Home Blog Page 815

विदेश मंत्रालय में US-चीन-ब्रिटेन-जापान के राजदूतों संग बैठक

0

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद मोदी सरकार एक्शन में आ गई है. भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक तरफ जहां सिंधु जल संधि का खत्म करने का फैसला लिया है, वहीं पाकिस्तानी राजनयिकों से 7 दिनों के अंदर देश छोड़ने को भी कह दिया है. इस कदम से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. शहबाज शरीफ की सरकार ने सीसीएस की बैठक बुलाई है, जहां कुछ खास फैसले लिए जा सकते हैं.

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर मोदी सरकार के फैसले ने पड़ोसी देश में खलबली पैदा कर दी है. उनके नेताओं को समझ नहीं आ रहा कि आगे किस तरह बढ़ा जाए और इसीलिए वह गीदड़भभकी देने पर उतर आए हैं. दूसरी ओर, मोदी सरकार ने हमले के संबंध में जानकारी मुहैया कराने के लिए गुरुवार को सभी दलों की एक बैठक बुलाई है.

आतंकवादी ने कहा ‘कलमा’, तो मुसलमान बोले- मुस्लिम, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित ने किया ये नया खुलासा

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया. इस हमले में 26 लोगों की जान गई. अब हमले को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं. सूरत शहर के वराछा इलाके के मूल निवासी शैलेश कलथिया 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. उनकी पत्नी शीतल कलथिया कहती हैं, ‘गोलियों की आवाज सुनते ही हम छिपने के लिए भागे. लेकिन पूरा इलाका सीमा से घिरा हुआ था, इसलिए छिपने की कोई जगह नहीं थी.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अचानक एक आतंकवादी हमारे सामने खड़ा था. उसने हिंदुओं को एक तरफ और मुसलमानों को दूसरी तरफ जाने का आदेश दिया. जब आतंकवादी ने हर व्यक्ति को ‘कलमा’ पढ़ने को कहा तो मुसलमानों ने ‘मुस्लिम’ कहकर जवाब दिया. फिर उसने हिंदू पुरुषों को अलग किया और उन सभी को गोली मार दी.’

मोदी की दहाड़ सुन लो पाकिस्तान, पहलगाम के गुनहगारों को किसी मांद में छिपा लो, खींच कर मारेंगे

0

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की ऐतिहासिक धरती से पूरे देश और दुनिया को एक कड़ा संदेश दिया. इस भाषण में सिर्फ संवेदना नहीं थी, चेतावनी थी. एक राष्ट्र सेवक 140 करोड़ देशवासियों के मन के गुस्से को बयान कर रहा था. उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन आतंकवादियों और उनके आकाओं को साफ चेतावनी दे डाली- भारत हर एक आतंकी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा और उन्हें सज़ा देगा. हम उनका पीछा धरती के आखिरी छोर तक करेंगे. आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. आका कौन हैं ये समझना मुश्किल नहीं है. कल कैबिनेट कमिटी ऑन सेक्युरिटी की बैठक के बाद ये साफ हो गया है कि आका कौन है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान के बाद इस बात में रत्ती भर शक नहीं बचा है कि इस बार की कार्रवाई सिर्फ पहलगाम के हमलावरों के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकियों के पीछे खड़े देश के खिलाफ भी होगी. मिट्टी में मिलाने वाले बयान से साफ है कि भारत सैन्य कार्रवाई से नहीं हिचकेगा. हो सकता है उरी और पुलवामा के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ी सजा इस बार मिले. तैयारी शुरू हो चुकी है. कल की बैठक में अमित शाह के साथ एस जयशंकर और सुपर स्पाई अजित डोभाल भी मौजूद थे. आम तौर पर कैबिनेट कमिटी ऑन सेक्योरिटी की बैठक साउथ ब्लॉक में होती है लेकिन इस बार मोदी के घर पर हुई. ऐसा ही बालाकोट स्ट्राइक के पहले हुआ था. आज होम मिनिस्ट्री में रॉ और आईबी के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक हुई है. शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभी दलों के नेताओं से मिलेंगे जिसमें अमित शाह पहलगाम को लेकर सभी जानकारी साझा करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी का पाकिस्‍तान को सख्‍त मैसेज

