Home Blog Page 1192

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी में सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है बड़ा फैसला; सबकी लगी निगाहें

0

Gyanvapi Campus Survey Case Latest Updates in Allahabad High Court: 

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे पर स्टे आज यानी गुरुवार तक के लिए बढ़ा दिया है. अब इस मामले की सुनवाई आज शाम 3.30 बजे होगी.

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की पीठ ने ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर यह आदेश पारित किया है. इस संबंध में वाराणसी जिला न्यायाधीश के 21 जुलाई के आदेश को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने अदालत में चुनौती दी हुई है. अंजुमन कमेटी ने मंगलवार को इस संबंध में अदालत में अपनी रिट दायर की थी.

अंजुमन कमेटी की याचिका पर सुनवाई

बता दें कि अंजुमन मस्जिद कमेटी ने मंगलवार को हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में वाराणसी अदालत के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें एएसआई को मस्जिद परिसर (वुजुखाना को छोड़कर) का सर्वे (Gyanvapi Campus Survey) करने का निर्देश दिया गया था. यह आदेश 4 हिंदू महिलाओं द्वारा दायर एक आवेदन पर पारित किया गया था, जिन्होंने मस्जिद परिसर के अंदर साल भर पूजा करने की मांग करते हुए जिला न्यायालय के समक्ष एक केस दायर किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को एएसआई सर्वेक्षण पर 26 जुलाई तक रोक लगा दी थी.

हाईकोर्ट ने ASI की तकनीक पर जताया संदेह

बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने एएसआई (ASI) द्वारा किए जाने वाले सर्वे (Gyanvapi Campus Survey) पर गहरा संदेह व्यक्त किया. एएसआई की ओर से पेश एएसजी अदालत को प्रस्तावित सर्वेक्षण की सटीक पद्धति के बारे में समझाने में विफल रहे, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश दिवाकर ने मौखिक टिप्पणी की. हालांकि सरकारी वकील ने पीठ से कहा कि वह संरचना को कोई नुकसान पहुंचाए बिना ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) पद्धति का उपयोग करेगा, लेकिन अदालत को इस पर भरोसा नहीं हुआ.

‘संरचना को नहीं पहुंचाया जाएगा नुकसान’

अदालत के एक अन्य प्रश्न पर, सुनवाई के दौरान उपस्थित एएसआई (ASI) के एक अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोके जाने से पहले उसने सोमवार को सर्वेक्षण का केवल 5 प्रतिशत ही पूरा किया था. एएसआई ने आश्वासन दिया कि संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.

‘वर्शिप एक्ट 1992 का होगा उल्लंघन’

हिंदू पक्ष की सर्वे (Gyanvapi Campus Survey) की मांग का मुस्लिम पक्ष ने कड़ा विरोध किया. मुस्लिम पक्ष ने कहा कि ऐसा करना वर्शिप एक्ट 1992 का उल्लंघन होगा. यह एक्ट कहता है कि वर्ष 1947 में जो धर्मस्थल जिस रूप में था, वह वैसा ही रहेगा और उसके स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. हिंदू पक्ष ने इस एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है. वाराणसी वाले मामले में हिंदू पक्ष का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर में श्रद्धालु 1993 तक पूजा करते रहे हैं. इसलिए वह इस एक्ट के दायरे में नहीं आता है.

Parliament : मणिपुर मुद्दे पर PM के बयान को लेकर (I.N.D.I.A.) विपक्ष काले कपड़े पहन सांसदों ने जताया विरोध कार्यवाही स्थगित

0

Monsoon Session : मणिपुर (Manipur) के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमले लगातार जारी रख रही है. आज सदन में विपक्षी दल इंडिया (I.N.D.I.A.) गुट के सभी सांसद मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे.

हालांकि, हंगामे के कारण आज भी लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. मणिपुर पर संसद में हंगामा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीते कई दिनों से मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर सदन में विपक्ष और केंद्र आमने-सामने हैं. हर दिन इतना हंगामा हो रहा है कि सदन की कार्यवाही चलाना मुश्किल हो रहा है. इस बीच अब विपक्ष काले कपड़े पहनकर मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) को लेकर केंद्र का विरोध कर रहा है. संसद में मणिपुर मुद्दे पर बयान नहीं देने के विरोध में I.N.D.I.A. के सभी सांसदों को काले कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया था.

