Home Blog Page 1202

Weather Update: महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना का पानी Taj Mahal तक पहुंचा

0

Today Weather Update: देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून का कहर अभी जारी है। मौसम विभाग (Weather department) का कहना है कि फिलहाल बारिश का यह सिलसिला जारी रहने वाला है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक लगभग सभी राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों के अलावा उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है।

पश्चिमी भारत में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र के अलावा गोवा और कोंकण इलाके में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र के विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश देखने को मिल सकता है। यदि हम उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मथुरा और आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

अगर हम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की बात करते हैं, तो आज यहां हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल यहां जलभराव धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिल्ली में तबाही मचाने के बाद यमुना ने मथुरा और आगरा में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया है। मथुरा (Mathura) और आगरा (Agra) में यमुना का जलस्तर (Yamuna’s water level) खतरे का निशान पार कर चुका है। 45 सालों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंच चुका है।

गुजरात में गिर अभयारण्य भी डूबा

इस समय महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) के अलावा कोंकण इलाके में आने वाले रायगढ़ जिले में बारिश के कारण सड़कें और हाईवे जलमग्न हो चुके हैं। यहीं हाल इस समय गुजरात के साैराष्ट्र इलाके का है। जोरदार बारिश की वजह से शेरों के लिए मशहूूर गुजरात के गिर अभयारण्य (Gir Sanctuary) में पानी भर चुका है।

हीरा-सोना खोजने के लिए ई टेंडर जारी : छत्तीसगढ़ के किस हिस्से में होनी है तलाश… पढ़िए

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद और कांकेर जिले में सोना और महासमुंद के ही बसना-2 खदान में हीरा मिलना कन्फर्म होने के बाद से शासन ने ई टेंडर जारी कर दिया है। जीएसआई के सर्वे के बाद इन ब्लॉकों में सोने और हीरे के होने की संभावना जताई गई, जिसके बाद ई टेंडर जारी किया गया।

अफसरों का कहना है कि, यह टेंडर केवल पूर्वेक्षण के लिए है और इसके लिए 21 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, 18 अगस्त तक टेंडर फार्म खरीदे जा सकते हैं। इसके लिए पिछले कई महीनों से सर्वे चल रहा था। इससे पहले भी एक हीरे की खदान और मिली थी, लेकिन वह मामला हाईकोर्ट में चला गया इस वजह से वहां पर खनन का काम शुरू नहीं हो पाया। वहीं गरियाबंद जिले के पायलीखंड के 4600 वर्गकिमी इलाके में हीरा मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

लटक गया था मामला

यहां पूर्वेक्षण के लिए मध्यप्रदेश के समय में टेंडर जारी हुआ था। एक कंपनी को इसके लिए लाइसेंस दिया गया और उन्होंने सर्वे भी पूरा कर लिया लेकिन राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग ने उस कंपनी का ठेका रद्द कर दिया था। इसके बाद मामला माइंस ट्रिब्यूनल में गया। जहां सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया गया। तब छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रिब्यूनल के आदेश को हाईकोर्ट में चैलेंज किया। फिलहाल यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।

इतनी जमीन पर हीरा-सोना मिलने की उम्मीद

वहीं हाल ही में महासमुंद के चनत-जोगीदादर में रकबा के 176 हेक्टेयर की जमीन पर और कांकेर जिले में तुमरीसुर-गरदा 2 में रकबा 240 हेक्टेयर जमीन पर सोने की खदान और वहीं महासमुंद के बसना-2 में रकबा 2500 हेक्टेयर की जमीन पर हीरे के खदान होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

पूर्वेक्षण के बाद होगी माइनिंग

अब इन खदानों के लिए पूर्वेक्षण का टेंडर जारी हुआ है। यानि जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा, उसे पूर्वेक्षण का लाइसेंस दिया जाएगा और संबंधित कंपनी ही बताएगी कि खदानों में कितना पोटेंशियल है। इसके बाद माइनिंग लीज के लिए अलग टेंडर होगा और जिस कंपनी को टेंडर मिलेगी, वही खदान में माइनिंग कर सकेगी। पूर्वेक्षण में एक-दो साल भी लगने की संभावना है।

करंट से एक की हुई थी मौत, देखने पहुंचे तो बिछ गईं 15 और लाशें : चमोली हादसे की पूरी कहानी

