Home Blog Page 983

छत्तीसगढ़ : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट, पारा 47 डिग्री के पार…

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट, पारा 47 डिग्री के पार…

आज नौतपा का पांचवा दिन है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री जा पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में गर्म हवाएं चलेगी। साथ ही रात भी गर्म हवाओं के साथ गुजरेगी।

इन जिलों में लू के हालात : मौसम विभाग ने महीने के आखिरी तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, मुंगेली, कबीरधाम, राजनंदगांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और रायगढ़ में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है।

रात में भी चलेगी गर्म हवाएं : मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यही वजह है कि राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, लेकिन लोग गर्म हवा से परेशान हैं। रायपुर समेत प्रदेशभर में अभी और तापमान बढ़ने की संभावना है।

सबसे गर्म मुंगेली : नौतपा का चौथा दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 45.8 माना एयरपोर्ट में 46 बिलासपुर में 46.4 पेंड्रा रोड में 45 अंबिकापुर में 43.5 दुर्ग में 44.6 राजनांदगांव में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ : रायपुर में सात जून से सीसीपीएल का आयोजन, जानें…

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर में सात जून से सीसीपीएल का आयोजन, जानें…

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सात जून को शुरू होने वाला है। प्रदेश के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है। कुल छह टीमों के बीच 18 मैच खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ में भी क्रिकेट प्रीमियर लीग खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सात जून को शुरू होने वाला है। प्रदेश के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है। कुल छह टीमों के बीच 18 मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को बनाया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन सात से 16 जून तक किया जाएगा। सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए टी शर्ट और लोगो 19 मई को लॉन्च कर दिया गया है। साथ ही छह टीमों के लिए कप्तानों की भी घोषणा कर दी गई है।

इन टीमों के बीच होगा मुकाबला : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में रायपुर राइनोज, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, रायगढ़ लायन्स, राजनांदगांव पैंथर्स और बस्तर बाइसन टीम के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में आईपीएल की तरह छक्के-चौंके की बरसात होगी। खेल प्रेमी मैच का आनंद लेंगे।

छह टीमों के बीच 18 मुकाबला : बीते 19 मई को टूर्नामेंट का अनावरण सुरेश रैना ने किया। टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 18 मुकाबला खेले जाएंगे। प्रत्येक दिन दो मुकाबला होगा। बता दें कि बीसीसीआई की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

ये खिलाड़ी संभालेंगे कप्तानी पारी

रायपुर राइनोज टीम की कप्तान अमनदीप खरे
बिलासपुर बुल्स टीम की कप्तान शशांक सिंह
सरगुजा टाइगर्स टीम की कप्तान आशुतोष
रायगढ़ लायन्स टीम की कप्तान शुभम अग्रवाल
राजनांदगांव पैंथर्स टीम की कप्तान अजय मंडल
बस्तर बाइसन टीम की कप्तान शशांक चंद्राकर

छत्तीसगढ़ : लारेंस और अमन साहू गैंग के चार शूटर पुलिस रिमांड में, एक कारोबारी पर 20 राउंड फायरिंग करने का था निर्देश…

0

छत्तीसगढ़ : लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटरों के पास से दो कारोबारियों पर हमले के लिए तैयार किया गया ब्लू प्रिंट पुलिस के हाथ लगा है। इसमें कारोबारियों को कमर के नीचे दो-दो गोली मारने का निर्देश था।

लारेंस और अमन साहू गैंग के चार शूटर पुलिस रिमांड में, एक कारोबारी पर 20 राउंड फायरिंग करने का था निर्देश..

