Home Blog Page 833

अब समंदर के नीचे दौड़ेगी ट्रेन, महज दो घंटे में मुंबई से दुबई तक का सफर होगा तय

0

मुंबई और दुबई के बीच समंदर के नीचे हाई-स्पीड ट्रेन यात्रा का सपना अब हकीकत बनने के करीब है। यह प्रस्तावित अंडरवॉटर रेल प्रोजेक्ट भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक क्रांतिकारी संपर्क स्थापित करेगा। अगर यह परियोजना सफल होती है, तो यह दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आर्थिक अवसरों को नई दिशा दे सकती है। यह प्रोजेक्ट 2018 में पहली बार सामने आया था और अब इसकी चर्चा फिर से तेज हो रही है, खासकर 2025 में। इस परियोजना के अनुसार, मुंबई और दुबई को एक अल्ट्रा-फास्ट फ्लोटिंग ट्रेन द्वारा जोड़ा जाएगा, जो अरब सागर के नीचे चलेगी। यह प्रोजेक्ट दुबई के फुजैराह से भारत के मुंबई को जोड़ने का लक्ष्य रखता है। इसमें तेल की आपूर्ति और पानी की आपूर्ति जैसे बड़े व्यापारिक उद्देश्य भी शामिल हैं।

सेना की और बढ़ेगी ताकत: फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत; 63 हजार करोड़ की डील फाइनल

0
 भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील को मंजूरी दे दी है। 63,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इस सरकारी सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे। सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह दावा किया है। 

सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस से 26 राफेल एम लड़ाकू जेट खरीदने का प्रस्तावित डील इस महीने प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम रूप में पहुंचने की संभावना है।

क्या ट्रंप टैरिफ से महंगे हो जाएंगे स्मार्टफोन

0

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सभी देशों से निर्यात होने वाले उत्‍पादों पर टैरिफ लगा दिया है, जिसमें भारत पर 26 फीसदी टैरिफ ठोका गया है. इसका असर मोबाइल फोन की कीमतों पर भी पड़ेगा या नहीं, इसका जवाब न्‍यूज 18 के राइजिंग इंडिया समिट 2025 के मंच पर आए नथिंग कंपनी के को-फाउंडर अकीस इवेंजेलिडिस ने दिया. उन्‍होंने बताया कि नए टैरिफ से स्‍मार्टफोन की कीमतों पर कितना असर पड़ेगा.

अकीस इवेंजेलिडिस ने बताया कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद स्‍मार्टफोन की कीमतों पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, उन्‍होंने इस बात का इशारा जरूर किया कि इससे कीमतों पर असर पड़ेगा और स्‍मार्टफोन के दाम बढ़ सकते हैं. भारत में एपल और सैमसंग सहित तमाम कंपनियां अपनी उत्‍पादन यूनिट लगा रही हैं और यहां से निकले सामान अमेरिकी बाजार में जाकर महंगे हो जाएंगे, लेकिन कीमतों पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ेगा.

यूपी के इस जिले में पुलिस ने की टप्पेबाज गिरोह पर ऐसी कार्यवाही, की अब हर जगह हो रही है वाहावाही

0

गौतम बुद्ध नगर जिले की पुलिस से टप्पे बाज गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. इसमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. गिरफ्तार किए गए चारों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही इनका डिटेल उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों और जनपदों में भेजा जा रहा है. वहां से उनके अपराध का रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है.

मुठभेड़ में अपराधियों को लगी गोली

नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस टीम, भारत हॉस्पिटल के पास चेकिंग कर रही थी. इस दौरान सामने से दो मोटरसाइकिल से चार लोग आते दिखाई दिए. दोनों बाइक सवारों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार नहीं रुके और मुड़कर वहां से भागने लगे. पुलिस ने करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया. उनमें से एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह गिर गए. वहीं जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की,

8 ब्लास्ट, 71 मौतें, 17 साल चला केस, 4 आतंकियों को हुई उम्रकैद, पीड़ित बोले- जैसा कर्म करेंगे

0

राजस्थान की राजधानी 17 साल पहले सीरियल बल धमाकों से दहल गई थी. अब मामले में दोषी पाए जाने वाले चार आतंकवादियों को मंगलवार को स्पेशल कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट ने चारों आतंकियों सैफुर्रहमान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी और शाहबाज अहमद को मामले में दोषी ठहराया था. कोर्ट के फैसले पर पीड़ितों की प्रतिक्रिया भी सामने आई.

