Home Blog Page 960

नाश्ते में क्या खाएं, रहती है ये कंफ्यूजन, पूरे हफ्ते की ये रही हेल्दी लिस्ट

0

नाश्ते में क्या खाएं, रहती है ये कंफ्यूजन, पूरे हफ्ते की ये रही हेल्दी लिस्ट

नाश्ता इसे दिन का सबसे जरूर भोजन माना जाता है. क्योंकि हम जो भी सुबह खाते हैं उसपर हमरे दिनभर की एनर्जी निर्भर होती है. आपने देखा होगा कुछ लोग सुबह बहुत एनर्जेटिक महसूस करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को थोड़ा सा काम करते ही थकावट होने लगती है.

जिसका कारण एनर्जी की कमी भी हो सकता है. इसलिए हमें सुबह हमेशा हेल्दी और भरपेट नाश्ता करना चाहिए.

लेकिन लोग इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं कि आखिरकार खाने में क्या बनाएं? खासकर सुबह के समय क्योंकि इस समय बच्चों को स्कूल और बड़ों को ऑफिस के लिए निकलना होता है. ऐसे में सुबह-सुबह फटाफट ऐसी चीजें बनानी होती है जिसमें ज्यादा समय न लगे और खाने में भी लाइट हो. कई लोग तो ऐसे में सुबह रस या नमकीन और ब्रेड जैसी चीजें खाकर निकलते हैं. लेकिन ऐसी की चीजें हैं जो खाने में लाइट वेट और झटपट बनकर तैयार हो सकती हैं. जिनके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं.

रविवार

रविवार को बच्चे के स्कूल के साथ ही बड़ो के ऑफिस की छुट्टी होती है. ऐसे में घर पर आलू या प्याज के बने पराठे खाना बेस्ट ऑप्शन है. इसे आप दही या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खाएंगे तो इससे उसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा.

सोमवार

सोमवार की सुबह आप कोई भी दाल और चावल या रोटी का सेवन कर सकते हैं. पर ध्यान रखें ऐसी कोई दाल न खाएं जो एसिडिटी की समस्या का कारण बनें. इसके अलावा अगर आपके पास सुबह खाना बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो ऐसे में आप पोहा खा सकते हैं. ये वेट लॉस जर्नी में भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

मंगलवार

मंगलवार की सुबह आप सूजी या बेसन का चीला भी खा सकते हैं. इसे आप रायते या चटनी के साथ खाएंगे तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा. आप अपनी पसंद के मुताबिक प्लेन या वेजिटेबल अलग-अलग तरह का चीला बना सकते हैं.

बुधवार

नाश्ते में आप वेजिटेबल मिक्स पोहा बना सकते हैं. इसकी जगह अंडे या फ्रूट चार्ट खाना भी बेस्ट ऑप्शन है.

गुरुवार

गुरुवार को नाश्ते के लिए आप पनीर, आलू या प्याज के परांठे बना सकते हैं. अगर आप लाइट वेट फूड खाना चाहते हैं तो आपसांबर डोसाभी खा सकते हैं.

शुक्रवार

हेल्दी ऑप्शन में स्प्राउट्स खाना भी सही रहेगा. आप अंकुरित मूंग दाल या चना का चाट बना सकते हैं. इसमें आप अपने स्वादानुसार मसाले और सब्जियां जैसे कि टमाटर, प्याज और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

शनिवार

शनिवार की सुबह आप खाने में वेजिटेबल उपमा साथ में रायता या चटनी बना सकते हैं. आप अंडे या अपना दाल-चावल भी बना सकते हैं.

केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा CBI से जवाब, अब 17 को होगी सुनवाई…

0

केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा CBI से जवाब, अब 17 को होगी सुनवाई…

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस दिया है. कोर्ट ने सीबीआई से इस मामले में जवाब मांगा है. इस मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी.

