Home Blog Page 2397

मां काली का नाम लेते-लेते बिहार के इस कंटेस्टेंट ने जीते 25 लाख, बिग बी बोले- हुआं कहां देख रहे हैं

0

‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11’ के गुरुवार को टेलिकास्ट हुए शो में बिहार के कुमार राजन हॉट सीट पर बैठे । राजन इस सीजन के सबसे मजेदार कंटेस्टेंट रहे । उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया । अमिताभ बच्चन ने भी कुमार राजन को सबसे विचित्र बताया ।

अमिताभ भी राजन के बिहारी अंदाज में रंग गए और उनसे अपनी भाषा में पूछा, ‘काहे तोहार मूड़ पिरात का?आप हुआं कहां देख रहे हैं?’ राजन ने बेहतरीन तरीके से गेम खेला और हंसते-हंसाते 25 लाख रुपये जीत गए । वो सवालों के जवाब मां काली को याद करके देते थे । जो सही निकल जाता था ।

इस तरह उन्होंने 25 लाख रुपये जीते । उन्होंने बताया कि वो अपनी पत्नी पूजा को बहुत प्यार करते हैं । उनकी लव मैरिज हुई थी । दोनों ने घर से भागकर शादी की थी । राजन और पूजा की मुलाकात ट्यूशन पढ़ते वक्त हुई थी । अब दोनों का एक बेटा है ।

केबीसी में आने से पहले बनाए गए वीडियो में कुमार राजन ने बताया कि वो खड़गपुर में एक छोटी सी नौकरी करते हैं और साइकिल से चलते हैं । उनकी इच्छा थी कि वो अपनी पत्नी को सोने का मंगलसूत्र और झुमका खरीदकर दें ।
जब अमिताभ बच्चन, राजन से उनकी पत्नी के बारे में बात करते हैं तो वो शरमा जाते हैं ।

तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें कहा कि मैं आपको तजुर्बे से सलाह देता हूं, “पत्नी के सामने शर्माना चाहिए, उनके सामने ज्यादा मुंह नहीं खोलना चाहिए ।” बता दें कि 50 लाख का सवाल था- किस शासक ने कैलिग्रफी यानी हस्तलिपि विद्या पर ‘रिसाला दार खत-ए-तर्ज-मुहम्मदी नामक किताब लिखी थी? इसका सही जवाब टीपू सुल्तान है । राजन इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे और खेल से क्विट कर लिया ।

स्वामीनारायण मंदिर में धन तेरस पर 175 किग्रा सोने के आभूषणों से भगवान का श्रृंगार किया

0

गुजरात के मणिनगर के श्रीस्वामीनारायण मंदिर में भगवान को 175 किलो सोने के आभूषणों से सजाया गया है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई गई है। मंदिर के पुरुषोत्तम प्रियदासजी ने यह तस्वीर विशेष रूप से उपलब्ध करवाई है। उनके मुताबिक, धन जब तक धर्म के चरण में होता है, तब तक उसका महत्व रहता है। इसलिए, धनतेरस के पर्व को हम धर्मतेरस के रूप में मनाएं।

भगवान की श्रृंगार सामग्री सोने और हीरे से जड़ी है  

  • स्वर्ण पादुकाएं: चरण पादुकाएं सोने की हैं। फूल भी इन पर चढ़ाने के लिए सोने के ही।
  • रत्नजड़ित हार: हीरों से जड़ा एक नवलखा हार है। 
  • घड़ी-स्वर्ण हथफूल: घड़ी भी कीमती, हथफूल भी सोने के हैं। इसमें भी हीरे जड़े हैं।
  • हीरे: 6 किलोग्राम वजन के सोने बिस्किट हैं, जिन्हें हीरों से जड़ा गया है।

मस्जिदों में मिले मुस्लिम महिलाओं को जाने की इजाजत, PIL पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

0

उच्चतम न्यायालय ने देश की सभी मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं को प्रवेश देने के अनुरोध संबंधी जनहित याचिका पर शुक्रवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस ए नजीर की पीठ ने मस्जिदों में महिलाओं को प्रवेश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को नोटिस जारी किया।

View image on Twitter

यह याचिका यास्मीन जुबैर अहमद पीरजाद ने दायर की है जिसमें सरकारी अधिकारियों और वक्फ बोर्ड जैसे मुस्लिम निकायों को मस्जिदों में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। यह अनुरोध इस आधार पर किया गया है कि प्रवेश रोकना कई मौलिक अधिकारों का हनन है।

