Home Blog Page 518

“IAF चीफ का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट किए तबाह, S-400 की ताकत से कांप उठा पाकिस्तान”

0

भारतीय वायुसेना के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कम से कम 5 फाइटर जेट को तबाह किया। इसके अलावा एक और बड़े एयरक्राफ्ट को भी नष्ट किया गया। चीफ ने दिया को श्रेय एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इस सफलता का श्रेय भारत के शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को दिया है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम की वजह से ही दुश्मन के विमानों को मार गिराना संभव हो पाया। S-400 एक अत्याधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जो लंबी दूरी तक दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को निशाना बना सकता है। IAF चीफ के इस बयान से यह साफ हो गया है कि यह भारतीय वायुसेना के लिए एक बड़ी और सफल कार्रवाई थी। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया और भारतीय वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन किया।

चीफ का बड़ा खुलासा भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने खुलासा किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट और एक अन्य एयरक्राफ्ट को नष्ट कर दिया था। उन्होंने इस सफलता का श्रेय भारत के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को दिया है।

“पीएम आवास पर रक्षाबंधन का उत्सव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं .. ”

0

रक्षाबंधन का त्योहार आज देशभर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक यह पर्व पूरे भारत में खुशियां लेकर आया है।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने बंधवाई राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली छात्राओं और आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मा कुमारी से आई बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ राखी बंधवाई, बल्कि उन्होंने छात्राओं से बातचीत भी की और उनके साथ हंसी-मजाक करते हुए इस पल को और भी खास बना दिया। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

”नेताओं ने भी दी बधाई प्रधानमंत्री के अलावा अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट कर कहा, “स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।” उन्होंने आगे कहा कि “रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, बल्कि आत्मा को भी जोड़ती है।

“उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी X पर सभी को बधाई दी और कहा, “यह पावन अवसर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।”

बसपा प्रमुख मायावती: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने भी X पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भाई-बहन के आपस के पवित्र रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार की देश के समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।” उन्होंने लोगों से इस त्योहार को सौहार्द और उमंग के साथ मनाने की अपील की।

आज रक्षाबंधन पर मॉनसून मेहरबान, सुबह-सुबह मुहूर्त को बारिश ने किया शुभ? जानें मौसम का अपडेट”

0

अगस्त की शुरुआत में अच्छी रफ्तार पकड़ने के बाद देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है और ‘ब्रेक-इन-मॉनसून’ जैसी स्थिति बनी हुई है. इस तरह की स्थिति अगस्त में आमतौर पर बन जाती है. देशभर में बारिश लगातार 8वें दिन सामान्य से कम रही है. इसके साथ ही 1 जून से 7 अगस्त तक औसत बारिश 115% से घटकर 102% रह गई है. अगले 4 दिनों में बारिश के स्तर में और कमी आ सकती है. पश्चिम और मध्य भारत में पड़ रहा सूखा प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है. गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में बारिश नहीं हुई है. दक्षिण भारत में कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु के आंतरिक भागों में हल्की बारिश हुई. वहीं, पूर्वोत्तर भारत जो आमतौर पर सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका है, वहां भी बारिश की कमी देखी जा रही है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है.

नया सिस्टम देगा बारिश को रफ्तार! अगस्त में मानसून का ‘ब्रेक’ आना आम बात है, जो आमतौर पर 10 दिन तक चलता है. यह कभी छोटा तो कभी लंबा भी हो सकता है, जो समुद्री परिस्थितियों पर निर्भर करता है. इस स्थिति को खत्म करने के लिए बंगाल की खाड़ी में नई मौसम प्रणाली बनना जरूरी है. 13 अगस्त के आसपास एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जो मानसून को फिर से सक्रिय करेगा.

देश में पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो तेलंगाना में मध्यम से भारी वर्षा हुई. दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, पूर्व असम और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई.

आज कैसा रहने वाला है मौसम? एजेंसी ने आज के मौसम का भी अनुमान जाहिर किया है. स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश के आसार हैं.

इसी तरह पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और लद्दाख में हल्की बारिश की संभावना है.

रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में भारी बारिश दिल्ली-एनसीआर से भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है. मूसलाधार बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है.

