आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग पैतरों का इस्तेमाल करती है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने ऐसे ही एक दिलचस्प प्लान बनाया, जिसके शिकंजे में कई आरोपी फंस गए। राजगढ़ के कड़िया सांसी गांव के आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। चोरी देकर कई आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
वहीं, शादी का सीजन भी जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़िया सांसी गांव में शादियों के दौरान पुलिस ने पहरा लगा दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि शादी समारोह में कई आरोपी जरूर आएंगे। पुलिस का अंदेशा सही निकला। शादी समारोह में शामिल हुए चार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही, जिसमें दो दुल्हा था।
दूल्हा-दुल्हन पक्ष इसी गांव के हैं
इस घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी उपेंद्र भाटी ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष इसी गांव के हैं, इसलिए बाहर से बारात नहीं आई थी। गांव में विवाह के दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें मोहनीश पिता गोपाल सांसी व रोहन