Home Blog Page 2942

जानिए किसने ख़रीदा ? इतने करोड़ में बिका दुनिया का सबसे महंगा जूता,

0

क्या आपने कभी सोचा है 3 करोड़ का जूता पहने का? यदि कोई जूतों का शौकीन भी होगा, तो भी अपने वॉडरॉब इतना महंगा जूते रखने से पहले कई सोचेगा. लेकिन दुनिया में एक सज्जन ने हैं जिन्होंने एक जूता 3 करोड़ रुपए का ख़रीदा है. एंटीक चीजों के खरीदने के अपने शौक के चलते इस शख्स ने 3 करोड़ रुपये के जूते खरीदे हैं. अमेरिका के न्यूयोर्क ऑक्शन हाऊस सूदबे ने कहा है कि सन् 1972 में बने नाईक वेफल रेसिंग फ्लैट ‘मून शू’ की जोड़ी मंगलवार को हुई निलामी में 4,37,500/- अमरीकी डॉलर यानि लगभग 3 करोड़ रुपये में हुई है. यह स्पोर्ट शू यानि स्नीकर की बिक्री का एक विश्व रिकार्ड है.

इस शक्स ने ख़रीदा दुनिया का सबसे महंगा जूता
ऑक्शन करने वाली कंपनी सूदबे के अनुसार यह स्नीकर्स पुरानी चीजों का संग्रह करने वाले माईल्स नाडाल ने खरीदे हैं. कंपनी के अनुसार निलामी से पहले स्नीकर्स की निम्मतम कीमत 1,60,000 अमेरिकी डॉलर रखी गई थी, लेकिन उसकी बिक्री उससे दोगुनी से भी अधिक कीमत पर हुई. नाडाल ने इस ‘मून शू’ पेयर के ‌अलावा अन्य 99 शूज़ भी 8 लाख 50 हजार डॉलर में खरीदे.

ऑक्शन अपने नाम करने के बाद नाडाल ने अपने बयान में कहा कि इस ऐतिहासिक नाईक ‘मून शू’ अपने नाम करके मैं काफी उत्साहित हूं. स्नीकर्स की इस जोड़ी का खेल की दुनिया और पॉप कल्चर में ऐतिहासिक महत्व है.

बता दें कि नाडाल पुरानी और ऐतिहासिक चीजों के कलेक्शन के लिये दुनिया भर में जाने जाते हैं. उनकी योजना है कि वे कनाडा के टोरेन्टो स्थित अपने प्राईवेट म्यूजियम में इन स्नीकर्स के अलावा अपनी क्लासिक कारों की प्रदर्शनी आयोजित करें. इस प्रदर्शनी में वे अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों, चैरीटेबल संस्थाओं और अन्य चुनींदा लोगों को ही सिर्फ निमंत्रण के आधार पर प्रवेश देंगे. 2 लाख रु लगाकर महीने में 50 हजार कमाएं, शुरू करें ये बिज़नेस 

1972 ओलंपिक के ट्रायल्स के लिए बनाए गए थे ये जूते
इतनी भारी कीमत में बिकने वाले इस नाईक स्नीकर्स का अपना पुराना इतिहास रहा है. 1972 ओलंपिक के ट्रायल्स के लिये एथलीटों के लिये नाईक कंपनी के को-फाउन्डर और ओरेगोन युनिवर्सिटी के मशहूर ट्रेक कोच बिल बोवरमेन ने इन जूतों की डिजाईन की थी और ऐसे सिर्फ 12 जोड़ी जूते बनाए गए थे. मंगलवार को जिस जूते की निलामी हुई है वह स्नीकरर्स के वो पैर है जिसे अब तक किसी ने पहना नहीं है.

पाकिस्तानी बाॅर्डर से प्रारम्भ हुआ बाल काटने का सिलसिला , जानिए कैसे…

0

राजस्थान में महिलाआें के बाल काटे जाने की खबरें लगातार आ रही हैं.प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर जैसेपाकसे लगते सरहदी जिलों से निकलीं बाल काटने की खबरें अब अन्य जिलों से होती हुर्इ हरियाणा होते हुए दिल्ली तक पहुंच चुकी है.

