Home Blog Page 415

बालोद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न, लंबित मांगों पर हुई चर्चा

0

बालोद/रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक बालोद में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी एवं अन्य प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने संगठन सुदृढ़ीकरण, कर्मचारियों की एकजुटता बनाए रखने और लंबित मांगों के समाधान के लिए आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। संघ ने बताया कि पिछले एक माह के आंदोलन के बाद शासन से लिखित आश्वासन मिलने पर हड़ताल को स्थगित किया गया था। शासन ने 6 प्रमुख मांगों के समाधान के लिए तीन माह के भीतर समिति गठन का आश्वासन दिया था, जिसकी समय-सीमा अब पूरी हो चुकी है।

संघ ने विश्वास जताया कि शासन जल्द ही मानव संसाधन नीति, स्थानांतरण नीति, अनुकम्पा नियुक्ति, ग्रेड पे और नियमितीकरण जैसे लंबित मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेगा। साथ ही, यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई और ऐसे कार्यक्रम चलाने की सहमति बनी।

बैठक में प्रदेश महासचिव श्री कौसलेश तिवारी, श्री पुरन दास, श्री दिनेश खार्कवाल, जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, श्री देवांनंद रात्रे, श्री रितेश साहू, सुश्री झरना नामदेव, श्री हेमंत कुमार साहू, श्री खोमेश्वर साहू और बालोद जिले के अन्य एनएचएम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संघ ने यह स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और लंबित मांगों के लिए संगठन सशक्त और संघर्षशील रहेगा।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों

0

“उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों”

AIIMS के हार्ट एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड के मौसम में ब्लड सेल्स सिकुड़ जाती है, जिससे दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा हो जाता है.

वहीं ठंड के दौरान अचानक बीपी बढ़ जाना, सांस फूलना, पैरों में सूजन, सीने में दर्द या बेचैनी जैसे लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

डॉक्टरों के अनुसार ठंड में रोजाना ब्लड प्रेशर की जांच करनी चाहिए. नमक और पैकेट वाले नमकीन से दूरी बनाए रखें, दवाएं नियमित लें और पर्याप्त पानी पीते रहें. वहीं बहुत ठंड में सुबह-सुबह वॉक से बचें.

इसके अलावा ठंडी हवा से सांस की नलियां सिकुड़ जाती है, जिससे अस्थमा और COPD के मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है. खांसी, बलगम और सांस लेने में दिक्कत भी बढ़ सकती है.

ऐसे में सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों को बाहर निकलते समय नाक और मुंह ढकना चाहिए, ठंडी हवा से बचना चाहिए, कई लेयर वाले गर्म कपड़े पहनने चाहिए और चाय-सूप जैसे गर्म तरल पदार्थ लेने चाहिए. वहीं दिक्कत बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

ठंड के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है. ऐसे में किडनी मरीजों के लिए भी यह मौसम खतरनाक हो सकता है.

डायबिटीज और किडनी मरीजों को लेकर एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि डायबिटीज और किडनी मरीजों को ठंड में हल्की एक्सरसाइज या योग करना चाहिए. तला-भुना और ज्यादा नमक वाला खाना कम करना चाहिए और समय-समय पर ब्लड शुगर और किडनी की जांच करानी चाहिए.

AIIMS के बाल रोग एक्सपर्ट्स के अनुसार छोटे बच्चों में शरीर का तापमान जल्दी गिरता है. इससे सांस लेने में तकलीफ, सुस्ती और भूख कम लगने जैसी समस्याएं हो सकती है.

वहीं दिल, फेफड़े या अस्थमा से पीड़ित बुजुर्गों को ठंड और प्रदूषण दोनों से बचाव करना चाहिए. डॉक्टरों का कहना है कि संतुलित आहार, गर्म कपड़े, नियमित दवाइयां और समय पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर

0

राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच कई मायनों में खास होने वाला है. पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है.

अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरा मैच भी जीत लेती है, तो तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट की नजर एक मजबूत और संतुलित प्लेइंग इलेवन उतारने पर होगी.

