शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के सांसदों ने सोमवार (10 अगस्त) को पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सुप्रिया सुले समेत एनसीपी एसपी के सभी 8 सांसद मौजूद रहे. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तमाम सांसद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के पास गए थे.
बाढ़ बारिश, फसलों की कीमत और विकास के मुद्दे पर बातचीत हुई.
प्रधानमंत्री ने तमाम सांसदों की बात सुनी भरोसा दिया कि जो भी समस्याएं हैं उनको देखा जाएगा और दूर किया जाएगा.
पीएम मोदी से ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. विपक्षी पार्टियां अमित शाह से लाठीचार्ज के मामले में जवाब मांग रही है और राम मंदि चंदा चोरी का मामला उठा रही है.
विपक्षी खेमे में शामिल एनसीपी (एसपी) के नेताओं की पीएम मोदी से मुलाकात ने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट को टेंशन में डाल दिया है. हालांकि आज ही जब विपक्षी दलों की बैठक हुई तो उसमें सुप्रिया सुले मौजूद रहीं.
शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा किशरद पवार गुट के तमाम सांसद प्रधानमंत्री से मिल रहे है यह कोई नई बात नहीं है. शरद पवार मेरी जानकारी में NDA में कभी शामिल नहीं होंगे, जहाँ तक मैं उनको जानता हूं ऐसा नहीं होने वाला है.
कांग्रेस क्या बोली?
वहीं कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्हें बताएं महिला आरक्षण बिल जो 2023 मैं संसद मैं पारित हुआ है उसे तत्काल लागू करें और परिसीमन बिल का इससे कोई संबंध नहीं है. परिसीमन बिल का विरोध करें और इंडिया ब्लॉक की एकता पीएम मोदी को बताएं.
इससे पहले सुले ने कहा था कि दुर्भाग्य से, सदन ठीक से काम नहीं कर रहा है. हमारे चुनाव क्षेत्रों में कई ऐसी चुनौतियां और मुद्दे हैं जिन्हें हम उठा नहीं पाए हैं, इसीलिए हमारे 8 सांसद महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सुबह 11 बजे संसदीय कार्यालय में प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं. हमने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा.



