Home Blog Page 456

कोर्ट ने बताया ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी, इसका भारत पर क्या असर? अगला कदम क्या होगा…

0

कोर्ट ने बताया ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी, इसका भारत पर क्या असर? अगला कदम क्या होगा…

नई दिल्ली: अमेरिका की एक संघीय अदालत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी बताया है। अदालत ने कहा कि ट्रेड डेफिसिट और बॉर्डर इश्यू को ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ बताकर अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है।

अदालत के इस फैसले का क्या असर होगा, आइए समझते है।

क्या टैरिफ तुरंत हट गए है? नहीं। अदालत ने कहा कि फिलहाल टैरिफ लागू रहेंगे। ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का मौका है। यानी व्यापारी, उपभोक्ता और भारत समेत बाकी देश अब भी लागू टैरिफ के असर में हैं। हालांकि ट्रंप पर दबाव बढ़ गया है। अमेरिकी संसद में विदेश मामलों की कमेटी ट्रंप के टैरिफ पर एक्शन ले सकती है।

ट्रंप की ताकत पर क्या असर पड़ेगा? टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा नेगोशिएशन हथियार रहा है। वे देशों को भारी शुल्क की धमकी देकर समझौते करवाते रहे हैं। अगर यह हथियार अदालत ने छीन लिया तो ट्रंप की ताकत घटेगी और दुनिया अमेरिकी दबाव को नजरअंदाज कर सकती है। खासकर, ऐसे समय में जबकि अमेरिकी टैरिफ से परेशान होकर कई देश आपस में नजदीकियां बढ़ा रहे हैं।

कितना पैसा दांव पर है? जुलाई तक अमेरिका ने इन टैरिफ से 159 अरब डॉलर जुटाए हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें अवैध करार दिया, तो यह पैसा लौटाना पड़ सकता है। न्याय विभाग ने चेताया है कि ऐसा होने पर देश को ‘वित्तीय तबाही’ झेलनी पड़ सकती है।

अगला कदम क्या होगा? ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर फैसला उनके खिलाफ गया तो यह अमेरिका को तबाह कर देगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ट्रंप का साथ देता है, तो टैरिफ बने रहेंगे। अगर नहीं, तो अरबों डॉलर लौटाने होंगे और अमेरिका को नई व्यापार नीति बनानी पड़ेगी। ट्रंप की अदालत में हार के बाद भी टैरिफ बढ़ाने के विकल्प होंगे, लेकिन ये सीमित होंगे।

भारत को क्या राहत मिलेगी? यह फैसला उन टैक्स पर ही लागू होता है जो अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आपातकाल के कानून के तहत लगाए गए थे। अगर सुप्रीम कोर्ट भी फैसले को बरकरार रखता है तो भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ हटाया जा सकता है। हालांकि, साफ नहीं है कि रूस से तेल लेने पर लगा 25% शुल्क भी इसमें शामिल है या नहीं।

टूटा रास्ता, बिखरी उम्मीदें… सेना ने 12 घंटे में बना डाला नया तवी ब्रिज

0

जम्मू-कश्मीर की तवी नदी पर बना ब्रिज नंबर 4 हाल ही में आई बाढ़ में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इस वजह से इलाकों का आपसी संपर्क टूट गया और कई गांवों की जिंदगी ठहर सी गई. लेकिन भारतीय सेना की टाइगर डिवीजन ने असंभव को संभव कर दिखाया. सिर्फ 12 घंटे में सेना के इंजीनियरों ने collapsed approach road और बेहद कम काम की जगह जैसी चुनौतियों को पार करते हुए 110 फुट लंबा बैली ब्रिज खड़ा कर दिया. अब यह नया पुल न सिर्फ़ टूटा हुआ रास्ता जोड़ता है, बल्कि लोगों के बीच उम्मीद और भरोसा भी जगाता है. ब्रिज को आधिकारिक तौर पर सिविल प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया है ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो सके. तवी ब्रिज की यह कहानी सिर्फ इंजीनियरिंग कमाल नहीं, बल्कि मानवीय जज्बे और सेना की तत्परता की भी मिसाल है.RTFGVB

केंद्र को संसद के जरिए संविधान में संशोधन कर… शरद पवार का आरक्षण पर बड़ा बयान, लेकिन तमिलनाडु का जिक्र क्यों8520/