VIDEO : छोटी बच्ची का ऐसा वीडियो हो रहा वायरल, अमिताभ बच्चन ने भी किया री-ट्वीट

0

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्ची का एक्सप्रेशंस देखकर कोई भी उससे इंप्रेस हो जाएगा. शायद यही कारण है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)भी उस छोटी सी बच्ची से काफी प्रभावित हुए हैं. बिग बी ने इस वीडियो को री-ट्वीट किया है. उनके द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मी और टीवी की दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं. वह अपने विचार, कविताएं, फोटो और वीडियो साझा करते हुए हमेशा फैंस के बीच मौजूदगी दर्ज करवाते हैं.

दरअसल, इस वीडियो में छोटी बच्ची पंजाबी गाने पर अपने एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर कोई भी बच्ची के क्यूट अंदाज की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएगा. इसे शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा है- वाह क्या बात है.

खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले शेयर हुए इस वीडियो को 13 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अमिताभ बच्चन ने कोई जबरदस्त वीडियो शेयर किया है. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक व्यक्ति कुत्ते के साथ खेलता नजर आ रहा था.

Housefull 4 Review : अक्षय कुमार की फिल्म देखकर गुस्साए लोग, ट्विटर पर लिखी ऐसी बातें

0

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ (Housefull 4) रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं. ‘हाउसफुल 4’ ट्रेलर रिलीज के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के लुक से लेकर इसकी कहानी तक, सबकुछ लोगों को खूब पसंद आ रहा था. ट्रेलर को तो खूब तारीफें मिलीं, लेकिन मालूम होता है कि इस फिल्म को देखने बाद कई लोग निराश हो गए हैं. ‘हाउसफुल 4’ (Housefull 4 Review) देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपने-अपने तरीके से रिव्यूज लिखे हैं. वहीं देखा जाए तो इन रिव्यूज में ज्यादातर निगेटिव ही हैं. लोग अक्षय कुमार की ये फिल्म देखने के बार गुस्से में दिखाई दे रहे हैं.

‘हाउसफुल 4’ को लेकर ट्विटर पर #Housefull4Review ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग के जरिए लोग फिल्म को देखने के बाद अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. इसी के तहत एक यूजर ने गुस्से वाले इमोजी के साथ लिखा- ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘हाउसफुल 4 एक बेहद पकाऊ फिल्म है. इस फिल्म की कॉमेडी बिलकुल बकवास है. फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी इरिटेटिंग है. वहीं सेकेंड हाफ बेहद खराब है. इस फिल्म को देखना इस दुनिया का सबसे बड़ा अभिशाप है. पब्लिक को ये फिल्म देखने के बाद मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा’.

इसके अलावा इस फिल्म को और भी काफी भद्दी बातों के साथ रिव्यूज मिले हैं. हालांकि, कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद भी आई है. कुछ लोगों ने इस फिल्म को हाउसफुल सीरीज की सबसे अच्छी फिल्म बताया है तो किसी ने इसे फुल ऑन एंटरटेनिंग बताया है. हालांकि ट्रेलर को मिले शानदार रिएक्शन्स के बाद उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी लेकिन ऑडिएंस के रिएक्शन से साफ है कि इसे लोगों ने नापसंद कर दिया है.

बता दें इस फिल्म को लगभग 80 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया है. वहीं इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार के आलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, राणा दग्गुबाती, चंकी पांडे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कृति सेनन, कृति खरबांदा और पूजा हेगडे जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की कहानी दो हिस्सों में बंटी है. इसमें पुनर्जन्म का कॉन्सेप्ट कॉमेडी के साथ दिखाने की कोशिश की गई है.

भाभी को नशे के इंजेक्शन देकर 10 दिनों तक हैवानियत करता रहा देवर

0

उत्तर प्रदेश के बांदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बंधक बनाकर 10 दिनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

क्या है पूरा मामला

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के मुताबिक,वह अपने दांत का इलाज कराने बांदा जा रही थी। रास्ते में उसका चचेरा देवर पंकज पटेल मिला, उसने गाड़ी में बांदा तक छोड़ने की बात कही। जान-पहचान की वजह से वह गाड़ी में बैठकर उसके साथ चल दी। रास्ते में पंकज ने पानी पीने के लिए दिया। पानी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी। होश में आने के बाद महिला ने देखा की वो हरिद्वार में है। आरोप है कि देवर नशे के इंजेक्शन लगाकर करीब 10 दिनों तक हैवानियत करता रहा।

