Home Blog Page 3267

छत्तीसगढ़ समाचार : अजीत जोगी की पार्टी के इन बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. पार्टी के पांच नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में बिलासपुर के मरवाही विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान सम्मेलन में अजीत जोगी की पार्टी के पांच नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली. अजीत जोगी के अलग पार्टी बनाने के बाद इन लोगों ने कांग्रेस छोड़ दी थी.

बिल्हा से पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, बिलासपुर से बृजेश साहू, तखतपुर से संतोष कौशिक, मुंगेली से चंद्रभान बारमते और भाटापारा से चैतराम साहू ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली. सीएम भूपेश बघेल ने इन सभी नेताओं का स्वागत किया. सीएम बघेल ने कहा कि सुबह का भूला शाम को लौट आये तो उसे भूला नहीं कहते. भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा किया है.

बता दें कि सियाराम कौशिक सहित अन्य नेताओं ने पहले ही कांग्रेस प्रवेश का ऐलान बिलासपुर में कर दिया था. इसके बाद अजीत जोगी की पार्टी से उन्हें निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद बीते फरवरी माह में बिलासपुर में कुर्मी समाज के एक कार्यक्रम में सियाराम कौशिक और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंच पर एक साथ देखा गया था. इसके बाद से सियराम के कांग्रेस प्रवेश की अटकलें लगाई जा रही थीं.

छत्तीसगढ़ का मिनी इंडिया कहे जाने वाले भिलाई में दिनदहाड़े गोली चलाकर 9 लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

0

छत्तीसगढ़ का मिनी इंडिया कहे जाने वाले भिलाई में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. मंगलवार को सरे राह दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर दो व्यक्तियों से 9 लाख रुपये की लूट की गई. एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी के दो कर्मचारी बड़ी रकम ले कर जा रहे थे. इसी बीच एक बाइक में सवार तीन युवकों ने इनका रास्ता रोका और बीच सड़क पर कट्टा तान दिया और घटना को अंजाम दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लूटेरों ने भयभीत करने के लिए जमीन में फायरिंग भी की और इसके बाद नोटों से भरा थैला लेकर वहां से भाग गए. गोली की आवाज से आस-पास के लोग भी घटना स्थल पर तत्काल इकठ्ठा हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि आईटीसी कंपनी के कर्मचारी चौहान एस्टेट के एसबीआई बैंक शाखा से 9 लाख रुपये निकाल कर कम्पनी की तरफ जा रहे थे. इसी बीच वे लूट की घटना का शिकार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर और आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर दी है. घटना स्थल का मुआयना किया गया है. आरोपितों के हुलिए के आधार पर उनकी पतासाजी की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. घटना को शहर के बीचों बीच गुजरने वाले नेशनल हाइवे के पास अंजाम दिया गया है.

छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मंत्रालय से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से चर्चा की

0

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां मंत्रालय से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने मनरेगा के क्रियान्वयन, मजदूरी भुगतान की स्थिति और आगामी महीनों में मनरेगा के तहत किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीडियों कान्फ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, अपर आयुक्त मनरेगा श्री भीम सिंह उपस्थित थे।

किन्नौर में बर्फीले तूफान से हज़ारों पेड़-पौधे हुए तबाह, देखिए EXCLUIVE तस्वीरें

0

TikTok पर लगा 40.39 करोड़ रुपये का जुर्माना, इन यूजर्स का Video होगा डिलीट

0

चीन की वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप TikTok पर अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने बुधवार को 5.7 मिलियन यानी 40.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. TikTok पर आरोप है कि उसने 13 साल से कम उम्र वाले बच्चों से गैरकानूनी तरीके से उनका नाम, ईमेल एड्रेस, फोटो और लोकेशन की जानकारी हासिल की है. हालांकि, TikTok ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि वह जल्द ही इससे निपटने और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी. अमेरिका द्वारा इस पर लगाया गया जुर्माना फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) के अनुसार म्यूजिकली को भी रिलेट करेगा, क्योंकि साल 2017 में म्यूजिकली को बाईटडांस ऐप नाम से लॉन्च किया गया था लेकिन पिछले साल यानी 2018 में इसे TikTok के साथ पार्टनरशिप हो गई थी.

वहीं फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने जानकारी दी है कि TikTok उन सभी बच्चों का वीडियो डिलीट करेगा, जिसकी उम्र 13 साल से कम है. हालांकि, TikTok का कहना है कि हमने सुरक्षा और बच्चों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका और यूके में you are in control नाम से एक वीडियो ट्यूटोरियल की शुरुआत की है, जिसमें बताया गया है कि इसे कैसे इस्तेमाल और कंट्रोल करें.

