Home Blog Page 180

छत्तीसगढ़ में शराब फिर महंगी! विष्णुदेव साय सरकार ने 1 अप्रैल से आबकारी ड्यूटी बढ़ाई…

0

छत्तीसगढ़ सरकार इसे राजस्व बढ़ाने का कदम बता रही है, वहीं विपक्ष इसे आम लोगों पर बोझ और राजस्व आधारित राजनीति करार दे रहा है.

छत्तीसगढ़ में शराब

रायपुरछत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति को लेकर सियासत तेज हो गई है. साय सरकार ने शराब पर काउंटरवेलिंग ड्यूटी और आबकारी शुल्क में बड़ा बदलाव करते हुए नई दरें तय कर दी हैं. 30 जनवरी 2026 को जारी छत्तीसगढ़ राजपत्र के मुताबिक यह फैसला 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.

देसी विदेशी शराब पर बढ़ी ड्यूटी

नई अधिसूचना के अनुसार देसी शराब की लैंडिंग प्राइस पर 50 प्रतिशत काउंटरवेलिंग ड्यूटी लागू की गई है. वहीं विदेशी शराब स्पिरिट, वाइन और रेडी-टू-ड्रिंक कैटेगरी पर भी 50 प्रतिशत तक ड्यूटी तय की गई है.

छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति

महंगी बोतल, ज्यादा टैक्स

विदेशी शराब की कीमत के अनुसार अलग-अलग स्लैब बनाए गए हैं.

• ₹3500 तक की विदेशी शराब पर ₹475 प्रति प्रूफ लीटर
• ₹3501 से ऊपर की शराब पर ₹805 प्रति प्रूफ लीटर.

यानी जितनी महंगी बोतल, उतना ज्यादा टैक्स और उतनी ही तेज कीमतों में बढ़ोतरी.

बीयर और लोअल्कोहल ड्रिंक भी नहीं बची

सरकार ने बीयर पर भी नई ड्यूटी दरें तय कर दी हैं

  • ₹100 तक की बीयर पर ₹120 प्रति बल्क लीटर
    • ₹121 और उससे अधिक पर ₹175 प्रति बल्क लीटर

इसके अलावा 10% तक अल्कोहल वाले रेडी-टू-ड्रिंक पेय पर भी ₹475 प्रति प्रूफ लीटर ड्यूटी लगेगी.

आबकारी शुल्क में बड़ा बदलाव

1 अप्रैल से लागू, सियासत अभी से गर्म

अधिसूचना साफ तौर पर कहती है कि नई आबकारी दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी, लेकिन इसके पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा सड़क से सदन तक गूंजने के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात, रेलवे परियोजनाओं के लिए मिले इतने करोड़ की मंजूरी, इन शहरों को होगा फायदा…

0

छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए ₹7,470 करोड़ के ऐतिहासिक बजट प्रावधान किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आज रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। वर्ष 2009–14 के दौरान वार्षिक औसत ₹311 करोड़ की तुलना में 2026–27 में ₹7,470 करोड़ का बजट प्रावधान लगभग 24 गुना वृद्धि का रिकॉर्ड है। वर्तमान में राज्य में ₹51,080 करोड़ के रेल कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें नए ट्रैक निर्माण, स्टेशनों का पुनर्विकास तथा सुरक्षा उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इन युगांतकारी पहलों के लिए हृदय से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह विकास केवल रेल पटरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रदेश के व्यापार, पर्यटन, उद्योग, रोजगार और आमजन के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम, अगले पांच दिन तक शुष्क रहेगा मौसम…

0

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इसके बावजूद दिन और रात के तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इसके बावजूद दिन और रात के तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम शुष्क बना हुआ है और ठंड के विदा होने तथा गर्मी के आगमन के बीच मौसम एक तरह के ठहराव के दौर से गुजर रहा है।

बीते तीन दिनों से राजधानी रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। आंकड़ों के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश के अन्य शहरों की तुलना में अधिक रहा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जब हवाओं की दिशा बदलती है तो रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होती है, वहीं नमी कम होने पर न्यूनतम तापमान गिर जाता है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में लगातार हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और स्थिर रहेगा। कम से कम आगामी दो दिनों तक किसी तरह के मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर शहर में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अजीत जोगी युवा मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

