Home Blog Page 975

Stock Market Closing On 5 June 2024 : शेयर बाजार, सेंसेक्स 2303 निफ्टी 735 अंकों के उछाल के साथ हुआ बंद..

0

Stock Market Closing On 5 June 2024 : शेयर बाजार, सेंसेक्स 2303 निफ्टी 735 अंकों के उछाल के साथ हुआ बंद..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने की संभावनाओं के चलते भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है.

बुधवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिला है. आज के कारोबार में बैंकिंग एफएमसीजी ऑटो स्टॉक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 2303 अंकों के उछाल के साथ 74,382 अंकों पर क्लोज हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 735 अंकों के उछाल के साथ 22,620 अंकों पर बंद हुआ है.

मार्केट कैप में जोरदार उछाल

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के मार्केट कैप में 31 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते मार्केट कैप में शानदार उछाल देखने को मिला है.

बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप फिर से 400 लाख करोड़ को पार करते हुए 407.58 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 394.83 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था. यानि आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 12.75 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.

सेक्टर का हाल

भारतीय बाजार में बड़ी तेजी एफएमसीजी, बैंकिंग, आईटी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर्स के शेयरों में देखने को मिली है. इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी जोरदार खरीदारी रही जिसके निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 2115 और स्मॉल कैप इंडेक्स 600 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है. आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ बंद हुए.

इंडेक्स का नाम बंद होने का स्तर उच्च स्तर निम्न स्तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 74,382.24 74,534.82 71,879.44 3.20%
BSE SmallCap 47,263.66 47,369.85 46,673.21 0.00%
India VIX 18.89 26.93 18.66 -29.40%
NIFTY Midcap 100 51,266.70 51,414.25 48,379.75 4.30%
NIFTY Smallcap 100 16,289.40 16,334.85 15,371.90 3.81%
NIfty smallcap 50 7,654.35 7,675.00 7,219.45 4.87%
Nifty 100 23,550.75 23,597.20 22,563.65 3.57%
Nifty 200 12,740.60 12,764.20 12,177.95 3.68%
Nifty 50 22,620.35 22,670.40 21,791.95 3.36%

तेजी वाले स्टॉक्स

सबसे बड़ी तेजी इंडसइंड बैंक के शेयर में रही जो 7.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. टाटा स्टील 6.55 फीसदी, बजाज फाइनेंस 5.06 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 4.89 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है.

Lok Sabha Election 2024 : Modi 3.0 तीसरी बार मोदी सरकार! केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के समर्थन पर तोड़ी चुप्पी, BJP का समर्थन करेगी TDP

0

Lok Sabha Election 2024 : Modi 3.0 तीसरी बार मोदी सरकार! केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के समर्थन पर तोड़ी चुप्पी, BJP का समर्थन करेगी TDP

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो गए हैं. NDA गठबंधन को सबसे अधिक 293 सीटों पर जीत मिली है, जबकि इंडिया अलायंस के खाते में 234 और अन्य के खाते में 16 सीटें आई हैं.

ऐसे में सरकार बनाने के लिए BJP की टेंशन खत्म होती दिख रही हैं. नायडू-नीतीश ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है. जिससे Modi 3.0 का रास्ता साफ हो गया है.

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में किंगमेकर बनी है, क्योंकि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है. ऐसे में आशंकाएं जताई जा रही थी कि JDU और टीडीपी NDA का हिस्सा होने के बावजूद कोई खेल कर सकती है.

तीसरी बार मोदी सरकार!

हालांकि, टीडीपी और जेडीयू ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी को समर्थन देने के संकेत दे दिए हैं. NDA की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार तो अब बनेगी ही.

केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के समर्थन पर तोड़ी चुप्पी

इससे पहले नीतीश कुमार के करीबी विश्वासपात्र जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हम बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेंगे. यह महज अफवाह है. हम एनडीए का हिस्सा हैं और हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है. नीतीश कुमार दिल्ली में हैं और वह वह समर्थन पत्र सौंपेंगे, जिसमें जेडी(यू) ने नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में प्रस्तावित किया है.