ऐप ने ये भी कहा है कि अगर भारतीय यूजर्स इसे अब डाउनलोड करते हैं तो उन्हें अब एज गेटिंग यूज करने का एक ऑप्शन आएगा, जिसके लिए कंपनी ने 12 से ज्यादा ऐप में स्टोर रेटिंग को इनेबल किया है, जिसकी सबसे ख़ास बात ये है कि इसे पैरेंट्स अपनी मर्जी से तय करेंगे.

भारत में इस समय वीडियो शेयरिंग और लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स के यूजर्स की संख्या और कारोबार लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में जानकारी मिली है कि इस समय भारत में तकरीबन 5 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं, जिसमें से 40 फीसदी यूजर्स भारतीय ही हैं. बता दें कि गूगल का यह नियम है कि इन ऐप्स का 13 साल से कम उम्र के बच्चे उपयोग न करें.

HIV से पूरी तरह मुक्त हुआ यह शख्स, दुनिया में दूसरी बार हुआ यह कमाल

0

ब्रिटेन में डाक्टरों ने HIV संक्रमित एक व्यक्ति के पूरी तरह ठीक होने का दावा किया है. डॉक्टर ने दावा किया है कि HIV के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखने वाले व्यक्ति का ‘बोनमैरो’ संक्रमित व्यक्ति को लगाए जाने के बाद वह शख्स पूरी तरह से HIV संक्रमण से मुक्त हो गया. यह अपनी तरह का दुनिया का दूसरा मामला है. डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला इस बात का सबूत है कि वैज्ञानिक एक दिन AIDS का पूरी दुनिया से सफाया कर सकेंगे. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि एड्स का इलाज मिल गया है.

डॉक्टरों के मुताबिक उनके पास एक ऐसा डोनर था, जिसमें दुर्लभ तरह के जेनेटिक बदलाव (जो HIV इंफेक्शन को रोक देते हैं) किए गए थे. इस डोनर के बोनमैरो से HIV पीड़ित के बोनमैरो को स्टेम सेल तकनीक के जरिए बदला गया. इस ऑपरेशन के तीन साल बाद और HIV की दवा (ART- एंटीरेट्रोवायरल ड्रग्स) बंद करने के 18 महीने बाद भी रोगी के अंदर पहले के HIV इंफेक्शन का कोई पता नहीं चला है.

HIV बायोलॉजिस्ट की टीम के सह-प्रमुख और एक प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता ने कहा है कि ऐसा कोई भी वायरस नहीं है जिसे हम देख सके. हमें कुछ भी नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला इस बात का सबूत है कि वैज्ञानिक एक दिन AIDS का पूरी दुनिया से सफाया कर सकेंगे. हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि यह कहना बहुत जल्दी होगी कि वह (संक्रमित व्यक्ति) पूरी तरह से सही हो चुका है.

डॉ गुप्ता ने अपने रोगी को औपचारिक तौर पर सही हो चुका और रोग की कमी की हालत में बताया.

इस व्यक्ति को द लंदन पेशेंट (लंदन का रोगी) कहा जा रहा है. इस रोगी का केस भी HIV से औपचारिक तौर पर निजात पा चुके पहले अमेरिकी आदमी जैसा ही है. टिमोथी ब्राउन नाम का यह शख्स जिसे बर्लिन पेशेंट (बर्लिन का रोगी) नाम से जाना जाता था, उसका भी 2007 मे ऐसा ही इलाज हुआ था और उसका HIV भी खत्म हो गया था.

HIV मामलों के जानकारों के मुताबिक ब्राउन जो बर्लिन में रह रहे थे, उसके बाद अमेरिका चले गए थे और वे आज भी HIV से मुक्त हैं.

दुनिया में फिलहाल करीब 3.7 करोड़ लोग HIV और AIDS से पीड़ित हैं और 1980 से अभी तक इसके मामलों में करीब 3.5 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले कुछ सालों में ऐसी दवाओं का निर्माण हुआ है जो रोगियों के शरीर पर इस वायरस के प्रभाव को नियंत्रित रखता है. गुप्ता जो कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हैं और यूनिवर्सिट कॉलेज, लंदन में काम करते हैं, ‘लंदन पेशेंट’ नाम के इस रोगी का इलाज कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि रोगी को 2003 में HIV हुआ था और 2012 में उसके अंदर हॉजकिंस लिम्फोमा नाम के एक ब्लड कैंसर का पता चला.

छत्तीसगढ़ : यहां बन रहा है मगरमच्छ का मंदिर, शिवरात्रि में लोगों ने की पूजा

0

बेमेतरा में मगरमच्छ गंगाराम का मंदिर तैयार हो रहा है. लोग महाशिवरात्री के दिन भगवान शिव के साथ ही गंगाराम की भी पूजा की. बेमेतरा के बाबा मोहतरा मे 100 सालों से ज्यादा सालों से मगरमच्छ जिसको गांव वाले गंगाराम के नाम से जानते थे. उसे भगवान की तरह मानते थे. ये मगरमच्छ उस समय सुर्खियों में आया था जब इसकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया था और लोगों ने इसकी शवयात्रा पूरे गांव ने निकाला.