0

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को भयानक हादसा हुआ। यहां अलकनंदा नदी किनारे नमामि गंगे प्रॉजेक्ट साइट पर करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले प्रॉजेक्ट साइट के केयरटेकर गनेश लाल की करंट लगने से मौत हो गई। जब स्थानीय लोगों और उसके परिवार को घटना की जानकारी मिली तो सभी घटनास्थल की ओर दौड़े। चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचा। सभी लोग मृतक के पास पहुंचे। लेकिन यहां फैले करंट की चपेट में आ गए। अलकनंदा नदी से लगे साइड रेलिंग में करंट आने की वजह से यह हादसा हुआ। नमामि गंगे प्रॉजेक्ट के तहत यहां सीवरेज प्लांट का निर्माण चल रहा था।

घटना में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। चमोली में मौजूद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 9 जख्मी हैं। घायल लोगों को ऋषिकेश एरलिफ्ट करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि सुबह करीब 11:30 पर सबसे पहले सिक्यॉरिटी गार्ड गणेश लाल की करंट लगने से मौत हुई। गणेश की मौत के बाद वहां पर लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने रेलिंग को छूल लिया जिसमें करंट उतरा हुआ था।

इन 16 लोगों की हुई मौत
1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकुंद राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष

इनका चल रहा इलाज
1-महेश कुमार (22) पुत्र रूपदास, खैनुरी
2-नरेंद्र लाल (35) पुत्र असील दास, हरमनी
3-आनंद (42) पुत्र गम्मालाल, पाटुली
4-धीरेंद्र रावत (41) पुत्र राजेंद्र रावत
5-पवन राठौर पुत्र उदय सिंह, चमोली
6-सुशील कुमार (27) पुत्र सुदामा लाल, हरमनी
7-संदीप मेहरा (34) पुत्र सुलोचन,रुद्रप्रयाग
8-सुभाष खत्री पुत्र दौलत
9-राम चंद्र खैनूरी पुत्र पुष्कर लाल, खैनूरी

छत्तीसगढ़ में होगी 125 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

0

रायपुर, 19 जुलाई । छत्तीसगढ़ में सरकार ने इस साल धान खरीदी का लक्ष्य तय कर दिया है। इसके तहत पंजीकृत किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी होगी। खाद्य मंत्री अमरजीत की अध्यक्षता में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। बीते साल राज्य में 107 लाख टन धान की खरीदी हुई थी।

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन, कृषक पंजीयन, बारदाना एवं वित्तीय व्यवस्था संबंधी नीति के निर्धारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सदस्यों में कृषि उत्पादन मंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद अकबर बैठक में शामिल हुए। बैठक में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहकारिता मंत्री रवीन्द्र चौबे भी जुड़े।

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में मंत्रियों ने कहा कि राज्य में सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी का संचालन किया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष व्यापक मात्रा में राज्य के किसानों से धान की खरीदी की जानी है। इसलिए सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत किया जाना जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं फैसलों के कारण विगत चार सालों में किसानों की संख्या और रकबा में लगातार वृद्धि हुई है। कृषि उत्पादन भी तेजी के साथ बढ़ा है।

धान खरीदी के साथ-साथ धान के उठाव के कारण धान का निष्पादन आसानी से संपन्न हुआ है। इस वर्ष भी किसानों को सहुलियत प्रदान करने और धान विक्रय के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही है।

बैठक में अधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि राज्य में इस खरीफ सीजन में धान का क्षेत्राच्छादन 33.61 लाख हेक्टेयर अनुमानित है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विपणन वर्ष 2023-24 में घोषणा के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। अनुमानित धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों में धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसमें किसानों के पंजीयन से लेकर बारदाने की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं, भुगतान की व्यवस्था आदि का संधारण कार्य किया जा रहा है।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश ने मचाया कोहराम, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में अब बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. प्रदेश में बीते दिन सुबह से अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का दौर देखने को मिला.

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है. मुंगेली में लगातार हो रही बारिश से मनियारी डेम ओवरफ्लो हो गया. दुर्ग जिले में स्थित शिवनाथ नदी महमरा एनिकट के 5 फीट ऊपर से बह रही है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कांकेर, बालौदाबाजार, राजनांदगांव, बस्तर और कोंडागांव में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है.

कई जिलों में बारिश से नदी-तालाब लबालब

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश से नदी-तालाब उफान पर आ गए है. मुंगेली में लगातार बारिश से मनियारी जलाशय लबालब भर गया. जल्द ही बांध के वेस्टवियर से पानी बहने की उम्मीद है, जिसके बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ सकती है. दुर्ग में बारिश से शिवनाथ नदी छलक पड़ी है और महमरा एनिकट के 5 फीट ऊपर से पानी बह रहा है. वहीं मोगरा जलाशय से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. साथ ही जल स्तर और बढ़ने की उम्मीद है.

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार जताए है, जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. साथ ही कांकेर, बालौदाबाजार, राजनांदगांव, बस्तर और कोंडागांव में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी है.

