Home Blog Page 2933

Ertiga का CNG वेरिएंट मारुति ने किया लॉन्च, ये है कीमत

0

मारुति सुजुकी ने अर्टिगा और अर्टिगा टुअर एम के CNG वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने अर्टिगा सीएनजी की कीमत 8.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी है, जब कि अर्टिगा टुअर एम की कीमत 8.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है. Maruti Suzuki Ertiga के सीएनजी वेरिएंट्स मिड-लेवल VXI ट्रिम पर बैस्ड हैं. पेट्रोल मॉडल से कीमत की तुलना की जाए, तो आपको अर्टिगा के सीएनजी वेरिएंट के लिए 71 हजार रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे. माइलेज
अर्टिगा सीएनजी का माइलेज जबरदस्त है. कंपनी का दावा है कि ये कार एक किलोग्राम सीएनजी में 26.20 किलोमीटर चलेगी. साथ ही इसके सीएनजी टैंक की कैपेसिटी 60 लीटर्स है. लेकिन इस कार में जो बात थोड़ी निराश करती है, वो ये है कि सीएनजी वेरिएंट्स में सुजुकी का SHVS स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम नहीं होगा. अर्टिगा सीएनजी में आपको इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम और डुअल इंटरडिपेंडेंट ECUs मिलेगा, जिससे इस कार परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकेगा.

Maruti Suzuki Ertiga CNG के इंजन की बात की जाए तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि पेट्रोल पर 103.26PS की पावर देता है, जब कि सीएनजी मोड पर ये इंजन 91PS की पावर देगा. अर्टिगा का सीएनजी मॉडल अभी फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन पर ही अवलेबल है.

TVS की ये धांसू क्रूजर बाइक देगी एवेंजर और बुलेट को टक्कर

0

TVS Motor जल्द ही एक बेहतरीन क्रूजर बाइक लेकर आने वाला है. कंपनी ने पिछले साल ऑटो एक्सपो में इस बाइक को लोगों के सामने रखा था. लेकिन वो इसका कॉन्सेप्ट मॉडल था. बाइक को Zeppeline नाम दिया गया है और इस बाइक के जरिए टीवीएस लंबी दूरी तय करने वाले राइडर्स को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीवीएस ने जेप्पलाइन क्रूजर का प्रोडक्शन वर्जन तैयार कर लिया है और ये जल्द ही इसे भारतीय सड़कों पर उतारा जा सकता है. 

टीवीएस क्रूजर बाइक सेगमेंट अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है और जब कि बजाज और रॉयल एनफील्ड इस सेगमेंट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. ऐसे में बजाज की एवेंजर और बुलेट की बाइकों को टक्कर देने के मकसद से भी वो अब जेप्पलाइन लॉन्च करने का प्लान कर रहा है.

पिछले साल शोकेस की गई बाइक जेप्पलाइन की बात करें तो इसमें आपको 220cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है. साथ ही ये इंजन इंटीग्रेटेड स्टार्ट जनरेटर यानी ISG से लैस होगा. टीवीएस की इस टेक्नॉलजी की मदद से बाइक को बेहतरीन बूस्ट मिलेगा और ये तेजी से रफ्तार पकड़ सकेगी. इसे टीवीएस ई-बूस्ट ऑप्शन भी कह रही है. जिसमें राइडर को बटन दबाते ही ज्यादा एक्सलरेशन मिल सकेगा.

झोलाछाप डॉक्टर बोला- ‘लड़की सो गई है, इसे घर ले जाओ’ इंजेक्शन से मरीज की मौत

0

मध्य प्रदेश के श्योपुर में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना एक लड़की को महंगा पड़ गया. झोलाछाप डॉक्टर ने बुखार से पीड़ित लड़की को इंजेक्शन लगाया, जिससे लड़की की मौत हो गई. लेकिन डॉक्टर ने परिजनों को उसकी मौत के बारे में सूचना न देकर कहा कि ‘लड़की सो गई है, इसे घर ले जाओ.’ लड़की दो परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. लड़की के परिजन और ग्रामीण उसका शव लेकर वीरपुर थाने पहुंचे और आरोपी दिनेश मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामला श्योपुर जिले के सरना वीरपुर का है. यहां रहने वाली निशा आदिवासी को बुखार हुआ था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए पास के छोलाछाप डॉक्टर दिनेश मौर्य के पास ले गए. जहां डॉक्टर साहब ने उसे इंजेक्शन लगाया. उसके बाद थोड़ी देर तड़पने के बाद निशा की मौत हो गई. जिसके बाद डॉक्टर साहब ने कहा कि लड़की को नींद आ गई है. फीस देकर इसे घर ले जाओ. बच्ची को लेकर जब परिजन घर पहुंचे तब बुजुर्गों ने इसे देखकर बताया की निशा की मौत हो चुकी है.