0

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने आरक्षण मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देशभर में आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने में केंद्र सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है. सरकार को संसद के जरिए संविधान में संशोधन कर आरक्षण पर फैसला लेना चाहिए.
एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने एक कार्यक्रम में कहा, “आरक्षण के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उचित समय पर संविधान में संशोधन करके सुलझाना चाहिए.” उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर समाज में दरार पैदा हो रही है, जिससे समाज में कटुता पैदा हो रही है.
तमिलनाडु में 72 प्रतिशत आरक्षण का उदाहरण देते हुए पवार ने कहा, “अगर आरक्षण के मुद्दों को सुलझाना है, तो राष्ट्रीय स्तर पर ही निर्णय लिए जाने चाहिए. केंद्र सरकार को इस पर फैसला लेना होगा. अगर तमिलनाडु में 72 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता है, तो उचित समय पर संविधान में संशोधन करके आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने के लिए संसद में निर्णय लिया जाना चाहिए.”
पवार ने कहा, “हम संसद के कुछ सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं. पार्टी सांसद नीलेश लंके और कुछ अन्य सहयोगियों ने भी एक बैठक की. अगर हम देश और अन्य राज्यों को इस बारे में समझा दें, तो यह मुद्दा सिर्फ महाराष्ट्र का नहीं रह जाएगा. हर राज्य में छोटे-छोटे लोग होते हैं. किसान समूह भी हैं. इसलिए, अगर हम संविधान में संशोधन का रुख अपनाएं, तो आरक्षण का मुद्दा हल हो सकता है.”
शरद पवार की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन चल रहा है और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनोज जरांगे शुक्रवार से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं. इससे पहले, जरांगे-पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए मराठा आरक्षण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया.
जरांगे ने कहा, “मुख्यमंत्री के लिए ये जरूरी है कि वे हमारी सभी मांगें पूरी करें. शनिवार को भूख हड़ताल का दूसरा दिन है और हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि मराठा समुदाय की मांगें पूरी करें. हमें सम्मान दें, अपमान न करें.”

“IPO Calendar: जारी रहेगी आईपीओ की धूम, अगले हफ्ते 8 इश्यू होंगे लॉन्च, 13 की होगी लिस्टिंग”

0

“IPO Calendar: जारी रहेगी आईपीओ की धूम, अगले हफ्ते 8 इश्यू होंगे लॉन्च, 13 की होगी लिस्टिंग”

नई दिल्ली: अगस्त के महीने में 40 आईपीओ आने के बाद, सितंबर में भी आईपीओ की धूम रहेगी। अगले हफ्ते मेनबोर्ड और एसएमई प्लेटफॉर्म पर 8 आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। जब बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, तब ये आईपीओ निवेशकों की दिलचस्पी का इम्तिहान लेंगे।

नए आईपीओ के अलावा, अगले हफ्ते 13 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली हैं। इनमें विक्रांत इंजीनियरिंग का आईपीओ भी शामिल है। इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और यह 20 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।

मेनबोर्ड से सिर्फ एक आईपीओ अगले हफ्ते मेनबोर्ड में सिर्फ अमंता हेल्थकेयर लिमिटेड (Amanta Healthcare Ltd) का आईपीओ खुलेगा। यह फार्मा कंपनी पब्लिक ऑफर के जरिए 126 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह आईपीओ 1 सितंबर को खुलेगा और 3 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने शेयर की कीमत 120 से 126 रुपये के बीच तय की है। इसकी लिस्टिंग 9 सितंबर को हो सकती है।

एसएमई सेगमेंट से 7 की लॉन्चिंग एसएमई सेगमेंट से अगले हफ्ते 7 आईपीओ की लॉन्चिंग होगी। रचित प्रिंट्स (Rachit Prints) का आईपीओ 1 सितंबर को खुलेगा। यह 19.49 करोड़ रुपये का इश्यू है। इसके बाद 2 सितंबर को दो और आईपीओ खुलेंगे। ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग (Optivalue Tek Consulting) 51.82 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी। इसकी कीमत 80-84 रुपये तय की गई है। वहीं, गोयल कंस्ट्रक्शन (Goel Construction) 99.77 करोड़ रुपये का इश्यू लाएगी। इसकी कीमत 249-262 रुपये प्रति शेयर होगी।