BJP का समर्थन करेगी TDP

वहीं, दिल्ली रवाना होने से पहले टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने भी कहा कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ हैं. उन्होंने प्रेस से बातचीत में कहा, ”आप हमेशा खबर चाहते हैं. मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक परिवर्तन देखे हैं. हम एनडीए में हैं, मैं एनडीए की बैठक में जा रहा हूं. समय आने पर हम इसकी रिपोर्ट देंगे.”

क्या बोले संजय राउत?

इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार किसी तानाशाह के साथ नहीं जाएंगे. उन्हें यह तय करना होगा कि क्या वे एक तानाशाह के साथ जाना चाहते हैं और लोकतांत्रिक प्रणाली में काम करना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि वे एक तानाशाह के साथ जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार नहीं बनाएंगे.

कितनी सीटें जीतीं?

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा में 240 सीटें जीती हैं, जो लोकसभा में बहुमत के आंकड़े से 32 कम है. इसके अलावा विपक्षी दलों के गठबंधन ने 230 से अधिक सीटें जीती हैं. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में 16 और और नीतीश कुमार की जेडी(यू) ने 12 सीटें जीती हैं.

Lok Sabha Election Results 2024: NDA को बहुमत, फिर भी नरेंद्र मोदी से ज्यादा इनकी चर्चा, लोग बोले- असल चाणक्य यही हैं!

0

Lok Sabha Election Results 2024: NDA को बहुमत, फिर भी नरेंद्र मोदी से ज्यादा इनकी चर्चा, लोग बोले- असल चाणक्य यही हैं!

जेडी(यू) के सीनियर नेता को लेकर एक्स (पहले टि्वटर) पर राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

पॉलिटिकल सटायर और बाजी पलटने से जुड़े मजेदार फोटो, वीडियो और मीम्स शेयर करते हुए लोग दावा करने लगे कि अब बीजेपी और एनडीए का भविष्य नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के हाथों में है.

@ArjunPMO नाम के यूजर ने कमेंट किया, “राजनीति में नीतीश कुमार का भाग्य सबसे अधिक चमकता है. वह राजनीति के लिए सबसे ज्यादा लकी इंसान हैं.”

@kavitaaayein के हैंडल से नीतीश कुमार का फोटो शेयर करते हुए वसीम बरेलवी का शेर लिखा गया कि उसी को जीने का हक है जो इस जमाने में इधर का लगता रहे और उधर का हो जाए!

@Iam_MKharaud की ओर से कहा गया, “अब सारी नजरें नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हैं. उम्मीद है कि वे कल इंडिया गठजोड़ के साथ खड़े होंगे.”

@immahipalbhati के अकाउंट से नीतीश कुमार को लेकर लिखा गया, “यह बंदा असल में चाणक्य है. बाकी फर्जी स्वघोषित चाणक्य बनते बनाते रहते हैं.”

@BeingSumit007 के एक्स हैंडल से कहा गया, “नीतीश कुमार चाचा, अगर जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो कल साढ़े नौ बजे कांग्रेस दफ्तर पहुंच जाएं.”

एक्स पर @arunp0905 नाम के यूजर ने लिखा, “आप नीतीश कुमार को पसंद कर सकते हैं. आप उनसे नफरत कर सकते हैं मगर नजरअंदाज नहीं कर सकते.”

दरअसल, इस बार के चुनाव में बीजेपी बहुमत से चूक गई. हालांकि, उसके नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिला है पर इंडिया अलायंस भी 232 सीटें जीता है.

सियासी गलियारों में माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन जोड़-तोड़ के जरिए सरकार बनाने का प्रयास करेगा. बहुमत के लिए किसी भी दल को 272 सीटें चाहिए.

नीतीश कुमार की जेडी(यू) 12 सीटें जीती है और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी 16 सीटें पाई है. वहीं, अन्य के हिस्से में करीब 18 सीटें जाती दिख रही हैं.

सरकार बनाने के लिए सियासी गणित भिड़ाते हुए इंडिया अलायंस अगर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और अन्य को पाले में कर ले तब बाजी पलट सकती है.