काले कपड़े पहन सांसदों ने जताया विरोध

विपक्ष अक्सर विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहनता है. विपक्ष मांग कर रहा है कि इस मामले पर बहस शुरू होने से पहले मोदी संसद में मणिपुर मुद्दे पर बयान दें. विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के नरम नहीं पड़ने से दोनों सदनों में गतिरोध की स्थिति बनी रही. 20 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त होने वाला है. 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 160 से अधिक लोगों की जान चली गई है और कई सैकड़ों घायल हो गए हैं.

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने तीन पंक्तियों वाला व्हिप जारी करते हुए. राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है. राज्यसभा में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर ली है. लोकसभा के बाद अब कांग्रेस ने राज्यसभा में अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है. आज राज्यसभा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी हैं.

अध्यादेश पर कांग्रेस का वादा

दरअसल केंद्र सरकार दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर अध्यादेश लाने की तैयारी लगभग कर चुकी है और कांग्रेस ने वादा किया था कि वो आम आदमी पार्टी का इस मुद्दे पर समर्थन करेगी. ऐसे में पार्टी ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है. इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने लोकसभा में भी सभी सांसदों को कार्यवाही के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए थे.

दूसरी तरफ, मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष ने लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. हालांकि, बहस का समय तय नहीं हुआ है. स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि सभी दलों से बातचीत के बाद समय तय किया जाएगा. मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष ने लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद में प्रस्ताव रखा और 50 से ज्यादा विपक्षी सांसदों ने इसका समर्थन किया.

छत्तीसगढ़ प्रदेश में अगले 4 घंटे के अंदर तेज बारिश की आशंका जताई गई ऑरेंज अलर्ट

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से धीमे पड़ा मानसून (Chhattisgarh Weather) एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ सकता है. पिछले 24 घंटे में सुकमा और उसके आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिली है.

साथ ही बस्तर और धमतरी में भी मानसून का असर देखने को मिला, जिससे कई जगहों पर हल्की और तेज बारिश हुई. प्रदेश में अगले 4 घंटे के अंदर तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है. विभाग के अनुसार इन संभागों के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा राजधानी रायपुर और उससे सटे आसपास के क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है.

एनएच 30 पर भरा पानी

लगातार हो रही बारिश के चलते सुकमा जिले के बांध व तालाब लबालब भर गए है तेज बारिश के बाद पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आ गया, जिसके कारण कई घर व दुकानें जलमग्न हो गई. पटनम पारा में अचानक आए पानी ने लोगों को संभलने का मौका तक नही दिया और देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई. हालांकि प्रशासन लगातार पानी निकासी को लेकर प्रयास करता रहा.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें मुख्य रूप से बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बीती शाम भी हल्की बारिश का दौर देखने को मिला है. बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है. मानसून का असर इन जिलों में देखने को मिल सकता है.

क्यों बन रहा ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानीपटना से होकर गुजर रही है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के अंदर तेज बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में दूसरी बार हनुमंत कथा सुनाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जानिए कहां और कब लगेगा दरबार

0

Dhirendra Shastri In Chhattisgarh : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Shastri) छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) में दूसरी बार हनुमंत कथा (Hanumant Katha) सुनाने आ रहे हैं.

राजधानी रायपुर ( Raipur) के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब भिलाई (Bhilai) में 3 दिनों तक हनुमंत कथा सुनाएंगे और अपना दरबार लगाएंगे. पंडित धीरेंद्र शास्त्री सितंबर (September) महीने में भिलाई आ रहे हैं. जिसको लेकर बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह और उनकी टीम तैयारियों में जुट गई.

3 दिनों तक धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे कथा और लगाएंगे दरबार
पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई में लाखों लोगों को हनुमंत कथा सुनाएंगे. साथ ही 3 दिनों तक दरबार लगाएंगे. पंडित धीरेंद्र शास्त्री का यह कार्यक्रम 3 दिनों के लिए चलेगा 22 सितंबर से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 24 सितंबर तक चलेगा. इनका यह कार्यक्रम खिलाई के जयंती स्टेडियम में होगा उम्मीद जताई जा रही है कि उनके कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हो सकते हैं. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इससे पहले पंडित दिनेश शास्त्री राजधानी रायपुर में हनुमंत कथा सुना चुके हैं और साथ ही दरबार भी लगा चुके है.