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सीबीआई की गिरफ्त में हैं. सीएम केजरीवाल ने इस गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. मंगलवार को जस्टिस जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई. अरविंद केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी ने दलील दी. वहीं CBI की ओर से वकील डीपी सिंह ने दलील दी.

केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत

अरविंद केजरीवाल ने आबकारी मामले में CBI द्वारा की गई गिरफ्तारी और 3 दिनों की रिमांड को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. मंगलवार को केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम आज नोटिस जारी करने के पक्ष में हैं. हमारे पास कुछ बिंदु हैं. सबसे पहले गिरफ्तारी या गिरफ्तारी की आवश्यकता है. CBI की FIR अगस्त 2022 की है. अरविंद केजरीवाल को अप्रैल 2023 में बुलाया गया था और उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी. अप्रैल से अब तक कुछ नहीं हुआ है. 2022 की FIR के मुताबिक अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है. जो पूरी तरह गलत है.

कोर्ट ने जमानत की अर्जी के बारे में पूछा

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि गिरफ्तारी के मेमो में कुछ कारण जरूर दर्शाए जाने चाहिए. इसमें क्यों, कैसे, किस तरह से यह दर्शाया गया है कि धारा 41ए CrPC के तहत कैसे संतुष्ट हैं. वह पहले से ही न्यायिक हिरासत में थे. कोर्ट ने कहा कि आप गिरफ्तारी को रद्द करने और हिरासत से रिहाई की मांग कर रहे हैं. इस पर सिंघवी ने कहा हां. इस पर कोर्ट ने ये भी सवाल किया कि क्या आपने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. इस पर सिंघवी ने कहा कि नहीं, अभी तक अर्जी दाखिल नहीं की है. हमें अर्जी दाखिल करने का हक है. मैं आपको अनौपचारिक रूप से बता सकता हूं कि हम जमानत के लिए अर्जी दाखिल करने वाले हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी दाखिल नहीं किया गया है.

सीबीआई को देना होगा जवाब

केजरीवाल की जमानत अर्जी के बारे में पूछे जाने के बाद जस्टिस कृष्णा ने सीबीआई को नोटिस जारी किया गया, इसके लिए कोर्ट ने सीबीआई से ये भी पूछा कि आपको कितना समय चाहिए? सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने कहा कि जवाब दाखिल करने के लिए कम से कम तीन सप्ताह का समय दिया जाए.

लोकपथ मोबाइल एप से आम जनता और परिवहन विभाग को भी मिलेगी नई दिशा- CM डॉ. मोहन यादव

0

लोकपथ मोबाइल एप से आम जनता और परिवहन विभाग को भी मिलेगी नई दिशा- CM डॉ. मोहन यादव

ध्य प्रदेश सरकार ने लोकपथ मोबाइल एप का शुभारंभ कर राज्य की जनता को अनोखी सौगात दी है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- आशा है इस तकनीकी नवाचार से प्रदेश की जनता को लाभ होगा और परिवहन विभाग को भी कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी.

मोबाइल एप की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार किलोमीटर में लोकनिर्माण विभाग को सजगता दिखाने और जनता के हित में काम करने का मौका मिलेगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नई तकनीक से हम जितना जुड़ेंगे, उसमें सम्मिलित रहेंगे, उतना ही जनता के कल्याण के लिए नए-नए रास्ते खुलते जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं लोकनिर्माण विभाग नई तकनीक से नई ऊंचाई हासिल करेगा. यह सरकार, विभाग और आम जन सबके हित में होगा.

परिवहन विभाग दिखाए सक्रियता

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर गड्ढे हों और कोई फोटो खींच कर दें, ये अच्छी चीज है लेकिन उससे भी अच्छी बात ये है कि सड़कों पर गड्ढे ही ना हो.उन्होंने कहा कि 40 हजार किलोमीटर के दायरे में विभाग ऐसी सक्रियता दिखाए कि किसी को भी फोटो खींचने का मौका ही न मिले. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी नौबत ही न आए कि किसी को इस सेवा का उपयोग करना पड़े. इसके लिए विभाग की सजगता सबसे जरूरी है.