इसका वीडियो जैसे ही वायरल हई और यह जानकारी फैली कि एक ही तलाब में ये इतने सालों से था. जिस तलाब में सब नहाते रहते थे और किसी को भी इसने चोंट नहीं पहुचाई. जिससे राज्य ही नहीं देश और विदेशों मे भी इसकी खबरें लगी. आखिर कौन था ये गागाराम और क्यों इसे लोग भगवान की तरह मानते थे. जानते हैं कि वहां के रहवासी क्या कहते हैं.

ग्रामीणों की मानें तो गांव के ही मंहत शरददेव ने नर और मादा मगरमच्छ को तालाब मे डाला था. उस समय इस गांव की बहुत ख्याती थी. क्योंकि यहां के महंत को लोगों से लगभग 12सौ एकड़ जमीन भी दान में दी थी. उमय से मगरमच्छ यहां तलाब मे रह रहा था. पहले यह दूसरे गांव भी पहुंच जाता था. जहां लोग इसे वापस तलाब मे ले आते थे. पर अचानक एक दिन इसकी मौत की खबर ने सबको दु:खी कर दिया. जिसके बाद लोगों ने उसे तलाब के पास की दफना कर उसका मंदिर बना रहे हैं. ताकि आने वाली पीढ़ी भी गंगाराम को याद रख सकें और यह बता सकें कि अगर प्यार से रखा जाये तो खरतनाक जानवर भी प्यार की भाषा समझता है.

छत्तीसगढ़ : 14 मार्च को होगी अंतागढ़ टेप कांड मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई

0

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अंतागढ़ टेप कांड मामले में आरोपियों की ओर से दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब 14 मार्च को अगली सुनवाई होगी. मामले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता, भाजपा नेता मंतूराम पवार ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है. इस याचिका पर मंगलवार को मोशन हियरिंग के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख तय की. दोनों की याचिका पर 14 मार्च को अंतिम सुनवाई होगी.

रायपुर की पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने अंतागढ़ टेप कांड मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसके से मामले में आरोपी मंतूराम पवार, डॉ. पुनीत गुप्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ​अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया है. पूर्व मंत्री राजेश मूणत के आवेदन पर रायपुर की नीचली अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है. मंतूराम पवार और पुनीत गुप्ता ने हाई कोर्ट बिलासपुर में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है.

बता दें कि साल 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद अंतागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को प्रत्याशी बनाया था. इस दौरान मंतूराम पवार ने ऐसे वक्त पर नाम वापसी का आवेदन दे दिया, जिस समय कांग्रेस के लिए दूसरा प्रत्याशी खड़ा करना संभव ही नहीं था. इससे भाजपा को चुनाव में एक तरह से वाक ओवर मिल गया था. इसके बाद एक एक ऑडियो टेप सामने आया, जिसमें राजनीति षड़यंत्र के तहत कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी का कथित खुलासा किया गया. इसके बाद मंतूराम पवार ने भाजपा प्रवेश कर लिया.

छत्तीसगढ़ : पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले जानें आज के भाव

0

छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल के भावों में कुछ पैसों की बढ़ोतरी देखने को मिली है. राजधानी रायपुर में आज पेट्रोल 70.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. आगे देखिए छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल के दाम.

बिलासपुर में आज पेट्रोल 71.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

भिलाई में पेट्रोल 70.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

दुर्ग में पेट्रोल 70.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

कोरबा में पेट्रोल 70.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.92 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है.

राजनंदगांव में पेट्रोल  70.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.51 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है.

बस्तर में पेट्रोल 72.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.76 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है.

छत्तीसगढ़ समाचार : राजधानी के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां खाते तेंदुआ पकड़ाया

0

छत्तीसगढ़ की नई राजधानी के माना इलाके में रविवार सोमवार रात तेंदुआ पकड़ा गया है. वह दो महीने से एक पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां खा रहा था. चौकीदार ने उसे एक बार देखा था. फिर मालिक को बताया. इसके बाद वन अफसरों को सूचनी मिली तो उन्होंने पिंजरा रखवा दिया. तेंदुआ उसमें फंस गयाव. विभाग के आला अफसर भी हैरान है कि तेंदुआ आखिर कहां से आया. विशेषज्ञों के अनुसार तेंदुए की उम्र लगभग 5 साल है. इसे अभी नन्दन वन में पिंजरे में रखा गया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक शिरीष अग्रवाल का कहना है कि एक दो दिन उसे निगरानी में रखने के बाद बारनवापारा के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा. डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है. ये खबर दैनिक भास्कर सहित दूसरे मुख्य अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई है.