रायपुर। लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटरों के पास से दो कारोबारियों पर हमले के लिए तैयार किया गया ब्लू प्रिंट पुलिस के हाथ लगा है। इसमें एक-एक गोली के बारे में उल्लेख किया गया है। शूटर रायपुर और रायगढ़ में जिन दो कारोबारियों पर हमला करने वाले थे, उन्हें कमर के नीचे दो-दो गोली मारने का निर्देश था। वहीं, पांच राउंड फायर फायरिंग उनकी गाड़ी में करना था।

उनका उद्देश्य क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के साथ झारखंड में ठेका लेने वाले कारोबारियों के बीच दहशत फैलाने का था। शूटरों को रायपुर के कारोबारी पर कुल 20 राउंड फायरिंग करने का निर्देश मिला था। पकड़े गए शूटरों में पप्पू सिंह, देवेंद्र सिंह, रोहित स्वर्णकार और मुकेश कुमार पुलिस की रिमांड में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पीछा करने वालों पर भी फायरिंग करने का था निर्देश : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मलेशिया में बैठकर अमन साहू का गैंग चला रहे मयंक सिंह ने शूटरों को पकड़ने और पीछा करने की स्थिति में पकड़ने वालों के साथ ही पीछा करने वालों पर भी फायरिंग करने का निर्देश दिया था। फिर चाहे वह पुलिसवाले ही क्यों न हों। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाश रायपुर में किसी इलाके में बाइक चोरी करते।

पहचान छिपाने चेहरे पर स्कार्फ बांधने के साथ हेलमेट में काले कलर का फाइबर ग्लास लगाकर वारदात करते। गोली चलाने के बाद बदमाश बाइक को रास्ते में छोड़कर और अपना गेटअप चेंज कर कोई दूसरा वाहन चोरी कर ओडिशा के रास्ते झारखंड, बोकारो भाग जाते। योजना के अनुसार, इन्हें अगले 15 मिनट के भीतर शहर से बाहर निकलने को कहा गया था।

पप्पू करता है रेस्टोरेंट में काम :शूटरों में पकड़ा गया सरगना पप्पू सिंह पूर्व में भी गोली कांड में जेल जा चुका है। वह राजस्थान के एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। साथ ही वहीं से पूरे गैंग को आपरेट कर रहा था।

रिसेप्शन से लेकर वेटर तक पुलिस के जवान : भांठागांव में जिस होटल में सबसे पहले पहुंचे शूटर रोहित को पुलिस ने पकड़ा था। होटल में लगभग 50 से ज्यादा पुलिस के जवान अलग-अलग रूम और होटल में रिसेप्शन के अलावा वेटर की भूमिका में थे। वहां आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही थी। सभी के पास पिस्टल थी। आदेश था कि अगर कुछ गड़बड़ होता है तो एनकाउंटर कर दिया जाता।

पप्पू ने की वीडियो काल पर बात – जानकारी के अनुसार रोहित पुलिस की गिरफ्त में था। पप्पू लगातार उससे बात कर रहा था। पप्पू के आदेश पर देवेंद्र सिंह और मुकेश काम कर रहे थे। पप्पू ने कई बार रोहित को वीडियो काल भी किया, सब कुछ ठीक होने की खबर पर दोनों को भेजा गया। जब वीडियो काल होता था उस समय रोहित पुलिस के गिरफ्त में था।

इंदौर से किसने दी पिस्टल, उसकी तलाश जारी : कारोबारियों की हत्या के लिए रोहित को पिस्टल मध्यप्रदेश के इंदौर के पास सेंधवा से मिली थी। यहां उसे एक लोडेड मैगजीन भी उपलब्ध कराई गई थी। अब पुलिस उसकी भी पतासाजी में जुटी हुई है कि पिस्टल किसने उपलब्ध करवाई।

छत्तीसगढ़ : आबकारी मामले में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर की बढ़ती जा रही मुश्किलें…

0

छत्तीसगढ़ : आबकारी मामले में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर की बढ़ती जा रही मुश्किलें…

रायपुर। आबकारी मामले में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पुलिस ने अनवर ढेबर और उनके तीन साथियों के खिलाफ चोरी और तोड़फोड का मामला दर्ज किया है। मुंबई के इमरान ने एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अनवर ढेबर, पापा, भाई और सोहेल समेत कुल चार आरोपितों पर एफआइआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता इमरान अनवर ढेबर के यहां मैनेजर के पद पर काम करता था। इमरान ने आरोपितों पर फ्लैट का ताला तोड़कर घर में घुसकर दस्तावेज, गहने समेत 20 हजार नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है। कारोबारी अनवर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज हुआ है।