“दुनिया हमें विश्‍वगुरु क्‍यों मानती है? आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बताया”

0

RSS chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को दुनिया एक बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान के केंद्र के रूप में जानती है.

नागपुर के शिव मंदिर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति और त्याग में है, यही हमें विश्वगुरु बना सकता है. भागवत ने जोर दिया कि हमारा देश हमेशा दूसरों की मदद करता है और खुशियां बांटता है, इसलिए दुनिया में भारत को महान माना जाता है.

अर्थव्यवस्था नहीं, ‘अध्यात्म’ से भारत बनेगा विश्वगुरु भागवत ने कहा कि भारत जल्द ही 3 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, लेकिन यह कोई असाधारण बात नहीं है. अमेरिका, चीन जैसे कई देश पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. उन्होंने कहा, दुनिया में कई अमीर देश हैं, लेकिन भारत के पास जो आध्यात्मिक ज्ञान है, वह किसी और के पास नहीं है. यही ज्ञान हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

संस्कृति और त्योहारों से बढ़ेगा ज्ञान आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अर्थव्यवस्था जरूरी है, लेकिन भारत तभी विश्वगुरु बनेगा जब हम अपनी संस्कृति का पालन करेंगे और त्योहारों को पूरी खुशी और श्रद्धा से मनाएंगे. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे भगवान शिव ने गले में सांप धारण किया और सबका कल्याण किया, वैसे ही हमें भी त्याग और सहनशीलता का भाव अपनाना चाहिए.

दुनिया में बदलाव, सही समय पर सही कदम जरूरी भागवत ने लोगों से अपील की कि वे अपनी अच्छाइयां दूसरों के साथ बांटें और बुराइयों को खुद तक सीमित रखें. उन्होंने कहा कि भगवान शिव के त्याग से हमें सीख लेनी चाहिए. दुनिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, ऐसे में हर व्यक्ति को सही समय पर सही कदम उठाने होंगे ताकि समाज और देश दोनों आगे बढ़ सकें.

”रायपुर आईपी क्लब में रक्षाबंधन पर शराब के एक पैक पर एक मुफ्त ऑफर, बजरंग दल ने किया विरोध, ऑफर कैंसिल ..”

0

रायपुर: आज 9 अगस्त को पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है। इस शुभ अवसर पर, कई मॉल और शॉपिंग सेंटरों में विशेष ऑफ़र और छूट दी जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर क्लबों और रेस्तरां में भी शराब पर ‘Buy 1 Get 1 Free ऑफर दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां रक्षाबंधन पर शराब के एक पैक पर एक मुफ्त के ऑफर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला नया रायपुर के आईपी क्लब का है। जहां रक्षाबंधन पर शराब के एक पैक पर एक मुफ्त के ऑफर दिया गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी जारी किया गया। जिसमें Buy 1 Get 1 Free लिखा गया। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल ने विरोध किया और कहा कि ऐसे पवित्र त्योहार पर शराब का प्रमोशन करना संस्कृति का अपमान है। विरोध के बाद क्लब प्रबंधन ने तुरंत माफी मांगते हुए ऑफर कैंसिल कर दिया।

”CG: राजधानी रायपुर के डी मार्ट शॉपिंग मॉल में चोरी, पर्स मोबाइल समेत कैश और डॉक्यूमेंट लेकर भागा चोर, मचा हड़कंप”

0

रायपुर: आज पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है। जिसको लेकर बाजारों और शॉपिंग मॉल में भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि राजधानी रायपुर के डीमार्ट में चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि चोर महिला शासकीय कर्मचारी का पर्स मोबाइल, कैश और डॉक्यूमेंट चोरी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीडी नगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित डी मार्ट का है। जहां एक महिला शासकीय कर्मचारी का पर्स मोबाइल समेत कैश और डॉक्यूमेंट चोरी हो गई है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला, महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ है। आपको बता दें कि त्योहारी सीजन के चलते डी मार्ट में भीड़ देखने को मिल रही है। चोर इसकी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाशी की जा रही है।

”रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने राखी बाँधी, सीएम साय ने व्यक्त किया आभार..”

0

”रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने राखी बाँधी, सीएम साय ने व्यक्त किया आभार..”