22 सितंबर से 24 सितंबर भिलाई में रहेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री
आयोजन समिति बोल बम सेवा एवं कल्याण के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है. 22 सितंबर से 24 सितंबर तक तीन दिनों तक भव्य दिव्य दरबार लगेगा. आयोजन को लेकर तैयारी हमारी शुरू हो गई है. पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से भी बैठकें शुरू हो गई हैं. शहरवासी इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. शहरवासियों से अपील करता हूं कि वे इसे अपना कार्यक्रम समझकर आयोजन में आगे आएं.

जयंती स्टेडियम में होगा आयोजन
दया सिंह ने बताया कि विशाल पंडाल से लेकर सारी व्यवस्था होगी. सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम सभी मामलों में उपयुक्त है. इसलिए इस आयोजन को इसी स्थान पर किया जा रहा है. हिंदू सम्राट बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद पूरे भिलाई वासियों को मिलेगा. प्रदेशभर से लोग आएंगे. दया सिंह ने बताया कि लगातार बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है.

(Bank Holidays in August) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों की छुट्टियां… जारी की लिस्‍ट

0

नई दिल्‍ली. अगस्त महीने में देशभर में बैंक कुल 14 दिन बंद (Bank Holidays in August) रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है.

ऐसे में बेहतर होगा कि आप किसी भी काम के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. RBI की इस लिस्‍ट के मुताबिक अप्रैल 2023 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.

इसमें त्योहारों या ऐसे ही किसी अन्य अवसर पर छुट्टियों के साथ-साथ वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल हैं. इनमें राज्यों की अपनी आधिकारिक छुट्टियां हैं, लेकिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

अगस्त 2023 में बैंक हॉलिडे

आजकल अधिकतर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए हमें बैंक ब्रांच जाना होता है. ऐसे में आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, जिससे असुविधा से बचा जा सके. आइए जानते हैं कि अगस्त 2023 में किन राज्यों में कब कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें.

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays in August 2023)

6 अगस्त: पहला रविवार

8 अगस्त: Tendong Lho Rum Faat, सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.

12 अगस्त: दूसरा शनिवार

13 अगस्त: दूसरा रविवार

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

16 अगस्त: पारसी नववर्ष, महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.

18 अगस्त: श्रीमंत शंकरदेव तिथि, असम में बैंक बंद रहेंगे

20 अगस्त: तीसरा रविवार

26 अगस्त: चौथा शनिवार

27 अगस्त: चौथा रविवार

28 अगस्त: पहला ओणम- केरल में बैंक बंद रहेंगे.

29 अगस्त: तिरुवोणम- केरल में बैंक बंद रहेंगे.

30 अगस्त: रक्षा बंधन- राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित देश के कुछ राज्यों में 30 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा तो बैंक बंद रहेंगे.

31 अगस्त: रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, Pang-Lhabsol के अवसर पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और असम सहित देश के कई अन्य राज्यों में रक्षा बंधन की छुट्टी रहेगी.

Share Market Today: बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 350 अंक भागा, 19,750 के पार बंद हुआ निफ्टी

0

नई दिल्ली. तीन दिनों के कंसोलिडेशन के बाद शेयर मार्केट ने बुधवार को रफ्तार पकड़ी है. जुलाई सीरीज एक्सपायरी से पहले बाजार में जोश देखने को मिली. पीएसयू बैंक, रियल्टी और इंफ्रा शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि एफएमसीजी, एनर्जी और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही.

कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 351.49 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 66,707.20 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 97.70 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 19778.30 के स्तर पर बंद हुआ.

बुधवार के कारोबार में L&T, ITC, Britannia Industries, Cipla और Axis Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं Bajaj Finance, M&M, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और Apollo Hospitals निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

मंगलवार को सेंसेक्स में आई थी मामूली गिरावट

पिछले कारोबारी सत्र में, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 29.07 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 66,355.71 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 8.25 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 19,680.60 अंक पर बंद हुआ था.