0

राजनांदगांव। आज दुर्ग जिले में अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम और संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा, साथ ही छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण लाल साहू के नेतृत्व में एक बार फिर आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने आबकारी आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आबकारी विभाग लापरवाह है और विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए। शमसुल आलम ने कहा कि हमने कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग केवल खाना-पूर्ति में लगा हुआ है और भ्रष्टाचार के आरोप भी लग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विभाग की मिली-भगत से दुर्ग जिले के आहता सेंटरों में प्रतिबंधित पानी पाउच और डिस्पोजल बेचे जा रहे हैं, जो आबकारी विभाग के नियमों का उल्लंघन है।
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण लाल साहू ने कहा, पानी पाउच और डिस्पोजल बैन हैं, लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिली-भगत से इन सामानों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो वे आबकारी मंत्री के निवास का घेराव करेंगे।
प्रदर्शन में अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शमसुल आलम, अनुरुध वर्मा, मनोज कुर्रे, नमन पटेल, अंकु पांडे, मनोज पटेल, आरिफ खान, योगेश भंडारी, टिकेश जोशी, कुणाल चतुर्वेदी और छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अन्य पदाधिकारी धीरज टंडन, प्रकाश निर्मलकर, छोटे लाल चौधरी, दिलीप कश्यप, सोनुराम साहू, सुरेश धु्रव समेत कई लोग उपस्थित थे।
यह प्रदर्शन उन अधिकारियों के खिलाफ था, जो नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से पानी पाउच और डिस्पोजल बेचने के कारोबार में शामिल हैं।

बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला : उज्जवल कसेर

0

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री उज्जवल कसेर ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन लक्ष्य विकसित भारत का एक सशक्त रोडमैप है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा और रोजगार के लिए एक स्थायी समिति के गठन का स्वागत किया, जो 2047 तक सेवा क्षेत्र में भारत को 10 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी के साथ ग्लोबल लीडर बनाने में सहायक होगी।
कसेर ने युवाओं के भविष्य पर केंद्रित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि 15,000 स्कूलों में कंटेंट लैब, औद्योगिक कॉरिडोर में 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा से युवाओं और छात्राओं के लिए नए अवसर खुलेंगे। रक्षा बजट में 7.85 लाख करोड़ के रिकॉर्ड आवंटन और बुनियादी ढांचे के लिए 12.2 लाख करोड़ के निवेश को उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति का मजबूत आधार बताया।
उन्होंने कहा कि 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 20 नए जलमार्ग न केवल परिवहन को बदलेंगे, बल्कि व्यापार के आधुनिक द्वार भी खोलेंगे।
उज्जवल कसेर ने आगे कहा कि महिला उद्यमियों के लिए सी मॉर्ट किसानों के लिए भारत विस्तार एआई टूल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के दामों में भारी कमी जैसे फैसले समाज के हर वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि छोटे करदाताओं के लिए टैक्स दर 15 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत करना मध्यम वर्ग को बड़ी राहत है। यह बजट सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करते हुए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने वाला है, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करेगा।

जन्मदिन पर जनसेवा की मिसाल, तुमड़ीबोड़ में निःशुल्क परामर्श कैम्प आयोजित

0

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत तुमड़ीबोर्ड में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली, जब यस पारख ने अपने जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क परामर्श कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी सलाह दी गई। कैम्प में चिकित्सा के साथ-साथ अन्य आवश्यक जीवनशैली सुधार पर भी चर्चा की गई, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
ग्रामवासियों ने यस पारख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर यस पारख ने कहा कि उनका जीवन उद्देश्य केवल जनसेवा करना है और भविष्य में भी वे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यस पारख ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य को लेकर लोगों को सही दिशा दिखाना उनका उद्देश्य है।
ग्रामीणों ने इस पहल को सराहा और कहा कि यह एक बेहतरीन उदाहरण है, जब किसी व्यक्ति ने अपने व्यक्तिगत जश्न को जनसेवा में बदल दिया।

वीर शहीदों के नाम महारक्तदान शिविर का आयोजन, 80 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान

0

राजनांदगांव। शिव शक्ति धर्मार्थ सार्वजनिक सेवा समिति दीनदयाल चिखली एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा (भारत) के तत्वावधान में 1 फरवरी 2026 को वीर शहीदों के नाम एक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शिव शक्ति मंदिर परिसर, पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, चिखलीए राजनांदगांव में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज ए. पांडे (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव), अंजनी शर्मा (संरक्षक), खरानंद मिश्रा (संरक्षक), धीरज शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष) सहित अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में महापौर मधुसूदन यादव, पार्षद शिव वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, थाना प्रभारी मनोहर मरई (चिखली), टीआई अरुण नामदेव (सोमनी थाना) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहा। इसके अलावा संजीवनी हॉस्पिटल संचालक डॉ. राघव वर्मा, पूर्व सरपंच राजेश्वरी साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर साहू, समाजसेवी ललित नायडू व देवेश वैष्णव, पूर्व जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू महेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष डोंगरगांव, ललित नायडू समाजसेवी, देवेश वैष्णव समाजसेवी, श्रीमती भुनेश्वरी साहू पूर्व जनपद सदस्य, देवाशीष झा वरिष्ठ पत्रकार, सन्नी वर्मा वरिष्ठ पत्रकार, लोकेश रजक पत्रकार विजन न्यूज, श्री तुलसी पत्रकार सी न्यूज, राजेंद्र राजपूत हिन्दू सभा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
शिविर में राजनांदगांव एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने सहभागिता की। रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरण भी किया गया। सभी रक्तवीरों को रक्तदान प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कीर्ति क्लीनिक चिखली एवं डॉ. गिरीश साहू के संरक्षण में रक्तदाताओं की रक्तचाप, शुगर, वजन सहित स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। आयोजन में नांदगांव ब्लड बैंक की अहम भूमिका रही। मुख्य संयोजन में चंद्रहास शर्मा एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
जिला अध्यक्ष अवितेश सोनी एवं जिला मीडिया प्रभारी शेखर ठाकुर ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
कार्यक्रम में 80 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया। सभी अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसकी समाप्ति सायं 5 बजे हुई।
आयोजन के अंत में यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट एवं सफल बताया।

