झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को मौसम की इस बारिश से काफी राहत मिली है।
खासकर धान और मक्का की खेती करने वाले किसानों को बारिश का फायदा मिलने की उम्मीद है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की फसल को सिंचाई की आवश्यकता कम होगी।
वहीं मक्का की फसल के लिए भी बारिश को किसानों ने लाभकारी बताया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद किसान खेतों की ओर निकल पड़े और फसलों का जायजा लिया।
किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश होने से खेती का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली। कृषि जानकारों के अनुसार बारिश का यह दौर फसलों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। किसानों ने आने वाले दिनों में भी सामान्य बारिश होने की उम्मीद जताई है।