सड़क किनारे फेंककर हुए फरार

इसके बाद म​हिला को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के पास अचेत हालत मे फेंक कर फरार हो गया। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर विसंडा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया मामला संज्ञान में आया है। एसओ को मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोगुनी स्पीड से हो सकते हैं गंजे अगर हफ्ते में काम के घंटे हैं इससे ज्यादा

0

आज के समय में अधिक काम और उससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गलत प्रभाव से हर कोई परेशान है। जिसमें सबसे आम समस्या है बालों का गिरना। इसे लेकर अब एक और शोध सामने आया है। जिसमें शोधकर्ताओं को पता चला है कि अगर हफ्ते में 52 घंटे से अधिक समय तक काम किया जाए, तो बाल दोगुनी तेजी से गिरने लगते हैं।

ये शोध दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित सुंगक्युंवान यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने की है। जो पुरुषों में काम के घंटे और बालों के झड़ने के पैटर्न की तुलना करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।

वैज्ञानिकों ने पाया कि जो पुरुष हफ्ते में 52 घंटे से अधिक समय तक काम करते हैं, वे 40 घंटे या उससे कम काम करने वाले पुरुषों की तुलना में अपने बालों को दोगुनी गति से खोते हैं।

13 हजार पुरुष कर्मियों पर हुआ शोध

शोधकर्ताओं ने 13 हजार पुरुष कर्मियों को इस शोध में शामिल किया। इसके बाद उनके काम के घंटों से उनके बालों पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच की। शोध से कैटागन से संबंधित एरिया का भी पता चला है, जो एक ऐसा चरण होता है, जिसमें बालों के सक्रिय विकास का अंत हो जाता है। इसमें दावा किया गया है कि इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण तनाव है। जो व्यक्ति को इस चरण तक ले आता है। इससे पुराने बालों के झड़ने के बाद गंजापन आ जाता है।

तीन समूहों में बांटा गया

इस अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने पुरुषों को तीन समूहों में बांटा था। पहले समूह में उन्हें रखा गया जो या तो 40 घंटे (सामान्य) या फिर इससे कम घंटे तक काम करते हैं। दूसरे समूह में उन्हें रखा गया जो 40 से अधिक और 52 (अधिक) से कम घंटों तक काम करते हैं। जबकि तीसरे समूह में उन्हें रखा गया जो 52 (बेहद अधिक) से अधिक घंटो तक काम करते हैं। आयु, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, मासिक घरेलू आय, धूम्रपान और कार्य अनुसूची को भी तथ्यों में शामिल किया गया। बाद में पता चला कि लंबे समय तक काम करने से एलोपीशिया होता है। यानी बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।

तनाव भी है मुख्य कारण

शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि तनाव और अन्य उम्र से संबंधित कारक बालों के रोम को नुकसान पहुंचाते हैं, जो बालों के सक्रिय विकास को सीमित करता है। शोध के प्रमुख लेखक, क्यूंग-हुन सोन ने कहा, ‘एलोपीशिया के विकास को रोकने के लिए काम के घंटों की सीमा युवा कर्मियों के लिए अधिक आवश्यक है, खासतौर पर उनके लिए जो 20 से 30 साल के बीच के हैं। इस उम्र में ही बालों के झड़ने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। हमारे समाज में उचित काम के घंटे को बढ़ावा देने की काफी आवश्यकता है।’

इस शोध की ब्रिटेन के हेयर रेस्टोरेशन सर्जन डॉक्टर बेसम फारजो ने प्रशंसा की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि ये अक्सर अन्य प्रकार के बालों के झड़ने का कारण भी बन सकता है।

Audi A6 नए अवतार में भारत में हुई लॉन्च, इन कारों से होगा मुकाबला

0

ऑडी ने आठवीं जनरेशन की ए6 (Audi A6) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है। इसकी कीमत 54.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज ई-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज और जगुआर एक्सएफ से है।

नई ऑडी ए6 में बीएस6 मानकों वाला 2.0 लीटर टीएफएसआई इंजन लगा है, जो 245 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया गया है।

CarDekho.comके मुताबिक,न्यू ऑडी ए6 की साइज को बढ़ाया गया है। यह पहले से 7 मिलीमीटर ज्यादा लंबी, 12 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 2 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है। इस में बड़ी होरिजोंटल क्रोम पट्टियों वाली ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर एलईडी हेडलैंप लगे हैं। नीचे की तरफ क्रोम फिनिश वाला एयरडैम दिया गया है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां शार्प लुक वाले एलईडी टेललैंप दिए गए हैं, जो क्रोम पट्टी के जरिये आपस में जुड़े हुए हैं। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