0

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर की नजरें हैं. देश को पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश का इंतजार था. सब सुनना-जानना चाहते थे कि मधुबनी के झंझारपुर में कार्यक्रम में गए पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा में क्‍या बोलने वाले हैं. क्‍या वह पाकिस्‍तान (Pakistan) और आतंकियों को कड़ा मैसेज देंगे? हुआ भी ऐसा ही.. अपने संबोधन में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्‍मा पर हमला करने का दुस्‍साहस किया है. मैं साफ कह रहा है, जिन्‍होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्‍पना से भी बड़ी सजा मिलेगी.अब आतंकियों की बची कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.

हर-हर महादेव बोलकर 1 तो नहीं हो सकते, अल्लाहु अकबर ही बोल दो…’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भड़के मनोज मुंतशिर

0

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले से देशभर में रोष है. इस हमले में किसी ने अपने पति को खोया तो किसी मां की गोद हमेशा के लिए सूनी हो गई. किसी ने अपने भाई को खो दिया, तो किसी ने अपने आंखों के सामने पिता की जान तो जाते देखा. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को देश कभी नहीं भूल सकता. गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर ने हाल ही में इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने X ( ट्विटर) पर गहरी पीड़ा और गुस्से का इजहार करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि वो इस वीडियो को कभी नहीं बनाना चाहते थे.

मनोज मुंतशिर देश में चल रहे मुद्दों पर अक्सर अपनी राय को रखते हैं. हिंदूवादी सोच को लेकर अक्सर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. मनोज मुंतशिर ने जो वीडियो शेयर किया है वो काफी इमोशनल है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निर्णायक कार्रवाई की मांग की, यह कहते हुए कि समस्या की जड़ सिर्फ आतंकवाद में नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना में है.

अब आतंकियों और उनके आकाओं के साथ क्‍या होगा? सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कर दिया बड़ा इशारा

0

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए यूपी के कानपुर निवासी शुभम द्व‍िवेदी के शोकाकुल परिवार से मिलने से सीएम योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे. शुभम के अंतिम संस्‍कार की प्रकिया से पहले सीएम योगी यहां पहुंचे और परिवार से मिल उन्‍हें हरसंभव मदद का आश्‍वासन दिया. सिर्फ यही नहीं.. सीएम योगी ने यहां से आतंकवाद और उनके आकाओं के खिलाफ एक सख्‍त मैसेज दिया. उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि भारत सरकार की आतंकवाद के खिलफ जीरो टॉरलेंस की नीति प्रभावी ढंग से आतंकवाद का खात्‍मा करेगी. जिन लोगों ने इस आतंकी घटना को अंजाम दिया है, उसके जो परिणाम सामने आएंगे, उसे हर शख्‍स उसे देखेगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ जब यहां पहुंचे तो हर शख्‍स यहां पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था. शुभम के परिवार से मिलने के बाद यूपी के मुखिया ने कहा कि ’22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में जो हमला किया है, उसमें कानपुर का एक परिवार भी इसका शिकार हुआ. इस परिवार का नौजवान शुभम द्व‍िवेदी, जिसकी दो महीने ही शादी हुई थी, वह भी इसका शिकार हुआ. पहलगाम के क्रूर, विभत्‍स, कायरना कृत्‍य की ना केवल देश, बल्कि दुनिया के हर सभ्‍य समाज ने इसकी निंदा की. यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है.’

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ पर लगा ‘ग्रहण

0

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने देशभर में तनाव बढ़ा दिया है. इस बीच पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की कमबैक फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर भी जमकर बवाल कटा है. समाज के कई तबकों से एक बार फिर पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन की मांग उठ रही है. ऐसे में मेकर्स ने 9 मई को रिलीज के लिए तैयार वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज डेट टालने का फैसला किया है.

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश में लोगों का पाकिस्तान के प्रति आक्रोश देखते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट टाल दी क्योंकि लोगों के गुस्से का सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कई थिएटर मालिक अभी अबीर गुलाल की स्क्रीनिंग के लिए तैयार नहीं हैं. मीडिया पोर्टल के सोर्स ने कहा, ‘प्रोडक्शन हाउस उनसे (थिएटर के मालिकों) से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज तब तक टल सकती है जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है. लेकिन कब तक ऐसा होगा, यह अनिश्चित है क्योंकि थिएटर अब पाकिस्तानी एक्टर की फिल्म नहीं लेना चाहते.’

