Home Blog Page 773

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीमें बदल सकती हैंकौन सी स्कीम आपके लिए है बेस्ट

0

सुकन्या समृद्धि योजना
यह बेटियों के लिए बेस्ट सेविंग्स स्कीम हैं. अगर आपके घर में 0 से 10 साल की बच्ची है, तो इस योजना में उसका खाता खुलवा सकते हैं. इसमें सालाना 8.2% तक ब्याज मिलता है. इस स्कीम में सालाना कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किया जा सकता है. यह योजना सिर्फ बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए बनी है.

रिकरिंग डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम उन लोगों के लिए है जो छोटी-छोटी सेविंग्स करना चाहते हैं. इसमें हर महीने ₹100 से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इस स्कीम में फिलहाल 6.7% सालाना ब्याज मिलता है. मैच्योरिटी पर आपको ब्याज के साथ पूरी राशि मिलती है.

टर्म डिपॉजिट
अगर आप एक तय वक्त के लिए फिक्स इनकम चाहते हैं तो ये स्कीम आपके लिए है. यह 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए होती है. जितने साल की टर्म चुनेंगे, ब्याज भी उसी के अनुसार मिलेगा. सीनियर सिटीजन को इसमें अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलता है.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. 5 साल की अवधि वाली इस स्कीम को 3 साल और बढ़ाया जा सकता है. इसमें अभी 8.2% सालाना ब्याज मिलता है. रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम चाहने वालों के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद है.

किसान विकास पत्र
यह स्कीम खासतौर पर किसानों के लिए चलाई गई है, लेकिन कोई भी इसमें निवेश कर सकता है. इस स्कीम में निवेश की गई रकम 115 महीनों यानी करीब 9 साल 5 महीने में दोगुनी हो जाती है. इसमें अभी 7.5% का ब्याज मिलता है.

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट
पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट भी अब बैंकिंग की तरह ही सुविधाएं देता है. इसमें चेकबुक, एटीएम, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलती है. अगर यह 3 साल तक एक्टिव न रहे तो डॉर्मेंट हो जाता है, लेकिन KYC के जरिए इसे फिर से एक्टिव किया जा सकता है.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड
PPF अकाउंट 15 साल की अवधि के लिए होता है, जिसे आप 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं. इसमें हर साल कम से कम ₹500 जमा करना जरूरी है. इसमें ब्याज सालाना क्रेडिट होता है और यह ब्याज टैक्स फ्री होता है.

मंथली इनकम स्कीम
इस स्कीम में जो रकम आप निवेश करेंगे, उस पर हर महीने फिक्स इंटरेस्ट मिलेगा. अगर किसी वजह से स्कीम को एक साल बाद बंद करना हो तो बंद की जा सकती है, लेकिन थोड़ी पेनल्टी लगेगी. अगर निवेशक की मृत्यु हो जाए तो नॉमिनी को ब्याज सहित पूरा पैसा दिया जाता है.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
यह स्कीम 5 साल की होती है और इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है. NSC में किया गया निवेश टैक्स में छूट देता है और इसे बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के पास गारंटी के रूप में भी रखा जा सकता है.

पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने के बड़े फायदे
पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीमों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये बहुत आसान और भरोसेमंद होती हैं. चाहे आप गांव में रहते हों या शहर में, हर कोई आसानी से इन स्कीमों में निवेश कर सकता है. ये स्कीमें सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, इसलिए इनमें कोई जोखिम नहीं होता. इनमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है. कुछ स्कीमें ऐसी भी हैं जिनमें मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है. ब्याज दर 4% से लेकर 9% तक होती है और ये पूरी तरह से फिक्स होती है. रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई, शादी या फ्यूचर सेविंग्स जैसी लंबी प्लानिंग के लिए ये स्कीमें बेस्ट मानी जाती हैं.

अगर आप रिस्क से बचकर सुरक्षित और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीमें आपके लिए परफेक्ट हैं. कम रकम से शुरू करके लंबी प्लानिंग की जा सकती है.

सीए मई फाइनल रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

0

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आयोजित होने वाली सीए की फाइनल मई परीक्षा के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं. पूर्व केंद्रीय परिषद सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में CA फाइनल मई 2025 का परिणाम घोषित किए जाने की पूरी उम्मीद है. CA फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर CA फाइनल मई परिणाम 2025 देख सकेंगे.