अनवर ढेबर के बेटे पर भी एफआइआर दर्ज : आबकारी मामले के आरोपित अनवर ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की गई है। गवाह का पीछा करके धमकाने, रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी समेत अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शोएब ढेबर और उनके अज्ञात वकील के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआइआइ दर्ज हुई है।

शराब घोटाला: अनवर पप्पू से जेल में ईडी ने की पांच घंटे पूछताछ ”वहीं छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में रायपुर जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर और त्रिलोक सिंह ढ़िल्लन से ईडी के दो अधिकारियों ने सोमवार को जेल जाकर करीब पांच घंटे पूछताछ की। इसके लिए पहले ही ईडी ने कोर्ट से अनुमति ली थी। ईडी के अधिकारी दोपहर डेढ़ बजे जेल पहुंचे और शाम छह बजे जेल से बाहर निकले।

सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने अनवर ढेबर और पप्पू ढ़िल्लन से शराब घोटाले से जुड़े 15 से अधिक सवाल पूछे और साथ लाए लैपटाप में जवाब दर्ज किया। दोनों ने अपने पुराने बयान के आधार पर ही ईडी को सारी जानकारी दी। ईडी अभी लगातार शराब, कोयला और महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद आरोपितों से पूछताछ करेगी।

छत्तीसगढ़ : दाल की कीमतें हुई महंगी, सरसों तेल में 200 रुपये की तेजी, शक्कर भी हुई महंगी… 

0

छत्तीसगढ़ : दाल की कीमतें हुई महंगी, सरसों तेल में 200 रुपये की तेजी, शक्कर भी हुई महंगी… 

दालों की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ गई है। बीते दो महीनों में ही अरहर दाल की कीमतें 25 रुपये किलो महंगी हो गई है। थोक बाजार में 185 रुपये किलो तथा चिल्हर में 195 रुपये किलो तक बिक रही है।

कारोबारियों का कहना है कि फसल कमजोर होने के कारण इसकी आवक काफी कम हो गई है और बाजार में मांग बढ़ गई है, इसके चलते ही अरहर दाल की कीमतों में तेजी है।

राहर दाल के साथ ही चना दाल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है और चना दाल चिल्हर में 95 रुपये किलो तक पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि आवक सुधरने पर इसकी कीमतें भी नीचें आएंगी। दालों के साथ ही इन दिनों मसालों की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है, विशेषकर हल्दी 350 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

सरसों तेल में 200 रुपये की तेजी ” पिछले काफी समय से गिर रहे खाद्य तेलों की कीमतों में अब तेजी आनी शुरू हो गई है। हालांकि सोया तेल अभी 100 से 110 रुपये लीटर बिक रहे है तथा फल्ली तेल 160 से 190 रुपये लीटर बिक रहे है। लेकिन सरसों तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है और सरसों तेल इन दिनों थोक में 2250 रुपये प्रति टिन पहुंच गया है। माहभर पहले ही सरसों तेल 2050 रुपये प्रति टिन बिक रहा था।

शक्कर भी हुई महंगी : शक्कर की कीमतों में भी इन दिनों तेजी बनी हुई है तथा शक्कर इन दिनों थोक में 3850 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है,वहीं चिल्हर में शक्कर 44 रुपये किलो तक बिक रही है। शक्कर की मांग भी काफी बनी हुई है, इसके चलते कीमतों में तेजी है।

Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव सीट के सबसे युवा उम्‍मीदवार की मौत…

0

Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव सीट के सबसे युवा उम्‍मीदवार की मौत…

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव-2024 में प्रत्याशी विशेष पिता विनायक धामगाये की अस्वस्थता के चलते बीती रात निधन हो गया। वे 25 वर्ष के थे और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। वे डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बधियाटोला के रहने वाले थे। अभी वे विधि स्नातक के लिए दूसरे वर्ष में अध्ययनरत थे। राजनांदगांव ससंदीय क्षेत्र में इस बार कुल 15 प्रत्याशी हैं। उनमें विशेष सबसे कम आयु के थे।

 

छत्‍तीसगढ़ : श्रम विभाग ने विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए एक अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की है।

0

छत्‍तीसगढ़ : श्रम विभाग ने विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए एक अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की है।

