Home Blog Page 1191

Mumbai Rain: मुंबई में बारिश का कहर, सड़क-रेलवे ठप, ठाणे में सभी स्कूल किए गए बंद

0

उत्तर भारत के बाद अब मौसम की मार पश्चिमी भारत में देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की वजह से बुरा हाल है, मुंबई में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मुंबई और आसपास के कई इलाकों में 2-3 फीट तक पानी भरा है, मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए इसी तरह का मौसम रहने के आसार जताए हैं.

मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ समेत अन्य इलाके बारिश की वजह से प्रभावित हैं. मौसम की इस मार की वजह से सड़कों पर कई फीट पानी भरा है, तो ट्रेन यात्रा में भी मुश्किल हुई है. अब मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

बीएमसी ने गुरुवार के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें बोरिवली में 146, कांदिवली में 133, कोलाबा में 103 और फोर्ट इलाके में 101 मिमी तक बारिश हुई है. लगातार इन इलाकों में हुई बरसात की वजह से रेल सेवा करीब 15 मिनट की देरी से चल रही थी. बीएमसी ने इन मुश्किलों की वजह से गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया था. शुक्रवार को ठाणे में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज बारिश के चलते बंद रहेंगे.

तेलंगाना में भी ठीक नहीं हालात

बारिश का कहर तेलंगाना में भी देखने को मिला, यहां हैदराबाद के पास बाढ़ से प्रभावित गांव में आधा दर्जन से अधिक लोग फंस गए थे जिन्हें वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर की मदद से बचाया गया है. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में पनपे बाढ़ जैसे हालात को लेकर चर्चा की है.

बता दें कि तेलंगाना में बारिश, बाढ़ की वजह से पिछले एक हफ्ते में करीब 8 लोगों की मौत हुई है. यहां कई क्षेत्रों में जलजमाव, फसलों को नुकसान जैसी खबरें सामने आई हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

अगर दिल्ली-एनसीआर के इलाके की बात करें तो मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी और उसके आसपास के इलाके में मॉनसून के दौरान बादल जमकर बरस रहे हैं और यमुना, हिंडन, गंगा के आसपास के इलाके पानी में डूबे हुए हैं.

SBI ने भी लगाई मुहर, 2028 में भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

0

कुछ दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा था कि भारत साल 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा. अब इस बात की तस्दीक देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी कर दी है.

एसबीआई रिसर्च के अर्थशास्त्रियों ने अपने नोट में कहा कि अनुमान से दो साल पहले, वित्त वर्ष 2028 यानी साल 2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा.

एसबीआई रिसर्च के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था निरंतर गोल्डीलॉक्स के दौर का आनंद ले रही है. उन्होंने बताया कि भारत मौजूदा विकास दर पर जापान और जर्मनी से आगे निकल जाएगा और ग्लोबल जीडीपी में 4 फीसदी हिस्सेदारी रखेगा. इससे पहले देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान देश तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा.

आईएमएफ ने लगाया अनुमान

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में भारत की विकास दर 8.1 फीसदी होने की संभावना है, जिससे कुल विकास दर 6.5 फीसदी हो जाएगी. भारत ने वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. यह पूर्वानुमान वित्त वर्ष 2024 में 6.5 फीसदी की वृद्धि के आरबीआई के अनुमान के अनुरूप है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के 6.1 फीसदी के संशोधित पूर्वानुमान से ज्यादा है. इस सप्ताह की शुरुआत में, आईएमएफ ने मजबूत घरेलू निवेश के कारण अपने ग्रोथ प्रिडिक्शंस को 0.2 फीसदी अंक तक संशोधित किया.

कितनी रफ्तार की होगी जरुरत

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि भारत को इस टारगेट को पाने के लिए सालाना 11-11.5 फीसदी नॉमिनल ग्रोथ की जरुरत होगी, जो 6.5-7 फीसदी की ग्रोथ के साथ प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि अनिश्चितताओं से तबाह दुनिया में 6.5-7 फीसदी की ग्रोथ न्यू नॉर्मल है. शोधकर्ताओं ने कहा कि सही पॉलिसी पर्सपेक्टिव और ग्लोबल जियो पॉलिटिक्स में रीअलाइंमेंट के साथ मौजूदा अनुमानों में बढ़ोतरी हो सकती है.