3 सितंबर को ऑस्टियर सिस्टम्स (Austere Systems) का आईपीओ खुलेगा। कंपनी ने शेयर की कीमत 52-55 रुपये तय की है। यह 15.57 करोड़ रुपये का इश्यू है। 4 सितंबर को दो आईपीओ खुलेंगे। शरवाया मेटल्स (Sharvaya Metals) 58.80 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी। इसकी कीमत 192-196 रुपये। वहीं, विगोर प्लास्ट इंडिया (Vigor Plast) 25.10 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी। इसकी कीमत 77-81 रुपये है।

इसके बाद 5 सितंबर को वशिष्ठ लग्जरी फैशन (Vashishtha Luxury Fashion) का आईपीओ खुलेगा। यह कंपनी मार्केट से 8.87 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 109 से 111 रुपये के बीच है। यह आईपीओ 15 सितंबर को लिस्ट हो सकता है।

इनकी होगी लिस्टिंग अगले हफ्ते 13 कंपनियों के आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग भी होगी। जिन कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग होगी, वे इस प्रकार हैं:

1 सितंबर: Classic Electrodes, Shivashrit Foods और Anondita Medicare.

2 सितंबर: Globtier Infotech और NIS Management.

3 सितंबर: Current Infraprojects, Anlon Healthcare, Sattva Engineering Construction और Vikran Engineering.

4 सितंबर: Oval Projects Engineering.

5 सितंबर: Abril Paper Tech, Sugs Lloyd और Snehaa Organics.

इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून, रायपुर समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट8520/

0

छत्तीसगढ़ में मॉनसून का असर लगातार जारी है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. दो दिनों बाद पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. वहीं रायपुर समेत कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया है.
दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.8°C और पेंड्रा रोड में न्यूनतम 22.2°C दर्ज किया गया.

कोहकामेटा 6, भोपालपटनम 4, गंगालूर 3, भैरमगढ़ 3, बड़े बचेली 3, रामचन्द्रपुर 3, बारसूर 2, बेलगहना 2, मुकडेगा 2, पखांजूर 1, गादीरास 1, प्रतापपुर 1, डौंडीलोहारा 1, छोटेडोंगर 1, कुटरू 1. अन्य स्थानों पर भी हल्की वर्षा दर्ज की गई जिनमें तोंगपाल, साकोला, सीतापुर, नारायणपुर, मर्दापाल, लैलूंगा, मरींबंगला देवरी और ओरछा शामिल हैं.

सिनोप्टिक सिस्टम से मौसम पर प्रभाव
औसत समुद्र तल पर मानसून गर्त बीकानेर, कोटा, सिवनी, दुर्ग, भवानीपटना और गोपालपुर से होते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है.
आज का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है.
2 दिन बाद कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
दो दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
रायपुर का मौसम का हाल
31 अगस्त को रायपुर शहर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है.
अलर्ट वाले जिले
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

SCO समिट के लिए PM मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे, कब होगी जिनपिंग और पुतिन से मुलाकात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां वे रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में भाग लेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जापान यात्रा समाप्त की, फिर तियानजिन के बिनहाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया.
प्रधानमंत्री मोदी ने चीन पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “तियानजिन में उतर चुका हूं. एससीओ समिट के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से गहन चर्चा करने का इंतजार है.” समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिनमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से रविवार और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को बैठक होने की संभावना है.
इससे पहले दोनों नेताओं की प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मुलाकात 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान हुई थी. इस बैठक में भारत और चीन के बीच सीमा पर पेट्रोलिंग को लेकर एक समझौता हुआ था, जिससे चार साल से चल रहे सीमा विवाद का समाधान निकाला गया. भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है और 2022-23 के दौरान इस संगठन के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल चुका है.