सड़कों का रखा जाना चाहिए ख्याल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं ये बारिश का समय है. डामर और पानी की आपस में दुश्मनी है. डामर वाली सड़क के ऊपर जब कहीं जल भराव की स्थिति बनेगी या कोई भारी वाहन उससे गुजरता है, वह तो निकल जाता है लेकिन उसकी कीमत सड़क को चुकानी पड़ती है.

उन्होंने इसी के साथ ये भी कहा कि हमें ऐसे प्रबंधन करने चाहिए कि भविष्य में इन समस्याओं का समाधान हम आसानी से कर पाएं. इस मौके पर विभागीय मंत्री राकेश सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र की कार्यवाही जारी PM मोदी लोकसभा में मौजूद, थोड़ी देर में देंगे अपना भाषण…

0

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र की कार्यवाही जारी PM मोदी लोकसभा में मौजूद, थोड़ी देर में देंगे अपना भाषण…

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र की कार्यवाही जारी है. संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को चर्चा के सातवें दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में लोकसभा में भाषण देने वाले हैं.

कल सोमवार को देर रात तक संसद की कार्यवाही चली. छठे दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण में सत्ता पक्ष पर तीखे प्रहार किए. राहुल ने अपने संबोधन में नीट, अग्निवीर, रोजगार अडाणी, अंबानी और अल्पसंख्यक जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. साथ ही कांग्रेस नेता ने स्पीकर ओम बिरला के अभिवादन के तरीके पर भी सवाल उठाया.

 

Protest Against Kenya Tax Bill : 39 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल, 600 गिरफ्तारियां जानिए क्या है मामला?

0

Protest Against Kenya Tax Bill : 39 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल, 600 गिरफ्तारियां जानिए क्या है मामला?

अफ्रीकी देश केन्या में आजकल तनाव का माहौल है। नैरोबी शहर में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। वे संसद में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि संसद में टैक्स बिल पर चर्चा चल रही है।

बिल पास हो गया और लोग इसी बिल को कैंसिल कराना चाहते हैं। इसके लिए वे कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। इसी कोशिश में उनका पुलिस से उनका टकराव हो रहा है।

पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जिसने अब उग्र रूप धारण कर लिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस को गोलों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। पेट्रोल बम फेंक रहे हैं। इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 350 से ज्यादा लोग घायल हुए। 500 से ज्यादा लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

केन्या राष्ट्रपति को सेना तैनात करने के आदेश

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर नौजवान शामिल हैं। उन्होंने बीते दिन बैरिकेड्स तोड़कर संसद में घुसने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी संसद में घुस भी गए थे और उन्होंने संसद में आग तक लगा दी थी। संसद परिसर में काफी तोड़-फोड़ भी की गई। वहीं इस बवाल की वजह से सांसदों को अंडरग्राउंड टनल के रास्ते से रेस्क्यू किया गया।

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। उग्र और हिंसात्मक प्रदर्शन को देखते हुए देशभर में सेना तैनात करने के आदेश दिए। देश में तनाव का माहौल बनाने और इस तरह हिंसक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बता दें कि विरोध प्रदर्शन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली बहन औमा ओबामा भी शामिल है, जो केन्या में सोशल एक्टिविस्ट है।

भारतीय दूतावास की भारतीयों के लिए एडवाइजरी

वहीं भारतीय दूतावास की ओर भी एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीय दूतावास की ओर से भारतीयों से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर ही नहीं। प्रदर्शन स्थल से दूर रहें। इमरजेंसी होने पर भी उस एरिया में जाने से बचें। किसी भी तरह की आपात स्थिति में एंबेसी के संपर्क में रहें। भारत सरकार केन्या में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।