महिलाआें के बाल काटने की खबरों ने दहशत फैला दी है.किसी ने इसे तंत्र मंत्र से जोड़कर देखा तो कोर्इ इस तरह की घटनाआें को अदृश्य शक्तियों काकार्यमान रहा है.वहीं कर्इ लोग इसेपाककी साजिश भी करार दे रहे हैं.


राजस्थान में इस तरह की खबरें आना भी बंद नहीं हुर्इ थी कि अब देश केभिन्न-भिन्नहिस्सों से एेसी खबरें आने लगी हैं.राजस्थान के बाद अब हरियाणा, दिल्ली,यूपीआैर मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में भी इस तरह की एक-दो नहीं बल्कि कर्इ घटनाएं सामने आर्इ हैं.

यहां तक की साइबर सिटी के नाम सेप्रसिद्धगुड़गांव में भी चोटी काटने के कर्इमुद्देसामने आ चुके हैं.हालांकि अभी तक गुड़गांव में सिर्फ एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करार्इ है.इस तरह की घटनाआें ने पुलिस को भी परेशान कर दिया है आैर पुलिस इसे असामाजिक तत्वों का हाथ मानकर आगे बढ़ रही है.

उधर, हरियाणा के ही मेवात क्षेत्र में पिछले दोहफ्तेमें एेसी एक-दो नहीं बल्कि कम से कम 15मुद्देसामने आ चुके हैं.जहां पर महिलाआें की चोटी काटी गर्इ हैं.इसके चलते लोगों में दहशत है आैर महिलाएं घर के बाहर खाट डालकर साेने की बजाय अंदर कमरों में सो रही हैं.यहां पर महिलाआें की चोटी काटने के साथ ही उनके शरीर पर त्रिशूल आैर सिंदूर के निशान होने की बात भी सामने आ रही हैं.

यहाँ पर बसने के लिए मिल रही है आठ लाख की नौकरी और फ्री घर

0

इटली के गांव अपने यहां बसने वालों को मुफ्त में घर और 10000 यूरो यानी 8.17 लाख रुपये देने का ऑफर दे रहे हैं। उनका यह प्रस्ताव खासतौर पर युवा फैमिली के लिए है। गांव चाहते हैं कि नए लोग यहां आए और उनके समुदाय का हिस्सा बनें। यह कितना रोचक है आप खुद से जानिए।

दोस्तों हम बात कर रहे है, इटली के पीडमांट क्षेत्र में लोकाना जिले की। जहाँ पर कई गांव सूने पड़े हुए हैं, वहां की आबादी कम हो गई है। ज्यादातर वाशिंदे बूढ़े हैं। शुरुआत में यह योजना केवल उन लोगों के लिए खोली गई थी, जो इटली में रह रहे हैं। लेकिन अब यह योजना दुनियाभर के लोगों के लिए है। बस यहां बसने की एक ही शर्त है, जो भी परिवार यहां बसने आए उनके साथ एक बच्चा जरूर होना चाहिए।

इन गावों को 1185 के आसपास बसाया गया था। यहां के मकान पत्थर और लकड़ियों से बनाए गए हैं। यहां एक हाइड्रो इलैक्ट्रिसिटी प्लांट है, जो अपनी बिजली इटली के राज्यों और इंडस्ट्रीज को बेचता है। यहां के मेयर ने बताया कि हर साल यहां 40 लोगों की मौत हो जाती है, लेकिन केवल 10 बच्चे ही पैदा होते हैं। पूरे इटली की लगभग ऐसी ही तस्वीर है। युवा नौकरी और अवसरों के चलते गांव छोड़कर शहर या दूसरे देशों में जाने लगे हैं। बता दें कि 1900 की शुरुआत में यहां 7 हजार लोग रहते थे, लेकिन अब यहां की आबादी महज डेढ हजार रह गई है।