जुलाई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित होने की उम्मीद
सीए खंडेलवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “25 मई के परीक्षा परिणामों के बारे में पूछने वालों के लिए, कृपया ध्यान दें कि पिछले अनुभव के आधार पर, परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में संभवत 3 या 4 जुलाई के आसपास घोषित किए जा सकते हैं. उम्मीदवारों को आईसीएआई सीए फाइनल परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा.
पास होने के लिए चाहिए इतना नंबर
संस्थान ने सीए फाइनल मई 2025 परीक्षा 16 से 24 मई के बीच आयोजित की थी. शुरुआत में, मई सत्र के लिए आईसीएआई परीक्षा 2025 9 से 14 मई तक निर्धारित की गई थी. हालांकि, संस्थान ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी. सीए फाइनल क्वालीफाइंग मार्क्स मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को योग्य घोषित होने के लिए प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत नंबर प्राप्त करने होंगे. पिछले सत्र में हेरम्ब माहेश्वरी और ऋषभ ओस्तवाल आर ने 800 में से 508 अंक प्राप्त कर सीए फाइनल परीक्षा में टॉप किया था. सीए फाइनल के छात्रों का पास प्रतिशत घटकर 13.44% रह गया.

स्टेशन पर विधायक के समर्थकों ने वंदे भारत ट्रेन में सीट नहीं बदलने पर यात्री को जमकर पीटा

0

नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने झांसी के बबीना से विधायक राजीव सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सात दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार गुरुवार शाम कथित तौर पर सीट बदलने और ट्रेन के अंदर आपत्तिजनक ढंग से बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, झांसी स्टेशन पर स्थिति और बिगड़ गई और यहां बीजेपी विधायक के कुछ समर्थकों ने कथित तौर पर एक यात्री की पिटाई कर दी.

विवाद के संबंध में विधायक राजीव सिंह ने जीआरपी थाने में एनसीआर (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) भी दर्ज कराई है. झांसी के रेलवे पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित यात्री ने पहले संकेत दिया था कि वह भोपाल पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज कराएगा. हालांकि, शुक्रवार दोपहर तक भोपाल रेलवे पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली थी.

दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

राजीव सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी एक सह-यात्री ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. जब इस पर आपत्ति जताई गई, तो कथित तौर पर उस व्यक्ति ने विधायक के परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और बाद में झांसी रेलवे स्टेशन पर अन्य लोगों को बुला लिया, इन लोगों ने भी विधायक के परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर झड़प तब शुरू हुई जब एक यात्री ने भाजपा विधायक और उनके समर्थकों द्वारा पूछे जाने पर सीट खाली करने से इनकार कर दिया. बाद में उस यात्री के साथ मारपीट की गई.

ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर विधायक के समर्थक हैं. पुलिस ने कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

2017 से कॉलेज की छात्रों के साथ बदसलूकी हो रही थी,गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण मामले

0

मध्य प्रदेश के भोपाल में गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण मामले में नया अपडेट सामने आया है. भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने कॉलेज छात्रों के साथ रेप मामले में छठे आरोपी अबरार को इटारसी से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था. बता दे कि अब तक इस मामले में फरहान, साद, साहिल और नबील को गिरफ्तार किया जा चुका है.

दो महीने बाद चढ़ा हत्थे
भोपाल में रेप, गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. मामले का छठवां आरोपी अबरार भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दो महीने बाद ये आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. बता दें कि पीड़ितों और उनके परिजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद कुल सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
अब तक भोपाल के इस जघन्य मामले में फरहान, साद, साहिल और नबील को गिरफ्तार किया गया था. अब पुलिस ने अबरार को इटारसी से गिरफ्तार किया है. अबरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बंगाल, बिहार में भी दबिश दे रही थी. भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

2017 से हो रहा था क्राइम
इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद जानकारी सामने आई थी कि साल 2017 से कॉलेज की छात्रों के साथ बदसलूकी हो रही थी. लेकिन, पुलिस और कॉलेज प्रबंधन दोनों की ओर से मामले में लापरवाही बरती गई. पीड़ितों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद पुलिस ने एक्शन लेना शुरू किया.

छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी के बंधन वाले रिश्ते का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है.31 पत्नियों को पतियों ने मार डाला

0

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पत्नियों को खूब ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया के कुछ फुर्सतिए पत्नियों को जानलेवा बताते हुए मीम्स बना कर ब्यूज बटोर रहे हैं और इसका आधार बना नई-नवेली दुल्हन सोनम को गिरफ्तार किया जाना. हालांकि सोशल मीडिया पर पत्नियों को लेकर मीम्स की बाढ़ के बीच छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. दरअसल राज्य में ही 30 महिलाओं की हत्या के आरोप में उनके पतियों को ही गिरफ्तार किया गया है. इससे ये संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी के अटूट बंधन वाले रिश्ते का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है.