क्या है टैक्स बिल और क्यों हो रहा विरोध?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्या में सरकार नया टैक्स बिल लागू करने जा रही है। बिल संसद में पास हो चुका है। 195 में से 106 सांसदों की सहमति से इसे पास किया गया है। वहीं इस बिल के लागू होने से देश में जरूरी सेवाओं पर टैक्स लग जाएगा। इससे सरकार कर रेवेन्यू बढ़ेगा। सरकार के पास पैसा आएगा तो सरकार विकास कार्यों को पूरा कर पाएगी। देशवासियों को ज्यादा सुविधाएं दे पाएगी। सड़कें, रेलवे ट्रैक बनेंगे। एजुकेशन सेक्टर में ग्रोथ होगी। किसानों को सब्सिडी मिल पाएगी।

वहीं लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि टैक्स लगने से बच्चों की एजुकेशन मुश्किल हो जाएगी। दूध, सब्जी से लेकर खाना बनाने वाली सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। गुड्स और सर्विसेज पर टैक्स बढ़ने से लोगों के लिए शॉपिंग करना और खाना महंगा हो जाएगा। सरकार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए देश की जनता के लिए जीवन मुश्किल करना चाहती है, इसलिए लोग अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं।

WhatsApp का ये ‘नीला छल्‍ला’ चुटक‍ियों में न‍िपटा देगा आपके ये 5 काम, तीसरा वाला तो सबसे जबरदस्त…

0

WhatsApp का ये ‘नीला छल्‍ला’ चुटक‍ियों में न‍िपटा देगा आपके ये 5 काम, तीसरा वाला तो सबसे जबरदस्त…

How To Use Meta AI: WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं लेकिन भारत में इस ऐप के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में कई नए फीचर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड किया है।

हालिया अपडेट में मेटा ने भारत में व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर लामा 3-बेस्ड मेटा एआई असिस्टेंट को रोल आउट किया है। अगर आपको अभी तक ये अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए क्योंकि कंपनी इसे धीरे धीरे सभी फोन्स के लिए पेश कर रही है।

वहीं, जिन यूजर्स को ये AI अपडेट मिल गया है वे यूजर्स इन ऐप्स पर सर्च, फीड, चैट से मेटा एआई एक्सेस कर सकते हैं और इंटरनेट से रियल टाइम में जानकारी ले सकते हैं या टेक्स्ट और फोटो बना सकते हैं। मेटा ऐप्स के अलावा, यह meta.ai पर भी उपलब्ध है। इस बीच, अगर आप नया मेटा एआई आइकन देख रहे हैं, तो चलिए पहले इसे यूज करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

WhatsApp पर मेटा AI कैसे करें यूज?

  • सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और चैट में ‘मेटा AI’ आइकन पर क्लिक करें।
  • आइकन पर टैप करें और और Terms of Use पढ़ें और इसे एक्सेप्ट करें।
  • अब आप किसी भी प्रॉम्प्ट से इनपुट भेज सकते हैं या अपना कस्टम प्रॉम्प्ट टाइप कर सकते हैं।
  • सेंड बटन दबाएं और मेटा AI के feedback का इंतजार करें।

Meta AI से करवाएं ये 5 काम

चलिए हम आपको ऐसे 5 कामों के बारे में बताएंगे जिसे आप मेटा AI के जरिए मिनटों में कर सकते हैं।

1. किसी भी वर्ड को जानें: इस मेटा AI का यूज करके आप किसी भी वर्ड के बारे में मिनटों में जान सकते हैं। इसका प्रोसेस भी काफी आसान है। इसके लिए आपको बस किसी भी वर्ड के बारे डिफाइन टाइप करना है और मेटा AI को भेज देना है। इसके बाद मिनटों में AI इसके बारे में आपको सारी जानकारी दे देगा।