गाय के 6 ऐसे राज जो 99% लोग नहीं जानते, नम्बर 3 है सबसे अलग

0

गाय एक प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण घरेलू जानवर है। यह भारत में “माता” के रूप में जानी जाती है।| यह एक महत्वपूर्ण घरेलू जानवर है तथा हमें स्वस्थ और पौष्टिक दूध देती है। यह एक पालतू जानवर है और दुनिया के कई हिस्सों में पायी जाती है। भारतीय लोग इसे एक माँ की तरह सम्मान देतें हैं तथा यह प्राचीन समय से ही देवी के रूप में पूजी जाती है । परन्तु गाय की कुछ बाते ऐसी है जो लोग नही जानते है-
1. जो माँ अपने नवजात बच्चों को अपना दूध पिलाने में असमर्थ होती है , तो उन नवजात बच्चों को गाय का दूध ही पिलाया जाता है क्योकि गाय का दूध इतना सुपाच्चय और हल्का होता है की उसको छोटा बच्चा भी पचा लेता है।
2. हिन्दू धर्म में गाय को कामधेनु कहा गया है। हिन्दुओ की धार्मिक आस्था के अनुसार गाय में सभी देवी देवता निवास करते है।
3. टी.वी. रोगियों को गाय के बाड़े या गौशाला में रखने से, गोबर व गोमूत्र की गंध से क्षय रोग (टीवी) के कीटाणु मर जाते हैं।
4. एक मिनट के अंदर, एक गाय कम से कम 50 बार अपने खाने को चबा लेता है।
5. एक गाय की सूँघने की क्षमता बहुत ही अच्छी होती है। वो 6 मील दूर से ही किसी भी चीज़ को सूँघ सकती है।
6. बहुत साल पहले, जब रुपये-पैसों का आविष्कार नहीं हुआ था, तब गाय के द्वारा ही लोग चीज़ों को खरीदते और बेचते थे।

चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा युद्ध के लिए तैयार है हम!

0

चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों पर अपनी सैन्य उपस्थिति को गहरा करके और अपने गठबंधनों का विस्तार करके वैश्विक रणनीतिक स्थिरता को कम करने का आरोप लगाया है, साथ ही बीजिंग ने चेतावनी दी है कि अगर ताइवान की स्वतंत्रता की दिशा में कदम है तो वह युद्ध के लिए तैयार है। बुधवार को घोषणाओं के अनुसार चीनी रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के आगे आधुनिकीकरण की योजना की रूपरेखा तैयार की। मंत्रालय ने श्वेत पत्र में कहा ‘अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है’, जो 2012 के बाद पहली बार है और चीन की सैन्य रणनीति और दुनिया के सबसे बड़े सैन्य बल के कामकाज में एक दुर्लभ अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

अमेरिका पर ‘एकतरफा नीतियों’ को अपनाने का आरोप लगाते हुए, उसने कहा कि ‘वाशिंगटन ने प्रमुख देशों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज कर दी है, अपने रक्षा व्यय में काफी वृद्धि की है, परमाणु, बाहरी अंतरिक्ष, साइबर और मिसाइल रक्षा में अतिरिक्त क्षमता के लिए पुश कर दिया है, और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता को कम कर दिया है’।
चाइना नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के निदेशक विक्टर गाओ ने कहा, ‘पेपर चीन में जमीन पर वास्तविकताओं को दर्शाता है।’ ‘यह जोर देता है कि चीनी रक्षा प्रकृति में बहुत आत्मरक्षा है और यह दुनिया के किसी भी पड़ोसी देश या किसी अन्य देश के लिए खतरा नहीं है।’

चीन द्वारा रूस के साथ अपनी पहली संयुक्त हवाई गश्ती करने के एक दिन बाद दक्षिण कोरिया और जापान दोनों में विरोध प्रदर्शन शुरू करने के बाद यह रणनीति जारी की गई कि दोनों क्षेत्रों में उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया गया है, दोनों देशों ने मिशन को बाधित करने के लिए जेट विमानों को उड़ाया है। बीजिंग में अल जज़ीरा के वेन हे ने कहा कि चीनी रक्षा मंत्रालय ने श्वेत पत्र जारी होने के बाद गश्त पर सवालों का जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय कानून का ‘सख्ती से पालन’ किया था और किसी तीसरे देशों के क्षेत्र में नहीं गया था। इसमें कहा गया है कि गश्त जारी रहेगी।