श्रम विभाग ने विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए एक अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की है। लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2023 से दिसंबर-2023 के बीच 14 बिंदुओं की औसत वृद्धि हुई है, जिसके मुताबिक प्रति बिंदु 20 रुपये के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 280 रुपये की वृद्धि की गई है। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि नियेाजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 56 बिंदु की औसत वृद्धि होने से पांच रुपये प्रति बिंदु के मान से 280 रुपये प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई। इसी प्रकार अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.08 रुपये प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई है। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार एक अप्रैल एवं एक अक्टूबर को किया जाता है।

30 सितंबर तक लागू रहेगा आदेश : जारी आदेश के मुताबिक श्रमिकों के लिए एक अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित की गई है, जिसमें अकुशल ‘अ‘ श्रमिक वर्ग के लिए प्रतिमाह 10,900 रुपये, ‘ब‘ वर्ग के लिए 10,640 रुपये तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 10,380 रुपये निर्धारित की गई है। अर्द्धकुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 11,550 रुपये, ‘ब‘ वर्ग के लिए 11,290 रुपये तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 11,030 रुपये निर्धारित की गई है।

कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 12,330 रुपये, ‘ब‘ के लिए 12,070 रुपये तथा ‘स‘ के लिए 11,810 रुपये निर्धारित की गई है। इसी प्रकार उच्च कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 13,110 रुपये, ‘ब‘ के लिए 12,850 रुपये तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 12,590 रुपये किया गया है। प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें श्रम विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

श्रमिकों के लिए प्रतिमाह के लिए नई दरें

अकुशल श्रमिक-10,900 रुपये

अर्द्धकुशल-11,550 रुपये

कुशल-12,330 रुपये

उच्च कुशल-13,110 रुपये

छत्तीसगढ़ : ‘लारेंस हो या फारेंस बिश्नोई, ऐसे लोगों को ठोंक दिया जाएगा’ .. होम मिनिस्टर विजय शर्मा की सुपारी किलर्स को दो टूक…

0

छत्तीसगढ़ : ‘लारेंस हो या फारेंस बिश्नोई, ऐसे लोगों को ठोंक दिया जाएगा’ .. होम मिनिस्टर विजय शर्मा की सुपारी किलर्स को दो टूक…

शूटर्स ने पूछताछ में बताया कि उन्हे गन खरीदने के अलावा अन्य खर्चे के लिए पैसे मिले थे। पुलिस इनके बैंक अकाउंट की तस्दीक में जुटी है। इसके अलावा पुलिस को चारो आरोपियों से मलेशिया के कुआलालमपुर से ऑपरेट कर रहे मयंक सिंह के बारे में भी कई अहम जानकारियां भी मिली है.

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री बिजय शर्मा ने सुपारी किलर्स के गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। मीडिया के पूछे सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि लारेंस हो या फारेंस बिश्नोई, ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और ठोंक दिया जाएगा।

कारोबारी थे निशाने पर : राजधानी रायपुर में खूनी खेल खेलने आये अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और अमन साहु गैंग के 4 शातिर शार्प शुटर्स को सायबर सेल ने गिरफ्तार कर रिमांड पर कई चौकाने वाले खुलासे किये है। शातिर शुटर्स ने बताया कि इनको बताये दोनों औद्योगिक घरानो के झारखंड में कारोबार स्थलों पर वाहनों और लोगो पर दबाव बनाने के लिए किए फायर किये गए थे। गिरफ्तार शातिर शुटर्स के पास से एक जैसे ही मैप मिले है जिसमें कई चौकाने वाली बाते सामने आई है।

इन शातिर शूटर्स ने पुछताछ में बताया कि प्लान के मुताबिक चारों को एक बाइक चोरी कर सोमवार को सुबह पचपेड़ी नाका पर मिलना था। करीब 12 बजकर 21 मिनट पर टारगेट को तेलीबांधा के आसपास तय सॉफ्ट स्थान पर खत्मकर बोकारो फरार हो जाना था। गिरफ्तार शूटर्स में रोहित और पप्पू सिंह के बारे में पुलिस ने खुलासा किया था कि फिल्म अभिनेता सलमान खान सलमान खान के मुंबई स्थित किये गये फायरिंग करने की वारदात में शामिल थे जिसको लेकर मुबंई पुलिस ने रायपुर पुलिस से किया संपर्क किया है।