अगर ऐसा हो गया तब जेडी(यू) के नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू इस चुनाव में किंगमेकर के तौर पर उभर कर सामने आ सकते हैं.

Modi 3.0 : 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं नरेंद्र मोदी…

0

Modi 3.0 : 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं नरेंद्र मोदी…

इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार ने 292 सीटों के साथ चुनाव जीता. सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की और जरूरत है।

नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन है. बीजेपी को 240 सीटें मिलीं और एनडीए को 292 सीटें मिलीं, जिससे एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया।

(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पदस्त शपथ ले सकते हैं और सरकार बना सकते हैं.पीएम मोदी, शाम को समारोह होने की संभावना चुनाव परिणाम 2024: समीक्षा के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के वरिष्ठ नेता आज नई दिल्ली में बैठक कर रहे हैं लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और सरकार बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी. आंध्र प्रदेश से क्रमश: 16 और दो लोकसभा सीटें जीतने वाली टीडीपी और जन सेना केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है चुनाव नतीजे 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं. एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. हालाँकि, भाजपा के पास लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल करने के लिए जादुई संख्या नहीं है, इसलिए पार्टी को अगली सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों की नई कैबिनेट भी उसी दिन शपथ लेगी. 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित रहे हैं, क्योंकि विपक्षी I.N.D.I.A. एग्जिट पोल के आधार पर गठबंधन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, बीजेपी 300 अंकों के आंकड़े से चूक गई। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाले पीएम मोदी देश के दूसरे नेता होंगे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव परिणामों का जायजा लेने और सरकार गठन पर विस्तार से चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश से क्रमश: 16 और दो लोकसभा सीटें जीतने वाली टीडीपी और जनसेना केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

chhatisgarh : राज्य के लोगों के लिए राहत की खबर है. इस साल मानसून तय समय से पांच दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है।

0

chhatisgarh : राज्य के लोगों के लिए राहत की खबर है. इस साल मानसून तय समय से पांच दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है।

राज्य के लोगों के लिए राहत की खबर है. इस साल मानसून तय समय से पांच दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल 8 जून तक मानसून बस्तर क्षेत्र में प्रवेश करेगा।

इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अगर इसके आगे बढ़ने की रफ्तार यही रही तो 11 जून को मानसून रायपुर पहुंचेगा और 15 जून तक छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। इधर, रविवार को मौसम का मिजाज बदला और राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है. हवा में ठंडक होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अगले चार से पांच दिनों में मानसून दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। ऊपरी हवा का एक चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तापमान गिरा, गर्मी से मिली राहत सप्ताह के पहले दिन रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा. पूरे राज्य में मुंगेली सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज छाए रहेंगे बादल रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

लगातार तीसरी जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई, भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की…

0

लगातार तीसरी जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई, भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की…

मेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड ने देश के गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास में एक और अध्याय को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए भारत की जनता को बधाई दी। मंच ने एक बयान में कहा, यूएसआईएसपीएफ का बोर्ड एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए बधाई देता है। उन्होंने आगे भारतीय लोकतंत्र की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि किसी भी लोकतंत्र की रीड़ और पहचान मतदाता हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, नई चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

 दुनिया का बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास संपन्न होने पर हमें खुशी: प्रचंड
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक्स पर लिखा, लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। हमें भारत के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक अभ्यास के सफल संपन्न होने पर खुशी है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रगति में भारतीय लोगों का भरोसा: विक्रमसिंघे
वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी आम चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं भाजपा नीत एनडीए को उसकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि निकटतम पड़ोसी के रूप में श्रीलंका भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने विक्रमसिंघे की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे आपका धन्यवाद। मैं भारत-श्रीलंका आर्थिक साझेदारी पर निरंतर सहयोगी की उम्मीद करता हूं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने भी दी पीएम मोदी को बधाई
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भी पीएम मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई। आपके नेतृत्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र उल्लेखनीय प्रगति हासिल करना जारी रखेगा। मॉरीशस-भारत संबंध जिंदाबाद। इसके जवाब में मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री जगन्नाथ आपके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद। मॉरीशस हमारी पड़ोस पहले नीति, विजन सागर और वैश्विक दक्षिण के लिए हमारी प्रतिबद्धता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं हमारी विशेष साझेदारी को और गहरा करने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।

 मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी दीं एनडीए की जीत पर शुभकामनाएं
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पीएम मोदी को बधाई और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा व भाजपा नीत एनडीए को लगातार तीसरी बार आम चुनाव में सफलता पर बधाई। मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारे हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्साहित हूं।

 अमेरिका ने जताई दोनों देशों के बीच निरंतर साझेदारी की उम्मीद
अमेरिका ने सात चरणों में 44 दिनों में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को पूरा करने के लिए भारत की सराहना की और एनडी की लगातार तीसरी जीत के बाद दोनों देशों के बीच निरंतर करीबी साझेदारी की उम्मीद जताई। यह पूचे जाने पर कि मोदी सरकार 3.0 में अमेरिका-भारत संबंध कैसे रहेंगे, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, मैं अमेरिका और भारत के बीच निरंतर करीबी साझेदारी की उम्मीद करता हूं। सरकार और लोगों के बीच दोनों स्तरों पर एक बड़ी साझेदारी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह जारी रहेगी।

एनडीए-INDIA के घटक दल आज अलग-अलग बैठक सरकार बनाने पर होगा मंथन

0

एनडीए-INDIA के घटक दल आज अलग-अलग बैठक सरकार बनाने पर होगा मंथन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों ने भाजपा को आश्वासन दिया है कि वे सरकार बनाने में पार्टी का साथ देंगे। जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना दिल्ली में बुधवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, चार बजे एनडीए के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी। वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगी।

शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल होंगे
एनडीए में शामिल शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। दोनों ही दलों के नेता आज दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है।

तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्षी गठबंधन में फिर से शामिल हो सकते हैं। त्यागी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा क जनता का फैसला सर्वोपरि है। जदयू ने एनडीए में रहकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी।

चिराग भी होंगे शामिल
लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रहा है। एनडीए का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसका वादा उन्होंने देश से किया है। यह सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। हमारी पार्टी और हमारे सांसद एनडीए सरकार का समर्थन करेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष की बैठक
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क करने के बारे में भी फैसला होगा।

शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू
राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी।

”सात चरण… जानें किस चरण में कौन सा मुद्दा रहा हावी”

0

”सात चरण… जानें किस चरण में कौन सा मुद्दा रहा हावी”

र चरण में चुनाव की रंगत और तासीर बदलती रही। वैसे तो एक दूसरे पर सियासी हमले महीनों पहले शुरू हो गए थे लेकिन मतदान की नजदीकी के साथ जरूरत के मुताबिक रणनीति बदलती रही…जुबानों से निकले तीर और जहरीले होते गए।

किसी चरण में पक्ष को फायदा दिखा तो किसी में विपक्ष ने भी बाजी मारी।

पहला चरण : 19 अप्रैल
21 राज्य- 102 सीटें

मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र…भाजपा को ही लगा झटका
मुद्दाविहीन नजर आ रहे आम चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने पर गहमागहमी नजर आई। इसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ के प्रति जताई गई कांग्रेस की प्रतिबद्धता और यूसीसी के विरोध को भाजपा ने हाथों हाथ लेते हुए इसे मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र करार दिया। जवाब में कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड में कथित हेरफेर को मुद्दा बनाया। मतदान के पांच दिन पहले जारी भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यूसीसी, एक देश एक चुनाव के प्रति प्रतिबद्धता जताई। घोषणा पत्र को साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश करार देते हुए कांग्रेस ने इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया। पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ था। इनमें आठ सीटें पश्चिमी यूपी की थीं जिन पर सपा और कांग्रेस ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया।

नहीं मिला भाजपा को फायदा
इस चरण में भाजपा की सीटों की संख्या 37 से घट कर 30 पर पहुंच गईं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को बड़ा लाभ हुआ। पिछले चुनावों में जहां 14 सीटें मिलीं थीं वहीं इस बार गठबंधन को 53 सीटें मिलीं।

