Tamil Nadu Opinion Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा, जिसके लिए सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार जोरों पर है, आपको बता दें कि राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग होगी।
इस बीच, तमिलनाडु का ओपिनियन पोल सामने आया है जो कि पार्टियों के बीच में बेचैनी पैदा कर सकता है।
MATRIZE के ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन और पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले NDA (AIADMK+BJP) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है।
क्या है कहता है MATRIZE का ओपिनियन पोल?
ओपिनियन पोल में DMK+ गठबंधन को 102 से 115 सीटें और NDA (AIADMK+BJP) को 107 से 120 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि यहां पर सरकार बनाने का मैजिक नंबर 118 है, जिससे ये पता चलता है कि इस बार चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है और साठ-गांठ वाली सरकार राज्य में बनती दिख रही है जिसमें फिलहाल NDA (AIADMK+BJP) भारी दिख रहा है। जबकि टीवीके के खाते में भी 05 – 12 सीटें नजर आ रही हैं।
मैट्रिज़ ओपिनियन पोल तमिलनाडु
- डीएमके+: 102 – 115 (38%)
- एआईएडीएमके+: 107 – 120 (40%)
- टीवीके: 05 – 12 (16%)
अगर वोट शेयरिंग की बात करें तो सर्वे के मुताबिक NDA (AIADMK+BJP) गठबंधन का वोट शेयरिंग 40% और DMK+ गठबंधन 38% वोट शेयर दिख रहा है। जबकि अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK अपने पहले ही चुनाव में 16% वोट शेयर हासिल करती दिख रही हैं।
क्या हैं तमिलनाडु चुनाव के 5 सबसे बड़े मुद्दे?
सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency): एम.के. स्टालिन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल रखा है।
सनातन धर्म विवाद: उदयनिधि स्टालिन के पुराने बयानों को भाजपा और AIADMK ने हिंदुत्व और सांस्कृतिक पहचान के मुद्दे से जोड़कर आक्रामक प्रचार किया है।
नशीली दवाओं का संकट (Drug Menace): राज्य में बढ़ते ड्रग्स के कारोबार को विपक्षी पार्टियों ने एक बड़ा चुनावी हथियार बनाया है, जिससे युवा मतदाता प्रभावित हो रहे हैं।
कचथीवू द्वीप (Katchatheevu Issue): केंद्र सरकार और भाजपा ने इस मुद्दे को उछालकर मछुआरों के बीच DMK और कांग्रेस की घेराबंदी की है।
क्या अभिनेता विजय बिगाड़ेंगे DMK का खेल?
अभिनेता विजय की एंट्री: थलपति विजय की नई पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) पहली बार चुनाव मैदान में है। सर्वे के अनुसार, विजय का युवा वोट बैंक DMK के पारंपरिक वोटों में सेंध लगा सकता है। फिलहाल ये ओपीनियन पोल है, असली परिणाम को 4 मई को पता चलेंगे।