दरअसल इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम की भूमिका के बाद सामाज के एक तबके में पत्नियां निशाने पर हैं.लेकिन छत्तीसगढ़ में महिलाओं की हत्या के आंकड़े जो कहानी बयां कर रहे हैं, वो ज्यादा हैरान करते हैं. छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2025 से 22 जून 2025 के बीच 30 महिलाओं की हत्या के मामले में उनके पतियों को ही मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है. पहले आंकड़ों पर गौर करिए फिर बात को आगे बढ़ाते हैं.

चरित्र पर शक था, शादी के 3 महीने बाद ही मर्डर
इनमें से कुछ घटनाओं को करीब से जानने की कोशिश करते हैं. जिससे समझ में आएगा कि रिश्तों में भरोसा किस कदर कम हो रहा है. मामला धमतरी का है.धमतरी का एक जोड़ा 3 महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधा. 7 जून 2025 को 26 वर्षीय पति धनेश्वर पटेल ने पत्नी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की..I Love U यार लिखा. फिर 10 जून को अपनी 22 वर्षीय पत्नी की सब्जी काटने वाले हसिये से गला काट कर हत्या कर दी. पुलिस का दावा है कि 3 महीने के रिश्ते में ही पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने लगा. खुद धमतरी के उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने इसकी पुष्टि की है.

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसे में मौत बताई
इसी तरह का मामला बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का भी सामने आया था. यहां बीते 22 मार्च को सड़क दुर्घटना में एक टीचर बरखा वाशनिक की मौत हो गई. पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि यह मौत हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी. विवाद के बाद शिक्षक पत्नी का दूर रहना इंजीनियर पति शीशपाल को नागवार गुजरा. पति शीशपाल ने अपने एक दोस्त के साथ साजिश रच पत्नी की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने की कोशिश की. खुद बालोद के SP योगेश पटेल ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया शीशपाल के परिचित कयामुद्दीन से पूछताछ के बाद सारी सच्चाई सामने आई.

महिलाओं को ट्रोल करना गलत
रिश्तों की बेरहमी से हो रहे कत्ल की वजह हमने ऊपर बताई है. जिन्हें देख कर आप समझ सकते हैं समाजविद प्रो डीएन शर्मा कहते हैं-ऐसी स्थिति में एक-दो केस को आधार बनाकर महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना गलत है. उन्हें हत्यारी बताना गलत है. महिलाओं को जिस प्रकार से ट्रोल किया जा रहा है वो गलत है. जाहिर है अविश्वास, मानसिक तनाव और झगड़ों की वजह से रिश्तों का कत्ल समाजिक ट्रेंड बनता जा रहा है. छत्तीसगढ़ में पत्नियों के हत्या के मामले बताते हैं कि रिश्तों को बचाने के लिए हर स्तर पर अब भी बहुत कुछ करने की जरूरत है.

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

0

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे करें यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं. इसके बाद UGC NET June-2025: Click Here to Admit Card पर क्लिक करें. अब आप यूजीसी नेट जून 2025 एप्लीकेशन नंबर और अपना डेट ऑफ बर्थ डाले. इसके बाद आप कैप्चा डालकर सबिट करें.

आपके सामने यूजीसी नेट जून 2025 का एडमिट कार्ड ओपेन हो जाएगा. अब आप इसे पीडीएफ में डाउनलोड कर लें और इस प्रिंट आउट करवा लें, ताकि आप इसे परीक्षा सेंटर पर अपने साथ ले जा सकते हैं.

कब है यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा
बता दें कि यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन बुधवार, 25 जून से सोमवार, 29 जून 2025 तक किया जाएगा. परीक्षा सीबीटी मोड (Computer Based Test) में लिया जाएगा. वहीं परीक्षा का आयोजन दो-दो शिफ्टों में होगी.पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

UGC NET June 2025 Exam के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरुरी?
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को केंद्र ये डॉक्यूमेंट लेकर जाना जरूरी है, जिसमें शामिल है- एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो, पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट). इन डॉक्यूमेंट्स के बिना आपको परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा.

UGC NET June 2025 परीक्षा सेंटर पर क्या पहन सकते क्या नहीं?
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच या डिजिटल वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का केंद्र में ले जाना पूरी तरह से वर्जित है. परीक्षार्थी केवल साधारण कलाई घड़ी पहन सकते हैं.

सरेंडर नक्सली की नक्सलियों ने की हत्या, घर से उठाकर ले गए और फिर कर दिया मर्डर

0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली सहित एक ग्रामीण की हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. पूरा मामला जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के यमपुरम गांव का है.