प्रचार युद्ध के तीर
विकास की बात से शुरू हुआ प्रचार युद्ध पार्टियों पर हमले तक पहुंचा। कुछ ही दिनों में नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां शुरू हो गईं। कांग्रेस के राहुल गांधी जहां निशाना बने, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विपक्ष ने नहीं छोड़ा और तानाशाह बताया।

दूसरा चरण: 26 अप्रैल
13 राज्य- 89 सीटें

जहां कहा- मंगलसूत्र छीन लेंगे, वहां भाजपा की बड़ी हार
भाजपा ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम कोटा देने का मुद्दा उठाया। साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में संपत्ति के समान वितरण के वादे को आरक्षण में मुस्लिम कोटे से जोड़ा। इसी बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत कर संबंधी सुझाव चुनाव प्रचार में अहम मुद्दा बना। विवाद से बैकफुट पर दिखी कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से दूरी बना ली। पीएम ने यूपीए सरकार के मुखिया रहे मनमोहन सिंह के संसाधनों पर मुसलमानों के पहले हक को भी मुद्दा बनाया। उनके मंगलसूत्र और संपत्ति छीन कर मुसलमानों को दे देने के आरोप की जंग चुनाव आयोग के दरवाजे तक भी पहुंची। कांग्रेस ने उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगाए। हालांकि जिस बांसवाड़ा में पीएम ने यह बयान दिया था वहां के लोगों ने इसे पसंद नहीं किया। यहां भाजपा प्रत्याशी भारत आदिवासी पार्टी प्रत्याशी राजकुमार बरोट से 2,47,054 वोटों से हार गए।

भाजपा को कुछ लाभ
इस चरण की 89 सीटों में से भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ। भाजपा की सीटों की संख्या 48 से घटकर 47 और राजग की सीटों की संख्या 57 से घटकर 52 हो गई। कांग्रेस व गठबंधन की सीटों की संख्या 17 से बढ़ कर 27 हो गईं।

राममंदिर भी मुद्दा
भाजपा ने इस चरण में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विपक्षी नेताओं के न पहुंचने का मुद्दा भी उठाया लेकिन इसका असर यूपी में उतना होता नहीं दिखा जिसकी उम्मीद भाजपा कर रही थी। कांग्रेस ने संविधान बदलने का आरोप लगाया।

तीसरा चरण : 7 मई
12 राज्य- 94 सीटें

विरासत कर से भाजपा में आया दम संविधान ने कांग्रेस को पहुंचाया फायदा
तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर चुनाव हुआ। इनमें यूपी की 10 सीटें शामिल थीं। इस दौरान राजग और इंडी गठबंधन के बीच संविधान के सवाल पर वार पलटवार हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर संविधान के खिलाफ साजिश के आरोप लगाए। भाजपा ने एक बार फिर ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम कोटा मामले में कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को सत्ता में आने पर संविधान के खिलाफ जा कर मुस्लिम कोटा लागू नहीं करने की घोषणा करने की चुनौती दी। पीएम ने कांग्रेस के शासनकाल में संविधान की मूल प्रति में बदलाव, आपातकाल लागू करने और शाहबानो मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की याद दिलाई। कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा का 400 पार का नारा दरअसल प्रचंड बहुमत के सहारे संविधान और आरक्षण की व्यवस्था को ध्वस्त करने की साजिश है। एनडीए की 16 सीटें कम रह गईं।

यह दिखा असर
इस चरण में मतदाताों ने एनडीए और विपक्षी गठबंधन दोनों दलों को बराबर रखा। कांग्रेस कुछ बढ़ी तो भाजपा को करीब 16 सीटों का नुकसान हुआ।