IMF से आई गुड न्यूज, GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.1% किया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है. मुश्किल वैश्विक हालात में भी भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिरता और तेजी से आगे बढ़ रही है. आईएणएफ ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.1 फीसदी कर दिया है. आईएमएफ ने इसके लिए वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर मजबूत आर्थिक हालात का हवाला दिया.

रेलवे का इकॉनमी मील : 50 रुपये वाली थाली में क्या-क्या मिलेगा? किन स्टेशनों पर शुरू हो चुकी है स्कीम? चेक करें

0

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. खासकर, जनरल डिब्‍बे में सफर करने वाले यात्रियों को. अब उन्‍हें स्‍टेशन पर खाने-पीने की चीजें लेने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों को 20 रुपये और 50 रुपये (50 rupees thali at railway station) में खाने की थाली मिलेगी. वहीं, पानी भी वे केवल 3 रुपये में ले सकेंगे. इकॉनमी मील (Economy Meals Stall) स्‍टॉल पर यह सब सामान मिलेगा. देश के 64 रेलवे स्‍टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है.

यह सेवा 6 महीने के लिए ट्रायल के तौर पर 64 स्‍टेशनों पर शुरू हुई है और इसके बाद बाकी के रेलवे स्‍टेशनों पर इसे शुरू किया जाएगा. ईस्‍ट जोन में 29 स्‍टेशन, नॉर्थ जोन में 10 स्‍टेशन, साउथ सेंट्रल जोन में 3 स्‍टेशन, साउथ जोन में 9 स्‍टेशनों को शामिल किया गया है, जहां सस्‍ता खाना मिलेगा.

50 रुपये की थाली में मिलेगा रेस्‍टोरेंट जैसा खाना

इकॉनमी मील स्‍टॉल पर 50 रुपये में स्‍नैक्‍स मील दिया जाएगा. 50 रुपये में मिलने वाली थाली में चावल-राजमा या छोले चावल, खिचड़ी, कुलचे, छोले-भटूरे, पाव भाजी और मसाला डोसा दिया जाएगा. 350 ग्राम तक इसमें से कोई भी चीज 50 रुपये में ली जा सकती है. मतलब की यात्री शानदार और टेस्‍टी खाना बहुत कम दाम पर ले सकते हैं.

सेंट्रल जोन में भी सस्‍ते खाने के स्‍टॉल शुरू हो गए हैं. ( image : @Central_Railway/twitter)

इन स्‍टेशनों पर लीजिए 50 रुपये में थाली

उत्तरी जोन में फुलेरा, अजमेर, रेवाड़ी, आबू रोड़, जयपुर, अलवर, उदयपुर और मथुरा रेलवे स्‍टेशनों पर सस्‍ते खाने के स्‍टॉल शुरू हो गए हैं. इसी तरह पूर्वी जोन में दुर्गापुर, आसनसोल, सियालदह, मधुपुर, जसीडीह, बालासोर, खड़गपुर, हिजली, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कटिहार, न्यू तिनसुकिया, कामाख्या, धनबाद, रक्सौल, समस्तीपुर, बेतिया, नरकटियागंज, कियूल, बक्सर, मोकामा, बख्तियारपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा और रांची में यह सुविधा शुरू हो गई है.

यहां भी मिलेगी सस्‍ती थाली

साउथ सेंट्रल जोन में बिलासपुर, रायपुर और गोदियां में यात्री 20 रुपये में भोजन की थाली और 3 रुपये में पानी की बोतल इकॉनमी मील स्‍टॉल से ले सकते हैं. इसी तरह साउथ जोन के नौ स्‍टेशनों पर यह सेवा शुरू हो चुकी है. वेस्‍ट जोन के सतना, पिपरिया, नागपुर, पुणे, खंडवा राजकोट और सुरेंद्रनगर रेलवे स्‍टेशनों सहित 15 स्‍टेशनों पर सस्‍ती थाली मिल रही है.

