Home छत्तीसगढ़ घृणा नहीं समभाव, यही अघोर का सत्य : हरीश यादव

घृणा नहीं समभाव, यही अघोर का सत्य : हरीश यादव

3
0

राजनांदगांव। शहर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित बाबूटोला क्षेत्र में शक्तिधाम महाकाली मंदिर परिसर में शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम का भूमि पूजन गुरूदेव हरीश यादव के आशीर्वाद एवं सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और संस्था से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान गुरूदेव हरीश यादव ने कहा, यह आश्रम समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यहां न केवल अघोर साधना होगी, बल्कि यह स्थान जनकल्याण के कार्यों को भी बढ़ावा देगा। आश्रम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शांति प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि समाज कल्याण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी को इस तरह के प्रयासों को समर्थन देना चाहिए जो समाज में शांति और समृद्धि लाने का काम करें।
सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने इस अवसर पर कहा, यह आश्रम समाज के विकास के लिए एक बड़ा कदम है। यह हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोने और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार सहित नगर के कई प्रमुख लोग, स्थानीय जन, श्रद्धालु और संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सभी ने एकजुट होकर आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ किया।