Weekly Lucky Horoscope 30 March to 5 April 2026 :
अप्रैल के इस सप्ताह में त्रिग्रही योग के साथ साथ आदित्य मंगल योग का संयोग बनने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में यानी 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में पहुंचेंगे और मीन राशि में शनि और सूर्य के साथ युति करेंगे।
तीनों ग्रहों की युति बनने से त्रिग्रही योग बनेगा। साथ ही सूर्य और मंगल की युति होने से आदित्य मंगल योग बनेगा। ग्रहों के इस गोचर से वृषभ, सिंह सहित 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशियों को करियर में सफलता और उन्नति के साथ साथ कई समस्याओं का हल अब मिलेगा। जानें सप्ताह की लकी राशियां कौनसी हैं।
अप्रैल के पहले सप्ताह में मंगल का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर के साथ ही त्रिग्रही योग बन जाएगा। दरअसल, मीन राशि में पहले से ही शनि और सूर्य गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मंगल, शनि और सूर्य की युति बनने से त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं, सूर्य और मंगल की युति बनने से आदित्यमंगल योग बनेगा। ग्रहों के इस योग संयोग और एस्टॉलॉजर नंदिता पांडेय की गणना के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में वृषभ, सिंह, तुला सहित 5 राशियों को लाभ मिलेगा। इन राशियों को करियर में सफलता के साथ साथ लव लाइफ में भी मजबूती और स्वास्थ्य में सुधार होगा। आइए विस्तार से जानते हैं अप्रैल के पहले सप्ताह की लकी राशियां कौन सी है।वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल : करियर में सफलता के मार्ग खुलेंगे
वृषभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह करियर के लिहाज से सफलता दिलाएगा। अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपकी सेहत में इस हफ्ते काफी सुधार देखने को मिलेगा। किसी महिला की मदद से आपके लिए करियर में अच्छे मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही घर परिवार में भावनात्मक तौर पर समय कठिन रह सकता है। इस हफ्ते की गई यात्राओं को टाल दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। साथ ही आप इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भी काफी प्रयास करेंगे। अगर लाइफ में कोई प्रॉब्लम है तो आप उसे सुलझाने के लिए थोड़ा संयम बरते स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।
सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल : कामकाज में उन्नति मिलेगी
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति और आपकी इच्छाओं के अनुसार, आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में देखें तो आपके लिए समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी धन में वृद्धि होने की संभावना है। इस हफ्ते आप जो भी धन लाभ मिलेगा। उसे किसी सलाहकार की मदद लेकर ही दोबारा निवेश करें। इस हफ्ते अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अच्छा अनुभव महसूस होगा।
तुला साप्ताहिक लकी राशिफल : गलतफहमियां दूर होंगी
तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर के मामले में बहुत ही लाभकारी कहा जा सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। साथ ही किसी विशेष प्रोजेक्ट की तरफ भी आपका मन आकर्षित रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपके बीच जो भी गलतफहमियां थी वह अब धीरे धीरे दूर हो जाएंगी। अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी पिता समान व्यक्ति की मदद से आप जीवन में सुख समृद्धि हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक साप्ताहिक लकी राशिफल : सेहत में सुधार होगा
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इस हफ्ते आप जो भी मेहनत करेंगे वह आपको सकारात्मक परिणाम देगी। आपको भविष्य में अवश्य ही अपने मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप सेहत के कारण काफी परेशान है तो आपकी सेहत में सुधार होगा और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। घर परिवार में आपको किसी ऐसी महिला की मदद मिल सकती है। जिसकी मदद से आप जीवन में कोई भी मुकाम हासिल नहीं कर सकते हैं। लव लाइफ में इस हफ्ते खुशियां दस्तक दे सकती हैं। आज आप शॉपिंग के मूड में रहेंगे।
कुंभ साप्ताहिक लकी राशिफल : जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। जीवन में सुख समृद्धि के संयोग आसानी से बन जाएंगे। इस हफ्ते करियर में अपने कामकाज से जुड़े कई सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकताहै। आर्थिक मामलों में देखें तो आपकी उन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। लव लाइफ में देखें तो आप एक नए पड़ाव की तरफ आगे बढ़ेंगे यानी आप अपने रिश्ते की बात परिवारवालों के सामने रख सकते हैं। सेहत में भी सुधार होगा लेकिन, किसी न किसी बात को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा आप आसानी से सफलता हासिल कर लेंगे। घर परिवार के मामलों को लेकर आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।