शूटर्स ने पूछताछ में बताया कि उन्हे गन खरीदने के अलावा अन्य खर्चे के लिए पैसे मिले थे। पुलिस इनके बैंक अकाउंट की तस्दीक में जुटी है। इसके अलावा पुलिस को चारो आरोपियों से मलेशिया के कुआलालमपुर से ऑपरेट कर रहे मयंक सिंह के बारे में भी कई अहम जानकारियां भी मिली है जिसे पुलिस ने साझा नही किया है। वही रायपुर पुलिस झारखंड पुलिस से भी संपर्क करके तस्दीक में जुटी हई है। आने वाले दिनो में कई बड़े खुलासे और कई गिरफ्तारियां होने की संभावना भी जता रही है।

Lawrence Bishnoi Gang: ‘अब BJP सरकार में अंतरराष्ट्रीय गिरोह की धमक दिखी’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी सीएम का बड़ा बयान…

0

Lawrence Bishnoi Gang: ‘अब BJP सरकार में अंतरराष्ट्रीय गिरोह की धमक दिखी’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी सीएम का बड़ा बयान…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने टीम गठित कर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर को गिरफ्तार किया था।

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी पीठ थपथपाई है। वहीं इस मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय गिरोह से बचा था।

: वहीं उन्होंने आगे कहा कि अब BJP सरकार में अंतरराष्ट्रीय गिरोह की धमक दिखी है। BJP सरकार छोटे चोर को नहीं रोक पाई तो है बड़े गैंग को कहां रोक पाएगी। BJP सरकार पुलिस को बधाई दें, अपनी सफलता न मानें। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी, जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।

छत्तीसगढ़ : रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक! निशाने पर व्यापारी, सियासत भारी…

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक! निशाने पर व्यापारी, सियासत भारी…

बताया जाता है कि शूटर रायपुर और रायगढ़ में कारोबारियों से प्रोटेक्शन मनी मांग रहे थे। लंबे समय से दोनों कारोबारियों से प्रोटेक्शन मनी की मांग की जा रही थी। अपराध की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग कुख्यात है। अब इसके गुर्गों ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है।

रायपुर और रायगढ़ के कारोबारी को मारने के लिए सुपारी देने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने है कि ऐसे लोगों को ठोक देंगे। इसी के साथ प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है। आखिर डिप्टी सीएम के बयान पर क्यों तंज कस रहा है विपक्ष… देखिए इस रिपोर्ट में….

छत्तीसगढ़ में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे पकड़े गए हैं। पुलिस को शूटर्स से कई अहम सुराग भी मिले हैं।

बताया जाता है कि शूटर रायपुर और रायगढ़ में कारोबारियों से प्रोटेक्शन मनी मांग रहे थे। लंबे समय से दोनों कारोबारियों से प्रोटेक्शन मनी की मांग की जा रही थी। अब चार शूटर को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में भी पुलिस को इन शूटर्स से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

ऐसे लोगों को ठोक दिया जाएगा: विजय शर्मा

इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में दो टूक लहजे में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हो या फॉरेंस बिश्नोई…छत्तीसगढ़ में ऐसे आपराधिक तत्व बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे…ऐसे लोगों को ठोक दिया जाएगा। डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद सियासत भी गरमा गई है।

भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे गैंग की धमक : धनेंद्र साहू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा छोटो आरोपियों को तो पुलिस पकड़कर रोक नहीं पाती। बड़े गैंग को कहां रोक पाएंगे। धनेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे गैंग की धमक छत्तीसगढ़ में भी बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ में अब तक अपराधियों के इंटरनेशनल गैंग की धमक नजर नहीं आती थी। लेकिन पहली बार लॉरेंस गैंग और अमन साव गैंग के शूटर पकड़े गए हैं। ऐसे में गृहमंत्री का ऐसे तत्वों को ठोकने का दावा कितना कारगर होगा? अपराधिक घटनाओं काे रोकने में सरकार कितनी सफल होती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी होगी।