नक्सलियों में बौखलाहट
प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है. मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली ढेर हो रहे हैं, इस बीच नक्सल संगठन में भारी दहशत और बौखलाहट है. इस बीच वे इलाके में निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार की रात को दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा दिया है. घटना शनिवार रात की है. मृतकों के एक आत्मसमर्पित नक्सली भी है.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक मेड़ थाना क्षेत्र के यमपुरम गांव में सरेंडर नक्सली के घर पर बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे. बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी का शक जताकर एक अन्य ग्रामीण के साथ उठाकर ले गए. रात को ही उसका मर्डर कर दिया. जैसे ही ये खबर क्षेत्र में फैली दहशत का माहौल बन गया. बीजापुर के एसपी ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है, तस्दीक के लिए टीम को घटनास्थल के लिए भेजा जा रहा है.

अमेरिका के हमलों का जवाब देगा ईरान? विदेश मंत्री ने दी ट्रंप को चेतावनी

0

अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला कर तबाह करने का दावा किया है. पूरा अपडेट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दिया. इस एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को अपना करीबी मित्र बताया. हिब्रू भाषा में जारी वीडियो स्टेटमेंट में इजरायली पीएम ने कहा कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने जो शुरू किया उसे अमेरिका ने अंत तक पहुंचाया. इधर हूती विद्रोहियों ने धमकी दी है कि यदि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ इजराइल के अभियान में शामिल हुआ, तो लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हमले फिर से शुरू कर दिए जाएंगे.

चिंगारी अमेरिका ने सुलगाई, अब ईरान की आग में झुलसेगी पूरी दुनिया!
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका, इजरायल के साथ युद्ध में हिस्‍सा लेता है तो यह ‘सभी के लिए बेहद खतरनाक’ होगा. अब जबकि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है तो पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं कि आखिर ईरान क्‍या करेगा. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला खामेनेई पहले ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को चेता चुके है कि ईरान सरेंडर नहीं करेगा. अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद यह तो तय है कि यह संघर्ष जल्‍द ही पूरे क्षेत्र को अपनी जद में ले लेगा. अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि ईरान किस तरह से इसका जवाब देगा लेकिन इतना तो तय है कि आने वाले दिनों में खाड़ी क्षेत्र की स्थिति काफी तनावपूर्ण होने वाली है.

अमेरिका के हमले को लेकर ईरान ने UN को लिखी चिट्ठी
अमेरिका के हमले को लेकर ईरान ने UN को एक चिट्ठी लिखी है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने यूएन चार्टर का उल्लंघन किया है.

जो काम आईडीएफ ने शुरू किया, अमेरिका ने किया खत्म : नेतन्याहू
अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला कर तबाह करने का दावा किया है. पूरा अपडेट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दिया. इस एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को अपना करीबी मित्र बताया.

ट्रेन में हुई लूटपाट ऑनलाइन की शिकायत के बाद भी मदद को लिए कोई नहीं पहुंचा

0

छत्तीसगढ़ फिल्मों की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़ित अभिनेत्री रीवा से बिलासपुर जा रही थी, तभी ट्रेन की खिड़की से एक लुटेरे ने उनका पर्स और फोन खींचने की कोशिश की और लूटपाट में असफल होने पर आरोपी उनके चेहरे पर मुक्का मारकर फरार हो गया. अभिनेत्री ने मामले पर एक वीडियो जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रीवा से बिलासपुर जा रही ट्रेन में सवार छत्तीसगढ़ फिल्मों की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ लुटेरे ने लूटपाट की कोशिश की और चेहरे पर हमलाकर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की. बड़ी बात यह है कि शिकायत के बावजूद भी उनकी मदद के लिए कोई सुरक्षाबल नहीं आया.

ऑनलाइन की शिकायत के बाद भी अभिनेत्री की मदद को लिए कोई नहीं पहुंचा
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में हुई लूटपाट की ऑनलाइन की शिकायत के बाद भी जब कई स्टेशन बीत जाने के बाद कोई सुरक्षाबल मदद के लिए नहीं पहुंचा तो अभिनेत्री ने बिलासपुर पहुंचकर एक वीडियो जारी किया. वीडियो वायरल में अभिनेत्री ने लुटेरे के खिलाफ कार्रवाई की अपील की. कटनी जीआरपी ने वीडियो को संज्ञान लेकर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है.