5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा भारत

एसबीआई के अनुमान के मुताबिक, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ भारत 5 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा भी पार कर जाएगा. उत्तर प्रदेश को आधी रात के सूरज की भूमि करार देते हुए, एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र वित्त वर्ष 2028 तक 500 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर जाएंगे, जो भारत की कुल जीडीपी का लगभग एक चौथाई है.

Chhatishgarh : कृषि व जल संसाधन के क्षेत्र के लिए जारी डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले को देश में तीसरा स्थान

0

रायपुर। भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि व जल संसाधन के क्षेत्र के लिए जारी डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले को देश में तीसरा स्थान मिला है।

नीति आयोग द्वारा इस उपलब्धि के लिए चैंपियन आफ चेंज के तौर पर जिले की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य हुए है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिकेटर्स जैसे माईक्रो इरिगेशन से रकबे में वृद्धि, मनरेगा अंतर्गत तैयार जल स्रोत, पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी कर राजनांदगांव जिले ने यह सफलता हासिल की है।

कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में तीसरे स्थान पर

मई 2023 में जारी डेल्टा रैंकिंग में देश के सबसे विकसित आकांक्षी जिलों में राजनांदगांव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं जैसे- सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और अन्य योजनाओं से जिले में कृषि एवं नवीनतम तकनीक से किसानों में खुशहाली आई है। वहीं जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी नवाचारी पहल से अच्छे परिणाम प्राप्त हुए है।

जहरीले सांप से बनती है ये शराब, पीने के बाद शरीर पर ऐसा होता है असर

0

अब तक आपने तरह तरह के कई शराब पिए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जगह जहरीले सांपो से शराब बनाई जाती है. ये सांप इतने जहरीले होते हैं कि अगर किसी को एक बार काट लें तो वो कुछ ही मिनटों में मर जाएगा.

लेकिन इन्ही सांपों को शराब में डालकर कुछ लोग पीते हैं. सबसे बड़ी बात कि इसे लोग फायदेमंद मानते हैं. चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

इसे पीने के बाद क्या होता है?

इसे पीने के बाद क्या होता है…से पहले ये जानिए कि ये बनता कहां है. आपको बता दें इसकी शुरुआत तो चीन में हुई थी, लेकिन फिलहाल ये सबसे ज्यादा साउथ ईस्ट एशिया के देश वियतनाम में बनाया जाता है. वहां के लोकल लोग इस शराब को बहुत चाव से पीते हैं. यहां तक की टूरिस्ट भी इसे एक बार जरूर ट्राई करते हैं.

कहते हैं कि इसे पीने से इंसान के शरीर पर कोई खास प्रभाव इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि अल्कोहल में काफी समय तक पड़े रहने से सांप के जहर का असल खत्म हो जाता है. इस सांप वाले शराब को बनाने के लिए ज्यादातर राइस वाइन का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें ढेर सारे मेडिकल हर्ब्स डालने के बाद इसमें जहरीले सांप को डाल दिया जाता है और फिर इसे काफी लंबे समय तक रख दिया जाता है. फिर जब कुछ महीनों के बाद ये फर्मेंट हो जाता है तो इसे लोगों को परोसा जाता है.

इसकी शुरुआत कहां से हुई?

इतिहासकार मानते हैं कि इस सांप वाले शराब की शुरुआत सबसे पहले चीन के पश्चिमी भाग में स्थित झोऊ प्रॉविन्स से हुई. वो भी लगभग 771बीसी में. जब इसे बनाई गई तो इसकी तासीर दवा की तरह रखी गई. इसे बीमार इंसान को ठीक करने के लिए दिया जाता था. वहीं उस वक्त स्नेक ब्लड वाइन बनाया जाता था, जिसमें सांप का खून भी मिलाया जाता था. उस वक्त शराब को एक कप में निकाला जाता था और एक जिंदा जहरीले सांप का पेट चीर कर उसके अंदर का कुछ बूंद खून कप में गिरा दिया जाता था.

