात्री जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आनंद, छायापुरी, रतलाम और नागदा स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे.

कितना होगा किराया?
टूर पैकेज के लिए टैरिफ अलग-अलग होगा. यह पैसेंजर द्वारा चुनी गई क्लास और ऑक्यूपेंसी के मुताबिक होगा. पैकेज की शुरुआत 9,500 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. स्लीपर क्लास में अगर आप अकेले के लिए इस टूर पैकेज की बुकिंग कर रहे हैं तो आपको 19,900 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, अगर आपको दो लोगों के लिए बुकिंग करानी है तो प्रति व्यक्ति आपको 11,300 रुपये खर्च करने होंगे. तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 9,500 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 8,500 रुपये और बिना बेड 7,300 रुपये चार्ज है.

थर्ड एसी क्लास में अगर आप अकेले के लिए इस टूर पैकेज की बुकिंग कर रहे हैं तो आपको 23,500 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, अगर आपको दो लोगों के लिए बुकिंग करानी है तो प्रति व्यक्ति आपको 14,900 रुपये खर्च करने होंगे. तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 13,100 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 12,100 रुपये और बिना बेड 10,900 रुपये चार्ज है.

कैसे करा सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.