हालांकि, दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को एक झटका भी लगा है. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में गेंदबाजी के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी. इसके बाद मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें बाकी दोनों मैचों के लिए आराम दिया गया है. सुंदर की गैरमौजूदगी ने टीम संयोजन को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है.

सुंदर की जगह नए चेहरे को मौका

वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने 26 वर्षीय आयुष बदोनी को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया है. अब पूरी संभावना है कि राजकोट में बदोनी को भारत के लिए वनडे डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. टीम इंडिया को नंबर 5 पर ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी हाथ बंटा सके. बदोनी इस रोल में फिट बैठते नजर आ रहे हैं.

क्यों बदोनी सबसे मजबूत विकल्प

आयुष बदोनी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने दिल्ली के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया. रेलवे के खिलाफ मैच में उन्होंने अहम मौकों पर विकेट निकालकर अपनी ऑलराउंड काबिलियत भी दिखाई थी. उनके पास ऑफ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प है, जो राजकोट की पिच पर उपयोगी साबित हो सकता है.

टीम के पास नीतीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल जैसे विकल्प भी हैं. हालांकि रेड्डी एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और टीम पहले से ही तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की योजना में है. वहीं, जुरेल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी नहीं करते, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ सकता है. ऐसे में बदोनी को प्राथमिकता मिलना लगभग तय माना जा रहा है.

दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया किसी और बड़े बदलाव के मूड में नहीं दिख रही है. इसका मतलब साफ है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, आयुष बदोनी, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी नई 349cc बाइक Goan Classic 350 का 2026 मॉडल लॉन्च

0

Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी नई 349cc बाइक Goan Classic 350 का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है. यह बाइक बॉबर स्टाइल सेगमेंट में आती है और अपने क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.

कंपनी ने इसके पुराने रेट्रो अंदाज को बरकरार रखा है, लेकिन डेली यूज की राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें कुछ जरूरी अपडेट्स किए गए हैं. यह मोटरसाइकिल अब देशभर के Royal Enfield डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

कीमत और कलर ऑप्शन

Royal Enfield Goan Classic 350 को चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Shack Black और Purple Haze कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2,19,787 रखी गई है. वहीं Trip Teal Green और Rave Red कलर ऑप्शन के लिए 2,22,593 एक्स-शोरूम चुकाने होंगे. कीमत को देखते हुए यह बाइक प्रीमियम बॉबर सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है.

2026 मॉडल में क्या हैं नए अपडेट्स?

2026 Goan Classic 350 में सबसे बड़ा बदलाव असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच का दिया जाना है. इससे क्लच काफी हल्का हो गया है, जिससे ट्रैफिक में बाइक चलाना आसान होगा और लंबे सफर में हाथों पर कम दबाव पड़ेगा. तेज स्पीड पर गियर शिफ्ट करते समय रियर व्हील स्लिप होने की संभावना भी कम हो जाती है. इसके अलावा, बाइक में अब USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे राइड के दौरान मोबाइल फोन जल्दी चार्ज किया जा सकेगा.

इंजन, पावर और राइडिंग एक्सपीरियंस

इस बाइक में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन तेज रफ्तार के बजाय स्मूद, शांत और स्थिर राइडिंग के लिए जाना जाता है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतर है.

डिजाइन और मुकाबला

डिजाइन की बात करें तो Goan Classic 350 में बॉबर स्टाइल सिंगल सीट, व्हाइटवॉल टायर्स, ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, ऊंचा हैंडलबार और कस्टम लुक देने वाला साइलेंसर मिलता है. बाजार में इसका मुकाबला Jawa 42 Bobber, Jawa Perak, Honda CB350, Harley-Davidson X440 और Yezdi Roadster जैसी बाइक्स से होगा.

‘आने वाली नस्लें…’, महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी’

0

महाराष्ट्र के धुले शहर के वडजाई रोड स्थित मैदान में सोमवार (12 जनवरी) को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा को AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारा संविधान वह ताकत है जो एक गरीब नागरिक को भी अंबानी और अडानी के बराबर खड़ा करता है. वोट सिर्फ एक पर्ची नहीं, बल्कि आपकी इज़्ज़त, आपके हक और आपकी बस्तियों की खुशहाली की गारंटी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है. यह मुल्क जितना दूसरों का है, उतना ही यहां के मुसलमानों का भी है.