आतंकवादी मुस्लिम क्यों होते हैं? दुनिया परेशान है इनसे…’, पहलगाम हमले पर फूटा देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा

0

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने मन की बात को कहने से पीछे नहीं हटतीं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद देवोलीना गुस्से से लाल हैं. उन्होंने अपने मन का भड़ास को एक्स (ट्विटर) पर जाहिर किया हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से न सिर्फ जबरदस्त एक्शन की मांग की है. बल्कि इसके साथ ये सवाल भी उठाया है कि आखिर ये सारे आतंकवादी और टेरर अटैक इस्लामिक ही क्यों होते हैं? क्या परवरिश होती है इनकी?

देवोलीना भट्टाचार्जी खुद भी एक मुस्लिम परिवार की बहू हैं, लेकिन इस घटना के बाद वो बेहद नाराज हैं. उन्होंने एक्स पर एक लंबा पोस्ट किया और अपने मन की भड़ास को निकाली है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने X पर लिखा, ‘कैंडल मार्च और ये वो सब तो ठीक है. लेकिन जितना मैं समझती हूं, सुनी हूं, लोकल लोगों की मदद के बिना ऐसे टेरर अटैक संभव नहीं हो पाते… कश्मीरी पंडितों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था.’

21,000 करोड़ की हेरोइन… गुजरात में ड्रग्स तस्करी से जुड़े पहलगाम हमले के तार

0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीछे की साजिश बहुत गहरी दिख रही है. इसके तार गुजरात से जुड़ते दिख रहे हैं. गुजरात के मुंद्रा बंदरगार से पिछले दिनों 21 हजार करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई थी. इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि इस जब्ती का संबंध पहलगाम हमले से है. पहलगाम हमले में 27 लोगों की मौत हुई है. एनआईए के मुताबिक यह सब नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाना और भारत के युवाओं को नशे की लत में धकेलकर देश को कमजोर करना था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर गोलीबारी जैसी घटनाएं इस साजिश का हिस्सा थीं. उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान से पहले भी इसी तरह तालक पाउडर के नाम पर वैध दस्तावेजों के साथ नशीले पदार्थ भारत लाए गए थे. इन नशीले पदार्थों को दिल्ली के नेब सराय और अलीपुर के गोदामों में रखा जाता था. इनकी बिक्री से मिलने वाला पैसा लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी गतिविधियों के लिए भेजा जाता था. एनआईए ने यह भी आरोप लगाया कि कबीर तलवार इस ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा था और इस गैरकानूनी साजिश में शामिल था.

घड़ी, चश्‍मा, जूते, बैग खरीदने पर देना होगा टैक्‍स, सीबीडीटी ने कई सामानों पर लगाया 1 फीसदी टीसीएस

0

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने उन लग्जरी वस्तुओं की सूची जारी की है, जिन्‍हें खरीदने पर अब ज्‍यादा पैसे चुकाने होंगे. सीबीडीटी ने इन उत्‍पादों पर स्रोत पर कर (TCS) लगा दिया है और इस बारे में बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है. इसमें बताया गया है कि सूची में शामिल घड़ी, चश्‍मा, जूते और बैग सहित तमाम सामानों को खरीदने पर 1 फीसदी टीसीएस लगाया जाएगा. नया टैक्‍स 22 अप्रैल से ही लागू हो चुका है.

सीबीडीटी ने साफ किया है कि जिन ग्राहकों ने 21 अप्रैल से पहले इन सामानों को खरीदा है, उनसे 1 फीसदी टीसीएस की वसूली नहीं की जाएगी. नया टैक्‍स नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख यानी 22 अप्रैल, 2025 से ही प्रभावी हो चुका है. टैक्‍स एक्‍सपर्ट का भी कहना है कि सीबीडीटी का नोटिफिकेशन 22 अप्रैल को जारी है, लिहाजा इसके बाद ही टैक्‍स प्रभावी माना जाएगा.