रविवार, 31 अगस्त 2025
09:30 – 10:10 बजे – चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक
14:30 – 15:15 बजे – द्विपक्षीय बैठक स्लॉट
16:30 – 18:00 बजे – एससीओ में राष्ट्राध्यक्षों/सरकार प्रमुखों के लिए औपचारिक स्वागत समारोह
सोमवार, 1 सितम्बर 2025
07:30 – 09:10 बजे – एससीओ नेताओं की बैठक
09:45 – 10:30 बजे – रूस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक
11:10 बजे – दिल्ली के लिए प्रस्थान
बता दें कि एससीओ एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई में हुई थी. इसके सदस्य देशों में चीन, रूस, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं.
एससीओ के दो पर्यवेक्षक अफगानिस्तान और मंगोलिया हैं, जबकि इसके 14 संवाद साझेदार देश हैं, जिनमें तुर्की, कुवैत, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया और नेपाल शामिल हैं. श्रीलंका, सऊदी अरब, मिस्र, कतर, बहरीन, मालदीव, म्यांमार और संयुक्त अरब अमीरात भी एससीओ के संवाद साझेदार हैं.963.*-

यूक्रेन युद्ध में भारत को घसीटना बंद करो… जयशंकर

0

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को फिनलैंड की विदेश मंत्री एलीना वाल्तोनेन से टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा का केंद्र रहा यूक्रेन युद्ध और उसके वैश्विक प्रभाव. इस दौरान जयशंकर ने साफ कहा कि भारत को इस मामले में अनुचित रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.
जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से संवाद और कूटनीति का पक्षधर रहा है और यही हमारी प्राथमिकता भी रहेगी. उनके बयान को इस संदर्भ में अहम माना जा रहा है कि पश्चिमी देशों में अक्सर यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत पर सवाल उठाए जाते हैं, ख़ासकर रूस से ऊर्जा और व्यापार संबंधों को लेकर.

“Mumbai : मुंबई के डोंगरी में 26 साल के अराफात खान को हमलावरों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव”

0

“Mumbai : मुंबई के डोंगरी में 26 साल के अराफात खान को हमलावरों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव”

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 26 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान अराफात महबूब खान के रूप में हुई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अरफात की गला घोंटकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

डोंगरी में घटी दिल दहलाने वाली घटना यह दिल दहला देने वाली घटना डोंगरी इलाके में घटी। स्थानीय लोगों ने अराफात महबूब खान को लहूलुहान हालत में देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, जब तक युवक को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डोंगरी पुलिस थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमला करके घोंट दिया गला शुरुआती जांच से पता चला है कि अरफात पर पहले हमला किया गया और फिर रस्सी या इसी तरह की किसी चीज से उसका गला घोंटकर उसकी जान ली गई। हत्या की वजह क्या थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं? इसे लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी पुलिस आसपास की दुकानों, गलियों और इमारतों में लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इससे मौत की असली वजह की पुष्टि हो सके। साथ ही तकनीकी जांच और मोबाइल रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी है।

इलाके में तनाव घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि हत्या पुरानी रंजिश या लूटपाट के इरादे से हो सकती है, लेकिन सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने की राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा, इस तारीख तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

0

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 1 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

बता दें कि इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। राज्य में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ऑनलाईन आवेदन 01 से 15 सितम्बर तक
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुरस्कार के लिए विभिन्न 10 श्रेणियाँ निर्धारित की गई है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर, सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन प्रोत्साहन पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार, सीटीबी स्टार परफॉर्मर (सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट), सीटीबी स्टार परफॉर्मर (पर्यटक सूचना केन्द्र), सर्वश्रेष्ठ होमस्टे, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म साइट पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आवेदक 1 से 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पुरस्कार के लिए 11,000 रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

रेलवे का बड़ा फैसला…..1 सितंबर से इन 52 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर होगा ठहराव

0

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री ट्रेनों का ठहराव विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर किया जा रहा है। रेलवे की ओर से अलग-अलग तिथि में 52 ट्रेनों का ठहराव होगा। रेलवे का यह नियम 1 सितंबर से लागू होगा। रेलवे ने यह ठहराव त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर किया है, ताकि छोटे स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने से यात्रियों को सुविधा मिल सके।