रसूखदार है निशा की मौत के बाद उसके परिजन और ग्रामीण उसका शव लेकर वीरपुर थाने पहुंचे और आरोपी दिनेश मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मृतक लड़की के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने भले ही केस दर्ज कर लिया है. लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर दिनेश मौर्य की पत्नी सरपंच है और रसूखदार होने की वजह से पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई से बच रही है.

कोई नहीं जान पाया अब तक इनके राज, ये है भारत के रहस्यमय मंदिर

0

प्राचीनकाल में जब मंदिर बनाए जाते थे तो वास्तु और खगोल विज्ञान का ध्यान रखा जाता था। इसके अलावा राजा-महाराजा अपना खजाना छुपाकर इसके ऊपर मंदिर बना देते थे और खजाने तक पहुंचने के लिए अलग से रास्ते बनाते थे।

करनी माता का मंदिर 
करनी माता का यह मंदिर जो बीकानेर (राजस्थान) में स्थित है, बहुत ही अनोखा मंदिर है। इस मंदिर में रहते हैं लगभग 20 हजार काले चूहे। लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूरी करने आते हैं। करणी देवी, जिन्हें दुर्गा का अवतार माना जाता है, के मंदिर को ‘चूहों वाला मंदिर’ भी कहा जाता है।

ये है भारत के रहस्यमय मंदिर.. कोई नहीं जान पाया अब तक इनके राज
भले ही यहां आने वाले श्रद्धालु अपने घरों में चूहों को बर्दाश्त न करते हों, पर इस मंदिर में प्रवेश के बाद उन्हें चूहों के बीच ही रहना पड़ता है। यह मंदिर बीकानेर से 30 किमी की दूरी पर ‘देशनोक’ में स्थित है। आइए जानते हैं, और क्या-क्या चीजें इस मंदिर को सबसे अगल बनाती हैं।

कन्याकुमारी देवी मंदिर 
कन्याकुमारी प्वांइट को इंडिया का सबसे निचला हिस्सा माना जा है। यहां समुद्र तट पर ही कुमारी देवी का मंदिर है। यहां मां पार्वती के कन्या रूप को पूजा जाता है। यह देश में एकमात्र ऐसी जगह है जहां मंदिर में प्रवेश करने के लिए पुरूषों को कमर से ऊपर के क्लॉथ्स उतारने होंगे।

यह क्षेत्र बहुत सुंदर है, कन्या कुमारी तीर्थ यात्रा और पर्यटन के लिए उल्लेखनीय है। कन्याकुमारी मंदिर एक शक्तिपीठ है, जो माता देवी के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। पूरे भारत के लोग जो अपने जीवन को संन्यासी के रूप में समर्पित करते हैं, यहां आते हैं और दीक्षा लेते हैं।

मेरू रिलीजन स्पॉट, कैलाश पर्वत 
हिमालय पर्वत के उच्चतम श्रंखला में मानसरोवर में यह बहुत पवित्र जगह है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान महादेव स्वंय विराजमान हैं। यह धरती का केंद्र है। दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित कैलाश मानसरोवर के पास ही कैलाश और आगे मेरू पर्वत स्थित हैं। यह संपूर्ण क्षेत्र शिव और देवलोक कहा गया है। रहस्य और चमत्कार से परिपूर्ण इस स्थान की महिमा वेद और पुराणों में भरी पड़ी है।

कैलाश पर्वत समुद्र सतह से 22,068 फुट ऊंचा है तथा हिमालय के उत्तरी क्षेत्र में तिब्बत में स्थित है। चूंकि तिब्बत चीन के अधीन है अतः कैलाश चीन में आता है, जो चार धर्मों- तिब्बती धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और हिन्दू का आध्यात्मिक केंद्र है। कैलाश पर्वत की 4 दिशाओं से 4 नदियों का उद्गम हुआ है- ब्रह्मपुत्र, सिंधु, सतलुज व करनाली।