यह जान लें कि अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर चीन का रक्षा खर्च, इस साल 7.5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

व्हाट्सएप पर छिपाकर रखने हैं फोटो और वीडियो तो करना होगा ये काम

0

दुनिया भर में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाला व्हाट्सएप एप है। कीब 150 करोड़ लोग व्हाट्सएप एप का इस्तेमाल करते हैं। यदि हमें कही भी कोई फोटों या वीडियो भेजनी होती है तो अमूमन इसी एप का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन, वॉट्सऐप पर अगर हम कोई फोटो, विडियो, लिंक या जरूरी डॉक्यूमेंट्स बिना किसी को सेंड किए अपने पास रखना चाहें तो क्या? हम आपको एक खास ट्रिक बता रहे हैं, जिसमें आप वॉट्सऐप पर अपना ‘सीक्रेट’ ग्रुप बनाकर पर्सनल फोटो, विडियो, जरूरी लिंक और डॉक्यूमेंट पूरी तरह सेफ रख सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति इन तक पहुंच भी नहीं बना पाएगा। व्हाट्एसप पर अपना सीक्रेट ग्रुप बनाने के लिए आपको कुछ मिनटों के लिए किसी एक दोस्त को उस नए ग्रुप से जोड़ना होगा।

सीक्रेट ग्रुप के लिए आप व्हाट्सएप पर सबसे पहले किसी भी नाम से एक नया ग्रुप बनाएं। हमने XYZ के नाम से एक ग्रुप बनाया है। आप कुछ मिनटों के लिए एक दोस्त को इस ग्रुप से जोड़ लें। दोस्त को जोड़ने के साथ नया ग्रुप बन जाएगा।अब आप उस व्हाट्सएप ग्रुप के ग्रुप इंफो पर जाएं। इसके लिए आपको ग्रुप में पहुंचकर ऊपर दाएं तरफ दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। तीन डॉट पर क्लिक करते ही आप ग्रुप इंफो पर पहुंच जाएंगे, जहां ग्रुप के बारे में जानकारी दी गई होगी। वहां पहुंचकर आप अपने दोस्त को ग्रुप से रिमूव कर दीजिए।

अब आप उस ग्रुप में अकेले रह जाएंगे। यानी, यह आपका पर्सनल या सीक्रेट ग्रुप हो जाएगा। दोस्त को रिमूव करने के बाद ग्रुप इंफो में ही जाकर आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इसका नाम बदल सकते हैं।यह प्रोसेस पूरा करते ही व्हाट्सएप पर आपका सीक्रेट ग्रुप तरह हो जाएगा। किसी भी व्यक्ति की इस तक पहुंच नहीं होगी। आप इस ग्रुप में अपने फोटो, विडियो, जरूरी लिंक और डॉक्यूमेंट्स रख सकेंगे। कई बार ऐसा होता है कि हम मोबाइल पर कोई विडियो देख रहे होते हैं या खबर पढ़ रहे होते हैं और हम इसका लिंक अपने पास रखना चाहते हैं, लेकिन हमारे पास विकल्प नहीं होता है। लेकिन, वॉट्सऐप पर यह ग्रुप बनाने के बाद आप इसे वहां रख सकेंगे।

जानिए दुबई के 1 रुपये की कीमत भारत में कितनी है ? जवाब

0

1. प्रश्न : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर : 3 मई को

2. JIO किस देश की कंपनी है ?
जवाब – JIO भारत देश की कंपनी है जिसकी स्थापना 2007 में हुई थी।

3. दुबई के 1 रुपये की कीमत भारत में कितनी है ?
जवाब – दुबई के1 रुपए की कीमत सिर्फ 1.16 रुपए है।

4. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है ? जवाब – अफ्रीका

5. प्रश्न : ट्रेन में कुल कितने गियर होते हैं ?
उत्तर : 32 गियर |

6. दुनिया का सबसे लंबा कीड़ा कौनसा हैं ?

