Home प्रदेश भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा पर आम आदमी पार्टी का तीखा हमला…

भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा पर आम आदमी पार्टी का तीखा हमला…

1
0

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भाजपा की ‘नशा मुक्ति पंजाब यात्रा’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक राजनीतिक ड्रामा करार दिया और 2007 से 2017 के बीच भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाया, जब पंजाब में नशे का संकट बढ़ा। पंजाब के सभी संवेदनशील जिले बीएसएफ के अधीन हैं और भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह राज्य में नशे की तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में खेलों की संस्कृति बढ़ रही है, जिसमें बठिंडा रन में 25,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और 3,100 नए खेल मैदान बनाए गए हैं।

“भाजपा को पहले अपने रिकॉर्ड का जवाब देना चाहिए। जब वह 2007 से 2017 तक सरकार में थी, तब नशे के खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए?” “पंजाब के संवेदनशील जिले सभी बॉर्डर वाले हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि वह बॉर्डर पार से नशे की तस्करी रोकने के लिए क्या कर रही है।” 2022 में सत्ता में आने के बाद, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आप सरकार ने नशे के खिलाफ एक सिस्टमैटिक मुहिम शुरू की है। पंजाब पुलिस नशे के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

“भगवंत मान सरकार नशे की समस्या से जमीनी स्तर पर लड़ रही है। भाजपा को इस कार्रवाई की तुलना अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास से करनी चाहिए।” आप सरकार ने 3,100 खेल मैदान बनाए हैं, जिनमें से लगभग 750 पहले ही जनता को समर्पित किए जा चुके हैं।” भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के नौ खिलाड़ी हैं, जो नशे के नकारात्मक नैरेटिव को चुनौती देते हैं।” पंजाब नशे के खिलाफ हर सच्ची कोशिश का स्वागत करता है, लेकिन भाजपा को इसे राजनीतिक रूप से टारगेट करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।”