Home प्रदेश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नई भर्तियाँ, विज्ञापन जारी…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नई भर्तियाँ, विज्ञापन जारी…

5
0

SBI में स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया*

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने संविदा के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इन भर्तियों में स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL), कोलकाता और आईटी रिस्क से संबंधित पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से की जा सकती है।

भर्ती के लिए पदों की जानकारी, इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में SBIL, कोलकाता में डीन, फैकल्टी, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव, आईटी रिस्क पदों के लिए आवश्यक सर्टिफिकेट

डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए CISSP, CRISC, CISM या CISA में से किसी एक वैध सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है।

वेतन और आवेदन शुल्क, कितना मिलेगा वेतन? आवेदन शुल्क

एसबीआई एससीओ भर्ती 2026-27 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹750 का भुगतान करना होगा, जो कि वापस नहीं किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ है।