Home Blog Page 812

भारत से युद्ध न करने में ही भलाई’, PM शाहबाज शरीफ को मिली नसीहत

0

पहलगाम में निर्दोष हिन्‍दू पर्यटकों के नरसंहार से पूरे भारत में आक्रोश है. नृशंस हत्‍याकांड के बाद दुनियाभर के देश भारत के समर्थन में आ गए हैं. 130 से भी ज्‍यादा देशों ने भारत के टॉप लीडर्स को फोन कॉल कर अपनी संवेदना जता चुके हैं. साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की भी बात कही है. पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. पाकिस्‍तानी फौज ने पीओके में अपना मूवमेंट भी बढ़ा दिया है. बड़ी संख्‍या में जवानों को एलओसी के पास जुटाया जा रहा है. इन सब हलचल के बीच पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को उनके अपने ने नेक सलाह दी है. पीएम शाहबाज को उनके बड़े भाई और पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बड़ी नसीहत दी है. नवाज शरीफ ने पीएम शाहबाज को भारत से युद्ध न करने और ठंड रखने की सलाह दी है.

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को अब सलाह मिलनी शुरू हो गई है. उन्‍हें पहली नसीहत घर से ही मिली है. पीएम शाहबाज को उनके बड़े भाई और पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नेक सलाह दी है. नवाज शरीफ ने पीएम शाहबाज को भारत के साथ युद्ध न करने की सलाह दी है. बता दें कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नवाज शरीफ को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के फैसलों के बारे में जानकारी दी थी. यह बैठक भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद हुई. शहबाज ने नवाज को पहलगाम हमले के बारे में भी विस्‍तार से जानकारी दी. इसके बाद नवाज शरीफ ने भारत के साथ तनाव कम करने की सलाह दी. बता दें कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ ही देश के सीनियार नेता भी हैं

होम लोन पर 53,984 रुपये ईएमआई या 53,984 रुपये का सिप, मकान खरीदने के लिए कौन सा तरीका बेहतर

0

अपने घर का सपना तो हर किसी की आंखों में होता है. लेकिन, ज्‍यादातर लोगों को इस सपने को पूरा करने के लिए बैंक से लोन पर निर्भर रहना पड़ता है. मकान खरीदने वालों के लिए होम लोन लेने के बाद कई साल तक उसकी ईएमआई चुकाना टेढ़ी खीर होता है. कुछ एक्‍सपर्ट का मानना है कि ईएमआई चुकाने से बेहतर है कि उतनी रकम का सिप खोला जाए और लोन के टेन्‍योर तक मकान खरीदने जितनी रकम तैयार की जा सकती है. म्‍यूचुअल फंड का सिप और होम लोन की ईएमआई, लगभग एक जैसी ही चीज लगती है. सिप में भी आप एक निश्चित र‍कम हर महीने निवेश करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे होम लोन लेने के बाद उसकी ईएमआई हर महीने चुकाई जाती है. अब अगर ईएमआई जितनी रकम को ही सिप में निवेश कर दिया जाए तो क्‍या लोन के टेन्‍योर जितने समय में ही होम लोन जितनी रकम तैयार की जा सकती है.

होम लोन पर कितना ब्‍याज
मान लीजिए आपने 60 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए 9 फीसदी सालाना ब्‍याज दर पर लिया है. इस पर आपको हर महीने 53,984 रुपये की ईएमआई चुकानी पड़ेगी और पूरे टेन्‍योर में ब्‍याज के रूप में 69,56,053 रुपये चुकाएंगे, जबकि 60 लाख मूलधन मिलाकर यह रकम 1.30 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाएगी. इसका मतलब हुआ कि आपने मकान तो 70 लाख का ही खरीदा, लेकिन उसके लिए दोगुनी रकम चुकानी पड़ जाती है.

चीन का ‘गुलाम’ बन चुका है पाकिस्तान, इसी कारण बार-बार भारत को दगा देता है

0

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर जंग के मुहाने पर खड़े हैं. भारत ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वह इस हमले के गुनहगारों और साजिशकर्ताओं को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा. इसका असर दिखने लगा है. दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आने लगी है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी सक्रिय हो गया है. इसमें सबसे अहम भूमिका चीन की है. चीन ने पहलगाम हमले की न्यूट्रल जांच करने की पाकिस्तान की मांग का समर्थन कर एक तरह से इस मुद्दे पर भारत से दूरी बना ली है. यह एक तरह से चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन है.

चीन और पाकिस्तान संबंधों के इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे तो 1950 के दशक में दोनों देशों के रिश्ते में गर्माहट की शुरुआत हुई. उस वक्त दोनों देशों ने औपचारिक कूटनीतिक संबंध स्थापित किए. 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद यह दोस्ती और मजबूत हुई, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ चीन को एक रणनीतिक साझेदार के रूप में देखा. बदले में चीन ने पाकिस्तान को सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक सहायता प्रदान की. खासकर कश्मीर मुद्दे पर उसे चीन का समर्थन मिला. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन ने बार-बार कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन किया. वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भी चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया.

