Home छत्तीसगढ़ IB Group में शोक की लहर : एबिस के वाइस प्रेसिडेंट आर.के....

IB Group में शोक की लहर : एबिस के वाइस प्रेसिडेंट आर.के. चौधरी का निधन, चेयरमैन समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

3
0

राजनांदगांव। आईबी ग्रुप की कंपनी एबिस (ABIS) के वाइस प्रेसिडेंट आर.के. चौधरी का शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आईबी ग्रुप में शोक की लहर दौड़ गई है। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनका अंतिम संस्कार रविवार, 1 नवंबर को राजस्थान में किया जाएगा।

लंबे समय से कंपनी से जुड़े थे आर.के. चौधरी
आर.के. चौधरी लंबे समय से आईबी ग्रुप से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने कंपनी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके अनुभव, योगदान और कार्यशैली के चलते संगठन में उनका विशेष स्थान था। उनके आकस्मिक निधन से कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों में गहरा दुःख है।

चेयरमैन सुल्तान अली समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
दिवंगत आर.के. चौधरी को श्रद्धांजलि देने के लिए आईबी ग्रुप के चेयरमैन सुल्तान अली, मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली, डायरेक्टर जीशान अली, जोया अफरीन आलम, तनाज अजीज, अंजुम अल्वी और एचआर हेड अजीत मनी सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने दिवंगत चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

1 नवंबर को राजस्थान में होगा अंतिम संस्कार
आईबी ग्रुप परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। आर.के. चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार, 1 नवंबर 2026 को राजस्थान में किया जाएगा।