Home Blog Page 3396

सुरक्षा एजेंसियों का जारी किया अलर्ट, जैश के निशाने पर पूरी दिल्‍ली

0

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर बताया है कि भारत में आतंकी संगठन बड़ा हमला करने के फिराक में हैं. इस अलर्ट में साफ तौर पर कहा गया है की पाकिस्तान टेरर ग्रुप अब जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर हमला कर सकते हैं. जैश ए मोहम्मद और बाकी पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है.

अलर्ट में बताया गया है कि देश के नामी और बड़े नेता, रेलवे लाइन, तेल के डिपो, राइट विग से जुड़े लोग आतंकियों के निशाने पर हैं. इसी के साथ बताया गया है ही आर्मी और पुलिस के वो रिटायर्ड अफसर, जिन्होंने आतंकवाद या फिर खालिस्तान मूवमेंट के दौरान आतंकियों की धर पकड़ की थी, वो भी आतंकियों के निशाने पर हैं. अलर्ट में सभी राज्य पुलिस को निर्देश दिए गए हैं की पुराने आतंकी केसों में संलिप्त जैश, लश्कर, इंडियन मुजाहिद्दीन और इस तरह के आतंकी संगठन जैसे सिमी के पकड़े गए आतंकीयों पर भी निगरानी रखी जाए.

मुस्लिम देशों की बैठक में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंची सुषमा स्वराज

0

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार देर रात मुस्लिम देशों के मंच आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच गई हैं. एयरपोर्ट पहुंचने पर यूएई के विदेश मंत्री ने उनका जोरदार स्वागत किया.
ओआईसी 57 देशों का एक प्रभावशाली समूह है. ऐसा पहली बार है जब भारत को ओआईसी की बैठक में बतौर ‘विशेष अतिथि’ आमंत्रित किया गया है. यहां पर सुषमा स्वराज दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगी.

हालांकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी झटका लगा है. पाकिस्तान को मुस्लिम देशों के मंच आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने आमंत्रित नहीं किया है. जबकि पाकिस्तान इस मंच का फाउंडिंग मेंबर भी है. वहीं गुरुवार को पाकिस्तान ने बयान जारी करके कहा कि वो सुषमा स्वराज के रहते इस बैठक में शामिल नहीं होगा.

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी दुनिया में बदनाम है. अमेरिका समेत कई मुल्कों ने पाक से आतंक के खिलाफ कारवाई करने को कहा है, लेकिन पाकिस्तान ने लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दिया है. चीन छोड़ दुनिया का कोई भी देश अब पाकिस्तान के साथ खड़ा नज़र नहीं आता.

 

वहीं इस्लामिक देशों के इस मंच पर भी अब पकिस्तान अकेला पड़ गया है. इस्लामी सहयोग संगठन की 57 सदस्य हैं, जिनमें से 56 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्य हैं. अफगानिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश, ब्रूनेई, मिस्र, गैबॉन, ईरान, इराक, जार्डन, कुवैत जैसे देश इसके सदस्य हैं.

OIC ने की थी भारत की कार्रवाई की निंदा

जैश के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक के बाद OIC ही वो अकेला मंच था जिसने भारत की कार्रवाई की निंदा की थी. लेकिन भारत ने कूटनीतिक स्तर पर ये साफ कर दिया है कि भारत की कार्रवाई किसी देश के खिलाफ नहीं थी, बल्कि आतंक के खिलाफ थी.

दिलचस्प बात ये है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उसी मंच से संबोधित करेंगी जिस मंच ने अब से कुछ दिन पहले भारत की कार्रवाई की निंदा की थी. सूत्र बताते हैं कि भारत इस मंच से ये साफ करेगा कि भारत की लड़ाई किसी देश से नहीं बल्कि आतंकवाद से है और भारत एक जिम्मेदार देश है जो युद्ध नहीं चाहता. इस मंच से एक बार फिर भारत पुलवामा हमले का जिक्र करेगा और पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ ठोस कदम उठाने को कहेगा.

भारतीय जवानों ने तीन आतंवादी को घेरा, जम्‍मू-कश्‍मीर के हंदवाड़ा सेक्‍टर में जारी मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर

0

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्‍टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. भारतीय जवानों ने सुबह ही पूरे इलाके को घेर लिया था. बताया जा रहा था कि कुपवाड़ा के घर में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. भारतीय जवानों ने पूरे इलाके को अभी भी अपने कब्‍जे में ले रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्‍टर में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने हंदावाड़ा सेक्‍टर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबलों के आता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक दो आतंकी मारे जा चुके हैं. सुरक्षाबलों की जानकारी के मुताबिक अभी और भी आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं.