Train News: इन ट्रेनों का होगा ठहराव
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का ब्रजराजनगर स्टेशन पर 12.18-12.20 बजे, 1 सितंबर से
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का ब्रजराजनगर स्टेशन पर 15.06-15.08 बजे, 1 सितंबर से
20808 अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का बेलपहाड़ स्टेशन पर 06.44-06.46, 1 सितंबर से
20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस का बेलपहाड़ स्टेशन पर 15.02-15.04 बजे, 2 सितंबर से
12852 चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर एक्सप्रेस का मुल मारोरा स्टेशन पर 06.23-06.25 बजे, 2 सितंबर से
12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस का मुल मारोरा स्टेशन पर 15.58-16.00 बजे, 31 अगस्त से
11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का धुरवासिन स्टेशन पर 21.04-21.06 बजे, 1 सितंबर से
11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का बैहाटोला स्टेशन पर 20.36-20.38 बजे, 1 सितंबर से
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस का बैहाटोला स्टेशन पर 02.29-02.31 बजे, 1 सितंबर से
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस का धुरवासिन स्टेशन पर 01.57-01.59 बजे, 1 सितंबर से
18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का उमरिया स्टेशन पर 03.58-04.00 बजे, 2 सितंबर से
18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस का उमरिया स्टेशन पर 03.02-03.04 बजे, 1 सितंबर से
18756 अबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस का अमलाई स्टेशन पर 12.38-12.40 बजे, 1 सितंबर से
18755 शहडोल-अबिकापुर एक्सप्रेस का अमलाई स्टेशन पर 14.57-14.59 बजे, 1सितंबर से
18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का बीरसिंहपुर स्टेशन पर 04.26-04.28 बजे, 2 सितंबर से
18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस का बीरसिंहपुर स्टेशन पर 02.37-02.39 बजे, 1 सितंबर से
15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का चंदिया रोड स्टेशन पर 04.12-04.16 बजे, 1 सितंबर से
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का चंदिया रोड स्टेशन पर 21.54-21.56 बजे, 1सितंबर से
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 23.16-23.18 बजे, 1सितंबर से
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन पर 23.00-23.02 बजे, 1 सितंबर से
18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन पर 01.58-02.00 बजे 1.सितंबर से
18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 01.43-01.45 बजे, 1 सितंबर से
15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 00.06-00.08 बजे, 1 सितंबर से
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 01.53-01.55 बजे, 1 सितंबर से
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 07.45-07.47 बजे,1 सितंबर से
18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 15.12-15.14 बजे, 1 सितंबर से
18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का हथबंध स्टेशन पर 09.18-09.20 बजे,1 सितंबर से
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का हथबंध स्टेशन पर 15.16-15.18 बजे, 1 सितंबर से
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 23.32-23.34 बजे, 1 सितंबर से
18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 01.25-01.27 बजे, 1 सितंबर से
18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 02.13-02.15 बजे, 1 सितंबर से
18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 01.10-01.12 बजे, 1 सितंबर से
18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का पेंड्रा रोड स्टेशन पर 01.33-01.35 बजे, 1 सितंबर से
18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का पेंड्रा रोड स्टेशन पर 01.57-01.59 बजे, 1 सितंबर से
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का गतौरा स्टेशन पर 18.58-19.00 बजे, 1 सितंबर से
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का गतौरा स्टेशन पर 05.53-05.55 बजे, 1 सितंबर से
18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 04.53-04.55 बजे, 1 सितंबर से
18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 21.16-21.18 बजे, 1 सितंबर से
12855 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 15.38-15.40 बजे, 1 सितंबर से
12856 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 13.43-13.45 बजे, 1 सितंबर से
18240 इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 06.30-06.32 बजे, 1सितंबर से
18239 गेवरा रोड-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 21.08-21.10 बजे, 1 सितंबर से
15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 22.33-22.35 बजे, 1 सितंबर से
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 04.02-04.04 बजे, 1 सितंबर से
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का किरोडीमल नगर स्टेशन पर 10.54-10.56 बजे, 1 सितंबर से
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का किरोडीमल नगर स्टेशन पर 16.21-16.23 बजे, 1 सितंबर से
18756 अबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस का करंजी स्टेशन पर 09.31-09.33 बजे, 1 सितंबर से
18755 शहडोल-अबिकापुर एक्सप्रेस का करंजी स्टेशन पर 18.28-18.30 बजे, 1 सितंबर से
11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का पाराडोल स्टेशन पर 19.17-19.19 बजे, 1 सितंबर से
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस का पाराडोल स्टेशन पर 03.54-03.56 बजे, 1 सितंबर से
18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस का देवबलौदा चरौदा स्टेशन पर 06.53-06.55 बजे, 1 सितंबर से
18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस का देवबलौदा चरौदा स्टेशन पर 19.09-19.11 बजे, 1 सितंबर से