2. पैराग्राफ को समझें कम शब्दों में: इस AI मॉडल का यूज करके आप किसी भी बड़े पैराग्राफ को मिनटों में समझ सकते हैं। आपको उसे पूरा पढ़ने की भी जरूरत नहीं है। ये AI आपको कम से कम शब्दों में पैराग्राफ का मतलब बता देगा। बस इसके लिए आपको पैराग्राफ के साथ summarize टाइप करना होगा।

3. AI Photo Generate : इस AI का सबसे कूल फीचर इसका AI फोटो जनरेटर है जहां आप किसी भी तरह की फोटो को बनवाने के लिए आगे Make a Photo और बाद में जो चाहें फोटो में ऐड करवा सकते हैं। इतना ही नहीं आप उस फोटो को एनिमेट भी करवा सकते हैं।

4. स्टोरी लिखवाएं: इतना ही नहीं आप इस AI से किसी तरह की कोई स्टोरी भी लिखवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस मेटा AI के चैट सेक्शन में अपनी स्टोरी से जुड़ा कुछ आईडिया शेयर करना होगा। इसके बाद AI खुद आपके लिए एक बेस्ट स्टोरी तैयार कर देगा।

5. मेथ का समझें कोई भी सवाल: इसके अलावा आप इस AI का यूज करके अपने मैथ के सवाल भी सॉल्व कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने किसी सवाल को पहले टाइप करना है। इसके बाद आपको उस सवाल के एंड में सॉल्व टाइप करना है। बस इसके बाद AI आपको स्टेप बाय स्टेप स्टेप सब कुछ समझा देगा।

Airtel Recharge Plan: देशभर में कल यानी 3 जुलाई से एयरटेल और जियो के प्लान महंगे हो रहे हैं, एयरटेल यूजर्स के पास सिर्फ आज का दिन बाकी है।

0

Airtel Recharge Plan: देशभर में कल यानी 3 जुलाई से एयरटेल और जियो के प्लान महंगे हो रहे हैं, एयरटेल यूजर्स के पास सिर्फ आज का दिन बाकी है।

आज हम आपके लिए एयरटेल के एक दो नहीं बल्कि 7 ऐसे रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आज आप सस्ते में करवा सकते हैं। चलिए इन सभी प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Airtel Recharge Plan: 

एयरटेल ने सभी रिचार्ज प्लान में बदलाव किया है और यह 3 जुलाई से और महंगा हो जाएगा। यूजर्स को सभी प्लान पर कम से कम 50 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। चलिए जानें वो 7 प्लान…

1. 199 रुपये का प्लान: यह प्लान, जिसकी कीमत पहले 179 रुपये थी, अब 199 रुपये में मिलेगा। इसमें आपको 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलने वाला है।

2. 509 रुपये वाला प्लान: पहले इसकी कीमत 455 रुपये थी, अब इसकी कीमत 509 रुपये है। इसमें आपको 84 दिनों के लिए हर दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और 6 जीबी डेटा मिलता है।

3. 1999 रुपये वाला प्लान: यह प्लान, जिसकी कीमत पहले 1799 रुपये थी, अब इसकी कीमत 1999 रुपये है। इसमें पूरे साल के लिए 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती हैं।

4. 299 रुपये वाला प्लान: यह प्लान, जिसकी कीमत पहले 265 रुपये थी, अब इसकी कीमत 299 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

5. 349 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की कीमत पहले 299 रुपये थी, अब इसकी कीमत 349 रुपये है। 28 दिनों के लिए, इसमें हर दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है।

6. 409 रुपये वाला प्लान: पहले इस प्लान की कीमत 359 रुपये थी, अब इसकी कीमत 409 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, डेली 2.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

7. 449 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की कीमत पहले 399 रुपये थी, अब इसकी कीमत 449 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 3 जीबी डेटा मिलता है।

छत्तीसगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सीएम विष्णुदेव साय विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के स्कूल के विकास को लेकर चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सीएम विष्णुदेव साय विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के स्कूल के विकास को लेकर चर्चा…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के स्कूल के विकास को लेकर लंबी चर्चा की।