‘हम इस मुल्क के किरायेदार नहीं, मालिक हैं’

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम हमेशा मोहब्बत की बात करते हैं, लेकिन हमें नफरत मिली है पर हम मोहब्बत का पैगाम लेकर आये हैं. हमारी मोहब्बत को कमजोरी नहीं माना जाए. उन्होंने आगे कहा कि ये हम तय करेंगे कि हमें कब लड़ना है और किससे लड़ना है. लोकतंत्र में सबसे बड़ी लड़ाई ये होती है कि अपने लोगों को चुनाव में जिताना. इसके बाद उन्होंने कहा कि हम इस मुल्क के किरायेदार नहीं, मालिक हैं.

अजित पवार पर साधा निशाना

महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उप मुख्यमंत्री अजित पवार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा की बात करने वाली बीजेपी आज भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं के साथ सत्ता साझा कर रही है. इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए इसे चुनावी चंदे के नाम पर बड़ी लूट करार दिया.

मुसलमानों से एकजुट होने की अपील

ओवैसी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि नफरत का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत और एकजुटता से दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुसलमानों को जोश के साथ होश की भी जरूरत है. यदि हम संगठित नहीं हुए तो आने वाली नस्लें हमें कभी माफ नहीं करेंगी. उन्होंने साफ़ किया कि वे केवल चुनाव जीतने नहीं, बल्कि लोगों का दिल जीतने और हक की आवाज बुलंद करने आए हैं.

भाषण के अंत में उन्होंने मकर संक्रांति के पर्व और पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘पतंग’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह अल्लाह की शान है कि विरोधियों के हाथ में भी हमारी निशानी है. उन्होंने धुले की जनता से अपील की कि 15 तारीख को होने वाले मतदान के दिन केवल 15 मिनट का समय निकालें और ‘पतंग’ के निशान पर वोट देकर मजलिस को एक ऐतिहासिक जीत दिलाएं.

Gold Price Today: सोने- चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार

0

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में मंगलवार, 13 जनवरी को हल्की तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,41,847 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ.

इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,42,032 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

13 जनवरी की सुबह 10:40 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,42,157 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 125 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,42,206 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,71,597 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 2650 रुपये की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,72,202 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी का ताजा भाव क्या है….

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,42,680 रुपए 22 कैरेट – 1,30,800 रुपए 8 कैरेट – 1,07,050 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,42,530 रुपए 22 कैरेट – 1,30,650 रुपए 18 कैरेट – 1,06,900 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,43,680 रुपए 22 कैरेट – 1,31,700 रुपए 18 कैरेट – 1,09,800 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,42,580 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,30,700 रुपए
  • 18 कैरेट – 1,06,950 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,42,680 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,30,460 रुपए
  • 18 कैरेट – 1,07,050 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की जा रही है. ऐसे में अगर आप आज इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी करने वाले हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो.

घर का Wi-Fi बन गया है कछुआ? स्लो स्पीड और बार-बार डिस्कनेक्ट

0

आज के दौर में Wi-Fi सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि हर घर की जरूरत बन चुका है. ऑनलाइन कॉलिंग, मैसेजिंग, वर्क फ्रॉम होम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट सब कुछ इंटरनेट पर ही निर्भर है.

लेकिन अक्सर देखा जाता है कि घर में Wi-Fi कभी धीमा हो जाता है, कभी किसी कमरे में सिग्नल नहीं पहुंचता या फिर बार-बार डिस्कनेक्ट होने लगता है. खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो नीचे दिए गए उपाय आपके काफी काम आ सकते हैं.

इंटरनेट सच में चालू है या नहीं

Wi-Fi में दिक्कत आने पर सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि समस्या राउटर की है या पूरे इंटरनेट कनेक्शन की. राउटर पर लगी लाइट्स पर ध्यान दें. अगर लाइट लाल है या लगातार ब्लिंक कर रही है तो यह कनेक्टिविटी समस्या का संकेत हो सकता है. एक ही वेबसाइट को मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट जैसे अलग-अलग डिवाइस पर खोलकर देखें. अगर किसी भी डिवाइस पर इंटरनेट नहीं चल रहा, तो हो सकता है आपके इलाके में सर्विस डाउन हो. ऐसे में अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना ही बेहतर रहेगा.