:

Gold Rate Today: देश के 14 शहरों में गोल्ड के भाव में आई तेजी, जानिए कितना महंगा हुआ सोना

0

Gold Rate Today: हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। देश के ज्यादातर शहरों में 27 जुलाई को 10 ग्राम सोने का भाव 60,500 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया।

दिल्ली में 24 कैरेट का रेट 60,320 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,300 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव आज 77,400 रुपये पर रहा। यहां जानते हैं कि देश के 12 शहरों में क्या रहा गोल्ड रेट। आज ज्यादातर सभी शहरों में रेट में कोई खास बदलाव नहीं आया है। कल के भाव पर ही आज सोना और चांदी ट्रेड कर रहा है।

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,600 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

आगरा में गोल्ड का रेट

आगरा में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 55,600 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,520 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे।

भोपाल में गोल्ड का रेट

भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,500 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,520 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे।

पटना में गोल्ड का रेट

पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली55,60060,640
मुंबई55,45060,490
कोलकाता55,45060,490
लखनऊ55,60060,490
बंगलुरु55,60060,490
जयपुर55,60060,640
पटना55,50060,540
भुवनेश्वर55,45060,490
हैदराबाद55,45060,490

इस आधार पर तय होती हैं सोने की कीमतें

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Manipur Violence: मोरेह जिले में फूंके 30 घर-दुकानें

0

Manipur Crisis: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को मोरेह जिले में भीड़ ने कम से कम 30 घरों और दुकानों को आग लगा दी. उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी भी की. खाली पड़े ये घर म्यांमा सीमा के करीब मोरेह बाजार क्षेत्र में थे.

आगजनी के बाद भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी भी हुई. अधिकारियों ने बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि घटना कोई हताहत हुआ है या नहीं.

अधिकारियों ने बताया कि यह आगजनी कांगपोकपी जिले में भीड़ द्वारा सुरक्षा बलों की दो बसों को आग के हवाले करने की घटना के एक दिन बाद हुई. यह घटना सपोरमीना में उस समय हुई, जब बसें मंगलवार शाम दीमापुर से आ रही थीं. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

बसों में लगा दी आग

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मणिपुर की रजिस्ट्रेशन वाली बस को सपोरमीना में रोक लिया और कहा कि वे इस बात की जांच करेंगे कि बस में कहीं दूसरे समुदाय का कोई सदस्य तो नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों ने बसों में आग लगा दी.

इस बीच, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि इंफाल के सजीवा और थौबल जिले के याइथिबी लोकोल में अस्थायी घरों का निर्माण पूरा होने वाला है. सिंह ने एक ट्वीट कर कहा, ‘बहुत जल्द पीड़ित परिवार राहत शिविरों से इन घरों में जा सकेंगे. राज्य सरकार हाल की हिंसा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए पहाड़ियों और घाटी दोनों में हर संभव उपाय कर रही है.’

बनाए जाएंगे 3-4 हजार घर

मुख्यमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में जातीय संघर्ष के कारण अपना घर छोड़ने वाले लोगों के लिए तीन से चार हजार घर बनाएगी. मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.

राज्य में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं. वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे अधिकतर पर्वतीय जिलों में रहते हैं.

All India Weather Update : भारत में इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट;

0

All India Rain Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर मौसम विभाग ने पूरे भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं.

दिल्ली-एनसीआर में कब तक बरसेंगे बदरा?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi NCR Weather Forecast) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार तक बारिश हो सकती है. वहीं राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार से शुक्रवार तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

विदर्भ में तेज बारिश के आसार

विदर्भ में आज अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (All India Rain Forecast) हो सकती है. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. पश्चिम भारत में हल्की से तेज वर्षा होने की संभावना है. साथ ही कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में शनिवार तक बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में भारी बरसात

गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (All India Rain Forecast) हो सकती है. इसके अलावा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में गुरुवार को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. दक्षिण भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं.