इन स्‍टॉल पर पानी भी यात्रियों को तीन रुपये में मिलेगा. ( image : @Central_Railway/twitter)

20 रुपये में भी मिलेगा भरपेट भोजन

मील स्‍टॉल पर 20 रुपये में भी भरपेट भोजन मिल रहा है. 20 रुपये में मिल रही थाली में 20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और अचार मिलेगा. इकॉनमी मील स्‍टॉल से आप 3 रुपये में पानी भी ले सकते हैं. इकॉनमी मील (Economy Meals) वाले स्‍टॉल को जनरल कोच के सामने ही लगाया जाएगा.

जानिए कैसे स्किन के साथ सेहत का ख्याल रखता है रोज वॉटर

0

चेहरे की चमक बढ़ाने और स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादातर लोग गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं. यह स्किन केयर रूटीन के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि त्वचा के साथ-साथ गुलाब जल पूरी सेहत का ख्याल रखता है.

इसके कई फायदे होते हैं. आंखों से लेकर पेट तक की समस्या का समाधान रोज वाटर के पास है. आइए जानते हैं गुलाब जल के फायदे…

आंखों की समस्या का समाधान
गुलाब जल का इस्तेमाल आई ड्रॉप की तरह भी होता है. अगर आप आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको राई आई, डेक्रियोसाइटिक्स, पर्टिगियम और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का रिस्क कम हो जाता है.

घाव को भरने का काम करता है
एक हेल्थ वेबसाइट के मुताबिक, गुलाब जल में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. चोट लगने और जलन होने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकता है और जलन से भी आराम दिलाता है.

इंफेक्शन से बचाव
गुलाब जल में एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसके इस्तेमाल से इंफेक्शन का खतरा काफी कम होता है और आप हेल्दी बने रहते हैं.

डिप्रेशन-एंग्जाइटी से छुटकारा
गुलाब के जल में एंटी-डिप्रेशन और एंटी-एंग्जाइटी गुण पाए जाते हैं. इसका इस्तेमाल स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. डिप्रेशन और एंग्जाइटी से भी छुटकारा दिला सकता है. गुलाब जल की मदद से नींद की समस्या भी दूर हो सकती है.

सांस की परेशानी नहीं होगी
रोज वाटर यानी गुलाब जल गले की मांसपेशियों को काफी आराम देता है. इसके इस्तेमाल से सांस की समस्या नहीं होती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जिससे गुलाब जल का सेवन गले की खराश में काम आ सकता है.

दिमाग को रखे स्वस्थ
आपके दिमगा को हेल्दी रखने में गुलाब जल काफी मददगार हो सकता है. गुलाब जल की फ्रेग्नेंस स्ट्रेस फ्री रखने का काम करता है और सिरदर्द-माइग्रेन जैसी समस्याओं में भी आराम पहुंचाता है. अल्जाइमर में भी इसे बेस्ट ट्रीटमेंट माना गया है.

डाइजेशन होगा दुरुस्त
गुलाब जल आपके पाचन को दुरुस्त रखने का काम कर सकता है. इससे पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है. शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है. रोज वॉटर के इस्तेमाल से पेट में खराबी, गैस, एसिडिटी और कॉन्सटीपेशन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

Rain Alert : उमस भरी गर्मी के बाद लौट आए बादल, 29 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

0

All India Rain Forecast : मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी मध्य भारत में 26 से 27 को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. इस दौरान 26 से 27 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा तेज बरसात होगी.

जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जुलाई के बीच भारी बरसात (Today Weather Update) का दौर चलेगा. इस दौरान पूर्वी भारत में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है.

इन राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 26 जुलाई तक पश्चिमी तट पर और 26-27 जुलाई के दौरान तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में बहुत भारी वर्षा (Today Weather Update) होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 26 से 29 जुलाई तक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं हल्की बारिश होगी तो कहीं भारी से भी भारी बरसात होगी.

उत्तर पश्चिम भारत में, उत्तराखंड (Uttarakhand Rain Alert), पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश होने की उम्‍मीद है. हिमाचल प्रदेश में भी बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश होगी. राज्य में 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. पूर्वी राजस्थान में 26 से 27 तारीख तक और पश्चिमी राजस्थान में 26 जुलाई को बारिश होगी.

जम्मू-कश्मीर में भी होगी बरसात

जम्मू और कश्मीर में 26 और 27 जुलाई को बारिश होगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. मध्य भारत में भी भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश (Today Weather Update) का दौर रहेगा. दोनों जगहों पर 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी.
पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 28 जुलाई तक बारिश होगी, वहीं 27 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी.