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।

सीएम साय ने व्यक्त किया आभार; मुख्यमंत्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है।उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

रक्षा बंधन की शुभकामनाओं के रिप्लाई .. तेरे प्यार और दुआओं से ही मेरी जिंदगी खूबसूरत है. तुझे हर खुशी मिले, यही है मेरी दुआ हैं. रक्षा बंधन की शुभकामना!

0

Raksha Bandhan 2025 Wishes Reply: रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए खास होता है. बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं. तरह-तरह की मिठाईयों से उनका मुंह मीठा करवाती हैं.

परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर त्यौहार को उत्साह से सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन कुछ बहनें किसी दूसरे शहर में रहने के कारण अपने भाई के घर पर नहीं जा पाती हैं. ऐसे में वह मोबाइल पर भाई को कुछ संदेशों की मदद से रक्षा बंधन की शुभकामनाएं और अपने इमोशन शेयर करते हैं. बहन द्वारा दी गई रक्षा बंधन की शुभकामनाए का रिप्लाई सिर्फ शुक्रिया से नहीं बल्कि उन्हें ऐसे मैसेज भेज सकते हैं. जिसे पढ़कर उनके चेहरे पर खुशी आ जाए और उन्हें अच्छा महसूस हो. आप अपनी बहन को इन मैसेज से रक्षा बंधन की शुभकामनाओं के रिप्लाई कर सकते हैं. जिसे पढ़कर आपकी बहन को अच्छा लगेगा.

रक्षा बंधन की शुभकामनाओं के रिप्लाई तेरे प्यार और दुआओं से ही मेरी जिंदगी खूबसूरत है. तुझे हर खुशी मिले, यही है मेरी दुआ. तुझे भी रक्षा बंधन की शुभकामना!

”बहन तेरी दुआओं और साथ का असर है जो आज मैं यहां तक पहुंचा हूं. रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं आपको भी! आपको भी रक्षा बंधन मुबारक हो दीदी”!

”आप ही मेरी जिंदगी का सबसे खास तोहफा हैं. राखी मिल गई है बहना, तू हमेशा खुश रहे, यही मेरी दुआ है. बहना, तू दूर है पर तेरा प्यार और एहसास हमेशा साथ रहता है. रक्षा बंधन की शुभकामनाएं!”

”आपकी दुआओं से ही तो सब आसान लगता है दीदी. आप ही मेरी ताकत है. रक्षा बंधन की शुभकामनाएं!”

”तेरी मुस्कान ही मेरी असली जीत है बहना. रक्षा बंधन की दिल से शुभकामनाएं!”

”राखी के इस खास दिन पर मैं भी तुझे बहुत याद कर रहा हूं बहना. तू जहां भी रहे, खुश रहे, ये बंधन हमेशा अटूट रहेगा. हैप्पी राखी!”

”दूर होकर भी तू साथ है मेरे, राखी मिल गई है बहन. हैप्पी रक्षा बंधन! हैप्पी रक्षा बंधन बहना, तेरी राखी मिल गई, तेरा प्यार हमेशा मेरे साथ है. बहुत मिस कर रहा हूं तुझे आज.”

”भाई अपनी बहन को ऐसे दें रक्षा बंधन विश का रिप्लाई तेरी दुआएं मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामना मेरी प्यारी बहन!”

”राखी के इस खास दिन पर वादा करता हूं, हर हाल में तेरा साथ निभाऊंगा बहना. हैप्पी राखी! तेरी मुस्कान ही मेरे लिए सबसे खास है. हमेशा यूं ही मुस्कुराती रहो. रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं!”

”बहन तेरे मेरे बिच चाहे कितनी मिलों के फासले हैं. लेकिन तू हमेशा मेरे दिल के पास है. रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

”इस खास दिन पर वादा करता हूं कि बहन में तुझे हमेशा खुश रखने की पूरी कोशिश करूंगा. हैप्पी राखी! तेरी राखी ने बचपन की सारी यादें ताजा कर दीं. तू हमेशा यूं ही मेरे साथ रहें. रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

”तेरे बिना ये त्योहार अधूरा लगता है बहना. जल्दी मिलो, बहुत याद आ रही है. हैप्पी राखी! तेरी राखी मेरे लिए सबसे खास तोहफा है. तुझे दिल से धन्यवाद बहन!”

”मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे तेरी जैसी बहन मिली. रक्षा बंधन की शुभकामना!”

”बहना, तेरी दुआएं ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. राखी के इस खास दिन पर तेरा प्यार दिल से महसूस कर रहा हूं. रक्षा बंधन विश के रिप्लाई तेरे विश्वास, प्यार और हमेशा मेरा साथ निभाने के लिए तहेदिल से शुक्रिया बहन रक्षा बंधन की ढेर सारी बधाई हो!”

”तेरी भेजी हुई राखी सिर्फ मेरे लिए एक धागा नहीं है, जिम्मेदारी का वचन है और मैं उसे हमेशा निभाऊंगा. हैप्पी रक्षा बंधन!”

”मेरी बहन तू मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हर मौके पर मेरा साथ देती है और मुझे सही राह दिखाती हैं. हैप्पी राखी!”

”दीदी आप मेरे लिए बहुत खास है, आपका और मेरा प्यार हमेशा ऐसे ही बना रहे. हैप्पी राखी! तेरी राखी मेरे लिए बहुत खास है. रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

”रक्षा बंधन का दिन मेरे लिए बहुत खास है, मुझे तेरी जैसी बहन पर नाज है. हैप्पी रक्षा बंधन! तोहफे में क्या भेजूं तुझे, तू ही मेरे लिए सबसे खास है. हैप्पी राखी!”

”राखी के त्योहार पर भले ही हम साथ नहीं है, लेकिन तेरा मेरा स्नेह बना रहेगा, इस बात पर मुझे विश्वास है. मेरी प्यारी बहन, तू मेरे लिए सबसे खास है. राखी की शुभकामनाएं!”

”रक्षा बंधन के इस पावन दिन पर, यही दुआ है तेरा-मेरा साथ हमेशा यूं ही बना रहे. हैप्पी राखी!”

”उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA की बैठक में अहम फैसला, जानिए किस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी .. ”

0

”उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA की बैठक में अहम फैसला, जानिए किस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी .. ”

  • NDA की बैठक में अहम फैसला
  • मनोज सिन्हा, वीके सक्सेना और हरिवंश नारायण सिंह के नाम चर्चा में
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली

नई दिल्ली:  एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही तैयारियां शुरू कर दी है। उपराष्ट्रपति पद के लिए नाम फाइनल करने के​ लिए गुरुवार को एनडीए की अहम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें नाम फाइनल करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री ने बैठक के संबंध में अधिकारिक तौर पर मीडिया को जानकारी दी है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद रिक्त है और राजनीतिक हलकों में अगले उपराष्ट्रपति को लेकर कयासों का दौर जारी है। कई नामों की चर्चा हो रही है, हालांकि भाजपा ने पिछली बार भी धनखड़ के नाम की घोषणा कर लोगों को चौंका दिया था

इन नामों पर लग सकती है मुहर;

मनोज सिन्हा : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल राज्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपना पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया है। उन्हें अनुच्छेद 370 हटाने के बाद क्षेत्र में स्थिरता लाने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि उनके कार्यकाल का अंत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की छाया में हुआ, जिसमें 26 लोगों की जान गई। इसके बावजूद उनकी दावेदारी मजबूत मानी जाती है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी नेता माना जाता है।

वीके सक्सेना : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का नाम भी उपराष्ट्रपति पद की रेस में शामिल है। वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी की तत्कालीन सरकार के खिलाफ कई फैसले लिए और केजरीवाल की सरकार के द्वारा लिए गए कई प्रशासनिक फैसलों पर रोक लगा दी। इसके बाद वह केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के साथ-साथ भाजपा नेतृत्व को भरोसे में आ गए। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उन्हें अब बड़ी भूमिका सौंपी जा सकती है।

हरिवंश नारायण सिंह : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह जदयू से आते हैं। उन्हें भी एक विश्वसनीय और अनुभवी चेहरा माना जाता है। 2020 से इस पद पर रहते हुए उन्होंने सदन में कई बार संतुलन बनाए रखा है और सरकार के साथ उनकी साफ समझ रही है। उन्होंने इस बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भरोसा जीता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए इस बार राजनीतिक संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चुनेगा। सबकी निगाहें इस पर हैं कि प्रधानमंत्री मोदी किस नाम पर मुहर लगाते हैं। वहीं विपक्ष भी जल्द ही अपने उम्मीदवार को लेकर मंथन शुरू कर सकता है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। हालांकि, एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर स्पष्ट बहुमत है।

”केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में पांच महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..”