चौथा चरण : 13 अप्रैल
10 राज्य- 96 सीटें

अय्यर, पित्रोदा और पाकिस्तान के तीर निशाने पर बैठे, नुकसान से बची भाजपा
चौथा चरण जिसके तहत 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोट पड़े, उसमें अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस रक्षात्मक दिखी। अय्यर ने पाकिस्तान के परमाणुशक्ति संपन्न होने की दलील देते हुए सरकार को उसे सम्मान देने की नसीहत दी। जबकि पित्रोदा ने यह कह कर कांग्रेस को उलझा दिया कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे, दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे, पश्चिम के अरबी और उत्तर भारत के ब्रिटिश जैसे लगते हैं। भाजपा के तीखे हमले के बीच कांग्रेस को पित्रोदा का इस्तीफा लेना पड़ा तो अय्यर से दूरी बनानी पड़ी। वार-पलटवार के बीच पीएम ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के नेता पाकिस्तान से इतने डरे हुए हैं कि उन्हें सपने में परमाणु बम दिखाई देता है। भाजपा को सिर्फ तीन सीट का नुकसान हुआ।

ऐसा रहा असर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा के बयान का फायदा इस तरह दिखा कि भाजपा को इस चरण में कम नुकसान हुआ।

पांचवां चरण : 20 मई
आठ राज्य- 49 सीटें

राममंदिर पर चलेगा बुलडोजर…भाजपा का दांव उल्टा, सपा को मिलीं सात सीटें
पांचवें चरण के तहत 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोट पड़े। इनमें 14 सीटें भाजपा की थीं। मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर दांव लगाते हुए पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का सिलसिला शुरू किया। वाराणसी में नामांकन करने पहुंचे पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सत्ता में आने पर विपक्ष राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगा लेकिन इसका असर यूपी और राममंदिर वाले इलाकों में ही कम दिखा जबकि अयोध्या में ही सपा प्रत्याशी जीत गए। इस चरहण में सपा को सात सीटें मिलीं। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के सहारे विपक्ष ने मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को फिर से मुद्दा बनाया। इसी बीच आप की राज्यसभा सांसद मालीवाल के साथ सीएम आवास में कथित मारपीट के मुद्दे पर भी जमकर वार पलटवार हुआ।

ऐसा दिखा असर
राममंदिर को मुद्दा बनाने के बाद भी भाजपा को अयोध्या में ही हार का सामाना करना पड़ा। यहां से सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की।छठा चरण : 25 मई
सात राज्य- 58 सीटें

महिला सुरक्षा की बात, भाजपा ने दिल्ली किया साफ
छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट के कारण महिला सुरक्षा मुद्दा बना। जैसे जैसे मामला गरमाया, भाजपा ने भी मुद्दा बनाया। दिल्ली की सातों सीटें भाजपा जीत गई। कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल में ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द करने के बाद भाजपा आरक्षण में मुस्लिम कोटा के सवाल पर हमलावर हुई। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक बार फिर संविधान पर खतरे की बात लगातार दुहराई। इसी बीच चुनाव आयोग ने भाजपा को धर्म-संप्रदाय की राजनीति से बचने तो कांग्रेस को संविधान खत्म करने जैसे दावे न करने की नसीहत दी। इस चरण में सांप्रदायिक बयानों पर चुनाव आयोग को कांग्रेस और भाजपा पर सख्ती भी करनी पड़ी।

दिल्ली में दिखाया दम, अन्य जगह कमजोर हुई भाजपा
बीते चुनाव में अपने दम पर 40 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार भले ही पांच सीटें कम ला सकी लेकिन दिल्ली में ताकत दिखाने में कामयाब रही। परिणाम बताते हैं कि इस चरण में संविधान बनाम मुस्लिम कोटा की जंग के बावजूद पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस और सहयोगी दलों को 18 सीट का फायदा हुआ।

उम्मीद से कम नहीं
भाजपा ने इस चरण में भी पूरा जोर लगाया और दिल्ली की सभी सीटों पर जीत हासिल कर ली तो इसके पीछे महिला सुरक्षा और आरक्षण में मुस्लिम कोटे का मुद्दा अहम रहा। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का भी प्रयास किया गया।