पूर्वी भारत में हल्की बारिश के आसार

पूर्वी भारत में 30 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश (All India Rain Forecast) होने के आसार हैं. वहीं ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 जुलाई तक और झारखंड, बिहार में शनिवार को वर्षा होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई तक मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (All India Rain Forecast) की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तराखंड में 29 जुलाई तक होगी बारिश

उत्तराखंड के लोगों को अभी बारिश (All India Rain Forecast) से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 29 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है. आज 27 जुलाई को चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. प्रदेश के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी में सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है बड़ा फैसला; सबकी लगी निगाहें

0

Gyanvapi Campus Survey Case Latest Updates in Allahabad High Court: 

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे पर स्टे आज यानी गुरुवार तक के लिए बढ़ा दिया है. अब इस मामले की सुनवाई आज शाम 3.30 बजे होगी.

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की पीठ ने ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर यह आदेश पारित किया है. इस संबंध में वाराणसी जिला न्यायाधीश के 21 जुलाई के आदेश को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने अदालत में चुनौती दी हुई है. अंजुमन कमेटी ने मंगलवार को इस संबंध में अदालत में अपनी रिट दायर की थी.

अंजुमन कमेटी की याचिका पर सुनवाई

बता दें कि अंजुमन मस्जिद कमेटी ने मंगलवार को हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में वाराणसी अदालत के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें एएसआई को मस्जिद परिसर (वुजुखाना को छोड़कर) का सर्वे (Gyanvapi Campus Survey) करने का निर्देश दिया गया था. यह आदेश 4 हिंदू महिलाओं द्वारा दायर एक आवेदन पर पारित किया गया था, जिन्होंने मस्जिद परिसर के अंदर साल भर पूजा करने की मांग करते हुए जिला न्यायालय के समक्ष एक केस दायर किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को एएसआई सर्वेक्षण पर 26 जुलाई तक रोक लगा दी थी.

हाईकोर्ट ने ASI की तकनीक पर जताया संदेह

बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने एएसआई (ASI) द्वारा किए जाने वाले सर्वे (Gyanvapi Campus Survey) पर गहरा संदेह व्यक्त किया. एएसआई की ओर से पेश एएसजी अदालत को प्रस्तावित सर्वेक्षण की सटीक पद्धति के बारे में समझाने में विफल रहे, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश दिवाकर ने मौखिक टिप्पणी की. हालांकि सरकारी वकील ने पीठ से कहा कि वह संरचना को कोई नुकसान पहुंचाए बिना ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) पद्धति का उपयोग करेगा, लेकिन अदालत को इस पर भरोसा नहीं हुआ.

‘संरचना को नहीं पहुंचाया जाएगा नुकसान’

अदालत के एक अन्य प्रश्न पर, सुनवाई के दौरान उपस्थित एएसआई (ASI) के एक अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोके जाने से पहले उसने सोमवार को सर्वेक्षण का केवल 5 प्रतिशत ही पूरा किया था. एएसआई ने आश्वासन दिया कि संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.

‘वर्शिप एक्ट 1992 का होगा उल्लंघन’

हिंदू पक्ष की सर्वे (Gyanvapi Campus Survey) की मांग का मुस्लिम पक्ष ने कड़ा विरोध किया. मुस्लिम पक्ष ने कहा कि ऐसा करना वर्शिप एक्ट 1992 का उल्लंघन होगा. यह एक्ट कहता है कि वर्ष 1947 में जो धर्मस्थल जिस रूप में था, वह वैसा ही रहेगा और उसके स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. हिंदू पक्ष ने इस एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है. वाराणसी वाले मामले में हिंदू पक्ष का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर में श्रद्धालु 1993 तक पूजा करते रहे हैं. इसलिए वह इस एक्ट के दायरे में नहीं आता है.