उत्तर- स्टिक इन्सेक्ट (15 इंच)

छत्तीसगढ़ : इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

0

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश  हो सकती है. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मानसून ब्रेक चल रहा था.  इस सप्ताह के आखरी के दिनों में अब ये टूट सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में भी एक सिस्टम बन सकता है जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने इसे लेकर एक अलर्ट जारी किया है.

कुछ जगहों पर बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि बारिश के लिए तरस रहे छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर आने वाली है. छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है. आने वाले दिनों में इस स्थिति में और अच्छे सुधार की गुंजाइश है. अगल दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावा है. कुछ जगहों पर बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है.

VIRAL VIDEO: जमकर चले लात-घूसे, पुलिस के सामने बीच सड़क पर भिड़ीं महिलाएं

0

कानपुर में पुलिस के सामने ही महिलाओं के दो गुट आपस में झगड़ा करते रहे और पुलिस तमाशबीन बनी रही. दरअसल झगड़ा करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के मौके पर पहुंची थी जिसके चलते महिलाओं ने पुलिस के सामने भी जमकर तांडव किया. घटना प्रधान थाना क्षेत्र के जरौली फेस-1 की है जहां मामूली बात पर दो परिवार की महिलाएं आपस में झगड़ा करने लगीं. देखते ही देखते उनका झगड़ा सड़क पर आ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. किसी तरह पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई तो थाने में भी महिलाएं आपस में भिड़ गई और गाली गलौज करती रहीं.

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, फटी एड़ियां भी हो जाएगी फूलों सी खूबसूरत और कोमल

0

 ‘आपके पांव फूलों से खूबसूरत हैं, इन्हें जमीन पर ना रखिए’ पाकीजा फिल्म का यह डायलॉग पैरों की खूबसूरती की एहमियत बयां करने के लिए काफी है. पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं पार्लर में पैडीक्योर कराती हैं जिसमें हर माह उनके काफी पैसे खर्च होते हैं. लेकिन जब आप खुद की खूबसूरती और देखरेख की हो तो पैसे मायने नहीं रखते. कई बार पार्लर जाने के बाद भी महिलाओं को फटी एड़ियों की शिकायत रहती है. फटी एड़ियां छिपाने के लिए लड़कियां काफी जतन करती हैं. कई बाद तो फटी एड़ियों से खून तक निकलने लगता है. लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी आप फटी एड़ियों से निजात पा सकते हैं.

इस तरह बनाएं फुट मास्क:

एड़ियों को खूबसूरत बनाने और फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए आप घर पर ही फुट मास्क बना सकते हैं. इसके लिए 1 बाल्टी हल्के गुनगुने पानी में 1 टेबलस्पून नमक, आधा कप नींबू का रस, दो टेबलस्पून ग्लिसरीन, दो टीस्पून गुलाबजल डालकर मिक्स कर लें. अब इस पानी में पैरों को डालकर 15-20 मिनट तक बैठ जाएं. इस दौरान झाबे (प्यूमिक स्टोन) लेकर हल्के हाथों से पैरों को साफ करें. आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार आजमा सकते हैं.

तेल से सॉफ्ट बनेंगी एड़ियां:

फटी हुई एड़ियों को ठीक करने के लिए बादाम या नारियल के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे एड़ियों की त्वचा में नमी आती है और उनका रूखापन जाता रहता है. रात में सोने से पहले इस तेल से मसाज करें और मोज़े पहन लें. इससे कुछ दिनों बाद आपकी एड़ियाँ सोफी हो जाएंगी.

बनाना पैक:
फटी हुई एड़ियों के लिए आप बनाना पैक भी ट्राई कर सकते हैं. एक बड़े बर्तन में केले को डालकर उसे मसल लें. अब एड़ियों को हल्के गर्म पानी से साफ़ कर यह बनाना पैक एड़ियों पर लगा लें. 15 से 20 मिनट तक इसे एड़ियों पर लगा रहने दें इसके बाद गुनगुने पानी से एड़ियों को धो लें.