राउटर और मॉडेम को एक बार रीस्टार्ट करें

यह उपाय सुनने में भले ही साधारण लगे लेकिन कई बार यही सबसे कारगर साबित होता है. राउटर और मॉडेम को बंद करें, प्लग निकालकर करीब 30 सेकंड तक रुकें और फिर दोबारा चालू करें. इस छोटे से रीसेट से राउटर की अंदरूनी गड़बड़ियां ठीक हो जाती हैं और इंटरनेट पहले से ज्यादा स्मूथ चलने लगता है.

घर में राउटर कहां रखा है, इस पर ध्यान दें

राउटर की लोकेशन Wi-Fi स्पीड और रेंज पर सीधा असर डालती है. अगर राउटर किसी कोने में, टीवी के पीछे या अलमारी के अंदर रखा है तो सिग्नल पूरे घर में ठीक से नहीं पहुंच पाता. कोशिश करें कि राउटर घर के बीचों-बीच और खुले स्थान पर रखा हो. उसे जमीन से थोड़ा ऊपर रखने पर भी सिग्नल बेहतर मिलता है. मोटी दीवारें, धातु की चीजें और माइक्रोवेव जैसे किचन अप्लायंसेज सिग्नल में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें.

क्या एक साथ बहुत ज्यादा डिवाइस जुड़े हुए हैं?

आजकल हर घर में कई स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य स्मार्ट डिवाइस एक ही Wi-Fi से जुड़े होते हैं. अगर एक साथ बहुत सारे डिवाइस इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्पीड धीमी होना तय है, खासकर जब आपका प्लान बेसिक हो. जो डिवाइस इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें Wi-Fi से डिस्कनेक्ट करके देखें. कई बार सिर्फ इतना करने से ही इंटरनेट की रफ्तार में फर्क नजर आने लगता है.

मोबाइल से Wi-Fi स्पीड टेस्ट करें

Wi-Fi की असली स्पीड जानने के लिए किसी फ्री स्पीड टेस्ट ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें. अगर आपको मिल रही स्पीड, आपके प्लान से काफी कम है, तो यह नेटवर्क, केबल या राउटर से जुड़ी समस्या हो सकती है. बेहतर होगा कि पहले राउटर के पास खड़े होकर स्पीड टेस्ट करें और फिर किसी दूसरे कमरे में जाकर वही टेस्ट दोहराएं. अगर दोनों जगह स्पीड में बड़ा अंतर दिखे, तो साफ है कि आपके घर में सिग्नल रेंज की दिक्कत है.

2.4GHz और 5GHz बैंड बदलकर देखें

आजकल ज्यादातर राउटर दो Wi-Fi बैंड सपोर्ट करते हैं—2.4GHz और 5GHz. 2.4GHz का सिग्नल दूर तक जाता है लेकिन इसकी स्पीड थोड़ी कम होती है. वहीं 5GHz ज्यादा तेज होता है लेकिन दीवारों को पार करने में कमजोर पड़ता है. अगर इंटरनेट बार-बार कट रहा है या स्लो लग रहा है, तो राउटर या फोन की सेटिंग में जाकर बैंड बदलकर देखें और जो उस समय बेहतर काम करे, उसे इस्तेमाल करें.

केबल और पावर सप्लाई की भी जांच जरूरी

कई बार समस्या बहुत छोटी होती है, लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते. ढीले या खराब केबल, पावर एडॉप्टर की गड़बड़ी या बार-बार बिजली जाने से भी Wi-Fi कनेक्शन प्रभावित होता है. यह सुनिश्चित करें कि ब्रॉडबैंड केबल, ईथरनेट वायर और पावर प्लग सही से जुड़े हों. अगर आपके इलाके में वोल्टेज फ्लक्चुएशन ज्यादा है, तो राउटर के लिए पावर बैकअप या स्टेबलाइजर इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा.