0

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में पांच महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. सरकार ने उज्ज्वला योजना के लिए 12060 करोड़ रुपए, सस्ते एलपीजी सिलेंडर के लिए 30,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट मंजूर कर दिया है. तकनीकी शिक्षा संस्थानों को 4,200 करोड़ रुपए और असम-त्रिपुरा के विकास के लिए 4,250 करोड़ रुपए आवंटित किए गए.

केंद्रीय कैबिनेट की आज एक अहम बैठक हुई. इसमें सरकार की ओर से पांच बड़े फैसले लिए गए. सरकार ने उज्जवला योजना के लिए 12060 करोड़ के अतिरिक्त बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से 10 करोड़ 33 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा सरकार ने अफोर्डेबल LPG सिलेंडर के लिए 30 हजार करोड़ का अतिरिक्त बजट निर्धारित किया है. केंद्र सरकार ने रक्षा बंधन पर आम जनता के साथ-साथ टेक्निकल एजुकेशन संस्थानों को भी बड़ी राहत दी है.

मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए बाकी फैसलों में टेक्निकल एजुकेशन, असम और त्रिपुरा का विकास, मरक्कनम – पुडुचेरी 4 लेन हाइवे के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है. सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन संस्थानों के लिए 4200 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है. वहीं, असम और त्रिपुरा के विकास के लिए विशेष विकास निधि के रूप में 4250 करोड़ को मंजूरी दे दी है. सरकार ने मरक्कनम -पुडुचेरी फोर लेन हाईवे के लिए 2157 करोड़ की राशि को भी मंजूरी दे दी है.

  1. उज्जवला योजना के लिए 12060 करोड़ का अतिरिक्त बजट के प्रस्ताव को मंजूरी.
  2. अफोर्डेबल LPG सिलेंडर के लिए 30 हजार करोड़ का अतिरिक्त बजट .
  3. टेक्निकल एजुकेशन संस्थानो के लिए कैबिनेट की बैठक में 4200 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई.
  4. असम और त्रिपुरा के विकास के लिए विशेष विकास निधि के रूप में 4250 करोड़ को मंजूरी दी गई.
  5. मरक्कनम-पुडुचेरी 4 लेन हाइवे के लिए 2157 करोड़ की राशि को मंजूरी.

नुकसान की भरपाई के लिए 30000 करोड़

कैबिनेट ने सरकारी तेल कंपनियों-इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को पिछले 15 महीनों में लागत से कम कीमत पर एलपीजी बेचने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 30000 करोड़ रुपए की एलपीजी सब्सिडी को मंजूरी दे दी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों (OMC) को यह मुआवजा 12 किस्तों में दिया जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार चढ़ाव से तेल कंपनियों को भारी नुकसान

2024-25 के दौरान एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें उच्च स्तर पर थीं और आगे भी हाई बनी रहेंगी. हालांकि, उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए, लागत में वृद्धि का भार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया, जिससे तीनों तेल विपणन कंपनियों को भारी नुकसान हुआ. घाटे के बावजूद, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने देश में किफायती कीमतों पर घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की है.

275 तकनीकी संस्थानों में सुधार के लिए 4200 करोड़

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 275 तकनीकी संस्थानों में मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन और तकनीकी शिक्षा में अनुसंधान सुधार (मेरिटे) योजना के कार्यान्वयन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इन संस्थानों में 175 इंजीनियरिंग संस्थान और 100 पॉलिटेक्निक शामिल हैं. यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसका कुल वित्तीय भार 2025-26 से 2029-30 की अवधि के लिए 4,200 करोड़ रुपए है. 4200 करोड़ रुपए में से 2,100 करोड़ रुपए विश्व बैंक से ऋण के रूप में बाहरी सहायता के रूप में दिए जाएंगे.