हिंगलाज माता मंदिर 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जिला लसबेला में हिंगोल नदी के किनारे पहाड़ी गुफा में स्थित माता पार्वती का हिंगलाज मंदिर अतिप्राचीन है। इसी तरह पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत के शहर नगरपारकर में माता कालिका का एक और प्राचीन और रहस्यमय गुफा मंदिर है।

हिंगलाज माता का यह मंदिर माता पार्वती के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर के महत्व का उल्लेख देवीभागवत पुराण सहित अन्य पुराणों में भी मिलता है।

अजंता-एलोरा के मंदिर

अजंता-एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के समीप स्थित‍ हैं। ये गुफाएं बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं। 29 गुफाएं अजंता में तथा 34 गुफाएं एलोरा में हैं। इन गुफाओं को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया गया है। इन्हें राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था। इन गुफाओं के रहस्य पर आज भी शोध किया जा रहा है। यहां ऋषि-मुनि और भुक्षि गहन तपस्या और ध्यान करते थे।

एलोरा की गुफाएं सबसे प्राचीन मानी जाती हैं। इसमें पत्थर को काटकर बनाई गईं 34 गुफाएं हैं और एक रहस्यमयी प्राचीन हिन्दू मंदिर है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे कोई मानव नहीं बना सकता और इसे आज की आधुनिक तकनीक से भी नहीं बनाया जा सकता। इस विशालकाय अद्भुत मंदिर को देखने सभी आते हैं। इसका नाम कैलाश मंदिर है। आर्कियोलॉजिस्टों के अनुसार इसे कम से कम 4 हजार वर्ष पूर्व बनाया गया था। 40 लाख टन की चट्टानों से बनाए गए इस मंदिर को किस तकनीक से बनाया गया होगा? यह आज की आधुनिक इंजीनियरिंग के बस की भी बात नहीं है।

भारत के खिलाफ बड़ी लड़ाई की तैयारी में है पाकिस्तान – रिपोर्ट

0

कंगाल पाकिस्तान कहीं चुप-चाप कोई बड़ी साजिश तो नहीं कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान अपनी सेना के साथ परमाणु जखीरे को बढ़ाने में लगा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के इरादे सही नहीं हैं, ना ही भारत को लेकर पाकिस्तान कभी सही सोचने की कोशिश करेगा।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पाक हर साल अपने परमाणु हथियारों की क्षमता को बढ़ाता जा रहा है। ऐसी स्तिथि में भारत को सावधान रहने की बहुत जरुरत है। इसके अलावा एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार पाक पिछले कुछ सालों में एक नए तरह का न्यूक्लियर शस्त्र बनाने की भी कोशिश कर रहा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय की हाल ही की रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ कुछ कुचक्र रच रहा है।

बता दें स्टॉक होम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा हर वर्ष परमाणु हथियारों को लेकर एक ईयर बुक निकाली जाती है। उसकी वर्ष 2019 की ईयर बुक कहती है कि भारत और फ्रांस ऐसे देश हैं, जिन्होंने कुछ सालों से परमाणु हथियार बनाने का काम रोक दिया है। वहीं दुनिया के कई देश ऐसे हैं जो न्यूक्लियर जैसे हथियारों को बनाने में मात्रा को कम कर रहें हैं। लेकिन पाकिस्तान लगातार न्यूक्लियर वॉरहेड बनाने में लगा है।

जानिए क्या-क्या होगा सस्ता , खुशखबरी! 1 अगस्त से मुफ्त में इस्तेमाल करें SBI की ये सर्विस

0

अगले हफ्ते यानी 1 अगस्त से देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपनी ऑनलाइन पैसों के लेन-देन से जुड़ी सर्विसेस को मुफ्त करने जा रहा है. वहीं, जीएसटी काउंसिल की ओर से घटाए गए टैक्स भी 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे. इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता होने जा रहा 1 अगस्त से प्रॉपर्टी के सर्किल रेट कम हो जाएंगे. रसोई गैस की कीमतें तय होंगी. ऐसे में इन फैसलों का आपकी जेब पर सीधा असर होगा.