उधर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि मसूद अज़हर वहां मौजूद है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘जितना मेरी जानकारी है वह काफी बीमार है. वह इतना बीमार है कि वह घर से बाहर नहीं जा सकता.’ उन्होंने ये भी कहा कि परिस्थिति काफी गंभीर है क्योंकि भारत ने हमारे एयर स्पेस का उल्लंघन किया और हमारे देश में बम गिराया.

लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर 35 भारतीय फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से ज्‍यादातर का वीजा 2 मार्च को खत्‍म होने वाला है

0

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्‍तान ने समझौता एक्‍सप्रेस रोक दी है. समझौता एक्‍सप्रेस रोकने का खामियाजा अब भारतीयों को भी उठाना पड़ रहा है. लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर 35 भारतीय फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से ज्‍यादातर का वीजा 2 मार्च को खत्‍म होने वाला है. गौरतलब है कि समझौता एक्‍सप्रेस ट्रेन सप्‍ताह में केवल दो दिन चलाई जाती है.

ट्रेन दिल्ली से बुधवार और रविवार को पहले अटारी बॉर्डर जाती है और फिर लाहौर पहुंचती है. वहीं दूसरी तरफ ट्रेन लाहौर से अटारी के लिए सोमवार और गुरुवार को चलती है जोकि दिल्ली आती है. गुरुवार को ट्रेन लाहौर से चली ही नहीं. पाकिस्तान की तरफ से इस ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने PoK में घुसकर जैश के ठिकानों को खत्‍म किया था. उसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इसी बीच पाकिस्‍तान की ओर से खबर आई कि उसने भारत-पाकिस्‍तान के बीच चलने वाली समझौता एक्‍सप्रेस को रद्द कर दिया है. समझौता एक्‍सप्रेस रद्द होने का खामियाजा अब दोनों मुल्‍कों के मुसाफिरों को उठाना पड़ रहा है.

बताया जाता है कि भारत आने की राह देख रहे 35 भारतीय लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से कुछ का वीजा दो मार्च को खत्‍म हो जाएगा. ऐसे में अगर दो मार्च से पहले उन्‍हें भारत नहीं लाया गया तो उनकी दिक्‍कत बढ़ सकती है.

IT मंत्रालय के आदेश पर YouTube ने हटाए विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो

0

सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के कहने के बाद गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी यूट्यूब ने भारतीय वायुसेना के पाइलट अभिनंदन वर्धमान के 11 आपत्तिजनक वीडियो को हटा दिए हैं.

आईटी मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो को हटाने के लिए कहा था. इस आदेश के बाद उसे यूट्यूब से हटा दिया गया है. इसको लेकर Google के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, “हम जहां भी संभव हो अधिकारियों से वैध कानूनी अनुरोधों का पालन करते हैं, और ऐसे कॉन्टेंट को जल्द से जल्द हटाने का काम करते हैं.”

 

आज भारत लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा. सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा. इसके अलावा एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन के माता -पिता भी उन्हे रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर जाने के लिए रवाना हो गए हैं. वे रात को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे. उम्मीद की जा रही है कि वह आज दोपहर 1 बजे के बाद बाघा बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेंगे. खतरे को देखते हुए बाघा बॉर्डर इलाके में BSF की टीम की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

आपके जीवन पर होगा सीधा असर, आज से होंगे 6 बड़े बदलाव!

0

शर्मनाक : लोगो ने वृद्ध महिलाओं को डायन बता कर पीट-पीटकर ली जान

0

लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के सवैया गोपालीचक गांव में दो वृद्ध महिलाओं को गांव के ही 8 लोगों ने डायन बताकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मृत महिलाएं सवैया गांव निवासी स्व. गाजो मांझी की 65 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी एवं स्व. वैशाखी मांझी की 70 वर्षीय पत्नी कपूरवा देवी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमृतका के परिजन मुंशी मांझी ने बताया कि गांव के लोगों ने मेरी मां व एक अन्य महिला को डायन बता कर घर से खींच कर पीट पीटकर मार डाला। उसके बाद शवों को पथरी पहाड़ी के पास ले जाकर दफना दिया। आराेपियों ने धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत थाना में करोगे तो तुम्हें भी जान से मार देंगे। परिजनों ने बताया कि घटना में शामिल ग्रामीणों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की गई है। गांव के साधु मांझी का 30 वर्षीय पुत्र मनीष पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहा था। 24 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीष की मां नीरू का कहना था कि पुत्र पर जादू टोना किया गया था। इससे उसके पूरे शरीर में जलन हो रही थी। शरीर की चमड़ी झुलस कर गिरने लगी थी।

इसके बाद मनीष को चिकित्सक से दिखाया गया लेकिन चिकित्सक को भी मनीष की बीमारी समझ में नहीं आई। इससे मृतक के परिजनों को शक हुआ कि बीमारी के पीछे इन्हीं दो वृद्ध महिलाओं का हाथ है।