इसके साथ की सीएम साय ने अधिकारियों को शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र भी दिया है। इस बैठक में सीएम साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्कूल की पढ़ाई की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के लिए कहा है।

सीएम साय का अधिकारियों को निर्देश

इस समीक्षा बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र है। प्रदेश के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी स्कूलों में अनुशासन बना रहे। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ग्राउंड लेवल पर जाकर स्कूलों में पढ़ाई-पढ़ाने की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करना का निर्देश दिया है। सीएम साय ने कलेक्टर को भी महीने में दो से तीन स्कूलों का दौरा कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

साय सरकार का लक्ष्य

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सुशासन और पारदर्शी प्रशासन है। राज्य सरकार की यह कोशिश होगी कि बच्चों को बेहतर स्कूल मिले, जहां उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की गई हो। इसके साथ ही सीएम साय ने स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति पर भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णोद्धार के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर स्कूलों के काम की खुद मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द से डल्द दूर किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई राज्यवार चर्चा की पहल में सोमवार को ‘छत्तीसगढ़’ राज्य पर चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ : देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई राज्यवार चर्चा की पहल में सोमवार को ‘छत्तीसगढ़’ राज्य पर चर्चा…

देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई राज्यवार चर्चा की पहल में सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम कई उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली के कृषि भवन में आयोजित बैठक में पहुंचे।

इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने DAP खाद की कमी को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रस्ताव पर बागवानी और मक्का के क्षेत्र में विस्तार पर सहमति भी दी है।

छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र करेगी मदद

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में तिलहन, दलहन और बागवानी फसल को बढ़ावा देने सहित कृषि और किसान कल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मक्का और सोयाबीन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से किसानों पूरी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहायता देती रहेगी।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, तिलहन, दलहन, बागवानी, आयल पाम मिशन और नमो ड्रोन दीदी समेत भारत सरकार की बाकी योजनाओं के काम पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को केन्द्रीय स्तर पर कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के कृषि विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिल-जुलकर काम करते रहेंगे।

संसद में विपक्ष के नेता बने राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कल संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने कई बड़े मुद्दे उठाए।

0

संसद में विपक्ष के नेता बने राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कल संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने कई बड़े मुद्दे उठाए।

हालांकि कुछ ही समय में राहुल अपने भाषण को लेकर विवादों में घिर गए। इसी कड़ी में भाषण के हिस्सों को संसद रिकॉर्ड से हटा दिया गया था। जिसके विरोध में राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करवाई थी। वहीं अब राहुल गांधी ने मीडिया के सामने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

राहुल ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने संसद रिकॉर्ड से भाषण हटाने पर कहा कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई मिटाई जा सकती है। लेकिन वास्तव में सच्चाई कभी नहीं मिटती। मुझे जो कहना था वो मैंने कह दिया। वो सच्चाई है। वो जितना चाहें उतना मिटाएं। मगर सच्चाई सच्चाई होती है।

राहुल की डेढ़ घंटे लंबी स्पीच

बता दें कि बीते दिन लगभग 1 घंटे 40 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने कई बड़े मुद्दों पर आवाज उठाई थी। नीट पेपर लीक से लेकर अग्निपथ स्कीम पर राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछा। वहीं बीजेपी पर वार करते हुए राहुल गांधी ने हिन्दुओं को हिंसक करार दे दिया। राहुल गांधी के इस भाषण को लेकर संसद में हंगामा होने लगा। आखिर में सत्तापक्ष की मांग पर राहुल के भाषण के कुछ हिस्सों को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया।

भाषण से मिटाई गईं ये बातें

राहुल के भाषण से हिन्दुओं पर की गई टिप्पणी, अग्निवीर स्कीम, उद्योगपति अंबानी और अडाणी के नाम का जिक्र समेत पीएम मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर लगाए आरोपों को संसद रिकॉर्ड से हमेशा के लिए मिटा दिया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पांच केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है