दुनिया का इकलौता देश जहां पलक झपकते ही बीत जाती है रात, 40 मिनट में चढ़ जाता है दिन

0
दुन‍िया में ऐसी कई जगहें हैं जहां अजीबो-गरीब घटनाएं घटती हैं। यहां सब कुछ एक जैसा नहीं होता है। पूरी दुन‍िया में कुछ ऐसे भी देश हैं जो अपनी एक खास खूबी के ल‍िए जाने जाते हैं। नींद पूरी करना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि दुन‍िया में एक ऐसी भी जगह है जहां स‍िर्फ 40 म‍िनट की ही रात होती है? 

40 म‍िनट पूरा होते ही, सूरज फ‍िर उग आता है। जी हां, आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा न, लेक‍िन ये सच है। नॉर्वे एक ऐसा देश है जहां नेचर ने कुछ अनोखा ही कर‍िश्‍मा रचाया है। यहां कुछ जगहों पर गर्मियों के महीनों में रात का समय महज 40 मिनट का ही होता है। यानी जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में गहरी रात होती है, तब नॉर्वे में सूरज डूबने के कुछ ही मिनट बाद फिर से उग आता है।

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ RJD ने निकाला मार्च

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना से पूरा देश दुखी है। इस हमले को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में आक्रोश प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पहलगाम की घटना को बिहार के लखीसराय में भी राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला था। अब इस मार्च में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की बात कही जा रही है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण चरण दास का कहना है कि अति उत्साह में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जानकारी हो कि सूर्यगढ़ा में राजद ने शनिवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला था। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित जिला स्तर के सभी नेता कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी

0

केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम की धमकी मिली है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पीआरओ ने बतायास कि हवाई अड्डे को ईमेल के जरिए धमकी मिली। बम निरोधक दस्ते टर्मिनलों की जांच कर रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक ही गांव के 4 युवकों की मौत

0

भभुआ-मोहनियां पथ पर सेमरियां गांव के पास रविवार की सुबह स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में चार नवयुवकों की मौत हो गई। चारों युवक बाइक पर ही बैठे थे। बाइक लेकर चारों भभुआ से अपने गांव बारे जा रहे थे। इसी दौरान सेमरिया के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो में बाइक टकरा गई। इससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बारे गांव के हैं चारों युवक

मृतकों में भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव का पुत्र वीरेंद्र कुमार 22 वर्ष, स्व. पप्पू तिवारी का पुत्र सन्नी देवल तिवारी 22 वर्ष, मंटू चौधरी का पुत्र आदर्श चौधरी 21 वर्ष, प्रभु गोंड का पुत्र विकास कुमार गोंड 23 वर्ष बताए जाते हैं।

मां का इंडियन पासपोर्ट और बेटी का पाकिस्तानी, अटारी बॉर्डर पर दर्दनाक मंजर

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हिन्दुओं के नरसंहार के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन शुरू कर दिए हैं. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की भारत सरकार की डेडलाइन का आज आखिरी दिन है. इस वजह से देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पहुंच रहे हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अटारी-वाघा बॉर्डर पर भावुक कर देने वाली कई तस्वीरें भी देखने को मिलीं.

अटारी बॉर्डर पर एक ऐसी मां और बेटी की कहानी सामने आई, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं. यह मां के पास तो तो इंडियन पासपोर्ट है, जबकि उनकी बेटी के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट… ऐसे में भारत सरकार के फरमान के बाद इन महिलाओं को अपनों से अलग होने का डर सता रहा है. बेटी ने रोते हुए कहा, ‘मां के बिना हम बच्चे भी नहीं जाएंगे. अगर जाना है, तो मां के साथ, वरना यहीं रहेंगे.

140 करोड़ भारतीयों का आक्रोश… पहलगाम के गुनहगारों और पनाहगारों को सजा मिलकर रहेगी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले पर बात की.  उन्होंने कहा, “जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है. हर भारतीय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है.”

पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुस्सा जाहिर करते हुए पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है. साथ ही उन्होंने पहलगाम में हिंदूओं के खिलाफ आतंकियों की हमले को लेकर पीड़ित के परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाई है. उन्होंने कहा कि पहलगाम में कायराना हरकत करने वालों और उनको पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

भारत-पाकिस्‍तान 1000 सालों से लड़ रहे…. ये क्‍या बोल गए डोनाल्‍ड ट्रंप

0

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. इसी बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्‍हें जमकर ट्रोल किया. दरअसल, ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच कश्‍मीर मुद्दा पिछले एक हजार सालों से है. दोनों देश 1000 सालों से कश्‍मीर को लेकर लड़ रहे हैं. बस फिर क्‍या था. लोगों ने बिना देरी किए डोनाल्‍ड ट्रंप की सोशल मीडिया पर क्‍लास लगानी शुरू कर दी.

अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने पहलगाम हमले पर कहा कि वो एक बुरा हमला था. भारत और पाकिस्‍तान 1000 सालों से कश्‍मीर को लेकर लड़ रहे हैं. उस सीमा पर 1500 सालों से तनाव है. यह ऐसे ही रहा है लेकिन मुझे यकीन है कि अब वे इसे किसी ना किसी तरह से झुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्‍तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन ऐसा हमेशा से रहा है. मैं भारत के भी बहुत करीब हूं और पाकिस्‍तान के भी करीब हूं. वो कश्‍मीर को लेकर हजारों साल से लड़ रहे हैं. कश्‍मीर का मुद्दा हजारों साल से चल रहा है और शायद उससे भी ज्‍यादा साल से.