मनीष के परिजनों सहित ग्रामीणों ने दोनों वृद्ध महिलाओं को चेतावनी दी थी कि मनीष को ठीक करो या फिर अंजाम भुगतने को तैयार रहो। उधर, मनीष की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 24 फरवरी को ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों वृद्धाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी एवं शव को पथरी पहाड़ी के पास ले जाकर दफना दिया।

मृतका के परिजनों का कहना है उन लोगों ने इसकी लिखित शिकायत थाना में की है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने मामले से संबंधित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सांकेतिक तस्वीर

अगले पांच सालों में शहर में दौड़ेगी METRO, कानपुर और आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आगरा व कानपुर की जनता को भी विश्वस्तरीय आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद द्वारा कानपुर और आगरा की मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और खासतौर पर आगरा तथा कानपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के इन दो महत्वपूर्ण महानगरों को बड़ी सौगात दी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आगरा व कानपुर की जनता को भी विश्वस्तरीय आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के विकास संबंधी राज्य सरकार के प्रयासों को निरंतर गति मिल रही है.

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया. सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के तहत आईआईटी से नौबस्ता तक 23.785 किलोमीटर तक का कोरिडोर बनाया जाएगा. इसके कुछ हिस्से भूमिगत और कुछ हिस्से जमीन से ऊपर होंगे.

कानपुर मेट्रो के 22 स्टेशन होंगे जिसमें 14 स्टेशन भूमिगत और 8 स्टेशन जमीन से ऊपर होंगे. इस परियोजना पर 11,076.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी. वहीं, आगरा परियोजना की अनुमानित लागत 8,379.62 करोड़ रुपये आएगी. देानों शहरों की परियोजनाओं को पांच सालों में पूरा किया जाएगा. आगरा में मेट्रो के दो कारिडोर होंगे जो ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, अंतरराज्यीय बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेडिकल कालेज और अन्य को जोड़ेंगे.

Live: विंग कमांडर के ‘अभिनंदन’ को तैयार पूरा देश, अटारी बॉर्डर से लौटेंगे स्वदेश

0

पाकिस्तान शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस भेजेगा। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा। भारत के सख्त कदम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भेजने की बात कही थी। अभिनंदन के माता-पिता भी वाघा बॉर्डर पर मौजूद रहेंगे, वे देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे जहां तमाम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने भारत के सामने अभिनंदन की रिहाई को लेकर शर्त रखी थी लेकिन भारत सरकार से दो टूक कह दिया था कि विंग कमांडर की आड़ में पाकिस्तान कोई समझौता करने की गलती ना करे।

बिहार: पुलिस ने किया छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज, वीकेएसयू की सीनेट बैठक के दौरान हंगामा

0

बिहार के आरा जिले में वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी (Veer Kunwar Singh University) के सीनेट की बैठक के शुरू होने से पहले ही छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें एक दर्जन छात्र घायल हो गए। लाठीचार्ज के बाद करीब दो घंटे तक विवि परिसर रणक्षेत्र में तब्दील रहा। जिसे लेकर भगदड़ मच गई।

सीनेट का विरोध कर रहे थे छात्र नेता

बता दें कि बैठक के दौरान आइसा और एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ता जबरन यूनिवर्सिटी परिसर के मुख्य गेट को तोड़ते विश्वविद्यालय परिसर में घुस गए और कुलपति के खिलाफ जमकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद हंगामा करते हुए छात्र कार्यकर्ता सीनेट के बैठक स्थल के भवन के पास पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता विश्वविद्यालय परिसर के विज्ञान भवन में आयोजित सीनेट की बैठक में शामिल होने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को बैठक में उठाये जाने की मांग कर रहे थे।

 

प्रदर्शन कर छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने जैसे ही सीनेट बैठक स्थल जाने से रोका छात्र कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बलपूर्वक खदेड़ते हुए उनपर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस के लाठीचार्ज में 10 से ज्यादा छात्र नेताओं को गंभीर चोट आई है। जख्मी छात्र कार्यकर्ता एबीवीपी और आइसा के बताए जाते हैं। इधर लाठियां बरसाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन और हंगामा कर रहे एबीवीपी और एनसयूआई के 14 से ज्यादा छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया।

 

कुलपति ने दिया आश्वासन

घटना की गंभीरता को देखते हुए हंगामा कर रहे छात्र नेताओं से मिलने कुलपति डॉ. नन्दकिशोर साह पहुंचे और छात्र नेताओं से मांगपत्र लेते हुए उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इधर, सीनेट के विरोध के दौरान छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की आइसा, एबीवीपी, एनसयूआई और छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए भविष्य में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।