जयपुर बल ब्लास्ट की घटना साल 2008, 13 मई को हुई. जब लगातार 8 सीरियल ब्लास्ट हुए थे, नौंवा बम चांदपोल बाजार के गेस्ट हाउस के पास मिला था. बम फटने के 15 मिनट पहले इसे डिफ्यूज कर दिया गया था. इन धमाकों में 71 लोगों की मौत हुई थी और 185 घायल हुए थे. पूरे देश में घटना से हाहाकार मच गया था. मामले में 17 साल बाद फैसला आया है. मंगलवार को सजा पर बहस के दौरान सरकारी वकील स्पेशल पीपी सागर तिवाड़ी ने दोषियों को शेष जीवनकाल तक जेल में रखने की सजा देने की मांग की, उन्होंने कहा- दोषियों का कृत्य गंभीरतम अपराध है. इनके साथ किसी भी सूरत में नरमी नहीं बरती जा सकती.

जिसने ट्रंप को जिताने में झोंका धन, उसी पर पड़ी टैरिफ की मार

0

अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिताने में अपना पूरा धन और जोर लगाने वाले एलन मस्क पर ही ट्रंप के लगाए टैरिफ की मार पड़ने लगी है. अरबपति टेस्ला के सीईओ ने बीते हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप से टैरिफ हटाने की अपील की. यह घटना दोनों के बीच अब तक का सबसे बड़ी टकराव मानी जा रही है. मस्क का मानना है कि अमेरिका और यूरोप के बीच ‘जीरो टैरिफ’ होना चाहिए, ताकि व्यापार करना आसान हो सके. हालांकि ट्रंप की नई नीति और मस्क की सोच में टकराव अब खुलकर सामने आ गया है, जिससे टेस्ला को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

दरअसल, जब अमेरिकी चुनाव हुए तो सबके अपने-अपने ख्वाब थे. डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता की जरूरत थी, जबकि उनके अरबपति साथी एलन मस्क अपने बिजनेस को विस्तार देना चाहते थे. ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए. अमीर भी ऐसे कि दूसरे नंबर के अमीर और मस्क के बीच बहुत बड़ा फासला हो गया. दोनों के ख्वाब पूरे हो रहे थे. लेकिन शायद मस्क भी नहीं जानते थे कि ट्रंप एक एक ऐसा राग छेड़ देंगे, जो उनके (एलम मस्क) लिए भी सिरदर्द बन जाएगा. ट्रंप ने घोषणा कर दी कि अप्रैल 2025 से दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होगा. जो जितना टैक्स अमेरिकी उत्पादों पर लगाएगा, अमेरिका भी उस देश पर उतना ही जवाबी टैरिफ लागू करेगा. 3 अप्रैल की रात को ट्रंप ने तमाम देशों पर टैरिफ रेट बता दिया. चीन पर 34 फीसदी तो भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया. इसी तरह यूरोपियन देशों पर भी भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया गया. यहां तक कि ऑटो इंडस्ट्री पर सीधे-सीधे 25 फीसदी टैक्स लगाया गया

जब बैंगलोर में मजदूरी करने वाले लड़के ने किया फोन… पापा मैं 1 करोड़ जीत गया…चल बुड़बक सुबह फोन करना

0

छपरा का एक मजदूरी करने वाला युवक रातों-रात करोड़पति बन गया. इस इंटरनेट की दुनिया में कौन पल भर में करोड़पति बन जाएगा, और कौन पल भर में भिखारी बन जाएगा. कोई नहीं बता सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है. क्योंकि आज के युवा इंटरनेट पर आधारित हो चुके हैं, और उसके माध्यम से कई प्रकार के बिजनेस कर रहे हैं, गेम खेल रहे हैं, जिसमें नुकसान और लाभ दोनों हो रहा है. वहीं इंटरनेट के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार भी हो रहे हैं. लेकिन एक छपरा के लाल ने रातों-रात करोड़पति बन गया है.