सातवां चरण : 01 जून
8 राज्य- 57 सीटें

भ्रष्टाचार का मुद्दा, फिर भी विपक्ष को 21 सीटें ज्यादा
अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की चुनाव बाद तेजस्वी समेत सभी भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजने की चेतावनी पर जम कर जुबानी जंग हुई। पीएम ने प. बंगाल में एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण मुस्लिम घुसपैठियों को दिए जाने के अलावा शरणार्थियों को नागरिकता का मुद्दा भी भाजपा ने गरमाया लेकिन उसे बहुत फायदा नहीं हुआ और बंगाल में तृणमूल ने पहले से ज्यादा सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस को भी फायदा हुआ। मतदान से एक दिन पहले पीएम मोदी का कन्याकुमारी में ध्यान लगाना चर्चा का विषय बना। विपक्ष ने चुनाव आयोग से इसका प्रसारण मीडिया में नहीं होने देने की व्यवस्था करने की अपील की हालांकि इसका कुछ खास असर भाजपा के पक्ष में नहीं हुआ।

इस चरण में भाजपा ने शरणार्थियों को नागरिकता देने का मुद्दा भी उठाया लेकिन उससे बहुत फायदा नहीं हुआ।

छत्तीसगढ़ की VIP सीटों पर किसका पलड़ा रहा भारी, इन दिग्गजों ने मारी बाजी…

0

छत्तीसगढ़ की VIP सीटों पर किसका पलड़ा रहा भारी, इन दिग्गजों ने मारी बाजी…

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर देशभर की निगाहें टिकी हुई थींं. मतगणना पूरी होने के बाद फाइनल रिजल्ट आ गए हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कई ऐसी सीटें हैं जिनकी देशभर में चर्चा रहीं.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस ने यहां पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन लोकसभा के नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए.

भूपेश बघेल की सीट पर क्या रहा हाल?
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की सभी सीटों में सबसे ज्यादा चर्चित सीट रही. यहां से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दांव खेला, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के संतोष पांडे से रहा. चुनाव आयोग के मुताबिक राजनांदगांव सीट से संतोष पांडे को 44411 वोटों के अंतर से जीत मिली है. संतोष पांडे को कुल 712057 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस के भूपेश बघेल के खाते में 667646 वोट आए.

बस्तर सीट पर किसकी हुई जीत?
इसके अलावा, बस्तर सीट भी सबसे हॉट सीटों में से एक है. यहां से कांग्रेस ने कवासी लखमा को अपना उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने यहां से नए चेहरे महेश कश्यप पर भरोसा जताया. यहां से बीजेपी के महेश कश्यप ने कवासी लखमा को हरा दिया. महेश कश्यप को यहां पर कुल 45839 वोट मिले तो वहीं कवासी लखमा को 430153 मत मिले. दोनों के बीच में जीत-हास का फासला 55245 मतों का रहा.

कोरबा सीट का क्या है हाल?
वहीं कोरबा सीट भी इस बार हॉट सीटों में शामिल है. यहां से बीजेपी ने पूर्व सांसद सरोज पांडेय को चनावी मैदान में उतारा. कोरबा से कांग्रेस ने ज्योत्सना महंत पर दांव खेला है. कोरबा छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट रही, जहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई है. ज्योतसना चरणदास महंत को कुल 570182 वोट मिले हैं तो वहीं बीजेपी की सरोज पांडे 526899 मत मिले हैं. दोनों के बीच 43283 वोटों का अंतर रहा.

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव से भूपेश बघेल हारे, अब तक रुझानों में बीजेपी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज…

0
सात चरणों में 543 सीटों पर हुए मतदान के बाद आज यानी 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ की 11 सीट समेत सभी 542 सीटों के नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे.

80 दिन की प्रक्रिया के बाद 51 पार्टियों के 8360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है. अब तक के रुझानों से ये साफ हो गया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी 10 सीटों पर, जबकि कांग्रेस एक सीटों पर बहुमत हासिल कर रही है.

राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल हारे : राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हार मिली है. बघेल को बीजेपी के उम्मीदवार संतोष पाण्डेय ने हराया है.

बता दें कि बघेल 6999 मतों के अंतर से हार गए हैं. वहीं छत्तीसगढ़ की हॉट सीट रही कोरबा पर एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है. कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 45 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है.

सबसे पहले बैलेट पेपर की हुई थी गिनती : आज बजे से मतों की गिनती शुरू हुई. वहीं मतगणना की शुरुआती में डाकपत्रों की गिनती हुई. इसके बाद 8:45 बजे से ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू की गई.