आलू इडली देखते ही बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे, दिन में भूख लगे तो झटपट बनाएं, इस तरीके से करें तैयार

0

आलू इडली रेसिपी (Aloo Idli Recipe): आलू से बनी कई डिशेस आपने खायी होंगी, लेकिन क्या कभी आलू इडली का स्वाद चखा है. जी हां, आलू से आप टेस्टी आलू इडली भी तैयार कर सकते हैं. साउथ इंडियन फूड इडली अब काफी फेमस हो चुकी है, इसके साथ ही इसमें कई तरह के ट्विस्ट्स भी दिए जाने लगे हैं.

इसी कड़ी में आलू इडली भी तैयार की जाने लगी है. बच्चों के बीच आलू काफी पसंद किए जाते हैं, ऐसे में अगर उनके लिए कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आलू इडली तैयार कर सकते हैं. आलू इडली को दिन में स्नैक्स के तौर पर भी सर्व किया जा सकता है.

आलू इडली बनाने के लिए सूजी, चना दाल, दही का भी उपयोग किया जाता है. ऐसे में ये डिश टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी बन पड़ती है. बच्चों के लंच बॉक्स में भी आलू इडली को रखा जा सकता है. आइए जानते हैं आलू इडली बनाने की आसान विधि.

आलू इडली बनाने के लिए सामग्री

आलू – 2

रवा (सूजी) – 1 कप

दही – 1/2 कप

चना दाल – 1 टी स्पून

राई – 1/2 टी स्पून

जीरा – 1/2 टी स्पून

हींग – 1 चुटकी

कढ़ी पत्ते – 7-8

बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून

हरी मिर्च कटी – 2

हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून

तेल – 2 टेबलस्पून

नमक – स्वादानुसार

आलू इडली बनाने का तरीका

टेस्टी आलू इडली बच्चों को काफी पसंद आएगी. इसे बनाने के लिए पहले आलू को उबालें और फिर ठंडे होने के बाद उनका छिलका उतार लें. अब एक आलू को मैश करें और ब्लेंडर में डालकर थोड़ा सा पानी मिलाएं और ब्लेंड करते हुए स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब तैयार पेस्ट को एक बड़े कटोरे में ट्रांसफर कर दें और अलग रख दें. अब एक छोटी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.

तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, जीरा, कढ़ी पत्ते, हरी मिर्च, चना दाल और एक चुटकी हींग डालकर भूनें. जब मसाले में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें सूजी डालें और फ्लेम धीमी कर चलाते हुए सॉट करें. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें आलू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.

इसके बाद दही, हरी धनिया पत्ती और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करें. इसके बाद तैयार बैटर को 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें. 15 मिनट के बाद बैटर में एक चौथाई कप पानी मिलाएं और बेकिंग सोडा डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें. अब इडली पॉट लें और उस पर तेल लगाकर इडली बैटर डालकर स्टीम करें. इडली को 15 मिनट तक भाप देकर पकाएं. इसके बाद चेक करें. इडली पक जाए तो पॉट से निकाल लें. अब टेस्टी आलू इडली बनकर तैयार हो चुकी है. इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

Pakistan से भारत आई सीमा हैदर पर क्या होगा एक्शन? यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बताया

0

लखनऊ. अपने प्रेमी सचिन से मिलने पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर को लेकर पहली बार प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई हैं. यूपी के डिप्टी सीएम ने सीमा हैदर मामले में कहा कि उत्तर प्रदेश में हम लॉ-एंड ऑर्डर को बनाकर रखेंगे.

किसी भी प्रकार के गैरकानूनी गतिविधि को हम बर्दाशत नहीं करेंगे. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है. केंद्रीय एजेंसियां भी जांच कर रही है.

बता दें कि अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने के लिए पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर बिबा वीजा और पासपोर्ट के भारत पहुंच गई. जिसके बाद से यह मामला सुर्ख़ियों में है. फ़िलहाल सीमा हैदर यूपी ATS की हिरासत में हैं. साथ ही सीमा के प्रेमी सचिन और उनके पिता नेत्रपाल से भी पूछतछ कर रही है. सीमा हैदर और सचिन का प्रेम ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते हुए परवान चढ़ा था.

लेकिन दोनों के प्रेम की कहानी तब मीडिया की सुर्खियां बन गई जब पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा आ पहुंची. इसके बाद सचिन के घर पर मीडिया का जमावड़ा लग गया. अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में सीमा, प्रेमी सचिन और उसके पिता को जेल भी जाना पड़ा. हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों ने भारत में ही साथ रहने की इच्छा जताई.