राउटर का फर्मवेयर अपडेट या रीसेट करें

पुराना या आउटडेटेड फर्मवेयर भी Wi-Fi की समस्याओं की एक बड़ी वजह हो सकता है. राउटर के ऐप या सेटिंग पैनल में जाकर देखें कि कोई अपडेट उपलब्ध है या नहीं. अगर अपडेट के बाद भी दिक्कत बनी रहती है, तो आखिरी विकल्प के तौर पर फैक्ट्री रीसेट किया जा सकता है. बस ध्यान रखें कि रीसेट करने से पहले Wi-Fi का नाम और पासवर्ड नोट कर लें, क्योंकि सारी सेटिंग्स डिलीट हो जाती हैं.

आखिर में इंटरनेट प्रोवाइडर को कब कॉल करें?

अगर आपने ऊपर बताए गए सभी उपाय आजमा लिए हैं और फिर भी Wi-Fi सही से काम नहीं कर रहा, तो अब अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना जरूरी हो जाता है. कई बार समस्या घर के बाहर होती है, जैसे फाइबर लाइन में खराबी, बाहरी वायरिंग या आपके इलाके में नेटवर्क कंजेशन. ऐसे मामलों में केवल सर्विस प्रोवाइडर ही सही समाधान दे सकता है.

क्रूड ऑयल में उछाल और डॉलर की मजबूत के बीच औंधे मुंह गिरा रुपया, जानें

0

भारतीय रुपये में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है. वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.22 पर आ गया.

डॉलर के मजबूत रुख, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना रहा.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.24 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में मामूली सुधार के साथ 90.22 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की कमजोरी दर्शाता है. रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 90.17 पर बंद हुआ था.

रुपये में गिरावट की वजह

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.73 पर रहा. हालांकि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125.96 अंक यानी 0.15 प्रतिशत चढ़कर 84,004.13 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 47.25 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,837.50 अंक पर कारोबार करता दिखा.

एक्सपर्ट की राय

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बढ़ती जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और भू-राजनीतिक तनाव के चलते रुपया कमजोरी के साथ खुला, हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से इसमें कुछ सुधार देखने को मिला. उन्होंने कहा कि निवेशकों और कारोबारियों की नजर अब भारत और अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर टिकी है. उनके मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये का दायरा 89.90 से 90.60 के बीच रह सकता है.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत बढ़कर 64.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाली करते नजर आए और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,638.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Maharashtra: ताम्हिणी घाट में सनसनी! जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव

0

महाराष्ट्र के माणगांव-पुणे मार्ग पर स्थित ताम्हिणी घाट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जंगल के एक सुनसान रास्ते पर एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ है.

युवक की बेरहमी से हत्या की गई है और उसके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वारों के निशान मिले हैं. पुलिस का अनुमान है कि हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को इस सुनसान घाट में फेंक दिया गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

ताम्हिणी घाट के एक गांव के कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को जमीन दिखाने के लिए जंगल के एक आडमार्ग की ओर गए थे. उसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक युवक के रक्त से लथपथ शव पर पड़ी. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना माणगांव पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में पाया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है. मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 साल की बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया. टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने युवक की हत्या किसी और स्थान पर की और शव को ताम्हिणी घाट के घने जंगल में फेंक कर सबूत मिटाने की कोशिश की.

आसपास के जिलों में बेपत्ता लोगों की तलाश

मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस पुणे और रायगढ़ जिलों में दर्ज बेपत्ता व्यक्तियों की शिकायतों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में किसी तरह का सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस कई कोणों से मामले की जांच कर रही है.

इस घटना के बाद ताम्हिणी घाट क्षेत्र में पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है. घने जंगल और सुनसान रास्तों के कारण यह इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही सच सामने आएगा.

अब इस पहाड़ी इलाके में हिली धरती, सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके,

0

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार (13 जनवरी) की सुबह हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 7 बजकर 25 मिनट पर धरती कांपने का अहसास हुआ.

भूकंप का अंदेशा लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

गनीमत की खबर यह है कि घटना में अभी तक जान माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है. बागेश्वर में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर, कपकोट कस्बे के पास था.

बागेश्वर जिला आपदा प्रबंधन ने दी जानकारी

बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अभी तक कहीं से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.