Home प्रदेश “रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू “

“रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू “

2
0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं. वह मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान करेंगी. समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद हैं. विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय माहौल में दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जबलपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और अधिकारियों की उपस्थिति है. विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.

धर्मांतरित व्यक्ति की मौत के बाद शव दफन को लेकर गांव में बैठक जारी

कांकेर के भीरावाही गांव में धर्मांतरित व्यक्ति की मौत के बाद शव दफन को लेकर गांव में बैठक जारी है. शव दफन करने से पहले धर्मांतरित व्यक्ति के परिवार को मूल धर्म में वापसी कराने के लिए यह बैठक हो रही है. मूल धर्म में वापसी नहीं करने पर गांव में शव दफन करने नहीं दिया जाएगा. कांकेर जिले के कई गांवों में धर्मांतरण और धर्मांतरित व्यक्तियों का विरोध लगातार जारी है.

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. वह आज दोपहर दो बजे ग्वालियर आएंगी. वह एयरफोर्स स्टेशन आएंगी. एयरफोर्स स्टेशन पर चुनिंदा जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे. राष्ट्रपति कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर से श्योपुर के लिए रवाना होंगी. वह 22 जून को सुबह 10.30 बजे दिल्ली लौटेंगी. राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.