ATS को लग रही साजिश की आशंका

इधर सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत पहुंचने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं. लेकिन यूपी ATS सीमा हैदर के मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है. यूपी ATS को आशंका है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के किसी ख़ुफ़िया साजिश का हिस्सा भी हो सकती हैं.

Agra Flood: ”ताजमहल” तक पहुंचा यमुना का पानी, खतरे को लेकर ASI ने कही यह बात

0

Agra Flood: यमुना नदी का पानी आगरा स्थित विश्वप्रसिद्ध ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया है। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर से ताजमहल को कोई खतरा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि ताजमहल की दीवार तक यमुना का पानी केवल 1978 और 2010 में पहुंचा था। अधिकारियों के अनुसार, यमुना का जलस्तर 499 फीट के ‘मध्यम बाढ़ स्तर’ को पार कर गया है। मंगलवार को यहां जलस्तर 499.97 फीट तक पहुंच गया, जिसके कारण पानी ताजमहल की दीवारों के करीब आ गया और स्मारक के पीछे बना बगीचा जलमग्न हो गया।

वर्ष 2010 में और उससे पहले 1978 में ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा था यमुना का पानी मिली जानकारी के मुताबिक, ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि वर्ष 2010 में और उससे पहले 1978 में यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा था। वर्ष 1978 की बाढ़ में पानी स्मारक के तहखाने के कमरों में घुस गया था। उन्होंने कहा कि इस साल भी पानी ताजमहल तक पहुंच गया है, लेकिन इससे स्मारक को कोई खतरा नहीं है। मुख्य मकबरा एक ऊंचे चबूतरे पर बना है। यह चमेली फर्श पर खड़ा है, और इसकी नींव में 42 कुएं हैं और कुओं के ऊपर साल की लकड़ियों की संरचना हैं। अधिकारी ने बताया कि चमेली फर्श लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनाया जाता है।

महाराष्ट्र: दो संदिग्ध आतंकवादी पकड़े गए, ATS करेगी पुछताछ, आरोपियों पर था 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित

0

पुणे पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा वांछित दो संदिग्धों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों को मंगलवार को पकड़ा गया, जिसके बाद पुणे पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के पुणे शहर के कोथरुड इलाके में पुलिस के गश्ती दल ने तीन संदिग्धों को एक मोटरसाइकिल चोरी करते पकड़ा, लेकिन जांच के दौरान उनमें से एक संदिग्ध फरार हो गया। उसने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी के रूप में की गई है। पुलिस आयुक्त रितेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ये दोनों आरोपी एनआईए द्वारा वांछित थे। उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान उनके घर से एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

मणिपुर हिंसा: भीड़ ने सरकारी गाड़ी फूंकी, एक्शन फोर्स के साथ झड़प में दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल

0

Manipur Violence : मणिपुर के पश्चिमी इंफाल के क्वाकीथेल इलाके में मंगलवार को भीड़ ने एक आईपीएस अधिकारी के वाहन को आग लगा दी, जबकि एक और अन्य घटना में इंफाल में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ झड़प के दौरान 19 महिलाएं घायल हुई हैं.

पुलिस ने यह जानकारी दी.

मिली जानकारी के अनुसार भीड़ ने पुलिस महानिरीक्षक- जोन II के. कबीब के वाहन में आग लगा दी, जब वह अपनी एस्कॉर्ट टीम के साथ टिडिम रोड पर इंफाल की ओर जा रहे थे. ऐसे में सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बाद में 30 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी पैर में गोली लगने से घायल हो गया. हालांकि, वह अभी सुरक्षित है.

वहीं, दूसरी घटना में राज्य में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली की मांग को लेकर धरने में भाग लेने के बाद महिलाओं और आरएएफ कर्मियों के बीच झड़प हो गई. राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए उन परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ व्यक्ति भी धरने में शामिल हुए, जिनके सदस्य पहले खमेनलोक घटना में मारे गए थे. प्रदर्शनकारियों ने जब सिंगजामेई बाजार से बाबूपारा स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. सीएम सचिवालय में आयोजित बैठक में मणिपुर सरकार के मुख्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, मुख्य सचिव विनीत जोशी, पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट किया, राज्य सरकार राज्य में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है.

हालांकि, पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान गोलीबारी, आगजनी और अनियंत्रित भीड़ की छिटपुट घटनाओं के कारण कुछ स्थानों पर स्थिति तनावपूर्ण है. सुरक्षा बलों ने घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों के संवेदनशील और सीमांत इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और इंफाल पूर्व से तीन हथियार और छह विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद बरामद किए गए. एक अवैध बंकर को भी ध्वस्त कर दिया गया.