रीवा- बिलासपुर ट्रेन से सवार अभिनेत्री पर लुटेरे ने कटनी आउटर पर किया हमला
वायरल वीडियो में पीड़ित ज्योत्सना ताम्रकार ने बताया कि वह दुर्ग की रहने वाली है. शनिवार को वो रीवा- बिलासपुर ट्रेन से बिलासपुर आ रही थी. जब ट्रेन कटनी आउटर पर रुकी थी, तो उसी दौरान वहां आए लुटेरे ने खिड़की से उनका पर्स और फोन खींचने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उनके चेहरे में मुक्का मारकर वह भाग गया.

पीड़ित अभिनेत्री ने बताया कि लुटेरे से बचने के लिए वो काफी चीखी-चिल्लाई, लेकिन कोई मदद की लिए नहीं आया. गिरोह ने ट्रेन की एस-1 से लेकर एस-5 बोगी मे चोरी की कई वारदात की, जिसको लेकर अभिनेत्री ने रेल मंत्री से रेल में सक्रिय छिनैती गिरोह को पकड़ने की आग्रह की है.

आईआरसीटीसी हेल्पलाइन 139 पर कॉल से नहीं बनी बात, नहीं मिली कोई मदद
अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकर ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर आशंका जताते हुए कहा कि ट्रेन में सक्रिय गिरोह पैसेंजर को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने बताया कि जब मामले की शिकायत के लिए उन्होंने आईआरसीटीसी हेल्प लाइन 139 पर कॉल किया तो बताया गया कि कटनी स्टेशन में मदद पहुंचेगा, लेकिन कोई नहीं आया.

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो कहा गया कि आपको वापस कटनी जाना पड़ेगा
पीड़ित अभिनेत्री ने बताया कि रीवा से बिलासपुर पहुंचने तक उसके पास कोई सुरक्षाबल ट्रेन में उसकी मदद के लिए नहीं आया. उन्होंने बताया कि बिलासपुर पहुंचने के बाद 9 बजे से 10 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो कहा गया कि आपको कटनी जाना पड़ेगा, यहां से हम कटनी केस को ट्रांसफर कर देंगे.

अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकर ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर आशंका जताते हुए कहा कि ट्रेन में सक्रिय गिरोह पैसेंजर को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. हेल्पलाइन पर शिकायत पर कहा गया कि कटनी स्टेशन में मदद कोई पहुंचेगा, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई सुरक्षाबल नहीं पहुंचा.

लुटेरा अभिनेत्री का पर्स नहीं छीन पाया, तो महिला को चोट पहुंचाकर चला गया
मामले पर जीआरपी थाना कटनी प्रभारी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी कि रीवा से बिलासपुर के रही महिला यात्री का पर्स छीनने की कोशिश की गई है. लुटेरा महिला का पर्स नहीं छीन पाया, तो महिला को चोट पहुंचाकर चला गया. उनके मुताबिक अभी तक किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है.

इसे शराब में मिलाकर…डायरिया के कहर के बीच CMHO के बयान ने मयाचा बवाल

0

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम तरौद में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां संक्रमण से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 30 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का गैरजिम्मेदाराना रवैया अब स्थानीय लोगों के आक्रोश का कारण बनता जा रहा है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ ने एक ऐसा बयान दे दिया कि बवाल मच गया.

डायरिया प्रभावित गांव में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, सीएमएचओ ने जब ग्रामीणों को ORS घोल के पैकेट बांटे, तो उन्होंने यह कहते हुए टिप्पणी की “इसे शराब में मिलाकर मत पीना”…

इस विवादास्पद टिप्पणी को सुनते ही ग्रामीणों का पारा चढ़ गया. लोगों ने इसे गांव के सम्मान और पीड़ितों के अपमान से जोड़ते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र में जमकर विरोध और हंगामा किया. हालात बिगड़ते देख सीएमएचओ को ग्रामीणों से माफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद स्थिति कुछ शांत हो सकी.

डायरिया से मौत के बाद लगातार बढ़ते मामले
तरौद गांव में तीन दिन पहले दूषित पानी पीने से डायरिया फैलने लगा था. गांव के 42 वर्षीय निवासी मोहित कुमार निषाद की मौत हो चुकी है और अब तक 30 से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में हैं. चार मरीजों की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

संक्रमण का कारण बनी पुरानी पाइपलाइन, अब बंद
तरौद गांव में जल आपूर्ति के लिए अब तक 15-20 वर्ष पुरानी पाइपलाइन और बोरवेल का उपयोग किया जा रहा था, जिससे दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी.फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पंचायत के निर्देश पर पुरानी पाइपलाइन से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है और अब टैंकरों के माध्यम से शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है.लेकिन इसके बावजूद, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, जो विभाग की लचर निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है.