2020 ऑडी ए6 के केबिन में दो टचस्क्रीन सिस्टम दिए गए हैं, इन में एक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और दूसरी क्लाइमेट कंट्रोल सेटिंग के लिए है। इस में वर्चुअल कॉकपिट ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है।

कंपनी की इस प्रीमियम सेडान में आपको कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलैस फोन चार्जर, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर फ्रंट सीट और पार्क असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में आठ एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ट्रेक्षन कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। नई ए6 में 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है।

सावधान! धनतेरस पर सक्रिय हुए चोर, इस तरह उड़ा रहे लोगों का सोना

0

धनतेरस के मौके पर जरा सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि इस समय चोर सक्रिय हो गए हैं ​जो लोगों के सोने के आभूषण उड़ा रहे हैं। चोर इतने शातिर हैं कि चोरी का पता तक नहीं चल पाता। हाल ही में ऐसी ही एक घटना असम के करीमगंज जिले से सामने आई है जहां एक परिवार से सोना लूट लिया गया।

7 तोला सोना व नकदी चोरी

खबर है कि लोंगाई रोड़ निवासी अजीत दास के घर चोर घुस गए है और 7 तोला सोने आभूषण व 60000 रूपए नकद तथा अन्य कीमती सामान उड़ा कर ले गए। दास का कहना है कि चोरी के वक्त वो घर में नहीं थे जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर घुसकर आलमारी तोड़ दी और सामान लेकर फरार हो गए।

धरतेरस का समय है टारगेट

गौरतलब है कि धरतेरस के मौके लोक अपने आभूषण, सोना, चांदी व कीमती सामनों को घर में ही रखते हैं इस वजह से चोर भी उनको टारगेट करते हुए आसानी से उड़ाकर ले जाते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दीवाली घमासान शुरु,आज रिलीज होगी ये तीन बड़ी फिल्में

0

बॉलीवुड के गलियारों में दीवाली धमाका तो कई फिल्मों के बीच देखने को मिलता है।हम बात कर रहे है आज रिलीज होने जा रही उन फिल्मों के बारे में जो इस दीवाली को और भी खास बनाने वाली है।जी हां इस दीवाली तीन फिल्में क्लैश होगी जो आज रिलीज हो चुकी है।ये फिल्में हाउसफुल4, मेड इन चाइना और सांड की आंख है।तीनो ही फिल्मों की कहानी अलग है।जिन्हें लेकर काफी समय से सुर्खियां बटौरी जा रही है।तो आइए बात करते है इन फिल्मों के बारे मेः

हाउसफुल4 -बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज की सीरिज में शामिल इस फिल्म की चौथी सीरिज आज रिलीज होने जा रही है।जो कि भारतीय सिनेमा की पहली 3डी फिल्म भी है। हाउसफुल 4 कॉमेडी फिल्म है।जिसमें कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य अभिनेत्री हैं, जबकि अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख कॉमेडी एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे।इसके अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डॉनी लीवर की कॉमेडी भी फिल्म में दिखाई देगी।फिल्म को साजिद नाडियावाल ने प्रोड्यूस किया है।वही पिछले काफी समयसे फिल्म का गाना बाला चैलेंज के तौर पर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौर रहा है।

सांड की आंख-इसी दिन रिलीज होने जा रही सांड की आंख में भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। यह हरियाणा की उन शूटर दादी के जीवन पर आधारित हैं, जो 60 साल की उम्र के बाद शूटिंग शुरू करती है और शूटिंग में करियर बनाते हुए कई मेडल भी जीतती हैं।फिल्म में तापसी-भूमि अपने से दुगनी उम्र का किरदार निभा रही है।जिसे अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया है तो वही फिल्म का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है।

मेड इन चाइना-इसी के साथ बात यदि इस फिल्म की करें तो मेड इन चाइना एक गुजराती शख्स के एंटरप्रन्योर बनने की कहानी है, जिसमें राजकुमार राव और मौनी रॉय अहम भूमिका में है। इस फिल्म एक नाकाम गुजराती बिजनेसमैन रघु मेहता की कहानी है जिसका किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस मौनी रॉय राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।फिल्म को मिखिल मुसले ने डायरेक्ट किया है।