आइए जानें 1 अगस्त से क्या-क्या चीजें सस्ती होने वाली हैं. 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आईएमपीएस चार्ज को खत्म करने का ऐलान किया है, जो 1 अगस्त, 2019 से लागू होगा. अब SBI की योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने वाले यूजर्स से अब किसी तरह का आईएमपीएस चार्ज नहीं वसूला जाएगा. इससे पहले एसबीआई ने 1 जुलाई से आरटीजीएस और एनईएफटी चार्ज खत्म कर दिया था. अब आईएमपीएस चार्ज खत्म होने के बाद एसबीआई के खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए कोई फीस नहीं चुकानी होगी.

बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक बैंक ने अपने ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से ट्रांजैक्शन करने वाले कस्टमर्स के लिए सभी स्लैब्स में एनईएफटी और आरटीजीएस चार्ज 20 फीसदी तक घटा दिए हैं. इसके साथ ही ब्रांच बैंकिंग के माध्यम से एक हजार रुपए तक के फंड ट्रांसफर के लिए आईएमपीएस चार्ज भी खत्म कर दिया जाएगा. आईएमपीएस में 24 घंटे होता है फंड ट्रांसफर: आईएमपीएस एक इंस्टंट इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सेवा है. इसमें बेनिफिशियरी के अकाउंट में तुरंत ही फंड पहुंच जाता है. 24 घंटे में कभी भी इसका उपयोग किया जा सकता है.

(2) सस्ती हो जाएंगी इलेक्ट्रिक कारें- अगर आप भी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी. जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक में ई- व्हीकल पर लगने वाला जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है. 10 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार पर आपको करीब 70 हजार रुपये का फायदा होगा.

(3) नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब घर खरीदना सस्ता- नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता होने जा रहा 1 अगस्त से प्रॉपर्टी के सर्किल रेट कम हो जाएंगे. इसकी वजह से 1 अगस्त से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर की रजिस्ट्री कराना 6 फीसदी सस्ता हो जाएगा. वहीं, ग्रुप हाउसिंग में 6 फीसदी और कमर्शियल में 25 फीसदी सरचार्ज खत्म करने का फैसला लिया है.

वीडियो हुआ वायरल : कपड़े उतरवाकर लड़के-लड़की को संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

0

 उत्तर प्रदेश के बागपत में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ बदमाशों ने एक युवक और युवती को जबरन खेत में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान वह वीडियो बनाते रहे, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा सके।

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे यूपी के बागपत जिले के बड़ौत का बताजा जा रहा है। इसमें कुछ बदमाश नजर आ रहे हैं, जो एक युवक और युवती के साथ जबरदस्ती करते नजर आ रहे हैं। लड़के और लड़की को बदमाश खेत में ले जाते हैं। वह अर्धनग्न अवस्था में रहते हैं।

आरोपी दोनों को आपस में शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं, ताकि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा सके। ऐसा करने पर जब लड़के और लड़की ने मना किया तो उनके साथ पिटाई की जाती है। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो फिलहाल वायरल कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

नई ऐप ला रहा है WhatsApp, बदल जाएगा चैट में बहुत कुछ, यूज़र्स को तोहफा

0

वॉट्सऐप ने 2015 में वेब वर्जन लॉन्च किया था, जिसे मोबाइल ऐप के ज़रिए किया जा सकता है. अभी तक इसका इस्तेमाल करने के लिए हमारे फोन में इंटरनेट होना ज़रूरी था. वह ऐसे कि अगर आपका फोन इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं रहता है तो आप वेब पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. मगर अब बहुत जल्द ये बदलने वाला है.

WABetaInfo की दी जानकारी के मुताबिक कंपनी एक युनिवर्सल विंडोज़ प्लैटफॉर्म(UWP) ऐप पर काम कर रही है. इसके साथ एक ऐसा मल्टी प्लेटफॉर्म सिस्टम भी पेश किया जाएगा, जिससे आपका फोन के स्विच ऑफ होने पर भी वेब पर WhatsApp चलाया जा सकेगा.

WABetaInfo ने बताया कि इस नए सिस्टम से यूज़र्स एक ही अकाउंट को एक साथ कई डिवाइस में लॉगइन कर कर सकेंगे. आइए जानते हैं नई WhatApp UWP ऐप आने से क्या-क्या आसान हो जाएगा.

>>> यूज़र्स के वॉट्सऐप का मेन अकाउंट iPad पर iPhone से बिना uninstall किए चलाया जा सकेगा.