Parliament : मणिपुर मुद्दे पर PM के बयान को लेकर (I.N.D.I.A.) विपक्ष काले कपड़े पहन सांसदों ने जताया विरोध कार्यवाही स्थगित

0

Monsoon Session : मणिपुर (Manipur) के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमले लगातार जारी रख रही है. आज सदन में विपक्षी दल इंडिया (I.N.D.I.A.) गुट के सभी सांसद मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे.

हालांकि, हंगामे के कारण आज भी लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. मणिपुर पर संसद में हंगामा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीते कई दिनों से मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर सदन में विपक्ष और केंद्र आमने-सामने हैं. हर दिन इतना हंगामा हो रहा है कि सदन की कार्यवाही चलाना मुश्किल हो रहा है. इस बीच अब विपक्ष काले कपड़े पहनकर मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) को लेकर केंद्र का विरोध कर रहा है. संसद में मणिपुर मुद्दे पर बयान नहीं देने के विरोध में I.N.D.I.A. के सभी सांसदों को काले कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया था.

काले कपड़े पहन सांसदों ने जताया विरोध

विपक्ष अक्सर विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहनता है. विपक्ष मांग कर रहा है कि इस मामले पर बहस शुरू होने से पहले मोदी संसद में मणिपुर मुद्दे पर बयान दें. विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के नरम नहीं पड़ने से दोनों सदनों में गतिरोध की स्थिति बनी रही. 20 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त होने वाला है. 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 160 से अधिक लोगों की जान चली गई है और कई सैकड़ों घायल हो गए हैं.

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने तीन पंक्तियों वाला व्हिप जारी करते हुए. राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है. राज्यसभा में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर ली है. लोकसभा के बाद अब कांग्रेस ने राज्यसभा में अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है. आज राज्यसभा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी हैं.

अध्यादेश पर कांग्रेस का वादा

दरअसल केंद्र सरकार दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर अध्यादेश लाने की तैयारी लगभग कर चुकी है और कांग्रेस ने वादा किया था कि वो आम आदमी पार्टी का इस मुद्दे पर समर्थन करेगी. ऐसे में पार्टी ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है. इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने लोकसभा में भी सभी सांसदों को कार्यवाही के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए थे.

दूसरी तरफ, मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष ने लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. हालांकि, बहस का समय तय नहीं हुआ है. स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि सभी दलों से बातचीत के बाद समय तय किया जाएगा. मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष ने लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद में प्रस्ताव रखा और 50 से ज्यादा विपक्षी सांसदों ने इसका समर्थन किया.

छत्तीसगढ़ प्रदेश में अगले 4 घंटे के अंदर तेज बारिश की आशंका जताई गई ऑरेंज अलर्ट

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से धीमे पड़ा मानसून (Chhattisgarh Weather) एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ सकता है. पिछले 24 घंटे में सुकमा और उसके आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिली है.

साथ ही बस्तर और धमतरी में भी मानसून का असर देखने को मिला, जिससे कई जगहों पर हल्की और तेज बारिश हुई. प्रदेश में अगले 4 घंटे के अंदर तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है. विभाग के अनुसार इन संभागों के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा राजधानी रायपुर और उससे सटे आसपास के क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है.

एनएच 30 पर भरा पानी

लगातार हो रही बारिश के चलते सुकमा जिले के बांध व तालाब लबालब भर गए है तेज बारिश के बाद पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आ गया, जिसके कारण कई घर व दुकानें जलमग्न हो गई. पटनम पारा में अचानक आए पानी ने लोगों को संभलने का मौका तक नही दिया और देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई. हालांकि प्रशासन लगातार पानी निकासी को लेकर प्रयास करता रहा.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें मुख्य रूप से बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बीती शाम भी हल्की बारिश का दौर देखने को मिला है. बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है. मानसून का असर इन जिलों में देखने को मिल सकता है.

क्यों बन रहा ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानीपटना से होकर गुजर रही है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के अंदर तेज बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.