सद्गुरू रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य आयोजन

0

राजनांदगांव। संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास जी की जयंती के अवसर पर हिंदू जागरण मंच द्वारा तिरंगा चौक, गंज लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के भाव से सुसज्जित था।
कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरू रविदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने सद्गुरू रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने बताया कि सद्गुरू रविदास जी ने समाज में समानता, समता और मानवता का संदेश देकर एक नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में समाज के भेदभाव को समाप्त कर एक सशक्त और समरस राष्ट्र का निर्माण संभव है।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सद्गुरू रविदास जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को आत्मसात कर हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा चौक क्षेत्र में उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन में शामिल सभी ने सद्गुरू रविदास जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रवीण शर्मा, प्रभात गुप्ता, राजू साओ, आनंद गुप्ता, महेंद्र जंघेल, हरीश भानुशाली, हितु व्यास, गोविंद साहू, मौसमी शर्मा, राज बहादुर सिंह, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, मनोज गोलछा, रूपचंद सोनी, मिट्ठू खाती, टिंकू सोनी, राकेश सेन, कालु भैया प्रमुख थे।
आयोजन की सफलता में सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ट्विंकल ने तीरंदाजी में जीता रजत पदक

0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा ट्विंकल ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 31 जनवरी 2026 को आयोजित एक दिवसीय ओपन सिटी एनटीपीसी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में ट्विंकल ने 10 मीटर इंडियन राउंड (गर्ल्स कैटेगरी) में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता पूर्णतः ओपन सिटी स्तर की थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के 10 विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच ट्विंकल ने सटीक निशानेबाजी और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में संचालित निःशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण कार्यक्रम की सकारात्मक दिशा को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक खेल संसाधनों और प्रशिक्षित कोचों के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका परिणाम इतने कम समय में सामने आना गर्व का विषय है।
विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह निःशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण कार्यक्रम किसी एक विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल के छात्र-छात्राए बिना किसी शुल्क के, इसमें भाग ले सकते हैं।
विद्यालय परिवार द्वारा ट्विंकल को सम्मानित किया गया तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बढ़ते संघर्ष के बीच 200 से अधिक मौतें…

0

बलूचिस्तान में हिंसा का नया दौर

बलूचिस्तान की हवा में इस समय युद्ध की गंध फैली हुई है। शनिवार को बागी बलोचों के हमले ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलोचों के हमले के बाद 40 घंटे की जवाबी कार्रवाई में 250 लोगों की मौत का दावा किया है। सेना के अनुसार, इनमें से अकेले शनिवार को ही 100 से ज्यादा लोग मारे गए।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने क्वेटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस आंकड़े में शुक्रवार और शनिवार की छापेमारी के दौरान मारे गए लोग भी शामिल हैं। यह पाकिस्तान के लिए आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी, जिसने एक साथ कई जिलों जैसे क्वेटा, ग्वादर, मस्टुंग और नोश्की में हमले किए। इसके बाद सेना, पुलिस और आतंकवाद-रोधी इकाइयों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की।

पाकिस्तान की सेना ने बिना सबूत के आरोप लगाया कि ये हमले भारत द्वारा प्रायोजित हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमलावरों के भारत से संबंध हैं।

भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये दावे पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

BLA ने शनिवार को ‘ऑपरेशन हेरॉफ’ के दूसरे चरण की शुरुआत की, जिसमें सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। समूह के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि उनके लड़ाकों ने नोश्की में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया।

रविवार को सुरक्षाबलों ने प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी रखा। लगभग एक दर्जन स्थानों को सील कर दिया गया है। पूरे प्रांत में मोबाइल इंटरनेट सेवा 24 घंटे से अधिक समय से बंद है। सड़क यातायात बाधित है और ट्रेन सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं। आमतौर पर व्यस्त रहने वाला क्वेटा अब सुनसान नजर आ रहा है।