>>> एंड्रॉयड और iOS डिवाइस पर सेम अकाउंट चलाया जा सकेगा. >>> फोन इंटरनेट ना होने पर भी वेब पर वॉट्सऐप UWP ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

वाबीटाइन्फो ने ब्लॉग में ये भी बताया कि अगर बैटरी खर्च होने के डर से यूज़र्स फोन को इंटरनेट से कनेक्ट नहीं रखना चाहते, तो ऐसे में यूज़र्स कंप्यूटर या वेब पर UWP के इस्तेमाल से वॉट्सऐप चला सकेंगे. बता दें कि फिलहाल ये डेवेलपिंग स्टेज पर है, मगर बहुत जल्द इसे सबके लिए लॉन्च किया जाएगा.

छत्तीसगढ़/ चोरी के आरोप में बाल संप्रेक्षण गृह में बंद किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

0

बाल संप्रेक्षण गृह में एक किशोर ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। किशोर का शव शनिवार को संप्रेक्षण गृह की खिड़की की ग्रिल से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। किशोर चोरी के आरोप में संप्रेक्षण गृह में बंद था। उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल  न्यायिक मजिस्ट्रेट इस मामले की जांच कर रहे है। 

जानकारी के मुताबिक, किशोर को एक चोरी के मामले में संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। शनिवार सुबह बच्चे का शव गमछे के सहारे खिड़की की ग्रिल से सुबह लटका हुआ मिला। संप्रेक्षण गृह प्रबंधन जब सुबह व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकला तो बच्चे का शव देखा। इस संबंध में संप्रेक्षण गृह की ओर से सरकंडा थाना पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बच्चे पर चोरी के कई मामले थे। 

एक समुदाय विशेष ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों को मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। वहीं नाबालिग बेटे की मौत से गमगीन पिता राजेश यादव ने बाल सुधार गृह में व्याप्त अव्यवस्था में सुधार की बात कही है। उन्होंने कहा कि उसके बेटे की तरह दूसरा कोई और कदम न उठाए। वहीं मामले में एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है।  मामले की जांच की जा रही है। 

मैनपाट में नीचे से ऊपर की ओर बहता है पानी, दुनिया में ऐसी 64 और देश में 5 जगह हैं

0

मैनपाट छत्तीसगढ़ के  सरगुजा जिले का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जा सकता है। यहीं पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक स्पॉट ‘उल्टा पानी’ है। यहां पानी का बहाव नीचे की तरफ न होकर ऊपर यानी ऊंचाई की तरफ है। यहां सड़क पर खड़ी न्यूट्रल गाड़ी 110 मीटर तक पहाड़ी की ओर चली जाती है।

मैनपाट की इस जगह में गुरुत्वाकर्षण बल से ज्यादा प्रभावी मैग्नेटिक फील्ड है, जो पानी या वाहन को ऊपर की तरफ खींचता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, देशभर में ऐसी 5 और दुनिया में 64 जगह हैं।

कितने बल प्रभावी यह शोध का विषय
भौतिकशास्त्री के प्रोफेसर एके पाणिग्रही के मुताबिक, ‘‘पानी ऊपर की दिशा में बहे, ऐसा तभी संभव है, जब उस स्थान पर कोई ऐसा बल हो, जो वहां प्रभावी गुरुत्वाकर्षण बल से भी अधिक हो। यह पानी को ऊपर खींच सकता है। उल्टा पानी वाली जगह पर ऐसे कई तत्व हो सकते हैं, जो गुरुत्वाकर्षण बल से ज्यादा ताकतवर हैं। हालांकि यह शोध का विषय है।’’ 

भारत के पांच प्रमुख स्थान 

  • लेह, लद्दाख 
  • तुलसी श्याम अमरेली, गुजरात 
  • कालो डुंगर कच्छ-गुजरात 
  • जोगेश्वरी विकरौली लिंक रोड, मुंबई 
  • उल्टापानी, मैनपाट, छत्तीसगढ़ 

लोग भूतिया मानते थे, अब स्थिति बदली
मैनपाट के पर्यटन अधिकारी सुरेंद्र वर्मा बताते हैं, ‘‘कुछ साल पहले तक लोग इस जगह को भूतिया मानते थे। पर्यटन विभाग के प्रचार के बाद लोगों में जागरुकता बढ़ी। इसके बाद पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।’