आनंद कुशवाहा एकमा प्रखंड के परसा के रहने वाले हैं. आनंद घर की माली हालत को देखते हुए बैंगलोर चला गया. जहां लेबर का काम करता है. यही नहीं माता धनेसरा देवी दूसरे के खेत में मजदूरी करने आज भी जाती है. जबकि राजा राम कुशवाहा सब्जी बेचने का काम करते हैं, जिससे घर का जीवका पार्जन चलता हैं. पूरी तरह से गरीबी हालत है. घर में तीन रूम है, जिसमें किसी तरह गुजर बसर परिवार के लोग कर रहे हैं. घर छत का नहीं है. ऊपर से करकट है, और काफी छोटा रूम है, जिसमें रहना काफी मुश्किल है.

फर्जी डॉक्टर ने लीं 7 जानें: नकली डिग्री दिखा तीन राज्यों में किए ढेरों इलाज, 20 साल बाद ऐसे खुला राज

0

मध्य प्रदेश के दमोह से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को चौंका दिया है। मामला एक डॉक्टर की पहचान चोरी यानी आइडेंटिटी थेफ्ट से जुड़ा है, वह भी भारत के किसी डॉक्टर की नहीं, बल्कि ब्रिटेन के नामी-गिरामी डॉक्टर की पहचान चोरी का। इस एक चालबाजी का शिकार हुए हैं कथित तौर पर 7 मरीज, जो कि दिल की बीमारियों के इलाज के लिए इस चर्चित डॉक्टर की देखरेख में भर्ती हुए थे, लेकिन इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर गंवानी पड़ी।

इस फर्जी डॉक्टर की अब जो पहचान सामने आई है, उसके मुताबिक, इसका नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है, जिसने जॉन कैम की पहचान चोरी कर ली और खुद को लंदन में प्रशिक्षित डॉक्टर बताकर अस्पताल में नियुक्ति तक पा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फर्जी डॉक्टर ने दिसंबर 2024 को अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति पाई। इस दौरान अस्पताल ने उसे ठीक से जांच किए बिना आठ लाख रुपये प्रतिमाह वेतन देने का कॉन्ट्रैक्ट भी किया। इसके बाद अस्पताल में मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ शुरू हुआ।

शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता सरकार को बड़ी राहत, नहीं होगी सीबीआई जांच

0
सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले के एक हिस्से को खारिज कर दिया, जिसमें बंगाल सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति के फैसले की सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था।
शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल के राज्य द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों (SC on Bengal teacher recruitment scam) और कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित अन्य पहलुओं की कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सीबीआई जांच जारी रहेगी।”अतिरिक्त पद” से तात्पर्य ऐसे अस्थायी पद से है, जो किसी ऐसे कर्मचारी को समायोजित करने के लिए बनाया गया हो, जो किसी नियमित पद का हकदार हो, जो फिलहाल नहीं है।

नौ लोगों को रौंदने वाले उस्मान का निकला कांग्रेस कनेक्शन, हिट एंड रन केस पर जयपुर में उबाल

0
राजस्थान के जयपुर में हिट-एंड-रन मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीती रात नाहरगढ़ इलाके में एक एसयूवी कार ने पैदल चल रहे यात्रियों को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

नशे में था ड्राइवर, लोग कर रहे प्रदर्शन

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है और वह नशे की हालत में था। घटना के विरोध में कई लोग सड़कों पर उतर आए। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।

कांग्रेस कार्यकर्ता था ड्राइवर, पार्टी ने निकाला

घटना में शामिल ड्राइवर उस्मान खान कांग्रेस से जुड़ा हुआ था और जिला कार्यकारिणी समिति का कार्यकर्ता था। अब कांग्रेस ने घटना को लेकर जयपुर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया है।