पश्चिम भारत, कोंकण, गोवा जैसे क्षेत्रों और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में मंगलवार से शनिवार तक व्यापक वर्षा होगी. साथ ही 26 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (Today Weather Update) होगी. इस अवधि के दौरान दक्षिण भारत में भी व्यापक वर्षा होगी. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में 27 जुलाई तक बारिश होगी.

पूर्वोत्तर भारत में भी बरसेंगे बदरा

तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 जुलाई को बारिश होगी. इस दौरान कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.’ पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 29 जुलाई तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 और 29 जुलाई को काफी व्यापक वर्षा होगी. वहीं ‘अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 और 28 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में अब भी यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर

दिल्ली की बात करें तो यमुना के जलस्तर (Today Weather Update) में गिरावट जारी है हालांकि वह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है. माना जा रहा है कि हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड में भारी बरसात हुई तो दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात हो सकत हैं. इसलिए दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. मौसम विभाग के अनुमान है कि आज दिल्ली-एनसीआर में भी बरसात हो सकती है.

इस सरकारी ऐप पर आधे दाम पर मिल रहे हैं टमाटर! जानिए कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

0

Tomato Crisis In India : मॉनसून में देरी, फिर तेज बारिश, सप्लाई में कमी और कई फैक्टर्स के कारण टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. दिल्ली सहित कई राज्यों में टमाटर की कीमत 150 रुपये किलो तक पहुंच गई है.

ऑनलाइन देखें तो इसकी कीमत 200 से 250 तक पहुंच गई है. लोगों को टमाटर खरीदने में पसीने छूट रहे हैं. कुछ लोगों ने तो किचन से टमाटर की विदाई कर दी है. इस बीच ONDC (Open Network For Digital Commerce) और Paytm कुछ राहत लेकर आए हैं.

मिल रहे 70 रुपये किलो
पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में यूटर्स के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) के माध्यम से टमाटर की बिक्री की घोषणा की, जिसमें 70 रुपये प्रति किलोग्राम कीमत निर्धारित की गई. इस पहल के तहत, प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को हर हफ्ते 140 रुपये के भीतर दो किलोग्राम टमाटर की खरीद पर मुफ्त डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है. इसके अलावा, टमाटर की कीमतों में एनसीसीएफ के निर्देशों के अनुसार और भी गिरावट हो सकती है.

इस कदम से अब बहुत से लोग फायदा हो सकते हैं, खासकर जिन्हें देखकर पता चला है कि कुछ शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा हो गई हैं. इस ऑफर के बारे में बात करते हुए, पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, ‘टमाटर जैसी रसोई में उपयोगी चीजों की बढ़ती हुई कीमतें देश के अनेक लोगों को प्रभावित कर रही हैं. एनसीसीएफ और ओएनडीसी के साथ मिलकर, दिल्ली एनसीआर के उपयोगकर्ताओं को अब सस्ते दामों पर टमाटर आसानी से प्राप्त करने का मौका मिलेगा.’

PayTM ONDC से ऐसे ऑर्डर करें टमाटर

– पेटीएम ऐप ओपन करें.
– सर्च बार में, “ONDC” टाइप करें और “ONDC फ़ूड” रिजल्ट पर टैप करें.
– ओएनडीसी फूड पेज पर, “एनसीसीएफ से टमाटर” पर टैप करें.
– टमाटर की वह मात्रा चुनें जिसे आप ऑर्डर करना चाहते हैं.
– अपना डिलीवरी एड्रेस दर्ज करें.
– अपनी भुगतान विधि चुनें और अपने ऑर्डर के लिए भुगतान करें.
– आपका ऑर्डर दे दिया जाएगा और आपको एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा.

लेकिन ध्यान दें कि ऑर्डर देते समय, यूजर Paytm ऐप पर ONDC के माध्यम से मुफ्त डिलीवरी के साथ केवल 140 रुपये प्रति सप्ताह पर दो किलोग्राम टमाटर खरीद सकते हैं. एनसीसीएफ के निर्देशों के अनुसार टमाटर की कीमतों में और गिरावट आ सकती है.